logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

gas ki samasya se sabhi gramin pareshan shaadi Vivah mein mahaul ho raha hai kharab be Mausam barish se hi

11 hrs ago
user_Alok kumar pandey
Alok kumar pandey
Farmer सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

gas ki samasya se sabhi gramin pareshan shaadi Vivah mein mahaul ho raha hai kharab be Mausam barish se hi

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • hi
    1
    hi
    user_Alok kumar pandey
    Alok kumar pandey
    Farmer सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 123/2026 धारा 304(2), 126(2), 317(2) बीएनएस थाना बेलहरकला सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्त नाम पता 01. अजय उर्फ गोपाल यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर 02. सुमित उर्फ गोलू पुत्र रामदयाल निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर 03. अजय उर्फ काजू पुत्र अमेरिका यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर 04. राजकपूर निषाद पुत्र स्व0 रंगीलाल निवासी मंझरिया पठान थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को 01 अदद एन्ड्रायड मोबाईल सैंमसंग, 1600 रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साईकिल के साथ बेलहर कुशहरा पक्की सड़क पुलिया के पास से आज दिनाँक 03.05.2026 को गिरफ्तार किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरणः-दिनाँक 02.05.2026 को वादी अशोक पाठक पुत्र हरिहर पाठक निवासी दासडीह थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बेलहरकला पर दिनाँक 02.05.2026 को तहरीर दिया गया कि जब वादी अपने ई-रिक्शा से दासडीह के लिए जा रहा था तभी दरही पुल के पास अपाचे मोटर साईकिल से अभियुक्त गोलू, गोपाल यदुवंशी, अजय यादव व राजकपूर द्वारा आकर वादी के ई-रिक्शा के सामने अपनी बाईक लगा दी गयी और वादी को मारने पीटने लगे तथा वादी का मोबाईल व जेब में रखा पैसा लेकर भाग गये । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 123/2026 धारा 309(6), 126(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 309(6) बीएनएस का अपराध होना न पाकर जुर्म धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पाया गया तथा बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।* गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता 01. अजय उर्फ गोपाल यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर । 02. सुमित उर्फ गोलू पुत्र रामदयाल निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर । 03. अजय उर्फ काजू पुत्र अमेरिका यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर । 04. राजकपूर निषाद पुत्र स्व0 रंगीलाल निवासी मंझरिया पठान थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर । बरामदगी का विवरण 1. एक अदद मोबाईल फोन । 2. कुल 1600रु0 नगद बरामद । 3. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल । गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगण 1. उ0नि0 रविन्द्र नाथ शर्मा, उ0नि0 रामनयन आर्य, हे0का0 विजय सिंह , का0 रोहित कुमार, का0 संतोष चौहान , का0 विपिन प्रकाश व का0 मिथिलेश वर्मा ।
    2
    पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला  अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 123/2026 धारा 304(2), 126(2), 317(2)  बीएनएस थाना बेलहरकला  सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्त नाम पता 01. अजय उर्फ गोपाल यादव पुत्र  प्रकाश यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर 02. सुमित उर्फ गोलू पुत्र रामदयाल निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर 03. अजय उर्फ काजू पुत्र अमेरिका यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर 04. राजकपूर निषाद पुत्र स्व0 रंगीलाल निवासी मंझरिया पठान थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को 01 अदद एन्ड्रायड मोबाईल सैंमसंग, 1600 रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साईकिल के साथ बेलहर कुशहरा पक्की सड़क पुलिया के पास से आज दिनाँक 03.05.2026 को गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-दिनाँक 02.05.2026 को वादी अशोक पाठक पुत्र हरिहर पाठक निवासी दासडीह थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बेलहरकला पर  दिनाँक 02.05.2026 को तहरीर दिया गया कि जब वादी अपने ई-रिक्शा से दासडीह के लिए जा रहा था तभी दरही पुल के पास अपाचे मोटर साईकिल से अभियुक्त गोलू, गोपाल यदुवंशी, अजय यादव व राजकपूर द्वारा आकर वादी के ई-रिक्शा के सामने अपनी बाईक लगा दी गयी और वादी को मारने पीटने लगे तथा वादी का मोबाईल व जेब में रखा पैसा लेकर भाग गये । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 123/2026 धारा 309(6), 126(2)  बीएनएस पंजीकृत किया गया था । 
साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 309(6) बीएनएस का अपराध होना न पाकर जुर्म धारा 304(2) बीएनएस का अपराध पाया गया तथा बरामदगी  के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।* 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
01. अजय उर्फ गोपाल यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर ।
02. सुमित उर्फ गोलू पुत्र रामदयाल निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर ।
03. अजय उर्फ काजू पुत्र अमेरिका यादव निवासी मंझरिया पठानटोला बनकटवा थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर ।
04. राजकपूर निषाद पुत्र स्व0 रंगीलाल निवासी मंझरिया पठान थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी का विवरण
1. एक अदद मोबाईल फोन ।
2. कुल  1600रु0 नगद बरामद ।
3. घटना में प्रयुक्त एक अदद  मोटर साईकिल । 
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगण
1. उ0नि0  रविन्द्र नाथ शर्मा, उ0नि0  रामनयन आर्य, हे0का0 विजय सिंह , का0 रोहित कुमार, का0 संतोष चौहान , का0 विपिन प्रकाश व का0 मिथिलेश वर्मा ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    24 min ago
  • Post by Abc Hindustan
    1
    Post by Abc Hindustan
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • भारत की जनगणना-2027 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने व जनपदवासियों के जागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है प्रचार-प्रसार - एडीएम_____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 03 मई 2026, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश ने बताया है कि वर्तमान समय में जनगणना-2027 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शासन के निर्देशानुसार प्रथम चक्र में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) हेतु प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 का कार्य जनहित में सहज एवं सुगम बनाने हेतु नागरिकों की सुविधा एवं उनको जागरूक करने के लिये विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।नागरिकों की सुविधा एवं जागरूकता के क्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डुग्गी मुनादी तथा नगर निकायों द्वारा शहरी क्षेत्रों में माइक से व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्य के उपरान्त जागरूक रैली एवं अन्य माध्यमों से स्वगणना (दिनाँक 07 मई 2026 से दिनाँक 21 मई 2026 तक) के लिए लिंक/पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर घर बैठे स्वगणना किये जाने हेतु विभिन्न माध्यमों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
    1
    भारत की जनगणना-2027 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने व जनपदवासियों के जागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा है प्रचार-प्रसार - एडीएम_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर 
संत कबीर नगर 03 मई 2026, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश ने बताया है कि वर्तमान समय में जनगणना-2027 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शासन के निर्देशानुसार प्रथम चक्र में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) हेतु प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 का कार्य जनहित में सहज एवं सुगम बनाने हेतु नागरिकों की सुविधा एवं उनको जागरूक करने के लिये विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।नागरिकों की सुविधा एवं जागरूकता के क्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डुग्गी मुनादी तथा नगर निकायों द्वारा शहरी क्षेत्रों में माइक से व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्य के उपरान्त जागरूक रैली एवं अन्य माध्यमों से स्वगणना (दिनाँक 07 मई 2026 से दिनाँक 21 मई 2026 तक) के लिए लिंक/पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर घर बैठे स्वगणना किये जाने हेतु विभिन्न माध्यमों से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर के सहारा स्टेट में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में 81 दिनों की यात्रा करके गायों की रक्षा को लेकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान।
    1
    गोरखपुर के सहारा स्टेट में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभाओं में 81 दिनों की यात्रा करके गायों की रक्षा को लेकर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Kartikeypandey
    1
    Post by Kartikeypandey
    user_Kartikeypandey
    Kartikeypandey
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • साफ संदेश विकास कुमार शर्मा गोरखपुर। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गोरखपुर की पावन धरती से 81 दिवसीय ‘गविष्टि यात्रा’ का भव्य शंखनाद करते हुए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का आह्वान किया। शनिवार को तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर पहुंचे शंकराचार्य का पहला कदम सीधे उनकी जड़ों की ओर बढ़ा, जहां उन्होंने सहजनवा क्षेत्र के पैतृक गांव इटार पनिका पहुंचकर पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव पहुंचने पर उन्होंने टेकधर ब्रह्मस्थान पर विधिवत पूजा-अर्चना की और लगभग एक घंटे तक ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान गांव के बुजुर्गों ने उनके पूर्वजों से जुड़े संस्मरण साझा किए, जिससे वातावरण भावुक और गौरवपूर्ण हो उठा। अपने संबोधन में शंकराचार्य ने रविवार से गोरखपुर से ‘गविष्टि यात्रा’ की शुरुआत की घोषणा करते हुए बताया कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना और गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “कई लोगों ने इस यात्रा को लेकर जान का खतरा बताया, इसलिए पहले अपने पूर्वजों की धरती पर आकर आशीर्वाद लेने आया हूं। यह भूमि बलिदान और परंपरा की प्रतीक रही है।” साथ ही उन्होंने सत्ता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भले ही परिस्थितियां विपरीत हों, लेकिन “परम सत्ता” उनके साथ है, जिससे यह यात्रा सफल होगी। काफिले और तैयारियों की झलक: शंकराचार्य लगभग एक दर्जन वाहनों के काफिले के साथ विशेष रथ पर सवार होकर गांव पहुंचे। उनके साथ साधु-संतों, बटुकों और करीब 50 अनुयायियों का दल मौजूद रहा। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। गोरखपुर प्रवास के दौरान वे सहारा एस्टेट स्थित अपने शिष्य अधिवक्ता मनीष पांडेय के आवास पर ठहरेंगे। प्रशासन ने ‘गविष्टि यात्रा’ के आयोजन के लिए 29 शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की है। जनआंदोलन की ओर बढ़ते कदम: शंकराचार्य ने ग्रामीणों से इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि गौ संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का रूप लेगा। पूर्वजों की मिट्टी से आशीर्वाद लेकर निकली यह यात्रा अब प्रदेश की राजनीति और समाज में व्यापक चर्चा का विषय बन चुकी है। गोरखपुर से उठी यह आवाज अब पूरे उत्तर प्रदेश में गूंजने को तैयार है। आईए सुनते हैं कि शंकराचार्य ने अपने अभिवादन में क्या कुछ कहा ?
    1
    साफ संदेश विकास कुमार शर्मा 
गोरखपुर। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गोरखपुर की पावन धरती से 81 दिवसीय ‘गविष्टि यात्रा’ का भव्य शंखनाद करते हुए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का आह्वान किया। शनिवार को तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर पहुंचे शंकराचार्य का पहला कदम सीधे उनकी जड़ों की ओर बढ़ा, जहां उन्होंने सहजनवा क्षेत्र के पैतृक गांव इटार पनिका पहुंचकर पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गांव पहुंचने पर उन्होंने टेकधर ब्रह्मस्थान पर विधिवत पूजा-अर्चना की और लगभग एक घंटे तक ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान गांव के बुजुर्गों ने उनके पूर्वजों से जुड़े संस्मरण साझा किए, जिससे वातावरण भावुक और गौरवपूर्ण हो उठा।
अपने संबोधन में शंकराचार्य ने रविवार से गोरखपुर से ‘गविष्टि यात्रा’ की शुरुआत की घोषणा करते हुए बताया कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना और गौ संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “कई लोगों ने इस यात्रा को लेकर जान का खतरा बताया, इसलिए पहले अपने पूर्वजों की धरती पर आकर आशीर्वाद लेने आया हूं। यह भूमि बलिदान और परंपरा की प्रतीक रही है।”
साथ ही उन्होंने सत्ता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भले ही परिस्थितियां विपरीत हों, लेकिन “परम सत्ता” उनके साथ है, जिससे यह यात्रा सफल होगी।
काफिले और तैयारियों की झलक:
शंकराचार्य लगभग एक दर्जन वाहनों के काफिले के साथ विशेष रथ पर सवार होकर गांव पहुंचे। उनके साथ साधु-संतों, बटुकों और करीब 50 अनुयायियों का दल मौजूद रहा। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
गोरखपुर प्रवास के दौरान वे सहारा एस्टेट स्थित अपने शिष्य अधिवक्ता मनीष पांडेय के आवास पर ठहरेंगे। प्रशासन ने ‘गविष्टि यात्रा’ के आयोजन के लिए 29 शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की है।
जनआंदोलन की ओर बढ़ते कदम:
शंकराचार्य ने ग्रामीणों से इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि गौ संरक्षण का यह अभियान जनआंदोलन का रूप लेगा। पूर्वजों की मिट्टी से आशीर्वाद लेकर निकली यह यात्रा अब प्रदेश की राजनीति और समाज में व्यापक चर्चा का विषय बन चुकी है।
गोरखपुर से उठी यह आवाज अब पूरे उत्तर प्रदेश में गूंजने को तैयार है।
आईए सुनते हैं कि शंकराचार्य ने अपने अभिवादन में क्या कुछ कहा ?
    user_G News
    G News
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राम जानकी मार्ग पर लगे एन एच का बोर्ड टूट कर लटका फंसा डबल डेकर बस यात्री परेशान बसवारी गांव संत कबीर नगर पिछले बुधवार को चक्रवर्ती तूफान के दौरान राम जानकी मार्ग पर पुलिस चौकी लौहरैया के पास सड़क के ऊपर लगा एन एच 27 का भारी भरकम बोर्ड टूट कर लटक रहा है । जो यात्रियों के जान का खतरा बना हुआ है रविवार को सुबह गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली एक डबल डेकर यात्री बस बोर्ड में टच हो गयी जिससे बस में बैठे यात्री परेशान हो गये सड़क पर जाम की स्थिति आ गयी घटना की जानकारी एन एच के अधिकारियों को दिए गए मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन ना तो फोन उठा ना ही बोर्ड हटाने की कोई व्यवस्था कराई गई राहगीर बसवारी निवासी रामनिवास हरिजन निवासी लक्ष्मी नारायण धनघटा निवासी राम प्रकाश ने बताया कि पिछले बुधवार को ही आंधी तूफान के दौरान सड़क के ऊपर लगे बोर्ड टूटकर लटक गया तब से इस हालत में पड़ा हुआ है हालत यह है कि अगर थोड़ी सी भी हवा चली तो वह आने जाने वाले किसी भी यात्री के ऊपर गिर कर जान ले सकता है । यात्रियों ने इसकी जानकारी एसडीएम धनघटा को दे दी है समाचार लिखे जाने तक बोर्ड हटाने की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी जिससे यात्रियों में बरसात का माहौल है
    2
    राम जानकी मार्ग पर लगे एन एच का बोर्ड टूट कर लटका फंसा डबल डेकर  बस यात्री परेशान 
बसवारी गांव संत कबीर नगर 
पिछले बुधवार को चक्रवर्ती तूफान के दौरान राम जानकी मार्ग पर पुलिस चौकी लौहरैया के पास सड़क के ऊपर लगा एन एच 27  का भारी भरकम बोर्ड टूट कर लटक रहा है ।
जो यात्रियों के जान का खतरा बना हुआ है रविवार को सुबह गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली एक डबल डेकर यात्री बस बोर्ड में टच हो गयी जिससे बस में बैठे यात्री परेशान हो गये सड़क पर जाम की स्थिति आ गयी घटना की जानकारी एन एच के अधिकारियों को दिए गए मोबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन ना तो फोन उठा ना ही बोर्ड हटाने की कोई व्यवस्था कराई गई 
राहगीर बसवारी निवासी रामनिवास हरिजन निवासी लक्ष्मी नारायण धनघटा निवासी राम प्रकाश ने बताया कि पिछले बुधवार को ही आंधी तूफान के दौरान सड़क के ऊपर लगे बोर्ड टूटकर लटक गया तब से इस हालत में पड़ा हुआ है हालत यह है कि अगर थोड़ी सी भी हवा चली तो वह आने जाने वाले किसी भी यात्री के ऊपर गिर कर जान ले सकता है ।
यात्रियों ने इसकी जानकारी एसडीएम धनघटा को दे दी है समाचार लिखे जाने तक बोर्ड हटाने की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी जिससे यात्रियों में बरसात का माहौल है
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.