logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खैरागढ़ में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, खैरागढ़ में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 20 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा शासकीय रानी रश्मिदेवी सिंह महाविद्यालय, खैरागढ़ में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं को स्वरोजगार और योजनाओं की जानकारी दी गई। P M F M E योजना के तहत 35% तक अनुदान की जानकारी साझा की गई। लगभग 80 विद्यार्थी शामिल रहे।

1 hr ago
user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

खैरागढ़ में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, खैरागढ़ में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 20 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा शासकीय रानी रश्मिदेवी सिंह महाविद्यालय, खैरागढ़ में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं को स्वरोजगार और योजनाओं की जानकारी दी गई। P M F M E योजना के तहत 35% तक अनुदान की जानकारी साझा की गई। लगभग 80 विद्यार्थी शामिल रहे।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • रायपुर में दोस्त ने सिगरेट पीने से मना किया तो पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग, दोनों आरोपित गिरफ्तार रायपुर के एक पेट्रोल पंप पर बाइक की टंकी मे मंगलवार को एक युवक ने लाइटर से आग लगा दी। हालांकि, पंप कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
    1
    रायपुर में दोस्त ने सिगरेट पीने से मना किया तो पेट्रोल पंप पर बाइक में लगा दी आग, दोनों आरोपित गिरफ्तार
रायपुर के एक पेट्रोल पंप पर बाइक की टंकी मे मंगलवार को एक युवक ने लाइटर से आग लगा दी। हालांकि, पंप कर्मचारियों की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    15 hrs ago
  • कवर्धा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं ने अधीक्षिका के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। आरोप है कि घटिया भोजन, कम बजट का हवाला देकर खाने में कटौती और खराब सब्जियां दी जा रही हैं, जिससे कई छात्राएं बीमार पड़ रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि बीमार छात्रा को अस्पताल ले जाना पड़ा, जबकि छात्रावास प्रबंधन ने समुचित व्यवस्था नहीं की। छात्राओं ने निशुल्क सामग्री समय पर न मिलने, सुरक्षा में लापरवाही और शिकायत करने पर दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर मारपीट का आरोप भी सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि कर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। वहीं अधीक्षिका ने आरोपों को निराधार बताते हुए अनुशासन लागू होने से गलतफहमी बताई है। छात्राओं व अभिभावकों ने छात्रावास की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है, ताकि पढ़ाई और स्वास्थ्य प्रभावित न हो।
    1
    कवर्धा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं ने अधीक्षिका के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। आरोप है कि घटिया भोजन, कम बजट का हवाला देकर खाने में कटौती और खराब सब्जियां दी जा रही हैं, जिससे कई छात्राएं बीमार पड़ रही हैं।
अभिभावकों का कहना है कि बीमार छात्रा को अस्पताल ले जाना पड़ा, जबकि छात्रावास प्रबंधन ने समुचित व्यवस्था नहीं की। छात्राओं ने निशुल्क सामग्री समय पर न मिलने, सुरक्षा में लापरवाही और शिकायत करने पर दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर मारपीट का आरोप भी सामने आया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि कर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। वहीं अधीक्षिका ने आरोपों को निराधार बताते हुए अनुशासन लागू होने से गलतफहमी बताई है।
छात्राओं व अभिभावकों ने छात्रावास की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है, ताकि पढ़ाई और स्वास्थ्य प्रभावित न हो।
    user_Mukesh Awasthi
    Mukesh Awasthi
    कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • तेज रफ्तार थार उद्दलकर जा घुसा बोर्ड में/लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट
    1
    तेज रफ्तार थार उद्दलकर जा घुसा बोर्ड में/लाइक सब्सक्राइब शेयर कमेंट
    user_जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    जय जोहार छत्तीसगढ़'केसरिया हिंदुस्तान' press
    Journalist टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • कवर्धा। कबीरधाम पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बोलेरो पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशी ले जा रहे आरोपियों को पकड़ा गया है। इस दौरान 03 नग भैंसों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराकर सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया। जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई। दिनांक 20.02.2026 की रात्रि लगभग 12.30 बजे थाना बोड़ला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तहसील कार्यालय बोड़ला की ओर से एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 28 एन 1768 में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर चोरी-छिपे ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि अन्य आरोपी मौके पर उपस्थित मिले। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम 1. चन्द्रशेखर गोयल पिता ओमप्रकाश गोयल निवासी अमलडीहा थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम (छ.ग.) 2. लक्की उर्फ संदीप टंडन पिता सुखहरण निवासी डेरहाकांपा थाना लालपुर जिला मुंगेली (छ.ग.) बताया। फरार वाहन चालक का नाम दीपू बघेल पिता होरीलाल निवासी ग्राम परसाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली बताया गया। आरोपियों द्वारा मवेशियों को वध हेतु जबलपुर की ओर ले जाना स्वीकार किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रुपक शर्मा के निर्देशन में उप निरीक्षक प्रहलाद चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक 368 मनोज महोबिया, प्रधान आरक्षक 422 नन्हे नेताम, प्रधान आरक्षक 453 उमाशंकर नाग एवं थाना बोड़ला के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    कवर्धा। कबीरधाम पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बोलेरो पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशी ले जा रहे आरोपियों को पकड़ा गया है। इस दौरान 03 नग भैंसों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराकर सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई।
दिनांक 20.02.2026 की रात्रि लगभग 12.30 बजे थाना बोड़ला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तहसील कार्यालय बोड़ला की ओर से एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 28 एन 1768 में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर चोरी-छिपे ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि अन्य आरोपी मौके पर उपस्थित मिले।
आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम
1. चन्द्रशेखर गोयल पिता ओमप्रकाश गोयल निवासी अमलडीहा थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम (छ.ग.)
2. लक्की उर्फ संदीप टंडन पिता सुखहरण निवासी डेरहाकांपा थाना लालपुर जिला मुंगेली (छ.ग.)
बताया। फरार वाहन चालक का नाम दीपू बघेल पिता होरीलाल निवासी ग्राम परसाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली बताया गया। आरोपियों द्वारा मवेशियों को वध हेतु जबलपुर की ओर ले जाना स्वीकार किया गया।
उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रुपक शर्मा के निर्देशन में उप निरीक्षक प्रहलाद चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक 368 मनोज महोबिया, प्रधान आरक्षक 422 नन्हे नेताम, प्रधान आरक्षक 453 उमाशंकर नाग एवं थाना बोड़ला के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
    user_Vishvnath Sahu
    Vishvnath Sahu
    Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    16 min ago
  • राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार शुक्रवार 20 फरवरी से कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। जिले के सभी 10 विकासखंडों में बने 278 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 से 4:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।
    1
    राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार शुक्रवार 20 फरवरी से कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं। जिले के सभी 10 विकासखंडों में बने 278 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 से 4:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    1
    Post by CG RIGHT TIMES NEWS
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Mungeli, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • केसीजी जिले के ग्राम पंचायत अवेली में शासकीय भूमि को लेकर विवाद बढ़ गया है। ग्रामीणों ने सरपंच और उनके परिवार पर करीब 20 डिस्मिल भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए केसीजी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि पहले सरपंच अपना कब्जा हटाएं, तभी अन्य लोगों से अतिक्रमण हटाने को कहा जाए। वहीं सरपंच पक्ष ने अतिक्रमण हटाने के दौरान मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए जालबांधा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    केसीजी जिले के ग्राम पंचायत अवेली में शासकीय भूमि को लेकर विवाद बढ़ गया है। ग्रामीणों ने सरपंच और उनके परिवार पर करीब 20 डिस्मिल भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए केसीजी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि पहले सरपंच अपना कब्जा हटाएं, तभी अन्य लोगों से अतिक्रमण हटाने को कहा जाए।
वहीं सरपंच पक्ष ने अतिक्रमण हटाने के दौरान मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए जालबांधा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर पालिका ने अहम पहल करते हुए अंबेडकर चौक पर ट्रैफिक सिग्नलों का विधिवत शुभारंभ किया गया । 20 फरवरी की शाम आयोजित कार्यक्रम में आयोग सदस्य मौसम बिसेन ने फीता काटकर सिग्नल प्रणाली का उद्घाटन किया
    1
    शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर पालिका ने अहम पहल करते हुए अंबेडकर चौक पर ट्रैफिक सिग्नलों का विधिवत शुभारंभ किया गया । 20 फरवरी की शाम आयोजित कार्यक्रम में आयोग सदस्य मौसम बिसेन ने फीता काटकर सिग्नल प्रणाली का उद्घाटन किया
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वारासिवनी । बाईक खरीदने के सौदे में बयाना के रुप में दिए गए 1500 रुपये की राशि वापस मॉगने की बात पर हुए विवाद के बाद मध्यस्थ पर चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हो जाने वाले आरोपी मनीष उइके को रामपायली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनीष उइके को गिरफ्तार करने के बाद उसके भाई आशीष उइके के साथ गुुरुवार को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला जनपद पंचायत वारासिवनी की ग्राम पंचायत झाडग़ॉव का है। जहॉ पर 17 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे मनीष उइके व उसके भाई आशीष उइके का ग्राम के ही दिनेश चैनलाल नगपुरे से बाईक खरीदने के लिए बयाने के रुप में दी गई 1500 रुपये की राशि के लिए विवाद हो गया था। विवाद को बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने 112 डायल को खबर देकर बुला लिया था और 112 डायल में आए हुए पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ही मनीष उइके ने दिनेश नगपुरे की पीठ पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। इस अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी हक्का बक्का रह गए और घायल दिनेश नीचे गिर पड़ा। स्थिति को समझने के साथ ही पुलिसकर्मियों ने मनीष के भाई आशीष को तत्काल पकड़ लिया था और घायल दिनेश को लेकर वारासिवनी शासकीय चिकित्सालय लाकर प्राथमिक उपचार कराने के बाद 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय बालाघाट उपचार के लिए भिजवा दिया था। इस मामले में रामपायली पुलिस ने अपराध क्रमांक 61/26 बीएनएस की धारा 109(1)3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर फरार आरोपी मनीष की तलाश शुरु कर दी। इस तलाशी अभियान में रामपायली पुलिस को शीघ्र ही सफलता मिल गई और उन्होंने मनीष को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। आशीष और मनीष की गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को उनके ग्राम झाडग़ॉव में पैदल घुमाया गया और उनसे अपराध नहीं करने की कसम दिलवाई गई। उसके बाद वारासिवनी न्यायालय में पेश किया गया। जहॉ सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने दोनों को जेल भिजवा दिया। इस मामले को हल करने में पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहित उपाध्याय व एसडीओपी अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य द्वारा टीम तैयार की गर्ई टीम के उपनिरीक्षक कलशराम उइके, प्रधान आरक्षक देवेंद्र गौतम, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सैय्याम, आरक्षक आलोक बिसेन, श्यामसिंह, नरोत्तम, जितेंद्र सरादे की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    वारासिवनी । बाईक खरीदने के सौदे में बयाना के रुप में दिए गए 1500 रुपये की राशि वापस मॉगने की बात पर हुए विवाद के बाद मध्यस्थ पर चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हो जाने वाले आरोपी मनीष उइके को रामपायली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनीष उइके को गिरफ्तार करने के बाद उसके भाई आशीष उइके के साथ गुुरुवार को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला जनपद पंचायत वारासिवनी की ग्राम पंचायत झाडग़ॉव का है। जहॉ पर 17 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे मनीष उइके व उसके भाई आशीष उइके का ग्राम के ही दिनेश चैनलाल नगपुरे से बाईक खरीदने के लिए बयाने के रुप में दी गई 1500 रुपये की राशि के लिए विवाद हो गया था। विवाद को बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने 112 डायल को खबर देकर बुला लिया था और 112 डायल में आए हुए पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ही मनीष उइके ने दिनेश नगपुरे की पीठ पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। इस अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी हक्का बक्का रह गए और घायल दिनेश नीचे गिर पड़ा। स्थिति को समझने के साथ ही पुलिसकर्मियों ने मनीष के भाई आशीष को तत्काल पकड़ लिया था और घायल दिनेश को लेकर वारासिवनी शासकीय चिकित्सालय लाकर प्राथमिक उपचार कराने के बाद 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय बालाघाट उपचार के लिए भिजवा दिया था। इस मामले में रामपायली पुलिस ने अपराध क्रमांक 61/26 बीएनएस की धारा 109(1)3(5) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर फरार आरोपी मनीष की तलाश शुरु कर दी। इस तलाशी अभियान में रामपायली पुलिस को शीघ्र ही सफलता मिल गई और उन्होंने मनीष को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। आशीष और मनीष की गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को उनके ग्राम झाडग़ॉव में पैदल घुमाया गया और उनसे अपराध नहीं करने की कसम दिलवाई गई। उसके बाद वारासिवनी न्यायालय में पेश किया गया। जहॉ सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने दोनों को जेल भिजवा दिया। इस मामले को हल करने में पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहित उपाध्याय व एसडीओपी अभिषेक चौधरी के मार्गदर्शन में रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य द्वारा टीम तैयार की गर्ई टीम के उपनिरीक्षक कलशराम उइके, प्रधान आरक्षक देवेंद्र गौतम, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सैय्याम, आरक्षक आलोक बिसेन, श्यामसिंह, नरोत्तम, जितेंद्र सरादे की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.