झपटमारी चोरी का पुलिस ने किया सफल अनावरण, बेलहर थाना क्षेत्र का मामला झपटमारी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय बेलहर,संतकबीरनगर । झपटमारी के एक मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बेलहरकला थाना पुलिस ने 3 मई 2026 को बेलहर कुशहरा पक्की सड़क पुलिया के पास से इन आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से एक सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल, 1600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अजय उर्फ गोपाल यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव, सुमित उर्फ गोलू पुत्र रामदयाल, अजय उर्फ काजू पुत्र अमेरिका यादव और राजकपूर निषाद पुत्र स्व. रंगीलाल के रूप में हुई है। ये सभी मंझरिया पठानटोला बनकटवा, थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर के निवासी हैं। यह मामला 2 मई 2026 को अशोक पाठक पुत्र हरिहर पाठक निवासी दासडीह, थाना बेलहरकला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से संबंधित है। पाठक ने बेलहरकला थाने में तहरीर दी थी कि जब वह अपने ई-रिक्शा से दासडीह के लिए जा रहे थे, तभी दरही पुल के पास यह घटना हुई। शिकायत के अनुसार, अभियुक्त गोलू, गोपाल यदुवंशी, अजय यादव और राजकपूर अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से आए और पाठक के ई-रिक्शा के सामने अपनी बाइक लगा दी। उन्होंने पाठक के साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन व जेब में रखे पैसे छीनकर फरार हो गए। इस शिकायत के आधार पर बेलहरकला थाने में मुकदमा संख्या 123/2026, धारा 309(6) और 126(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। साक्ष्य संकलन के बाद, जांच में धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध न पाकर, जुर्म धारा 304(2) बीएनएस के तहत पाया गया। चारों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।
झपटमारी चोरी का पुलिस ने किया सफल अनावरण, बेलहर थाना क्षेत्र का मामला झपटमारी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय बेलहर,संतकबीरनगर । झपटमारी के एक मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बेलहरकला थाना पुलिस ने 3 मई 2026 को बेलहर कुशहरा पक्की सड़क पुलिया के पास से इन आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से एक सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल, 1600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अजय उर्फ गोपाल यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव, सुमित उर्फ गोलू पुत्र रामदयाल, अजय उर्फ काजू पुत्र अमेरिका यादव और राजकपूर निषाद पुत्र स्व. रंगीलाल के रूप में हुई है। ये सभी मंझरिया पठानटोला बनकटवा, थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर के निवासी हैं। यह मामला 2 मई 2026 को अशोक पाठक पुत्र हरिहर पाठक निवासी
दासडीह, थाना बेलहरकला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से संबंधित है। पाठक ने बेलहरकला थाने में तहरीर दी थी कि जब वह अपने ई-रिक्शा से दासडीह के लिए जा रहे थे, तभी दरही पुल के पास यह घटना हुई। शिकायत के अनुसार, अभियुक्त गोलू, गोपाल यदुवंशी, अजय यादव और राजकपूर अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से आए और पाठक के ई-रिक्शा के सामने अपनी बाइक लगा दी। उन्होंने पाठक के साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन व जेब में रखे पैसे छीनकर फरार हो गए। इस शिकायत के आधार पर बेलहरकला थाने में मुकदमा संख्या 123/2026, धारा 309(6) और 126(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। साक्ष्य संकलन के बाद, जांच में धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध न पाकर, जुर्म धारा 304(2) बीएनएस के तहत पाया गया। चारों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।
- झपटमारी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय बेलहर,संतकबीरनगर । झपटमारी के एक मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बेलहरकला थाना पुलिस ने 3 मई 2026 को बेलहर कुशहरा पक्की सड़क पुलिया के पास से इन आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से एक सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल, 1600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अजय उर्फ गोपाल यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव, सुमित उर्फ गोलू पुत्र रामदयाल, अजय उर्फ काजू पुत्र अमेरिका यादव और राजकपूर निषाद पुत्र स्व. रंगीलाल के रूप में हुई है। ये सभी मंझरिया पठानटोला बनकटवा, थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर के निवासी हैं। यह मामला 2 मई 2026 को अशोक पाठक पुत्र हरिहर पाठक निवासी दासडीह, थाना बेलहरकला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से संबंधित है। पाठक ने बेलहरकला थाने में तहरीर दी थी कि जब वह अपने ई-रिक्शा से दासडीह के लिए जा रहे थे, तभी दरही पुल के पास यह घटना हुई। शिकायत के अनुसार, अभियुक्त गोलू, गोपाल यदुवंशी, अजय यादव और राजकपूर अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से आए और पाठक के ई-रिक्शा के सामने अपनी बाइक लगा दी। उन्होंने पाठक के साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन व जेब में रखे पैसे छीनकर फरार हो गए। इस शिकायत के आधार पर बेलहरकला थाने में मुकदमा संख्या 123/2026, धारा 309(6) और 126(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। साक्ष्य संकलन के बाद, जांच में धारा 309(6) बीएनएस के तहत अपराध न पाकर, जुर्म धारा 304(2) बीएनएस के तहत पाया गया। चारों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।2
- गोरखपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव गोरखपुर/कैंम्पियरगंज। कैंम्पियरगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चौमुखा वार्ड नंबर 12 अटल नगर मनतापुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव घर के अंदर बांस की लकड़ी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवती की कुछ दिन पूर्व मनतापुर के शुक्ल टोला निवासी सूरज पुत्र बजरंगी साहनी से प्रेम प्रसंग के बाद शादी हुई थी। शादी के बाद युवक उसे अपने घर ले आया था। इसी बीच विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली या उसके साथ कोई अनहोनी हुई, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए और हत्या की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। सूचना पर कैंम्पियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- राम जानकी मार्ग पर लगे एन एच का बोर्ड टूट कर लटका फंसा डबल डेकर बस यात्री परेशान बसवारी गांव संत कबीर नगर पिछले बुधवार को चक्रवर्ती तूफान के दौरान राम जानकी मार्ग पर पुलिस चौकी लौहरैया के पास सड़क के ऊपर लगा एन एच 27 का भारी भरकम बोर्ड टूट कर लटक रहा है । जो यात्रियों के जान का खतरा बना हुआ है रविवार को सुबह गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली एक डबल डेकर यात्री बस बोर्ड में टच हो गयी जिससे बस में बैठे यात्री परेशान हो गये सड़क पर जाम की स्थिति आ गयी घटना की जानकारी एन एच के अधिकारियों को दिए गए मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन ना तो फोन उठा ना ही बोर्ड हटाने की कोई व्यवस्था कराई गई राहगीर बसवारी निवासी रामनिवास हरिजन निवासी लक्ष्मी नारायण धनघटा निवासी राम प्रकाश ने बताया कि पिछले बुधवार को ही आंधी तूफान के दौरान सड़क के ऊपर लगे बोर्ड टूटकर लटक गया तब से इस हालत में पड़ा हुआ है हालत यह है कि अगर थोड़ी सी भी हवा चली तो वह आने जाने वाले किसी भी यात्री के ऊपर गिर कर जान ले सकता है । यात्रियों ने इसकी जानकारी एसडीएम धनघटा को दे दी है समाचार लिखे जाने तक बोर्ड हटाने की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी जिससे यात्रियों में बरसात का माहौल है2
- Post by सुधांशु श्रीवास्तव1
- hi1
- भारत की जनगणना-2027 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने व जनपदवासियों के जागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है प्रचार-प्रसार - एडीएम_____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 03 मई 2026, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश ने बताया है कि वर्तमान समय में जनगणना-2027 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शासन के निर्देशानुसार प्रथम चक्र में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) हेतु प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 का कार्य जनहित में सहज एवं सुगम बनाने हेतु नागरिकों की सुविधा एवं उनको जागरूक करने के लिये विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।नागरिकों की सुविधा एवं जागरूकता के क्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डुग्गी मुनादी तथा नगर निकायों द्वारा शहरी क्षेत्रों में माइक से व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्य के उपरान्त जागरूक रैली एवं अन्य माध्यमों से स्वगणना (दिनाँक 07 मई 2026 से दिनाँक 21 मई 2026 तक) के लिए लिंक/पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर घर बैठे स्वगणना किये जाने हेतु विभिन्न माध्यमों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।1
- गोरखपुर के सहारा स्टेट में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में 81 दिनों की यात्रा करके गायों की रक्षा को लेकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान।1
- *अपर पुलिस अधीक्षक ने नवनियुक्त कांस्टेबलों को दिए बेहतर पुलिसिंग के गुर* संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थाना महुली परिसर में नवनियुक्त पुलिस कांस्टेबलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुशील कुमार सिंह द्वारा नव नियुक्त पुलिस कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के मूल मंत्र बताए गए। बैठक के दौरान दुर्गेश कुमार पांडे सहित थाने के सभी स्टॉप भी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त कांस्टेबलों को बताया गया कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा, न्याय व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में विश्वास स्थापित करने का महत्वपूर्ण दायित्व है। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी नव नियुक्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे जनता से विनम्र व्यवहार करें, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।* साथ ही उन्हें साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बीट पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण के आधुनिक तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क एवं संवेदनशील पुलिसिंग अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त कांस्टेबलों को निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा उज्ज्वल सेवा जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। थाना महुली पुलिस जनसेवा एवं सुरक्षा हेतु सतत प्रतिबद्ध है।4