Shuru
Apke Nagar Ki App…
बगीचा: रौनी घाट में फिर से दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है जानिए क्यों! #jashpur #accident दोस्तों आपको पता है कि बगीचे के रौनी घाट का रोड कितना खराब था लेकिन अब अच्छा रोड बना दिया गया है बहुत ही बढ़िया बात है लेकिन रोड तो अच्छा बन चुका परंतु रोड वाहन चालक बहुत ही लापरवाही से वाहन चलाते हैं! जिससे खतरा बना होता है!
JASHPUR ZONE
बगीचा: रौनी घाट में फिर से दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है जानिए क्यों! #jashpur #accident दोस्तों आपको पता है कि बगीचे के रौनी घाट का रोड कितना खराब था लेकिन अब अच्छा रोड बना दिया गया है बहुत ही बढ़िया बात है लेकिन रोड तो अच्छा बन चुका परंतु रोड वाहन चालक बहुत ही लापरवाही से वाहन चलाते हैं! जिससे खतरा बना होता है!
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- दोस्तों आपको पता है कि बगीचे के रौनी घाट का रोड कितना खराब था लेकिन अब अच्छा रोड बना दिया गया है बहुत ही बढ़िया बात है लेकिन रोड तो अच्छा बन चुका परंतु रोड वाहन चालक बहुत ही लापरवाही से वाहन चलाते हैं! जिससे खतरा बना होता है!1
- नारी एकता और सशक्तिकरण का संदेश, चैनपुर प्रखंड परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड परिसर में सोमवार को आदिवासी एकता मंच के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नारी एकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। जानकारी देते हुए सोमवार को बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जागरूक करना था। इस दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी समाज का समग्र विकास संभव हो सकेगा। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उप प्रमुख प्रमोद खलखो ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज के हर वर्ग को सहयोग करना होगा, तभी नारी सशक्तिकरण का सपना साकार हो सकेगा। वहीं उपाध्यक्ष मधुरा मिंज ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अल्बर्ट तिग्गा समेत आदिवासी एकता मंच के कई सदस्यों तथा स्थानीय महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- चैनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को आदिवासी एकता मंच के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद महिलाओं द्वारा जागरूकता जुलूस निकाला गया।1
- Post by Nikhil Chauhan1
- आपकी सुरक्षा, हमारी ज़िम्मेदारी सतर्क पुलिस - जन सुरक्षा को समर्पित * अत्याधुनिक 12 नए थानों का ऑनलाइन शिलान्यास। * मजबूत सुरक्षा कवच: कुल स्वीकृति 1255 पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दो-पहिया वाहन। * प्रथम चरण में 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दो-पहिया वाहन थानों को सौंपे जाएंगे। * सहायता के लिए 112 पर संपर्क करें, आपकी सुरक्षा में 24x7 सेवारत। * किसी भी परिस्थिति में सहायता के लिए सदैव तत्पर झारखण्ड पुलिस। झारखण्ड पुलिस: सेवा ही लक्ष्य — हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड2
- crime kar ke natak kr rha h aur bata rha h muna naam ka admi eshko fasa diya h aur bike v diya h crime krane ke liye sab sachai samene aaya to ro rha police1
- कांसाबेल में कथित अपहरण का मामला सामने आया है। मानसिक रूप से कमजोर युवक **विशाल टोप्पो** को बहला-फुसलाकर ले जाने की बात सामने आई थी। परिजनों की शिकायत के बाद **कांसाबेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया** और उसकी मां को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। — Jashpur Times1
- माताओं और बेटियों ने भरी उड़ान की हुंकार, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिखा उत्साह चैनपुर (गुमला): जानकारी देते हुए सोमवार सुबह दस बजे बताया गया कि चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रेमनगर स्थित कलाकृति स्किल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर केंद्र के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सतीश सर और रजनी मैम ने दीप प्रज्वलित कर की। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा और कौशल विकास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज की बेटियां और माताएं यदि संकल्प ले लें, तो समाज की हर बाधा को पार कर सकती हैं। उन्होंने प्रेरक शब्दों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कलाकृति स्किल सेंटर की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। सेंटर मैनेजर कुलदीप सर के नेतृत्व में स्टाफ सदस्य सेजल कुमारी, सरोजनी कुमारी, हीरा कुमारी, पूनम कुमारी और दीपक कुमार ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया। कलाकृति स्किल सेंटर क्षेत्र की लड़कियों और महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। यहां वर्तमान में निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, सिलाई, फूड प्रोसेसिंग और फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। संचालक सतीश कुमार ने बताया कि इन कोर्स को पूरा करने के बाद छात्राओं को हुनर के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी मिल रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। #चैनपुर #गुमला #महिला_सशक्तिकरण #महिला_दिवस #झारखंड_समाचार #स्थानीय_खबर #SkillDevelopment #WomenEmpowerment1