Shuru
Apke Nagar Ki App…
AAP EXIT के बाद कैमरे पर आकर बोले Raghav Chadha, I AM DISGUSTED! AAP EXIT के बाद कैमरे पर आकर बोले Raghav Chadha, I AM DISGUSTED!
DRM INDIA NEWS TV
AAP EXIT के बाद कैमरे पर आकर बोले Raghav Chadha, I AM DISGUSTED! AAP EXIT के बाद कैमरे पर आकर बोले Raghav Chadha, I AM DISGUSTED!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम माड़ो में बिजली संकट: गर्मी और मच्छरों के बीच बीमारियों से जूझ रहे ग्रामीण1
- शिवपुरी। तालिम नट गिरफ्तार: मायापुर पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब और स्कॉर्पियो वाहन किया जप्त1
- *भगवान परशुराम जयंती मनाते हुए निकली भव्य शोभायात्रा* सर्व ब्राह्मण समाज की रही शानदार भागीदारी भगवा मय हुआ नगर नरवर में भगवान परशुराम जयंती मनाई गई नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नगर की संकरी गलियों से लेकर बाजार में रही धूम श्रद्धालुओं ने जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत कर रथ पर मौजूद भगवान परशुराम जी के छायाचित्र पर फूल माला और तिलक कर पूजा अर्चना करते हुए परसाद वितरण किया। यह शोभायात्रा बस स्टैंड हनुमान जी के मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए लोड़ी माता मंदिर तक पहुंची जहां इस शोभायात्रा का समापन हुआ। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा नगर भगवा रंग में रंगा नजर आया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि सर्व ब्राह्मण समाज के पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाएं और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिससे यात्रा और भी आकर्षक बन गई। यात्रा में आगे-आगे युवक हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे, जबकि पीछे सुसज्जित रथ पर भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। झांकी को फूलों और रोशनी से भव्य रूप दिया गया था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। श्रद्धालु “परशुराम भगवान की जय” के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। रास्ते भर लोगों ने अपने घरों की छतों और बालकनियों से पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत मंच बनाकर लोगों ने यात्रा का अभिनंदन किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जहां प्रशासन के द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। युवा, बुजुर्ग और बच्चों सहित हर वर्ग के लोग इस आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस भव्य आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, परंपरा और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया।1
- शिवपुरी में दिशा बैठक के पश्चात पत्रकार साथियों से विकास कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की, जिसमें जिले के विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कई अहम बिंदुओं पर अपनी बात रखी और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी संकेत दिए। 📍 Shivpuri, MP विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा जारी है…1
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अपने शिवपुरी-कोलारस प्रवास के पहले दिन कोलारस में जनता को कई विकास कार्यों की सौगात देते हुए एक विशाल औद्योगिक निवेश की घोषणा की और बताया कि अगले दो महीनों में क्षेत्र को ₹2500 करोड़ का रक्षा संयंत्र मिलने जा रहा है। यह संयंत्र कोलारस से लगभग 15 किलोमीटर दूर, कोटा हाईवे और बॉम्बे-ग्वालियर हाईवे के संगम पर स्थापित किया जाएगा। यह परियोजना जिले की पिछले दो दशकों से लंबित औद्योगिक मांग को पूरा करेगी। सिंधिया ने बताया कि इस परियोजना से लगभग 2000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। कोलारस, जो अब तक अपनी कृषि और विशेषकर टमाटर उत्पादन के लिए जाना जाता रहा है, अब देश की रक्षा शक्ति का भी महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहाँ निर्मित होने वाले रक्षा उपकरण देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे क्षेत्र का गौरव और योगदान दोनों बढ़ेंगे। *कोलारस को दी 19.68 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात* कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कोलारस क्षेत्र को विकास की महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान करते हुए 19.68 करोड़ की विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-मन योजना के अंतर्गत बालक एवं बालिका छात्रावास का भूमिपूजन किया, साथ ही जनपद पंचायत भवन, कोलारस का भी शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नवीन बस स्टैंड एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्र में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। वहीं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य का भूमिपूजन भी किया गया, जो कोलारस में स्वच्छता और शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।2
- जानकारी रविवार दोपहर 3 बजे मिली ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत नाहरगढ़ में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कामधेनु गौशाला, बजरंग दल एवं समस्त गौभक्तों के सहयोग से 25 व 26 अप्रैल को मुख्य बस स्टैंड पर काउंटर लगाया गया, जहां करीब 3000 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हस्ताक्षर किए। अभियान का उद्देश्य देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को मजबूत करना है। आयोजकों के अनुसार 27 अप्रैल को देश की 5000 तहसीलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।1
- समरानियां:- ढिकवानी–ईसाटोरी मार्ग पर लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य अब शुरू हो गया है। इसको लेकर आशीष मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है और मशीनों के जरिए निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मार्ग से जुड़े पहलुओं को लेकर केलवाड़ा रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक चौधरी से भी चर्चा की गई है। यह मार्ग ढिकवानी, बलारपुर, ईसाटोरी, रामपुर, बिची, मोहनपुर, गुगर बांसखेड़ा और निहाल देवी सहित कई गांवों को जोड़ते हुए बिशनवाड़ा तक संपर्क मजबूत करेगा और आगे मध्य प्रदेश के गुना तक आवागमन को आसान बनाएगा। समरानिया नेशनल हाईवे से सीधा जुड़ाव होने के कारण इसका महत्व और बढ़ गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, छात्रों और मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। आवागमन सुगम होने से समय की बचत होगी और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। यह कार्य आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के लिए विकास का मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।1
- AAP EXIT के बाद कैमरे पर आकर बोले Raghav Chadha, I AM DISGUSTED!1