गुना में डीजे पर सख्त नियंत्रण, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई गुना जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण, कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत डीजे (ध्वनि विस्तारक यंत्र) के उपयोग को लेकर विस्तृत आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 23 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि विवाह, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान डीजे के अत्यधिक उपयोग से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं शांति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जिले में डीजे के उपयोग पर सख्त नियंत्रण लागू किया गया है। जारी आदेशानुसार रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। दिन एवं रात्रि के लिए ध्वनि सीमा निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में दिन में 75 डेसिबल एवं रात्रि में 70 डेसिबल, वाणिज्यिक क्षेत्र में 65 एवं 55 डेसिबल, आवासीय क्षेत्र में 55 एवं 45 डेसिबल तथा शांत क्षेत्र में 50 एवं 40 डेसिबल की सीमा तय की गई है। आदेश के अनुसार डीजे का उपयोग केवल निजी परिसर, जैसे मैरिज गार्डन या कवर परिसर में ही निर्धारित ध्वनि सीमा के भीतर किया जा सकेगा। डीजे का उपयोग चलित रूप से नहीं होगा और सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, जुलूसों, रैलियों एवं अन्य खुले स्थानों पर डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। रात्रि के समय किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी कार्यक्रम में डीजे संचालन की स्थिति में कार्यक्रम आयोजक, स्थल स्वामी एवं डीजे संचालक संयुक्त रूप से उत्तरदायी होंगे। डीजे संचालकों को साउंड डेसिबल मीटर एप या अन्य मान्यता प्राप्त उपकरणों के माध्यम से ध्वनि स्तर की नियमित जांच करना अनिवार्य होगा, जिससे निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। यदि किसी कार्यक्रम में डीजे हेतु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध भी उल्लंघन की स्थिति में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बार-बार उल्लंघन की स्थिति में कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में डीजे उपकरण एवं वाहन तत्काल जब्त किए जाएंगे तथा आवश्यकतानुसार कार्यक्रम स्थल को सील भी किया जा सकता है। साथ ही मोटरयान अधिनियम 1988 के प्रावधानों के विरुद्ध पाए जाने वाले वाहनों पर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा पृथक से कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश आमजन के स्वास्थ्य, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- गुना जिले के चना-मसूर खरीदी केंद्र, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पगारा स्थित बेलोनिया वेयरहाउस पर किसानों ने अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं शिकायतकर्ता किसान सुरेंद्र धाकड़, ग्राम पूनमखेड़ी ने आरोप लगाया है कि सर्वेयर वीरेंद्र यादव द्वारा प्रति कुंटल ₹100 से ₹200 तक की मांग की जा रही है। किसान का कहना है कि उसे अपनी उपज तौल और खरीदी प्रक्रिया के लिए मजबूरी में ₹700 देने पड़े। किसानों का आरोप है कि अन्नदाता जब अपनी मेहनत की फसल लेकर केंद्र पहुंचता है, तब उसे सुविधा देने के बजाय परेशान किया जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक गुना से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।1
- यात्री बस मैं लगी आग जयपुर से आ रही थी बस' घटना ग्वालियर के झांसी हाईवे की बताई जा रही है1
- बेटे ने ही अपने पिता की ले ली जान... गुना के म्याना में दिल दहला देने वाली वारदात बताया जा रहा है कि बेटे ने एक दिन पहले ही गाड़ी में पेट्रोल फुल टैंक कराया था। जब पिता ने शादी में जाने के लिए गाड़ी की चाबी मांगी, तो बेटे ने गैंती से हमला कर दिया। हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। म्याना पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।1
- Dynamic meditation1
- नयागांव टांडी बंजारी में सनसनीखेज चोरी – घर की कच्ची दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर छीपाबड़ौद - हरनावदाशाहजी क्षेत्र के नयागांव टांडी बंजारी में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से कच्चे मकानों की पीछे की दीवारों को खोदकर घर में प्रवेश किया और बक्सों में रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गए। फरियादी भूरालाल मीणा पुत्र मिश्रीलाल मीणा ने बताया कि चोर घर से लगभग 800 ग्राम चांदी, करीब 5000 रूपए नकद राशि, लगभग 8 किलो घी तथा कपड़े व लूगड़ियां सहित दो बक्से चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय पूरा परिवार शादी-लगन के कार्यक्रम में गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित भूरालाल मीणा ने आशंका जताई है कि यह चोरी किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है, जिसे घर की पूरी जानकारी थी। वहीं उनके बेटे धनराज ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है और इस घटना के बाद उनकी माता की तबीयत भी बिगड़ गई है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाएं, ग्रामीणों में भारी आक्रोश लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में भय और नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोरों ने इलाके में आतंक मचा रखा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। थानाधिकारी दीनदयाल वैष्णव ने बताया कि फरियादी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।2
- समरानियां:- ढिकवानी–ईसाटोरी मार्ग पर लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है। इसको लेकर आशीष मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है और मशीनों के जरिए निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मार्ग से जुड़े पहलुओं को लेकर केलवाड़ा रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक चौधरी से भी चर्चा की गई है। यह मार्ग ढिकवानी, बलारपुर, ईसाटोरी, रामपुर, बिची, मोहनपुर, गुगर बांसखेड़ा और निहाल देवी सहित कई गांवों को जोड़ते हुए बिशनवाड़ा तक संपर्क मजबूत करेगा और आगे मध्य प्रदेश के गुना तक आवागमन को आसान बनाएगा। समरानिया नेशनल हाईवे से सीधा जुड़ाव होने के कारण इसका महत्व और बढ़ गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, छात्रों और मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। आवागमन सुगम होने से समय की बचत होगी और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। यह कार्य आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के लिए विकास का मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।1
- गुना में प्रचंड गर्मी के चलते तापमान पहुंचा 44 डिग्री आज दिन ऐसी घटना भी सामने आ रही है कि विद्युत ट्रांसफॉर्म भी गर्म होने लगे और आज लगने की घटनाएं बढ़ रही है गुना मैं भीषण गर्मी का प्रकोप जारी1
- Dynamic meditation at Nidhi marriage garden chhipabarod1