Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड कैंची धाम की तस्वीर मैं आपको बता दूं नवमी को देखते हुए आज लोगों में उत्साह देखने को मिला, उत्तराखंड कैंची धाम में लोग बहुत-बहुत दूर से दर्शन करने को आए आज नवमी को देखते हुए लोगों में बड़ा उत्साह देखने को मिला हम आपको तस्वीर उत्तराखंड कैंची धाम से दिखा पा रहा हूं यहां पर हर चीज की सुविधा उपलब्ध है जैसे पार्किंग और रूम हर चीज की सुविधा उपलब्ध है वह भी सस्ते दामों पर,
Budaun News 24
उत्तराखंड कैंची धाम की तस्वीर मैं आपको बता दूं नवमी को देखते हुए आज लोगों में उत्साह देखने को मिला, उत्तराखंड कैंची धाम में लोग बहुत-बहुत दूर से दर्शन करने को आए आज नवमी को देखते हुए लोगों में बड़ा उत्साह देखने को मिला हम आपको तस्वीर उत्तराखंड कैंची धाम से दिखा पा रहा हूं यहां पर हर चीज की सुविधा उपलब्ध है जैसे पार्किंग और रूम हर चीज की सुविधा उपलब्ध है वह भी सस्ते दामों पर,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तराखंड कैंची धाम में लोग बहुत-बहुत दूर से दर्शन करने को आए आज नवमी को देखते हुए लोगों में बड़ा उत्साह देखने को मिला हम आपको तस्वीर उत्तराखंड कैंची धाम से दिखा पा रहा हूं यहां पर हर चीज की सुविधा उपलब्ध है जैसे पार्किंग और रूम हर चीज की सुविधा उपलब्ध है वह भी सस्ते दामों पर,1
- महेश पाल गौतम जिला मीडिया प्रभारी बदायूं बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। गुरुवार की शाम नगर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां सुंदर झांकियों, बैंडबाजों और काली अखाड़ों के साथ शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करती हुई निकली। शोभायात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन कर किया। इस दौरान उन्होंने माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों की पूजा कर तिलक वंदन किया तथा आरती उतारी। इसके उपरांत फीता काटकर रथ यात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। कामधेनु गौशाला के तत्वावधान में निकली यह शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर से प्रारंभ होकर बाजारकला, किलाखेड़ा, भट्टीटोला, बड़े महादेव मंदिर, लालमन की पुलिया, बिल्सी रोड, कसाईटोला, घंटाघर चौराहा, स्टेशन रोड, हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर, पुरानी अनाज मंडी और कछला रोड होते हुए पुनः बिहारी जी मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, युवा मंडलों और व्यापारियों द्वारा फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में शोभायात्रा बिहारी जी मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न हो गई।1
- अमेठी में पेट्रोल को लेकर बवाल, 4 गिरफ्तार अमेठी में पेट्रोल पंप पर 25 लीटर पेट्रोल देने को लेकर विवाद हो गया। पंप कर्मियों ने 5 लीटर से ज्यादा पेट्रोल देने से मना कर दिया, जिस पर कहासुनी के बाद हंगामा और मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने 5 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ उपद्रव का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- संवाददाता संजीत कुमार राणा बदायूं थाना अलापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगत मे 19 मार्च को एक युवती को एक अदर सामुदायिक लड़का बहला फुसला कर भगा कर ले गया जिसकी रिपोर्ट युवती के पिता राजाराम द्वारा दर्ज करायी गई जिसकी गहनता से जांच की गई और आलापुर थाना अध्यक्ष माधौ सिंह बिष्ट ने कार्रवाई हेतु टीम गठित की और लड़की को साकुशल बरामद किया वहीं युवती के पिता राजा राम ने पुलिस की कार्य की सराहना की और आलापुर थाने में पहुंचकर पुलिस का शुक्रिया अदा किया फूल माला और मिष्ठान देकर उनको सम्मानित किया आलापुर थाना अध्यक्ष माधौ सिंह बिष्ट और उपनिरीक्षक रामनाथ कनौजिया मुनाशिव पासा सीपी सिंह और सभी कांस्टेबल एवं महिला कांस्टेबल सहित सभी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और पुलिस के कार्यों की सराहन की2
- भुता में बेखौफ चोरों का आतंक: घर में घुसकर लाखों के जेवर और मोबाइल चोरी। रात में सोता रहा परिवार, चोर ले उड़े सोने-चांदी के गहने और मोबाइल। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, सुनहरा मुरारपुर में बड़ी चोरी से हड़कंप। भुता क्षेत्र में फिर सक्रिय चोर गैंग, घर में घुसकर साफ किया कीमती सामान। गहरी नींद में था परिवार, चोरों ने घर से पार कर दिए जेवर और मोबाइल। सुनहरा मुरारपुर में चोरी की वारदात, पुलिस जांच में जुटी। चोरों के हौसले बुलंद: दीवार के सहारे घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम। गांव में दहशत: रात के सन्नाटे में चोरों ने घर को बनाया निशाना।1
- बदायूँ न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं के उसहैत क्षेत्र स्थित ग्राम खेड़ा जलालपुर पुख्ता में फूला माता मंदिर पर वर्षों से लगने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ 26 मार्च की देर शाम को किया गया। दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया और उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। यह मेला हर वर्ष श्री रामनवमी और नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होता है। यह सैकड़ों छोटे-बड़े दुकानदारों के लिए आर्थिक साधन भी है। मेले में पूजा सामग्री, भगवान की प्रतिमाएं, खेल-खिलौने, महिलाओं के श्रृंगार का सामान, घर-गृहस्थी का सामान, खाने-पीने की दुकानें और झूले लगाए जाते हैं। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु फूला माता देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। विधायक राजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेला भक्ति, आस्था और लोक-संस्कृति का अनूठा संगम है। उन्होंने माँ फूला देवी के चरणों में शीश नवाकर दातागंज विधानसभा सहित समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्रामीण अंचलों के इन मेलों को हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक बताया, जहाँ आपसी भाईचारा और श्रद्धा की त्रिवेणी बहती है। विधायक ने मंदिर समिति, ग्रामवासियों और क्षेत्र के साथियों को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने भी मेला आयोजन समिति और उपस्थित श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह भव्य मेला कई वर्षों से पारंपरिक रूप से लग रहा है और माँ फूला देवी की कृपा सभी पर बनी रहे।2
- फरीदपुर में फर्जी तरीके से खेत बेचने का सनसनीखेज मामला, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर फरीदपुर तहसील क्षेत्र में जमीन की फर्जी बिक्री का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि सुनियोजित साजिश के तहत जालसाजी कर खेत का बैनामा कर दिया गया, जबकि असली मालिक ने इस पूरे सौदे से साफ इनकार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 मार्च 2026 को गाटा संख्या 232, ग्राम कुआं डांडा की जमीन का बैनामा कराया गया। इस बैनामे में क्रेता के रूप में कृपाल सिंह पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ग्राम अलमोनीपुर, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली का नाम दर्ज है। वहीं विक्रेता के रूप में ज्वाला प्रसाद पुत्र चुरा निवासी ग्राम कुआं डांडा, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली को दर्शाया गया है। हैरानी की बात यह है कि इस बैनामे में गवाह के रूप में वेदपाल पुत्र लालाराम निवासी ग्राम दौलतपुर, फरीदपुर तथा विनोद सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम रिछा गणेश खेड़ा, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली के नाम भी शामिल किए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसने अपनी जमीन किसी को नहीं बेची है, बल्कि फर्जी व्यक्ति को ज्वाला प्रसाद बनाकर कागजों में हेरफेर करते हुए जमीन का बैनामा करा दिया गया। पीड़ित ने इसे सीधा-सीधा धोखाधड़ी और जमीन हड़पने की साजिश करार दिया है। मामले को और भी गंभीर बनाते हुए पीड़ित ने आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय भू-माफियाओं और दलालों की मिलीभगत से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि पूरी घटना सरकारी कर्मचारियों व क्षेत्रीय दलालों की मिलीभगत से हुई है। इससे सरकारी व्यवस्था व सत्यापन प्रक्रिया की पोल एक बार फिर खुल गई है, जहां वेरिफिकेशन के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। आज दिनांक 26 मार्च 2026 को पीड़ित ने भुता थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- गोरखपुर दौरे पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मंदिर भ्रमण के दौरान 5 वर्षीय बच्ची यशस्विनी को आशीर्वाद दिया और उसे बुलडोजर का खिलौना गिफ्ट किया।1