नवागत सीईओ जिला पंचायत सागर श्री जगदीश कुमार गोमे ने संभाला कार्यभार पदभार ग्रहण के पहले ही दिन सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश कुमार गोमे ने ली ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे ने कार्यभार ग्रहण किया। श्री गोमे वर्ष 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे बालाघाट, भिण्ड, बड़वानी, कटनी एवं सिंगरौली जिला पंचायत में CEO के पद पर पदस्थ रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने VB-G RAM G, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल, वाटरशेड, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, 15वां वित्त एवं एसआरएलएम की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में प्रस्तुत जानकारी तथ्यात्मक एवं अद्यतन हो तथा कम प्रगति के वास्तविक कारण स्पष्ट रूप से बताए जाएं। VB-G RAM G के अंतर्गत श्रमिक नियोजन की समीक्षा में जनपद पंचायत मालथौन, केसली, रहली, खुरई, देवरी एवं बण्डा में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित सीईओ जनपद को सेक्टर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सतत मॉनीटरिंग कर नियमानुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना में एफटीओ एवं लंबित प्रथम किस्त की पेंडेंसी शीघ्र समाप्त करने तथा प्रतिदिन ग्रामवार हितग्राहियों की मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। राज्य स्तर से तकनीकी कारणों से प्रकरण लंबित होने पर तत्काल पत्राचार कर निराकरण कराने को कहा। नल-जल योजनाओं के हस्तांतरण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराने तथा शत-प्रतिशत ग्राम पंचायतों में पानी समितियों का गठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जीपीडी गुणवत्तापूर्ण रूप से एक सप्ताह में अपलोड करने तथा प्रगतिरत आंगनबाड़ी, सामुदायिक एवं पंचायत भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। अप्रारंभ कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के कार्यों की समीक्षा करते हुए अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने तथा निरस्तीकरण योग्य कार्यों में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर कार्यों की वास्तविक स्थिति की निगरानी करने को कहा। सीएम हेल्पलाइन को प्राथमिकता देते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ अधिकतम शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने पदीय दायित्वों का निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी से निर्वहन करने तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, उपयंत्री, सहायक यंत्री, जिला पंचायत के प्रभारी अधिकारी, विकासखण्ड समन्वयक एवं एपीओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नवागत सीईओ जिला पंचायत सागर श्री जगदीश कुमार गोमे ने संभाला कार्यभार पदभार ग्रहण के पहले ही दिन सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश कुमार गोमे ने ली ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे ने कार्यभार ग्रहण किया। श्री गोमे वर्ष 2016 बैच के IAS अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे बालाघाट, भिण्ड, बड़वानी, कटनी एवं सिंगरौली जिला पंचायत में CEO के पद पर पदस्थ रहे हैं। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने VB-G RAM G, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल, वाटरशेड, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, 15वां वित्त एवं एसआरएलएम की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में प्रस्तुत जानकारी तथ्यात्मक एवं अद्यतन हो तथा कम प्रगति के वास्तविक कारण स्पष्ट रूप से बताए जाएं। VB-G RAM G के अंतर्गत श्रमिक नियोजन की समीक्षा में जनपद पंचायत मालथौन, केसली, रहली, खुरई, देवरी एवं बण्डा में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित सीईओ जनपद को सेक्टर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सतत मॉनीटरिंग कर नियमानुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना में एफटीओ एवं लंबित प्रथम किस्त की पेंडेंसी शीघ्र समाप्त करने तथा प्रतिदिन ग्रामवार हितग्राहियों की मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। राज्य स्तर से तकनीकी कारणों से प्रकरण लंबित होने पर तत्काल पत्राचार कर निराकरण कराने को कहा। नल-जल योजनाओं के हस्तांतरण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराने तथा शत-प्रतिशत ग्राम पंचायतों में पानी समितियों का गठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जीपीडी गुणवत्तापूर्ण रूप से एक सप्ताह में अपलोड करने तथा प्रगतिरत आंगनबाड़ी, सामुदायिक एवं पंचायत भवनों को शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। अप्रारंभ कार्यों का स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के कार्यों की समीक्षा करते हुए अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने तथा निरस्तीकरण योग्य कार्यों में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को नियमित फील्ड विजिट कर कार्यों की वास्तविक स्थिति की निगरानी करने को कहा। सीएम हेल्पलाइन को प्राथमिकता देते हुए शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ अधिकतम शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपने पदीय दायित्वों का निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी से निर्वहन करने तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, उपयंत्री, सहायक यंत्री, जिला पंचायत के प्रभारी अधिकारी, विकासखण्ड समन्वयक एवं एपीओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- जेपी पावर प्लांट के ग्रामीण क्षेत्र तक जर्जर सड़क को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में मरम्मत की मांग लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत जेपी पावर प्लांट के ग्रामीण क्षेत्र तक जर्जर सड़क को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में मरम्मत की मांग बीना क्षेत्र में जेपी पावर प्लांट के ग्रामीण क्षेत्रों तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों की परेशानी सामने आई है। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लाइट वास निवासी जितेंद्र ठाकुर ने जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों, मजदूरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस मार्ग से रिफाइनरी और जेपी पावर प्लांट के भारी वाहन लगातार गुजरते हैं, जिसके कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। ज्ञापन के माध्यम से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिवस के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।1
- लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत जेपी पावर प्लांट के ग्रामीण क्षेत्र तक जर्जर सड़क को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में मरम्मत की मांग बीना क्षेत्र में जेपी पावर प्लांट के ग्रामीण क्षेत्रों तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों की परेशानी सामने आई है। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लाइट वास निवासी जितेंद्र ठाकुर ने जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों, मजदूरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस मार्ग से रिफाइनरी और जेपी पावर प्लांट के भारी वाहन लगातार गुजरते हैं, जिसके कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। ज्ञापन के माध्यम से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिवस के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।1
- लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत जेपी पावर प्लांट के ग्रामीण क्षेत्र तक जर्जर सड़क को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में मरम्मत की मांग बीना क्षेत्र में जेपी पावर प्लांट के ग्रामीण क्षेत्रों तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों की परेशानी सामने आई है। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लाइट वास निवासी जितेंद्र ठाकुर ने जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों, मजदूरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस मार्ग से रिफाइनरी और जेपी पावर प्लांट के भारी वाहन लगातार गुजरते हैं, जिसके कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। ज्ञापन के माध्यम से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिवस के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत जेपी पावर प्लांट के ग्रामीण क्षेत्र तक जर्जर सड़क को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में मरम्मत की मांग बीना क्षेत्र में जेपी पावर प्लांट के ग्रामीण क्षेत्रों तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों की परेशानी सामने आई है। सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लाइट वास निवासी जितेंद्र ठाकुर ने जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह दो से तीन फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों, मजदूरों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस मार्ग से रिफाइनरी और जेपी पावर प्लांट के भारी वाहन लगातार गुजरते हैं, जिसके कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। ज्ञापन के माध्यम से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि सात दिवस के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।1
- बेटी की मौत पर परिजन का प्रदर्शन कैंडल जलाकर कार्रवाई की मांग..ससुराल पक्ष पर हत्या की साजिश का आरोप, निष्पक्ष जांच की गुहार गंजबासौदा नगर में विगत दिनों बेटी शुभी रघुवंशी की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज पिता और परिजनों ने जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन किया। कैंडल जलाकर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पिता और परिजनों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा। मृतका के पिता जसवंत सिंह रघुवंशी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि शुभी को वर्ष 2021 से पति अमित रघुवंशी और उसके परिजन आर्थिक मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना भी की जाती थी। अमित की मां गौराबाई और बहन कल्पना रघुवंशी पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के अनुसार शुभी की शादी अमित से 2018 में हुई थी। जसवंत सिंह ने बताया कि शुभी ने पहले भी ससुराल पक्ष की प्रताड़ना की शिकायत की थी। परिवार के समझाने और दोबारा परेशानी नहीं होने के भरोसे के बाद मामला आगे नहीं बढ़ा। पिता का दावा है कि मौत से पहले भी शुभी ने प्रताड़ना और कुछ लोगों से खतरे की जानकारी दी थी। परिजनों को 22 अगस्त को शुभी की मौत की सूचना मिली। पिता ने आत्महत्या की बात से इनकार करते हुए हत्या की साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने आरोपियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की। एसडीओपी शिखा भलावी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मामले में दो महिलाएं जेल में हैं और पुलिस जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।4
- सड़क किनारे खड़े दंपति में कार ने मारी टक्कर, हादसे का वीडियो हुआ वायरल पेट्रोल पम्प के सामने सड़क किनारे खड़े दंपति को सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार टक्कर मारते हुये खड्डे में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में ग्रामीणों को मामूली चोटें आयीं कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। इस हादसे का वीडियो पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गया। मामला बीते 31 अगस्त का बताया जा रहा है जो थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम दिदोनिया स्थित पेट्रोल पंप के सामने का है जिसमें घायल हुये बाइक सवार दंपति मध्यप्रदेश के निवासी बताए हैं वहीं कार कस्बा मड़ावरा को बताई गई है। इस प्रकरण के बावत थानाध्यक्ष मदनपुर राजपाल सिंह ने बताया कि मामले में कोई गंभीर चोटिल नहीं हुआ और दोनों पक्षों के बीच राजीनामा होने से किसी ने कोई शिकायती पत्र पुलिस को नहीं सौंपा है।1
- बकरी चोरी गिरोह का खुलासा : चार आरोपी गिरफ्तार, प्राइवेट एम्बुलेंस में चोरी करते थे बकरा-बकरियां बकरी चोरी गिरोह का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, प्राइवेट एम्बुलेंस में चोरी करते थे बकरा-बकरियां ललितपुर। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने बकरी चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुल 10 बकरियां/बकरे बरामद किए हैं। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक प्राइवेट एम्बुलेंस भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एम्बुलेंस का इस्तेमाल चोरी किए गए पशुओं को ले जाने के लिए करते थे, ताकि किसी को उन पर आसानी से शक न हो। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। बाड़े में बंधे बकरा-बकरियां चोरी होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा मामला कोतवाली ललितपुर क्षेत्र का है। आजाद चौक नदीपुरा निवासी तौसीक रजा पुत्र मोहम्मद इरशाद ने 31 अगस्त 2026 को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उसके बाड़े में बंधे बकरा-बकरियों को चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पुलिस ने धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस में अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटना के शीघ्र अनावरण के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही चोरी की घटना में प्रकाश में आए संदिग्धों की तलाश शुरू की। एम्बुलेंस से चोरी का खुलासा जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 10 बकरा-बकरियां तथा घटना में इस्तेमाल की गई प्राइवेट एम्बुलेंस बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे लोग एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। उनका तरीका यह था कि पहले अलग-अलग स्थानों पर घूमकर पशुओं की रेकी करते थे और मौका मिलने पर बकरा-बकरियों को चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी किए गए पशुओं को बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांट लेते थे। रेकी के बाद रात में की थी चोरी पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 30 अगस्त 2026 की रात उन्होंने नई तहसील के पीछे बंधे बकरा-बकरियों को निशाना बनाया था। आरोपियों ने कथित रूप से पशुओं को प्राइवेट एम्बुलेंस में लादा और वहां से लेकर चले गए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी के दौरान एम्बुलेंस का इस्तेमाल इसलिए किया जाता था, क्योंकि सड़क पर एम्बुलेंस को देखकर आमतौर पर लोगों को संदेह नहीं होता था। चोरी किए गए बकरा-बकरियों को बेचने के लिए ले जाते समय पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद बरामद किए गए सभी पशुओं को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, वारदात में प्रयुक्त बताई जा रही एम्बुलेंस को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। चार आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुनैद पुत्र बबलू कुरैशी उम्र करीब 18 वर्ष निवासी कसाई मंडी झांसी हाल पता सदनशाह नई तहसील के पीछे थाना कोतवाली ललितपुर, रिजवान पुत्र साकिर कुरैशी उम्र करीब 19 वर्ष निवासी कसाई मंडी झांसी,आकाश पुत्र भगवानदास उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मढ़ौरा थाना बड़ागांव जिला झांसी तथा जाहिद पुत्र जावेद कुरैशी उर्फ डैनी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी कसाई मंडी मस्जिद के पास, थाना कोतवाली ललितपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई। इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका बकरी चोरी की घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में कोतवाली ललितपुर पुलिस की टीम शामिल रही। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयकरन सचान, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक शुक्ला और कांस्टेबल ज्ञान प्रभाकर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कथित गिरोह के अन्य सदस्यों तथा चोरी की ऐसी अन्य घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।1
- करंट से हुई मौत 28,7,2026 को, पीड़ित परिवार की शिकायत गुलाबगंज के ग्राम नौघई, से, यशवंत पुत्र पुरुषोत्तम आदिवासी की 12 वर्ष की उम्र थी जिसकी करंट लगने से मौत हो गई थी 28,7,2026 को, पीड़ित परिवार जगन्नाथ अहिरवार जिला अनुसूचित जाति कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत की यह पूरा परिवार आदिवासी है और इस संबंध में हमने अनुसूचित जनजाति कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ अहिरवार और उनके परिवार से चर्चा की4
- कोचिंग से लौट रही किशोरी को बाइक चालक ने मारी टक्कर, दोनों हुये घायल कस्बे में कोचिंग पढ़कर लौट रही एक किशोरी को पीछे से आ रही एक बाइक चालक द्वारा टक्कर मार दी जिसके चलते सड़क से टकरा जाने से किशोरी घायल हो गई वहीं बाइक चालक भी गिरकर घायल हो गया। बुधवार शाम करीब आठ बजे मूलतः थाना मदनपुर के ग्राम परसाटा निवासी राजपाल सिंह की 18 वर्षीय पुत्र पूनम कोचिंग पढ़कर अपने घर वापस लौट रही थी तब ब्लॉक ऑफिस के नजदीक मंगलसिंह के ढाबा के सामने पीछे से आ रहे बाइक द्वारा उसे टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोरी और बाइक चालक युवक को ग्रामीणों की सहायता से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायल बाइक चालक ने अपना नाम पता 28 वर्षीय दीपक पुत्र गोरेलाल निवासी ग्राम सिलावन कोतवाली महरौनी बताया। बताया गया कि सूरज अपनी बुआ के घर ग्राम धवा आया हुआ था जो शाम को मड़ावरा से वापस धवा लौट रहा था।2
- गौरझामर में बैंक के चक्कर काट रहा 18 वर्ष से अधिक उम्र का दिव्यांग बालक, 4 साल बाद भी नहीं हुआ खाते का सुधार गौरझामर में बैंक के चक्कर काट रहा 18 वर्ष से अधिक उम्र का दिव्यांग बालक, 4 साल बाद भी नहीं हुआ खाते का सुधार आधार में दर्ज मोबाइल नंबर दूसरे खाताधारक के खाते से लिंक, KYC के अभाव में एक साल से रुकी विकलांग पेंशन गौरझामर। सेंट्रल बैंक शाखा गौरझामर से जुड़ा एक मामला बैंकिंग व्यवस्था और खाताधारक की परेशानियों पर सवाल खड़े कर रहा है। 18 वर्ष से अधिक उम्र का यह दिव्यांग बालक पिछले करीब चार वर्षों से अपने बैंक खाते में सुधार के लिए बैंक शाखा के चक्कर काट रहा है, लेकिन समस्या अब तक जस की तस बनी हुई है। बताया गया है कि आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर ही बैंक खाते से लिंक होना आवश्यक है, लेकिन इस बालक के मामले में आधार से संबंधित मोबाइल नंबर उसी बैंक में किसी अन्य प्रदेश के दूसरे खाताधारक के खाते से लिंक है। स्थिति यह है कि उस खाते में होने वाले लेनदेन के SMS भी इस मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो रहे हैं। इस संबंध में वर्ष 2022 में लिखित रूप से तत्कालीन शाखा प्रबंधक को सूचना दिए जाने का दावा किया गया है, लेकिन वर्ष 2026 में भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब पेंशन पर पड़ा सीधा असर मामला उस समय और गंभीर हो गया जब इस बालक को मिलने वाली विकलांग पेंशन KYC पूरी नहीं होने के कारण पिछले वर्ष से रुक गई। KYC के लिए सामान्यतः दो विकल्प सामने आते हैं— 1. बायोमैट्रिक: फिंगर कैप्चर के माध्यम से 2. OTP: पंजीकृत मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त कर प्रक्रिया पूरी करना। बालक के हाथ शारीरिक रूप से मुड़े होने के कारण बायोमैट्रिक मशीन पर फिंगर कैप्चर नहीं हो पा रहे हैं। वहीं OTP जिस मोबाइल नंबर पर आना चाहिए, वह नंबर किसी अन्य खाताधारक के खाते से लिंक होने के कारण बालक को OTP प्राप्त नहीं हो रही है। चार साल में समाधान नहीं, आखिर जवाबदारी किसकी? एक ओर दिव्यांग बालक बैंक की प्रक्रिया पूरी करने के लिए लगातार शाखा के चक्कर लगा रहा है, दूसरी ओर उसके खाते से जुड़ी तकनीकी समस्या का समाधान वर्षों से लंबित है। अब सवाल यह है कि यदि 2022 में लिखित सूचना दिए जाने के बावजूद 2026 तक बैंक खाते की स्थिति नहीं सुधरी, तो इस देरी की जवाबदारी किसकी है? सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि KYC की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध होने के बावजूद एक दिव्यांग खाताधारक को अपनी पेंशन के लिए इतने वर्षों तक बैंक के चक्कर क्यों लगाने पड़ रहे हैं? बैंक प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खाते की मोबाइल लिंकिंग एवं KYC की समस्या का तत्काल निराकरण कर पेंशन संबंधी परेशानी दूर की जाए। GAG News | जनहित में सवाल संपादक – गौसेवक अखलेश गौरझामर1