थाना परिसर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, सावन में हुआ विशेष रुद्राभिषेक थाना परिसर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, सावन में हुआ विशेष रुद्राभिषेक मांगलियावास, सावन मास के पावन अवसर पर मांगलियावास थाना परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का आयोजन किया गया।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। थानाधिकारी सीआई हरीश चौधरी ने मुख्य यजमान के रूप में शिवलिंग पर पंचामृत और गंगाजल अर्पित कर रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था की मजबूती और आमजन की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगलियावास संजय सोनी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में सद्भावना और भाईचारे का संदेश जाता है और पुलिस व आमजन के बीच विश्वास मजबूत होता है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और थाना स्टाफ के सभी जवान उपस्थित रहे। कानून-व्यवस्था की व्यस्तता के बीच पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालु के रूप में भाग लेकर अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। ग्रामीणों ने थानाधिकारी हरीश चौधरी और पूरी टीम के इस प्रयास की सराहना की। मांगलियावास....सावन में हुआ विशेष रुद्राभिषेक करते
थाना परिसर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, सावन में हुआ विशेष रुद्राभिषेक थाना परिसर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, सावन में हुआ विशेष रुद्राभिषेक मांगलियावास, सावन मास के पावन अवसर पर मांगलियावास थाना परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का आयोजन किया गया।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडितों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। थानाधिकारी सीआई हरीश चौधरी ने मुख्य यजमान के रूप में शिवलिंग पर पंचामृत और गंगाजल अर्पित कर रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था की मजबूती और आमजन की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगलियावास संजय सोनी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में सद्भावना और भाईचारे का संदेश जाता है और पुलिस व आमजन के बीच विश्वास मजबूत होता है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और थाना स्टाफ के सभी जवान उपस्थित रहे। कानून-व्यवस्था की व्यस्तता के बीच पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालु के रूप में भाग लेकर अनूठी मिसाल पेश की। कार्यक्रम का समापन महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। ग्रामीणों ने थानाधिकारी हरीश चौधरी और पूरी टीम के इस प्रयास की सराहना की। मांगलियावास....सावन में हुआ विशेष रुद्राभिषेक करते
- पीसांगन में पागल कुत्ते का आतंक, 11 को काटा, अस्पताल मे इलाज जारी पीसांगन कस्बे में पागल श्वान ने 11 लोगों को काटकर घायल कर दिया। बस स्टैंड व इंदिरा कॉलोनी में रात 9:30 बजे तक आतंक रहा। चलती बाइक पर काटने का CCTV भी सामने आया है। घायलों में पीसांगन के 9, भड़सूरी व बुधवाड़ा के 1-1 व्यक्ति हैं। सभी को CHC में भर्ती कर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए, एक को 30 टांके लगे। पालिका ईओ ने कुत्ता पकड़ने की टीम लगाई है।2
- जेठाना में आयोजित 13 विशाल भंडारे में सुबह शाम विशाल आरती के साथ भजन संध्या का होता है आयोजन, जेठाना भंडारे से प्रसाद लेकर निकलने वाले पैदल यात्री की बाबा रामदेव करते हैं मन्नत पूरी, भंडारे में यात्रियों के लिए 24 घंटा सुविधा उपलब्ध जेठाना में आयोजित 13 विशाल भंडारे में सुबह शाम विशाल आरती के साथ भजन संध्या का होता है आयोजन, जेठाना भंडारे से प्रसाद लेकर निकलने वाले पैदल यात्री की बाबा रामदेव करते हैं मन्नत पूरी, भंडारे में यात्रियों के लिए 24 घंटा सुविधा उपलब्ध1
- रियांबड़ी में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, नगर पालिका चुनाव 2026 आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर बुधवार, प्रातः 11:00 बजे रियांबड़ी स्थित गायत्री मांगलिक भवन में कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पूरे सभागार में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद , राहुल गांधी जिंदाबाद ,एकता जिंदाबाद" जैसे नारों से माहौल कांग्रेसमय रहा2
- आलनियावास ग्राम पंचायत क्षेत्र में लूणी नदी के पास प्रस्तावित बजरी खनन लीज को लेकर जन सुनवाई आयोजित की गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजित इस सुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। जन सुनवाई में उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार और खनन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रस्तावित बजरी खनन पर अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने बजरी खनन से होने वाले संभावित प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नदी क्षेत्र, पर्यावरण, कृषि भूमि, जल व्यवस्था और स्थानीय आवागमन जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि खनन गतिविधि शुरू करने से पहले स्थानीय परिस्थितियों और उनकी समस्याओं पर विचार किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने अपनी लिखित और मौखिक आपत्तियां अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा उठाए गए बिंदुओं को ध्यान से सुना और आवश्यक जानकारी दर्ज की। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने बताया कि जन सुनवाई में प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभागीय नियमों के अनुसार आवश्यक जांच की जाएगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस जन सुनवाई में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच प्रस्तावित बजरी खनन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी आपत्तियों को संबंधित प्रक्रिया में शामिल कर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। आलनियावास ग्राम पंचायत क्षेत्र में लूणी नदी के पास प्रस्तावित बजरी खनन लीज को लेकर जन सुनवाई आयोजित की गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा आयोजित इस सुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। जन सुनवाई में उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया, तहसीलदार अशोक कुमार और खनन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रस्तावित बजरी खनन पर अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने बजरी खनन से होने वाले संभावित प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नदी क्षेत्र, पर्यावरण, कृषि भूमि, जल व्यवस्था और स्थानीय आवागमन जैसे मुद्दों पर अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों का कहना था कि खनन गतिविधि शुरू करने से पहले स्थानीय परिस्थितियों और उनकी समस्याओं पर विचार किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने अपनी लिखित और मौखिक आपत्तियां अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा उठाए गए बिंदुओं को ध्यान से सुना और आवश्यक जानकारी दर्ज की। उपखंड अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया ने बताया कि जन सुनवाई में प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभागीय नियमों के अनुसार आवश्यक जांच की जाएगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस जन सुनवाई में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच प्रस्तावित बजरी खनन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी आपत्तियों को संबंधित प्रक्रिया में शामिल कर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।1
- नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन नसीराबाद में गूंजे झूलेलाल के जयकारे, 40वें चालीसा महोत्सव का भव्य समापन1
- *महा तपस्वी मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज जी का अदभुत चमत्कार, कहते हैं महा तपस्या और धर्म के प्रताप से मुनि श्री के शरीर से चंदन झरता है, इस वीडियो में साक्षात प्रमाण है, मुनि श्री आगे बढ़ते जा रहे हैं और उनके पद चिन्ह कपडे के टुकड़ों पर साक्षात् छप रहे हैं, उसके बाद ब्रह्मचारी सुनील भैया जी ने उनको सफेद कपड़ा दिया और जैसा ही मुनि श्री ने अपने दिव्य शरीर से स्पर्श किया, वो कपड़ा पीले चंदन से भर गया, मुनि श्री 108 सुमंत्र सागर जी महाराज जी की जय हो*1
- पीसांगन में निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच 'पागल श्वान का आतंक,रात साढ़े 9 बजे तक 11 लोगों को काटा सीटीवी वीडियो आया सामने पीसांगन कस्बे में चुनावी प्रचार की गहमागहमी के बीच पागल श्वान ने जमकर उत्पात मचाया। आवारा पागल कुत्ते ने अलग-अलग इलाकों में अब तक 11 राहगीरों व वाहन चालकों को काटकर घायल कर दिया। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इन 11 घायलों में कस्बे के 9 लोग जबकि एक एक भड़सुरी व बुधवाड़ा गांव के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामला कस्बे के बस स्टैंड और इंदिरा कॉलोनी के मध्य का है। जहां पर सबसे पहले सड़क से गुजर रहे बाइक सवार को कुत्ते ने चलती बाइक पर काट लिया। जिसका *सीटीवी फुटेज* भी सामने आया है। फुटेज में कुत्ता अचानक पीछे से दौड़कर बाइक सवार को काटते नजर आ रहा है। पागल श्वान ने बस स्टैंड,इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र समेत कस्बे में बस स्टैंड के आसपास रात साढ़े 9 बजे तक 11 लोगों को काट लिया। कुत्ते के द्वारा अचानक पीछे से लोगों को काटने के चलते लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग दुकानों और घरों में घुस गए। *प्रशासन हरकत में, सभी घायलों का इलाज जारी* वही मामले की जानकारी नगरपालिका ईओ राजेंद्र रेवाड़ के संज्ञान में आते ही पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम को लगाया गया है। पागल श्वान के काटने से घायल हुए सभी 11 लोगों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां सभी को *सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोड़* की देखरेख में टांके लगाकर मरहम पट्टी कर एंटी-रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोड़ के मुताबिक सभी की हालत खतरे से बाहर है। लेकिन कुत्ते के काटने से सबसे अधिक एक घायल को उनके द्वारा 30 टांके लगाए गए हैं। वही अन्य घायलों को भी टांके लगाकर मरहम पट्टी कर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया गया है। डॉ. लामरोड़ ने बताया कि "कस्बे में अब तक पागल श्वान के काटने से इतनी बड़ी संख्या में लोग घायल नहीं हुए। सभी को रेबीज से बचाव के लिए टीके की डोज पूरी करवानी होगी। नागरिक सतर्क रहें।" *यह बने श्वान के शिकार* सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह लामरोड़ के मुताबिक पागल श्वान ने कस्बे के 9 लोगो को जबकि भड़सुरी व बुधवाड़ा के एक एक व्यक्ति को काटा हैं। जिनमे पीसांगन निवासी 33 वर्षीय संजय खान,27 वर्षीय इशाक,27 वर्षीय सोनूराम,35 वर्षीय राजेशसिंह रावत,32 वर्षीय अशोक,52 वर्षीय दिनेश कुमावत,31 वर्षीय शिव शंकर,25 वर्षीय जावेद,37 वर्षीय मुकेश के अलावा भड़सुरी निवासी 32 वर्षीय आशुतोष व बुधवाड़ा निवासी 21 वर्षीय तुषार पागल श्वान के शिकार बने हैं।1
- रियांबड़ी में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, प्रदेश एवं जिला नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश रियांबड़ी (नागौर), 25 अगस्त। नगर पालिका चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रियांबड़ी स्थित गायत्री मांगलिक भवन में भारतीय जनता पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करना तथा चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना रहा।3