logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Dynamic meditation at Nidhi marriage garden chhipabarod

9 hrs ago
user_Jagdish Chandra Sharma
Jagdish Chandra Sharma
Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
9 hrs ago

Dynamic meditation at Nidhi marriage garden chhipabarod

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Hadoti samrat
    1
    Post by Hadoti samrat
    user_Hadoti samrat
    Hadoti samrat
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बेटे ने ही अपने पिता की ले ली जान... गुना के म्याना में दिल दहला देने वाली वारदात बताया जा रहा है कि बेटे ने एक दिन पहले ही गाड़ी में पेट्रोल फुल टैंक कराया था। जब पिता ने शादी में जाने के लिए गाड़ी की चाबी मांगी, तो बेटे ने गैंती से हमला कर दिया। हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। म्याना पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    बेटे ने ही अपने पिता की ले ली जान... गुना के म्याना में दिल दहला देने वाली वारदात
बताया जा रहा है कि बेटे ने एक दिन पहले ही गाड़ी में पेट्रोल फुल टैंक कराया था। जब पिता ने शादी में जाने के लिए गाड़ी की चाबी मांगी, तो बेटे ने गैंती से हमला कर दिया।
हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
म्याना पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_GUNA TIMES
    GUNA TIMES
    पत्रकार गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गुना जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत डीजे (ध्वनि विस्तारक यंत्र) के उपयोग को लेकर विस्तृत आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 23 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि विवाह, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान डीजे के अत्यधिक उपयोग से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जिले में डीजे के उपयोग पर सख्त नियंत्रण लागू किया गया है। जारी आदेशानुसार रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। दिन एवं रात्रि के लिए ध्वनि सीमा निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में दिन में 75 डेसिबल एवं रात्रि में 70 डेसिबल, वाणिज्यिक क्षेत्र में 65 एवं 55 डेसिबल, आवासीय क्षेत्र में 55 एवं 45 डेसिबल तथा शांत क्षेत्र में 50 एवं 40 डेसिबल की सीमा तय की गई है। आदेश के अनुसार डीजे का उपयोग केवल निजी परिसर, जैसे मैरिज गार्डन या कवर परिसर में ही निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर किया जा सकेगा। डीजे का उपयोग चलित रूप से नहीं होगा और सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, जुलूसों, रैलियों एवं अन्य खुले स्थानों पर डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। रात्रि के समय किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी कार्यक्रम में डीजे संचालन की स्थिति में कार्यक्रम आयोजक, स्थल स्वामी एवं डीजे संचालक संयुक्त रूप से उत्तरदायी होंगे। डीजे संचालकों को साउंड डेसिबल मीटर एप या अन्य मान्यता प्राप्त उपकरणों के माध्यम से ध्वनि स्तर की नियमित जांच करना अनिवार्य होगा, जिससे निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। यदि किसी कार्यक्रम में डीजे हेतु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध भी उल्लंघन की स्थिति में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बार-बार उल्लंघन की स्थिति में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में डीजे उपकरण एवं वाहन तत्काल जब्त किए जाएंगे तथा आवश्यकतानुसार कार्यक्रम स्थल को सील भी किया जा सकता है। साथ ही मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के विरुद्ध पाए जाने वाले वाहनों पर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा पृथक से कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश आमजन के स्वास्थ्य, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    गुना जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत डीजे (ध्वनि विस्तारक यंत्र) के उपयोग को लेकर विस्तृत आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 23 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि विवाह, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान डीजे के अत्यधिक उपयोग से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जिले में डीजे के उपयोग पर सख्त नियंत्रण लागू किया गया है।
जारी आदेशानुसार रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। दिन एवं रात्रि के लिए ध्वनि सीमा निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में दिन में 75 डेसिबल एवं रात्रि में 70 डेसिबल, वाणिज्यिक क्षेत्र में 65 एवं 55 डेसिबल, आवासीय क्षेत्र में 55 एवं 45 डेसिबल तथा शांत क्षेत्र में 50 एवं 40 डेसिबल की सीमा तय की गई है।
आदेश के अनुसार डीजे का उपयोग केवल निजी परिसर, जैसे मैरिज गार्डन या कवर परिसर  में ही निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर किया जा सकेगा। डीजे का उपयोग चलित रूप से नहीं होगा और सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, जुलूसों, रैलियों एवं अन्य खुले स्थानों पर डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। रात्रि के समय किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी जाएगी।
किसी भी कार्यक्रम में डीजे संचालन की स्थिति में कार्यक्रम आयोजक, स्थल स्वामी एवं डीजे संचालक संयुक्त रूप से उत्तरदायी होंगे। डीजे संचालकों को साउंड डेसिबल मीटर एप या अन्य मान्यता प्राप्त उपकरणों के माध्यम से ध्वनि स्तर की नियमित जांच करना अनिवार्य होगा, जिससे निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
यदि किसी कार्यक्रम में डीजे हेतु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध भी उल्लंघन की स्थिति में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बार-बार उल्लंघन  की स्थिति में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
आदेश के उल्लंघन की स्थिति में डीजे उपकरण एवं वाहन तत्काल जब्त किए जाएंगे तथा आवश्यकतानुसार कार्यक्रम स्थल को सील भी किया जा सकता है। साथ ही मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के विरुद्ध पाए जाने वाले वाहनों पर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा पृथक से कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश आमजन के स्वास्थ्य, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गुना में प्रचंड गर्मी के चलते तापमान पहुंचा 44 डिग्री आज दिन ऐसी घटना भी सामने आ रही है कि विद्युत ट्रांसफॉर्म भी गर्म होने लगे और आज लगने की घटनाएं बढ़ रही है गुना मैं भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
    1
    गुना में प्रचंड गर्मी के चलते तापमान पहुंचा 44 डिग्री आज दिन ऐसी घटना भी सामने आ रही है कि विद्युत ट्रांसफॉर्म भी गर्म होने लगे और आज लगने  की घटनाएं बढ़ रही है गुना मैं भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
    user_Gopal Kirar पत्रकार बमोरी
    Gopal Kirar पत्रकार बमोरी
    Local News Reporter बामोरी, गुना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजगढ़ जिले में बोडा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोडा थाना क्षेत्र के गुलखेड़ी में स्कूल के पीछे दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से कुल 73 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी 57800 रूपये बताई जा रही है! इस मामले में पुलिस ने शराब विक्रेता अनिल सासी गुलखेड़ी को हिरासत में लिया है और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई
    1
    राजगढ़ जिले में बोडा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। 
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोडा थाना क्षेत्र के गुलखेड़ी में स्कूल के पीछे  दबिश दी।
पुलिस टीम ने मौके से कुल 73 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी 57800 रूपये बताई जा रही है!
इस मामले में पुलिस ने शराब विक्रेता अनिल सासी गुलखेड़ी को हिरासत में लिया है और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई
    user_भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    Jirapur, Rajgarh•
    8 hrs ago
  • रामगंजमंडी में चेचट के सालेड़ा की ढाणी में रेबारी रायका समाज द्वारा योगेश्वर रूपनाथ महाराज एवं नागणेची माता की प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य जल यात्रा एवं जुलूस का आयोजन किया गया। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे अयोजककर्ताओ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। मूर्ति स्थापना का मुख्य कार्यक्रम कलाजी महाराज के स्थान पर कल यानी रविवार को आयोजित होगा। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
    1
    रामगंजमंडी में चेचट के सालेड़ा की ढाणी में रेबारी रायका समाज द्वारा योगेश्वर रूपनाथ महाराज एवं नागणेची माता की प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य जल यात्रा एवं जुलूस का आयोजन किया गया। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे अयोजककर्ताओ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। मूर्ति स्थापना का मुख्य कार्यक्रम कलाजी महाराज के स्थान पर कल यानी रविवार को आयोजित होगा। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Hadoti samrat
    2
    Post by Hadoti samrat
    user_Hadoti samrat
    Hadoti samrat
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सराफा व्यापारी देवेंद्र गुप्ता (सोनू) के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटो के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस योजना के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार रात (22 अप्रैल 2026) करीब 8:30 बजे, जब व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तब दो नकाबपोश बदमाशों ने उनसे नकदी और चाबियों से भरा बैग छीन लिया। व्यापारी ने करीब 200 मीटर तक आरोपियों का पीछा किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है: मुख्य आरोपी पंकज सुमन और नवीन मालाकार: राजस्थान झालावाड़ के अकलेरा के निवासी राहुल मालाकार और आकाश मालाकार खिलचीपुर स्थानीय निवासी है । बदमाश कई दिनों से व्यापारी की रेकी कर रहे थे। उन्हें शक था कि बैग में गहने हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 26,500 रुपये, दुकान की चाबियां और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर अन्य साथियों को एक शादी समारोह से गिरफ्तार किया।
    1
    राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सराफा व्यापारी देवेंद्र गुप्ता (सोनू) के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटो के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस योजना के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
बुधवार रात (22 अप्रैल 2026) करीब 8:30 बजे, जब व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तब दो नकाबपोश बदमाशों ने उनसे नकदी और चाबियों से भरा बैग छीन लिया।
व्यापारी ने करीब 200 मीटर तक आरोपियों का पीछा किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। 
पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है: 
मुख्य आरोपी पंकज सुमन और 
नवीन मालाकार: राजस्थान झालावाड़ के अकलेरा के निवासी 
राहुल मालाकार और  आकाश मालाकार खिलचीपुर स्थानीय निवासी है । 
बदमाश कई दिनों से व्यापारी की रेकी कर रहे थे। उन्हें शक था कि बैग में गहने हो सकते हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 26,500 रुपये, दुकान की चाबियां और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।
थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर अन्य साथियों को एक शादी समारोह से गिरफ्तार किया।
    user_भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • उपज पास करने के नाम पर घूस- VIDEO: किसानों को रिजेक्ट करने की धमकी देता है सर्वेयर; पगारा खरीदी केंद्र का मामला गुना जिले के पगारा सेवा सहकारी समिति खरीदी केंद्र (बिलोनिया वेयरहाउस) पर समर्थन मूल्य की उपज पास करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सर्वेयर वीरेंद्र यादव किसानों से 2000 से 6000 रुपए प्रति ट्रॉली तक की अवैध वसूली कर रहा है। ग्राम पूनमखेड़ी के किसान सुरेंद्र धाकड़ ने सर्वेयर को पैसे लेते हुए कैमरे में कैद कर लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आक्रोशित किसानों ने कलेक्टर और एसपी से आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
    1
    उपज पास करने के नाम पर घूस- VIDEO: किसानों को रिजेक्ट करने की धमकी देता है सर्वेयर; पगारा खरीदी केंद्र का मामला
गुना जिले के पगारा सेवा सहकारी समिति खरीदी केंद्र (बिलोनिया वेयरहाउस) पर समर्थन मूल्य की उपज पास करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सर्वेयर वीरेंद्र यादव किसानों से 2000 से 6000 रुपए प्रति ट्रॉली तक की अवैध वसूली कर रहा है। ग्राम पूनमखेड़ी के किसान सुरेंद्र धाकड़ ने सर्वेयर को पैसे लेते हुए कैमरे में कैद कर लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आक्रोशित किसानों ने कलेक्टर और एसपी से आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
    user_नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
    मकसूदनगढ़, गुना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.