बाराबंकी में एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला बाराबंकी में एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज किया है। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के सहरी मजरे करसवां निवासी शिराज रावत की बेटी काजल (करीब 18 वर्ष) 12 मार्च 2026 की रात को घर से लापता हो गई थी। सुबह जब पिता को बेटी के गायब होने का पता चला, तो उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में शिराज रावत को जानकारी मिली कि उनकी बेटी को विपिन रावत पुत्र दिनेशचंद्र रावत, जो कि उसी गांव का निवासी है, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रविवार को पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर बड्डूपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि इस मामले में BNS 87 के तहत केस दर्ज किया गया है।
बाराबंकी में एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला बाराबंकी में एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने का मुकदमा दर्ज किया है। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के सहरी मजरे करसवां निवासी शिराज रावत की बेटी काजल (करीब 18 वर्ष) 12 मार्च 2026 की रात को घर से लापता हो गई थी। सुबह जब पिता को बेटी के गायब होने का पता चला, तो उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में शिराज रावत को जानकारी मिली कि उनकी बेटी को विपिन रावत पुत्र दिनेशचंद्र रावत, जो कि उसी गांव का निवासी है, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रविवार को पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर बड्डूपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि इस मामले में BNS 87 के तहत केस दर्ज किया गया है।
- बाराबंकी। पुलिस/प्रशासन द्वारा धोखाधड़ी व जालसाजी करने वाले गिरोह के सरगना की अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 01 करोड़ 17 लाख 30 हजार (1,17,30,000/- रु0) को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में संगठित होकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गैंगस्टर एक्ट के तहत इनके द्वारा अपराध से स्वयं एवं परिजनों के नाम पर अर्जित चल/अचल सम्पत्तियों को जिलाधिकारी बाराबंकी के आदेश के अनुक्रम में जब्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना फतेहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 543/2025 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त/गिरोह सरगना मोहम्मद असलम पुत्र स्व0 लल्लन हुसैन निवासी ग्राम सिहाली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी तथा गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्य अभियुक्त मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद असलम निवासी ग्राम सिहाली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी के साथ मिलकर आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ हेतु जनता के लोगों के साथ छल कपट, कूटरचना, धोखाधड़ी व जालसाजी कर सम्पत्ति हड़पने जैसे जघन्य अपराध कारित किए जाने में लिप्त हैं। इस गिरोह द्वारा कारित किए गए आपराधिक कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियुक्त/गिरोह सरगना मोहम्मद असलम द्वारा थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिहाली में स्वयं के नाम पर भिन्न-भिन्न गाटा संख्याओं में क्रय की गई अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 01 करोड़ 17 लाख 30 हजार रुपये को थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा चिन्हित कर श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी को आख्या प्रेषित की गई थी। इसी क्रम में अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी द्वारा कुर्की का आदेश निर्गत किया गया, जिसे दिनांक- 14.03.2026 को थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस व प्रशासन द्वारा अभियुक्त/गिरोह सरगना मोहम्मद असलम की अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 01 करोड़ 17 लाख 30 हजार रुपये/- की सम्पत्ति को कुर्क किया गया। इसी के साथ ही बाराबंकी पुलिस द्वारा लगातार गिरोह बनाकर धोखाधड़ी व जालसाजी करके सम्पत्ति हड़पने जैसे आपराधिक कृत्य कारित करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनके द्वारा अपराध से धनोपार्जन कर अर्जित की गयी चल/अचल सम्पत्ति को चिन्हित कर राज्य के पक्ष में कुर्क कराए जाने हेतु कार्यवाही प्रचलित है।1
- स्व कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर बाराबंकी में जनसभा को सम्बोधित करने पहुचे सांसद चंद्रशेखर रावण ने अयातुल्लाह ख़ामनेई के बारे में कही बड़ी बात......आप भी सुने1
- बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा आजाद संसद जनसभा में संबोधित की2
- लखनऊ काशीराम कॉलोनी में गैस पाइपलाइन लीकेज से मचा हड़कंप - लखनऊ के काशीराम कॉलोनी गरीब आवास योजना, सडरौना इलाके में गैस पाइपलाइन लीकेज से हड़कंप मच गया।* *लीकेज की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।* *किसी तरह क्षेत्रीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए लीकेज पाइपलाइन पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में गैस पाइपलाइन की कोई खास जरूरत नहीं थी, फिर भी इसे बिछा दिया गया, जिससे अब लोगों की जान खतरे में पड़ गई है।*1
- लखनऊ के काशीराम कॉलोनी गरीब आवास योजना, सडरौना इलाके में गैस पाइपलाइन लीकेज से हड़कंप मच गया।* *लीकेज की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।* *किसी तरह क्षेत्रीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए लीकेज पाइपलाइन पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में गैस पाइपलाइन की कोई खास जरूरत नहीं थी, फिर भी इसे बिछा दिया गया, जिससे अब लोगों की जान खतरे में पड़ गई है।*1
- लखनऊ गढ़ी संजर खान में ईद गाह निरीक्षण साफ सफाई करा रहे अध्यक्ष ईदगाह अहसान अजीज पर हुआ जान लेवा हमला दबंग के परिवार में है हिस्ट्रीशीटर सहित आपराधिक प्रवृति के लोग गाड़ी पर हुई दो राउंड फायरिंग एक दर्जन लोगों ने मिलकर किया हमला विवाद के दौरान दबंगों ने जान से मारने की नीयत से किया अध्यक्ष पर फायर मलिहाबाद थाने पर एकत्र हजारों लोगों अपराधियों पर कार्यवाही की कर रहे माँग फायरिंग में बाल बाब बचे ईद गाह कमेटी अध्यक्ष अहसान अजीज पूर्व में भी दर्ज है आरोपियों पर कई अपराधिक मामले ईद गाह में दीवार सहित लगे सरकारी पत्थर को क्षतिग्रस्त कर आरोपियों ने खुद फेसबुक पर पोस्ट की वीडियो *एक नवम्बर 2024 में यही सभी परिवार के कलीम , सोनू आदि आधा दर्जन लोगों ने पुल के पास घेर कर पत्रकार को मारा था और 2 मोबाइल सहित 5000 लूट लिया था जिस पर मलिहाबाद थाने में SC ST के साथ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। एक आरोपी कलीम मलीहाबाद पुलिस की हिरासत में है आरोपी अलीम, मुन्ना, सोनू, शादाब, फरार है जिसकी मलीहाबाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है1
- लखनऊ : हजरतगंज में नियमों को ताख पर रख समय से पहले शराब बिक्री, वीडियो वायरल - लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके हजरतगंज में शराब बिक्री को लेकर नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक देसी शराब ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री की जा रही है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ठेके पर सुबह निर्धारित समय से पहले ही ग्राहकों को शराब बेची जा रही थी। इतना ही नहीं, इस कथित अवैध बिक्री का खुलासा न हो, इसके लिए ठेके के सामने तिरपाल लगाकर अंदर होने वाली गतिविधियों को छिपाने की कोशिश भी की गई। वायरल वीडियो में भी यही दावा किया जा रहा है कि नियमों को दरकिनार कर खुलेआम शराब बेची जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह ठेका पुलिस चौकी से बेहद कम दूरी पर स्थित है, तो फिर आखिर इतनी बेखौफ तरीके से नियमों का उल्लंघन कैसे हो रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय से पहले शराब बिक्री की शिकायत सही है, तो यह न सिर्फ आबकारी नियमों का उल्लंघन है बल्कि पुलिस और संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल है।1
- लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके हजरतगंज में शराब बिक्री को लेकर नियमों की खुली अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक देसी शराब ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब की बिक्री की जा रही है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ठेके पर सुबह निर्धारित समय से पहले ही ग्राहकों को शराब बेची जा रही थी। इतना ही नहीं, इस कथित अवैध बिक्री का खुलासा न हो, इसके लिए ठेके के सामने तिरपाल लगाकर अंदर होने वाली गतिविधियों को छिपाने की कोशिश भी की गई। वायरल वीडियो में भी यही दावा किया जा रहा है कि नियमों को दरकिनार कर खुलेआम शराब बेची जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब यह ठेका पुलिस चौकी से बेहद कम दूरी पर स्थित है, तो फिर आखिर इतनी बेखौफ तरीके से नियमों का उल्लंघन कैसे हो रहा है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय से पहले शराब बिक्री की शिकायत सही है, तो यह न सिर्फ आबकारी नियमों का उल्लंघन है बल्कि पुलिस और संबंधित विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करता है। क्या ठेकेदार के खिलाफ जांच होगी या मामला केवल वायरल वीडियो तक सीमित रह जाएगा? स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर समय से पहले शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।1
- लखनऊ भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान के तत्वावधान में बढ़ती रसोई गैस (सिलेंडर) की महँगाई के विरोध में किसान कार्यालय से लेकर सीतापुर बाईपास तक जोरदार मार्च निकालते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया। किसानों और मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताते हुए महँगाई कम करने की माँग की। इस दौरान अप निरीक्षक मजीद साहब व दरोगा राजेश पटेल को ज्ञापन सौंपकर आम जनता और किसानों पर पड़ रही महँगाई की मार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय अजय यादव जी, युवा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जमाल अंसारी जी, युवा प्रदेश सचिव अयान, प्रदेश उपाध्यक्ष वकार, किसान प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी,जिला अध्यक्ष महिला सभा श्वेता वैश जी , जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, रानी रावत,युवा जिला अध्यक्ष सैफ पठान जी, जिला उपाध्यक्ष प्रियांश सिंह वैश, युवा जिला उपाध्यक्ष अरशद मामा, जिला उपाध्यक्ष महताब, कलीम मामा, असगर भाई, नईम भाई, अक्की भाई, नसीम गाजी, हिमांशु, रजी भाई संगीता जी सहित संगठन के अनेक किसान-मजदूर साथी, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1