Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीतापुर के जहांगीराबाद में गेहूं बेचने आए एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Sunil Verma PRESS
सीतापुर के जहांगीराबाद में गेहूं बेचने आए एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी के फतेहपुर में डिजिटल जनगणना अभियान की शुरुआत कर्मचारियों को दिया गया प रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर बाराबंकी के फतेहपुर तहसील में गुरुवार को डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण के तहत स्वगणना अभियान की शुरुआत की गई। तहसील स्थित लोक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रगणकों और सुपरवाइजरों को डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी ने सभी से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और लोगों को सही जानकारी दर्ज करने के लिए जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े प्रशासनिक योजनाओं और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार होते हैं। चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार वैशाली अहलावत ने कर्मचारियों को एचएलओ ऐप डाउनलोड कराकर स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों ने ऐप डाउनलोड कर अपनी आईडी जनरेट की और डिजिटल प्रक्रिया को समझा। तहसीलदार ने बताया कि स्वगणना अभियान 7 मई से 21 मई तक संचालित किया जाएगा। इसके बाद प्रगणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे। प्रशिक्षक आशीष पाठक ने कर्मचारियों को ऐप संचालन, लॉगिन प्रक्रिया और डेटा फीडिंग से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जगत कन्नौजिया, मास्टर ट्रेनर कुंवर सिद्धार्थ, राहुल कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।1
- मथुरा के गोवर्धन में एक पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर भगदड़ मच गई। कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, कोई जनहानि नहीं हुई और घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।1
- बाराबंकी: शालीमार पैराडाइज चोरी कांड का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा बाराबंकी। स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस कार्रवाई में शालीमार पैराडाइज में हुई चर्चित चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रकाश में आए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी किए गए जेवरात, एक अदद पिस्टल तथा ₹14,85,000 नगद बरामद किया गया है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त एक ऑडी कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों ने योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले के खुलासे के लिए गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया2
- थाना कोतवाली नगर की सुंयक्त पुलिस टीम द्वारा शालीमार पैराडाइज में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए, प्रकाश में आये 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कब्जे/निशांदेही से चोरी किये गये जेवरात, एक अदद पिस्टल, 14,85,000/- रु0 नगद व घटना में प्रयुक्त एक अदद ऑडी कार की बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय की बाइट *जनपद बाराबंकी* *प्रेसनोट सं0-14, दिनांक-07.05.2026* *स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की सुंयक्त पुलिस टीम द्वारा शालीमार पैराडाइज में हुई चोरी का किया गया सफल अनावरण, प्रकाश में आये 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही से चोरी किये गये जेवरात,एक अदद पिस्टल व 14,85,000/- रु0 नगद व घटना में प्रयुक्त एक अदद ऑडी कार बरामद-* दिनांक 01.05.2026 को वादी अजय कुमार सिंह पुत्र सत्यदेव सिंह निवासी बंगला संख्या सी-05 शालीमार पैराडाइज, सफेदाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी द्वारा तहरीर दी गयी कि 19 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच, जब वे अपने परिवार के साथ काम के सिलसिले में घर से बाहर थे, तब उनके बंद मकान (बंगला संख्या C-05) को अज्ञात चोरों द्वारा लॉकर से एक लाइसेंसी पिस्टल, शस्त्र लाइसेंस, कैश, जेवरात चोरी कर लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-355/2026 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा उक्त चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 07.05.2026 को स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा, सीसीटीवी कैमरा की मदद से घटना का अनावरण करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्तगण *1. आकर्ष सिंह उर्फ यश पुत्र आदित्य नारायण सिंह निवासी A-11 शालीमार पैराडाइज जनपद बाराबंकी मूलपता- 96F/1 आलोपी बाग थाना दारागंज जनपद प्रयागराज, 2. ऋत्विक यादव पुत्र विनोद कुमार यादव निवासी 33D मोहले नगर अल्लापुर थाना जार्जटाऊन जनपद प्रयागराज, 3. अनुराग कथूरिया उर्फ अरमान पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी 302-सरस्वती सेक्टर त्रिवेणीपुरम थाना झूंसी जनपद प्रयागराज, 4. ऋषि कुमार सोनी उर्फ चन्दन पुत्र गिरीश कुमार निवासी 53C-चक बताशा मंडी थाना कोतवाली जनपद प्रयागराज, 5. पृथ्वी प्रताप सिंह उर्फ ओम पुत्र स्व0 सुनील सिंह निवासी विशुनपुरा अहरौला थाना अहरौला जनपद आजमगढ़* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही पर चोरी किये गये जेवरात,एक अदद पिस्टल मय 9 अदद जिंदा कारतूस 7.62 बोर व नगद 14,85,000 रूपये व घटना में प्रयुक्त एक अदद ऑडी कार बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त आकर्ष सिंह द्वारा ही चोरी की घटना की सम्पूर्ण योजना बनायी गयी थी। अभियुक्त आकर्ष सिंह वर्तमान में वादी के घर के सामने ही रहता है तथा उसके द्वारा बताया गया कि उसे शेयर मार्केट में आत्यधिक घाटा होने के कारण उसने अपने साथी 1. अनुराग कथूरिया 2. पृथ्वी प्रताप सिंह उर्फ ओम के साथ मिलकर अपने घर के सामने रहने वाले अजय प्रताप सिंह के घर में चोरी की योजना बनायी। योजनानुसार दिनांक- 24/25-04.2026 की रात्रि में आकर्ष सिंह द्वारा पृथ्वी प्रताप सिंह को अपने घर की छत पर मौजूद रहकर फोन कॉल के माध्यम से बाहर किसी के आने पर उसे सूचित करने तथा स्वयं (आकर्ष सिंह) द्वारा वादी अजय प्रताप सिंह के घर में घुसकर चोरी की गई तथा चोरी का सामान अपनी ऑडी कार से ले जाकर अनुराग कथूरिया के घर पर रखा गया तथा अनुराग कथूरिया ने प्रयागराज के रहने वाले ऋषि उर्फ चन्दन व ऋत्विक यादव से मिलवाया तथा कुछ सामान उन्हें बेच दिया तथा ज्वैलरी गलवाने के बाद रुपये देने की बात हुई थी। *पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को 25,000/- नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर टीम का उत्साहवर्धन किया गया।* *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-* 1. आकर्ष सिंह उर्फ यश पुत्र आदित्य नारायण सिंह निवासी A-11 शालीमार पैराडाइज जनपद बाराबंकी (मूलपता- 96F/1 आलोपी बाग थाना दारागंज जनपद प्रयागराज) 2. ऋत्विक यादव पुत्र विनोद कुमार यादव निवासी 33D मोहले नगर अल्लापुर थाना जार्जटाऊन जनपद प्रयागराज 3. अनुराग कथूरिया उर्फ अरमान पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी 302-सरस्वती सेक्टर त्रिवेणीपुरम थाना झूंसी जनपद प्रयागराज 4. ऋषि कुमार सोनी उर्फ चन्दन पुत्र गिरीश कुमार निवासी 53C-चक बताशा मंडी थाना कोतवाली जनपद प्रयागराज 5. पृथ्वी प्रताप सिंह उर्फ ओम पुत्र स्व0 सुनील सिंह निवासी विशुनपुरा अहरौला थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ *बरामदगी-* 1. दो अदद पीली धातु की अंगुठी, 2. सफेद चमकीला व पीला धातु का एक पेंडेड व उसी धातु की एक जोड़ी कान की रिंग, 3. पीली धातु का एक रजवाड़ा हार, 4. एक जोड़ी पीली धातु की इयर रिंग, 5. सफेद चमकीली व पीली धातु का एक हार टूटा हुआ, 6. सफेद चमकीली व पीली धातु की अंगुठी, 7. एक जोड़ी कान के टप्स लाल नग व पीली धातु की 8. व सफेद नग व पीली धातु की झुमकी, 9. लाल सफेद रंग की माला, चमकीली धातु का पेंडेड चैन के साथ 10. सफेद चमकीली व पीली धातु का हार व कान का एक जोड़ी सेट, 11. पीली धातु की चैन पेंडेट के साथ 12. पीले धातु व रंग बिरंगे नग की रजवाड़ा अंगुठी 13. सफेद धातु की Tissot कम्पनी की हाथ घड़ी, 14. पीले रंग की Raddo कम्पनी की हाथ घड़ी, 15. हरे नग व पीले धातु की एक जोड़ी बाली, 16. हरे नग व पीले धातु का एक पेंडेंट 17. एक जोड़ी कान का सेट व पीले धातु की चैन, 18. नीले व सफेद चमकीले धातु का एक पेंडेंट 19. एक जोड़ी कान का राधा कृष्ण बना हुआ इयर रिंग 20. पीले रंग की ज्वेलरी का सेट 21. सफेद हरा लाल रंग की ज्वैलरी एक अदद 22. सफेद पीले लाल रंग का एक अदद हार, 23. सफेद धातु की ज्वैलरी एक पैकेट मे, 24. दो कड़ा सफेद धातु, 25. दो जोड़ी पायल सफेद धातु, 26. दो कड़े नगदार सफेद धातु 27. एक ब्रेसलेट सफेद धातु, 28. एक कड़ा सफेद धातु, 29. तीन पायल बिना जोड़ी के सफेद धातु, 30. एक अदद मांग टीका सफेद धातु, 31. एक जोड़ी बिछिया मोर बना हुआ सफेद धातु, 32. एक जोड़ी बिछिया सफेद धातु, 33. एक अदद राधा कृष्ण पीली धातु, 34. एक अदद फूल वाली बिछिया सफेद धातु, 35. एक जोड़ी बिछिया नग वाली सफेद धातु, 36. एक अंगुठी सफेद धातु, 37. एक अदद बिछिया सफेद धातु, 38. एक जोड़ी कान के टप्स सफेद लाल धातु, 39. एक जोड़ी बिछिया फुटप्रिंट वाली सफेद धातु, 40. एक जोड़ी झुमकी सफेद धातु, 41. एक बिछिया फूल वाली सफेद धातु, 42. एक जोड़ी इयर रिंग सफेद धातु, 43. 11 बिछिया सफेद धातु एक पंकेट में, 44. एक रुद्राक्ष माला सफेद धातु, 45. एक जोड़ी बिछिया लाल पेकेट मे सफेद धातु, 46. कान का पेंडेट एक दूसरा टूटा हुआ मेटेल का 47. दो सफेद चमकीला नग का डिब्बा 48. एक अदद पिस्टल 7.62 बोर मय 9 अदद जिंदा कारतूस 7.62 बोर 49. शस्त्र का लाइसेंस 50. दो अदद सफेद चमकीली व पीली धातु का हार 51. दो अदद सफेद चमकीली व पीली धातु का एक सेट इयर रिंग 52. एक अदद सफेद चमकीली व पीली धातु की मांग बेदी 53. 06 अदद मोबाइल फोन 54. एक अदद राधा कृष्ण मन्दिर वाला पेंडेंट पीली धातु 55. दो अदद बाली पीली धातु व कृष्ण बासुरी पीली धातु की 56. एक पीली धातु की लक्ष्मी हार 57. दो जोड़ी इयर रिंग सफेद व पीली धातु की 58. एक अदद मोबाइल फोन 59. 14,85,000/- रु0 नगद 60. एक अदद ऑडी कार UP 16 BN 2368 *पुलिस टीम-* *स्वाट टीम-* 1. उ0नि0 श्री अंकित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम 2. उ0नि0 श्री अभिमन्यु सिंह, उ0नि0 श्री अजीज़ुल हसन 3. हे0का0 अंगद गौड़, हे0का0 जितेन्द्र बहादुर सरोज 4. हे0का0 मुकेश यादव, का0 जरनैल सिंह 5. का0 अभय कुमार, का0 अंकित तोमर, 6. का0 अभिषेक राजवंशी, का0 नितिन कुमार *सर्विलांस टीम-* 1. उ0नि0 श्री अजय सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल 2. हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 मजहर अहमद 3. हे0का0 चन्द्रभान, हे0का0 बृजेश कुमार 4. का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 प्रवीण शुक्ला 5. का0 अंकुर, का0 रवीन्द्र कुमार *थाना कोतवाली नगर-* 1. प्र0नि0 श्री सुधीर कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 2. व0उ0नि0 सत्यप्रकाश यादव, उ0नि0 अभिषेक राय थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 3.उ0नि0 विनय कुमार, उ0नि0 अनुराग पाठक, उ0नि0 शशांक पाण्डेय थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 4. हे0का0 बलवन्त सिंह, हे0का0 लवकुश थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 5. का0 जाबिर, का0 धीरज सिंह, का0 प्रशान्त कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी 6. का0 सौरभ कुमार, का0 अनवर, का0 रामगति, का0 आनन्द सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी1
- ग्राम पंचायत करमुल्लापुर वि खं जरवल बहराइच में पानी नालियों में पानी भरा हुआ है1
- शालीमार पैराडाइज चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तारः लाइसेंसी पिस्टल, जेवर और 14.85 लाख रुपये बरामद बाराबंकी पुलिस ने शालीमार पैराडाइज में हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा शुक्रवार करीब ढाई बजे करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल, जेवरात और 14.85 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।यह घटना 19 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच हुई थी। वादी अजय कुमार सिंह, निवासी बंगला संख्या सी-05 शालीमार पैराडाइज, सफेदाबाद, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी ने 1 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि जब वे परिवार के साथ घर से बाहर थे, तब अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान से लाइसेंसी पिस्टल, शस्त्र लाइसेंस, नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण के लिए स्वाट/सर्विलांस और थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की।जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात, एक लाइसेंसी पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 14 लाख 85 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।पूछताछ में सामने आया कि चोरी की पूरी योजना आरोपी आकर्ष सिंह ने बनाई थी। आकर्ष सिंह वादी अजय कुमार सिंह के घर के सामने ही रहता है। उसने बताया कि शेयर बाजार में भारी घाटा होने के कारण उसने चोरी की योजना बनाई थी।आकर्ष सिंह ने अपने साथियों अनुराग कथूरिया और पृथ्वी प्रताप सिंह उर्फ ओम के साथ मिलकर योजना को अंजाम दिया। 24/25 अप्रैल 2026 की रात आकर्ष सिंह ने अजय प्रताप सिंह के घर में घुसकर चोरी की, जबकि पृथ्वी प्रताप सिंह छत पर रहकर बाहर की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। चोरी का सामान आकर्ष सिंह की ऑडी कार से ले जाकर अनुराग कथूरिया के घर पर रखा गया। अनुराग कथूरिया ने प्रयागराज के ऋषि उर्फ चंदन और ऋत्विक यादव से मिलवाया, जिन्हें कुछ सामान बेचा गया। शेष ज्वैलरी को गलवाने के बाद पैसे देने की बात हुई थी।2
- बाराबंकी के फतेहपुर में चार दिन से लापता 18 वर्षीय चंदन वाल्मीकि का शव नहर से बरामद हुआ है। उसकी मोटरसाइकिल और चप्पलें पहले संदिग्ध हालत में नहर किनारे मिली थीं, जिससे अनहोनी की आशंका थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, वहीं परिजनों में मातम पसरा है।1
- बाराबंकी के मूड़ा विश्नू स्थित प्राथमिक विद्यालय में जलभराव और गंदगी से बच्चों की सेहत गंभीर खतरे में है। हैंडपंप के पास गंदा पानी जमा होने और दूषित पेयजल के कारण बच्चे संक्रमण और बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन की अनदेखी जारी है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।3
- rickshaw bike Mein jordar Hui Takkar donon Gambhir Roop se Ghayal1