logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा देखें। थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त जलालुद्दीन उर्फ डब्बू को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही में अभियुक दोनों पैरों में गोली लगी। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

14 hrs ago
user_VBed Vyas
VBed Vyas
Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा देखें। थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त जलालुद्दीन उर्फ डब्बू को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही में अभियुक दोनों पैरों में गोली लगी। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी पट्टी, प्रतापगढ़! पृथ्वी दिवस सप्ताह के अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज स्वयंसेवी संस्था तरुण चेतना द्वारा ग्राम रामपुर बेला में पृथ्वी दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 'तरुण चेतना' के निदेशक नसीम अंसारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पृथ्वी को बचाना अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी अनिवार्यता बन गई है। श्री अंसारी ने जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर देते हुए बताया कि यह पद्धति एक एकीकृत दृष्टिकोण है, जिसका उद्देश्य बदलते मौसम में कृषि उत्पादकता बढ़ाना, जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलन विकसित करना और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना है। जलवायु अनुकूलन कृषि पद्धति खेती के साथ साथ पशुधन, वन और मत्स्य पालन के प्रबंधन में सुधार कर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती है। कार्यक्रम मे पृथ्वी संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए संस्था के उप निदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने कहा कि वैज्ञानिक और प्राकृतिक खेती के माध्यम से हम मिट्टी की उर्वरता बनाए रख सकते हैं और जल संरक्षण को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर संस्था के उप निदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने पृथ्वी संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन और पानी की बर्बादी रोकने के तरीकों पर चर्चा करते हुए एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवकुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इसी क्रम में समाजसेवी रामआसरे वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए और अपने दैनिक जीवन में ऐसे कार्य करने चाहिए जो प्रकृति के अनुकूल हों। इस मौके पर तरुण चेतना के अभियान समन्वयक हुश्नारा बानो ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण छोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य है। पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हर दिन की जीवनशैली होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन बाल अधिकार परियोजना के कोऑर्डिनेटर रजनीश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कलावती, संस्था के सह-निदेशक हकीम अंसारी, शोभावती मौर्या, सावित्री देवी, बृजलाल वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    4
    पृथ्वी दिवस पर पट्टी में गूंजा “हरियाली बढ़ाओ” का संदेश
जलवायु अनुकूलन खेती आज के समय कि मांग - नसीम अंसारी
पट्टी, प्रतापगढ़! 
पृथ्वी दिवस सप्ताह के अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज स्वयंसेवी संस्था तरुण चेतना द्वारा ग्राम रामपुर बेला में पृथ्वी दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर 'तरुण चेतना' के निदेशक नसीम अंसारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पृथ्वी को बचाना अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारी अनिवार्यता बन गई है। श्री अंसारी ने जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर देते हुए बताया कि यह पद्धति एक एकीकृत दृष्टिकोण है, जिसका उद्देश्य बदलते मौसम में कृषि उत्पादकता बढ़ाना, जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलन विकसित करना और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना है। जलवायु अनुकूलन कृषि पद्धति खेती के साथ साथ पशुधन, वन और मत्स्य पालन के प्रबंधन में सुधार कर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
कार्यक्रम मे पृथ्वी संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए संस्था के उप निदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने कहा कि वैज्ञानिक और प्राकृतिक खेती के माध्यम से हम मिट्टी की उर्वरता बनाए रख सकते हैं और जल संरक्षण को बढ़ावा दे सकते हैं। इससे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर संस्था के उप निदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने पृथ्वी संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्षा जल संचयन और पानी की बर्बादी रोकने के तरीकों पर चर्चा करते हुए एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शिवकुमारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इसी क्रम में समाजसेवी रामआसरे वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए और अपने दैनिक जीवन में ऐसे कार्य करने चाहिए जो प्रकृति के अनुकूल हों। इस मौके पर तरुण चेतना के अभियान समन्वयक हुश्नारा बानो ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण छोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य है। पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हर दिन की जीवनशैली होनी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन बाल अधिकार परियोजना के कोऑर्डिनेटर रजनीश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कलावती, संस्था के सह-निदेशक हकीम अंसारी, शोभावती मौर्या, सावित्री देवी, बृजलाल वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त जलालुद्दीन उर्फ डब्बू को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही में अभियुक दोनों पैरों में गोली लगी। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
    1
    थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त जलालुद्दीन उर्फ डब्बू को मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्यवाही में अभियुक दोनों पैरों में गोली लगी। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले एशिया के सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे इस गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई जिले के मल्लावां से शुभारंभ करेंगे। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे रायबरेली में 77.3 किलोमीटर की दूरी तय करता है। गंगा एक्सप्रेसवे अथॉरिटी द्वारा रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे में दो एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं। एक एंट्री पॉइंट लालगंज तहसील के एहार गांव में बनाया गया है जबकि दूसरा एंट्री पॉइंट ऊंचाहार तहसील के जगतपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर रोझईया में बनाया गया। रायबरेली के 77 किमी गंगा एक्सप्रेसवे पर दो रेस्ट एरिया और दो टोल प्लाजा बने हैं। व्यापारिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए रायबरेली के ऊंचाहार में 200 एकड़ का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया गया है। एक्सप्रेस वे पर होने वाले सड़क हादसों में कमी लाने के लिए रोड के दोनों तरफ ढाई मीटर की दूरी पर रंबल स्ट्रिप बनाई गई है जिससे अगर कोई ड्राइवर झपकी ले या नींद में आए और उसकी गाड़ी सड़क किनारे जाए तो रंबल स्ट्रिप से होने वाले वाइब्रेशन से वो एलर्ट हो जाए। 29 अप्रैल को होने वाले उद्घाटन के मद्देनजर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने एसपी रवि कुमार, सीडीओ अंजुलता, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ के साथ जगतपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर रोझईया इंट्री प्वाइंट का निरीक्षण किया। उद्घाटन का समय करीब आने के चलते गंगा एक्सप्रेसवे अथॉरिटी द्वारा सड़क की सफाई का काम किया जा रहा है। रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाले सेम इंडिया के प्रशासनिक अधिकारी अनिल पूनिया ने बताया की यह एक्सप्रेसवे सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे एक्सप्रेसवे से बेहतर है। इस एक्सप्रेसवे पर हर किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जबकि हर 10 किलोमीटर पर स्पीडोमीटर लगाए गए हैं जो गाड़ियों की रफ्तार पर नजर रखेंगे इन सीसीटीवी कैमरा और स्पीडोमीटर की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया गया है अगर इस पर कोई हादसा या दुर्घटना होती है तो बहुत ही कम समय में क्रेन आज की व्यवस्था हो जाएगी जिससे यातायात सुगम बना रहे और घायलों को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी।
    2
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले एशिया के सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे इस गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई जिले के मल्लावां से शुभारंभ करेंगे। मेरठ से लेकर प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे रायबरेली में 77.3 किलोमीटर की दूरी तय करता है। गंगा एक्सप्रेसवे अथॉरिटी द्वारा रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे में दो एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाए गए हैं। एक एंट्री पॉइंट लालगंज तहसील के एहार गांव में बनाया गया है जबकि दूसरा एंट्री पॉइंट ऊंचाहार तहसील के जगतपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर रोझईया में बनाया गया। रायबरेली के 77 किमी गंगा एक्सप्रेसवे पर दो रेस्ट एरिया और दो टोल प्लाजा बने हैं। व्यापारिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए रायबरेली के ऊंचाहार में 200 एकड़ का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया गया है। एक्सप्रेस वे पर होने वाले सड़क हादसों में कमी लाने के लिए रोड के दोनों तरफ ढाई मीटर की दूरी पर रंबल स्ट्रिप बनाई गई है जिससे अगर कोई ड्राइवर झपकी ले या नींद में आए और उसकी गाड़ी सड़क किनारे जाए तो रंबल स्ट्रिप से होने वाले वाइब्रेशन से वो एलर्ट हो जाए। 29 अप्रैल को होने वाले उद्घाटन के मद्देनजर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने एसपी रवि कुमार, सीडीओ अंजुलता, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ के साथ जगतपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर रोझईया इंट्री प्वाइंट का निरीक्षण किया। उद्घाटन का समय करीब आने के चलते गंगा एक्सप्रेसवे अथॉरिटी द्वारा सड़क की सफाई का काम किया जा रहा है। रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाले सेम इंडिया के प्रशासनिक अधिकारी अनिल पूनिया ने बताया की यह एक्सप्रेसवे सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे एक्सप्रेसवे से बेहतर है। इस एक्सप्रेसवे पर हर किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जबकि हर 10 किलोमीटर पर स्पीडोमीटर लगाए गए हैं जो गाड़ियों की रफ्तार पर नजर रखेंगे इन सीसीटीवी कैमरा और स्पीडोमीटर की निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया गया है अगर इस पर कोई हादसा या दुर्घटना होती है तो बहुत ही कम समय में क्रेन आज की व्यवस्था हो जाएगी जिससे यातायात सुगम बना रहे और घायलों को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    17 hrs ago
  • प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश जनपद में होमगार्ड्स इनरोलमेंट की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। तीन दिवसीय इस परीक्षा में कुल 26,208 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। पहले दिन प्रथम पाली में 14 परीक्षा केंद्रों पर 4,368 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की उपस्थिति देखी जा रही है। सीओ सिटी प्रशांत राज ने शहर के तिलक कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रवेश व्यवस्था, तलाशी प्रक्रिया और बैठने की व्यवस्था को भी परखा गया। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएम शिव सहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर स्वयं पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराना है, जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारी सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहे हैं।
    1
    प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
जनपद में होमगार्ड्स इनरोलमेंट की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। तीन दिवसीय इस परीक्षा में कुल 26,208 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। पहले दिन प्रथम पाली में 14 परीक्षा केंद्रों पर 4,368 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की उपस्थिति देखी जा रही है।
सीओ सिटी प्रशांत राज ने शहर के तिलक कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रवेश व्यवस्था, तलाशी प्रक्रिया और बैठने की व्यवस्था को भी परखा गया।
परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रभारी के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
डीएम शिव सहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर स्वयं पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराना है, जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारी सतर्क और मुस्तैद नजर आ रहे हैं।
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • आज जब लोग हिन्दू मुस्लिम का गन्दा खेल खेल रहे हैं वही विहारगंज की मुस्लिम आज़ाद किन्नर ने देवी माँ का भजन करके सनातन धर्म को बढ़ावा दे रही है।
    1
    आज जब लोग हिन्दू मुस्लिम का गन्दा खेल खेल रहे हैं वही विहारगंज की मुस्लिम आज़ाद किन्नर ने देवी माँ का भजन करके सनातन धर्म को बढ़ावा दे रही है।
    user_रमेश श्रीवास्तव
    रमेश श्रीवास्तव
    Software Developer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    1
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • * *थाना मानिकपुर, जनपद- प्रतापगढ़* *➡थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, दोनो पैर में लगी गोली ।* *➡एसआरएन अस्पताल प्रयागराज से फरार अभियुक्त मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार ।* *➡फरार अभियुक्त ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनो पैर में लगी गोली ।* *➡ पुलिस मुठभेड़ में फरार अभियुक्त घायल, अवैध असलहा बरामद* *पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मानिकपुर श्री नरेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त/चेकिंग एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।* इसी दौरान ग्राम करेंटी क्षेत्र में मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति, जो पुलिस अभिरक्षा से फरार है तथा अवैध असलाह से लैस है, शहजादपुर (जनपद कौशाम्बी) की ओर से करेंटी गंगा नदी पुल होते हुए अपने वकील से मिलने आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम करेंटी तिराहे के पास सघन चेकिंग की जा रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। पुलिस द्वारा अभियुक्त को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया, किन्तु अभियुक्त द्वारा पुनः फायरिंग की गई । जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर जाकर देखा गया तो अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी थी। *पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम जलालुद्दीन उर्फ डब्बू पुत्र मोहिउद्दीन निवासी नई बाजार रहवई थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 50 वर्ष बताया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा देशी 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया।* अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसके विरुद्ध थाना मानिकपुर पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत है, जिसमें उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था, किन्तु वह दिनांक 21.04.2026 को एसआरएन प्रयागराज से उपचार के दौरान फरार हो गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज में मु0अ0सं0 38/2026 धारा 261/262 बीएनएस पंजीकृत है। घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कालाकांकर भेजा गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया। अभियुक्त की स्थिति खतरे से बाहर है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। *पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह मय हमराह का0 काशी राजभर, का0 शिवशंकर यादव, म0का0 किरन बिन्द, उ0नि0 अमित कुमार सिंह, उ0नि0 उमेश प्रताप सिंह, उ0नि0 अचिन्त्य शुक्ल, का0 संदीप पटेल, का0 भीमराव, का0 दर्वेश कुमार, का0 रामलखन, का0 नरेन्द्र यादव, का0 हरवीर सिंह, का0 ध्यानचन्द, का0 राजेश पाल, चालक हे0का0 अमित कुमार सिंह थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।
    1
    *
*थाना मानिकपुर, जनपद- प्रतापगढ़*
*➡थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्त मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, दोनो पैर में लगी गोली ।*
*➡एसआरएन अस्पताल प्रयागराज से फरार अभियुक्त मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार ।*
*➡फरार अभियुक्त ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनो पैर में लगी गोली ।*
*➡ पुलिस मुठभेड़ में फरार अभियुक्त घायल, अवैध असलहा बरामद*
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मानिकपुर श्री नरेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त/चेकिंग एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।*
इसी दौरान ग्राम करेंटी क्षेत्र में मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति, जो पुलिस अभिरक्षा से फरार है तथा अवैध असलाह से लैस है, शहजादपुर (जनपद कौशाम्बी) की ओर से करेंटी गंगा नदी पुल होते हुए अपने वकील से मिलने आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम करेंटी तिराहे के पास सघन चेकिंग की जा रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। पुलिस द्वारा अभियुक्त को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया, किन्तु अभियुक्त द्वारा पुनः फायरिंग की गई । जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर जाकर देखा गया तो अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी थी।
*पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम जलालुद्दीन उर्फ डब्बू पुत्र मोहिउद्दीन निवासी नई बाजार रहवई थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 50 वर्ष बताया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा देशी 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं 01 अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया।*
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसके विरुद्ध थाना मानिकपुर पर मु0अ0सं0 87/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत है, जिसमें उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था, किन्तु वह दिनांक 21.04.2026 को एसआरएन प्रयागराज से उपचार के दौरान फरार हो गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज में मु0अ0सं0 38/2026 धारा 261/262 बीएनएस पंजीकृत है।
घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी कालाकांकर भेजा गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर किया गया। अभियुक्त की स्थिति खतरे से बाहर है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है।
*पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह मय हमराह का0 काशी राजभर, का0 शिवशंकर यादव, म0का0 किरन बिन्द, उ0नि0 अमित कुमार सिंह, उ0नि0 उमेश प्रताप सिंह, उ0नि0 अचिन्त्य शुक्ल, का0 संदीप पटेल, का0 भीमराव, का0 दर्वेश कुमार, का0 रामलखन, का0 नरेन्द्र यादव, का0 हरवीर सिंह, का0 ध्यानचन्द, का0 राजेश पाल, चालक हे0का0 अमित कुमार सिंह थाना मानिकपुर जनपद प्रतापगढ़।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    3
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रायबरेली भदोखर थाना क्षेत्र के गंगापारी का पुरवा के जंगलों में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनन्द ने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और लगभग 5 कुंतल लहन नष्ट कर दिया। कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे उपकरणों और भट्टियों को भी मौके पर ही तोड़ दिया गया। क्षेत्र में लंबे समय से कच्ची शराब बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। भदोखर गांव के कुछ लोग आसपास के जंगलों में अवैध कारोबार कर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनन्द ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के साथ दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनन्द ने बताया, "मेरे थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाती है। कच्ची शराब बनाने वालों को चिन्हित कर सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
    2
    रायबरेली भदोखर थाना क्षेत्र के गंगापारी का पुरवा के जंगलों में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनन्द ने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और लगभग 5 कुंतल लहन नष्ट कर दिया। कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे उपकरणों और भट्टियों को भी मौके पर ही तोड़ दिया गया।
क्षेत्र में लंबे समय से कच्ची शराब बनाने की शिकायतें मिल रही थीं। भदोखर गांव के कुछ लोग आसपास के जंगलों में अवैध कारोबार कर रहे थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनन्द ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम के साथ दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया।
थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनन्द ने बताया, "मेरे थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाती है। कच्ची शराब बनाने वालों को चिन्हित कर सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.