Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी। दरअसल, पांच बच्चे पानी की टंकी पर चढ़े थे। इसी दौरान सीढ़ी जर्जर होने की वजह से टूट गई। सीढ़ी टूटने की वजह से तीन बच्चे नीचे गिर गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो बच्चे पानी की टंकी पर ऊपर ही फंसे रह गए। दोनों बच्चों को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से नीचे उतारा गया। देखिए रेस्क्यू वीडियो- #IndianAirforce #RescueOperation #WaterTank #Sidharthnagar #UP #India
सुधांशु श्रीवास्तव
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी। दरअसल, पांच बच्चे पानी की टंकी पर चढ़े थे। इसी दौरान सीढ़ी जर्जर होने की वजह से टूट गई। सीढ़ी टूटने की वजह से तीन बच्चे नीचे गिर गए, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो बच्चे पानी की टंकी पर ऊपर ही फंसे रह गए। दोनों बच्चों को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से नीचे उतारा गया। देखिए रेस्क्यू वीडियो- #IndianAirforce #RescueOperation #WaterTank #Sidharthnagar #UP #India
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by सुधांशु श्रीवास्तव1
- झपटमारी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय बेलहर,संतकबीरनगर । झपटमारी के एक मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बेलहरकला थाना पुलिस ने 3 मई 2026 को बेलहर कुशहरा पक्की सड़क पुलिया के पास से इन आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से एक सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल, 1600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अजय उर्फ गोपाल यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव, सुमित उर्फ गोलू पुत्र रामदयाल, अजय उर्फ काजू पुत्र अमेरिका यादव और राजकपूर निषाद पुत्र स्व. रंगीलाल के रूप में हुई है। ये सभी मंझरिया पठानटोला बनकटवा, थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर के निवासी हैं। यह मामला 2 मई 2026 को अशोक पाठक पुत्र हरिहर पाठक निवासी दासडीह, थाना बेलहरकला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से संबंधित है। पाठक ने बेलहरकला थाने में तहरीर दी थी कि जब वह अपने ई-रिक्शा से दासडीह के लिए जा रहे थे, तभी दरही पुल के पास यह घटना हुई। शिकायत के अनुसार, अभियुक्त गोलू, गोपाल यदुवंशी, अजय यादव और राजकपूर अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से आए और पाठक के ई-रिक्शा के सामने अपनी बाइक लगा दी। उन्होंने पाठक के साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन व जेब में रखे पैसे छीनकर फरार हो गए। इस शिकायत के आधार पर बेलहरकला थाने में मुकदमा संख्या 123/2026, धारा 309(6) और 126(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। साक्ष्य संकलन के बाद, जांच में धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध न पाकर, जुर्म धारा 304(2) बीएनएस के तहत पाया गया। चारों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।2
- जोगिया -ग्राम पंचायत बड़गो मे आय दिन विद्दूत उपभोक्ताओं को अधेरों एवं गर्मी की उमस का सहन करणा पड़ता है और विभाग के कड़े रुख का भी सामना करना पड़ता है! दशक पूर्व गांव मे विद्दूत सप्लाई को लेकर 11 हजार बोलटेज सप्लाई काट कर गांव की सुरक्षा को देखते हुए एल टी तार दौड़ाया गया था जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओ को सुरक्षित विजली मिल रही थी और भय मुक्त विजली पहुंचाने एवं विजली चोरी करने मे विभाग को बल मिला था! लेकिन विगत वर्षो से यह सुविधा आधी हो गयी है समय से विजली मिलना उपभोक्ताओं को मुश्किल हो गया आय दिन यह एल टी तार जगह जगह फाल्ट होकर ग्रामीणों को सुविधाओं से वँचित कर रहा है और ग्रामीण अंधेरे मे जीने भोजन करने गर्मी मे उमस की मार झेलने पर बेबस है!चूकी एल टी तार फाल्ट होता रहता है जहाँ उपभोक्ता सहित विद्दूत कर्मचारी भी परेशान देखे जाते है वही विभाग की कड़ी रुख का सामना भी ग्रामीणों को करना पड़ता है समय से बिल भुगतान करणा भुगतान न होने पर विजली काट दिया जाना आदि!1
- *यूपी के सिद्धार्थनगर में खूनी तकरार, एक मौत पर सड़क जाम अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻*1
- Post by SASHAKT BHARAT NEWS181
- गोरखपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव गोरखपुर/कैंम्पियरगंज। कैंम्पियरगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चौमुखा वार्ड नंबर 12 अटल नगर मनतापुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव घर के अंदर बांस की लकड़ी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवती की कुछ दिन पूर्व मनतापुर के शुक्ल टोला निवासी सूरज पुत्र बजरंगी साहनी से प्रेम प्रसंग के बाद शादी हुई थी। शादी के बाद युवक उसे अपने घर ले आया था। इसी बीच विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली या उसके साथ कोई अनहोनी हुई, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए और हत्या की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। सूचना पर कैंम्पियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- रोड को जल्द से जल्द ठीक किया जाए1
- अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती।जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव में सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया,रास्ता निर्माण को लेकर पहुंचे ग्रामीणों पर दबंगों ने अचानक हमला बोल दिया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद काफी समय से चल रहा था और मामले में एसडीएम द्वारा रास्ता बहाल कराने का आदेश भी जारी किया गया था लेकिन दबंगों पर इसका कोई असर नहीं दिखा,आज जब प्रशासनिक आदेश के बाद ग्रामीण रास्ता बनाने पहुंचे तभी विरोधी पक्ष के लोगों ने घरों की छतों से ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए,अचानक हुए इस हमले से लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए,घटना का वीडियो भी सामने आया है,जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छतों से लगातार पथराव किया जा रहा है और नीचे मौजूद लोग बचने की कोशिश कर रहे हैं,सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरबी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया,पुलिस की मौजूदगी में हालात कुछ हद तक शांत हुए लेकिन गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है,वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है। वहीं इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह ने बताया कि कल तहसील दिवस पर खड़ंजा लगाने की बात पर हसमतउल्लाह ने एप्लीकेशन दिया था, पूर्व में भी एसडीएम द्वारा आदेशित किया गया था कि खड़ंजा लगाने में कोई भी विवाद उत्पन्न ना हो इसी संबंध में शहाबुद्दीन समेत महिलाओं द्वारा रोका जा रहा था उन्हें महिलाओं द्वारा एट पत्थर चलाया गया है इस संबंध में उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दिलशाद अहमद ख़ां।1