Shuru
Apke Nagar Ki App…
crime kar ke natak kr rha h aur bata rha h muna naam ka admi eshko fasa diya h aur bike v diya h crime krane ke liye sab sachai samene aaya to ro rha police crime kar ke natak kr rha h aur bata rha h muna naam ka admi eshko fasa diya h aur bike v diya h crime krane ke liye sab sachai samene aaya to ro rha police
Amit Kumar
crime kar ke natak kr rha h aur bata rha h muna naam ka admi eshko fasa diya h aur bike v diya h crime krane ke liye sab sachai samene aaya to ro rha police crime kar ke natak kr rha h aur bata rha h muna naam ka admi eshko fasa diya h aur bike v diya h crime krane ke liye sab sachai samene aaya to ro rha police
More news from Jharkhand and nearby areas
- crime kar ke natak kr rha h aur bata rha h muna naam ka admi eshko fasa diya h aur bike v diya h crime krane ke liye sab sachai samene aaya to ro rha police1
- पुसो थाना में आगामी ईद, सरहुल, एवं रामनवमी पर्व मनाने को लेकर दिन सोमवार को शांति समिति के सदस्यों के साथ पर्व त्यौहार में कोई बाधा न पहुंचे इस उद्देश्य से शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पुसो, श्री जहाँगीर खान के द्वारा की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य श्रीमती विजय लक्ष्मी कुमारी सहित पुसो थाना क्षेत्र के अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी श्री जहाँगीर खान द्वारा आगामी पर्वों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों से अपील की कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर ध्यान न दें और ऐसी किसी भी सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी दें।3
- प्रखंड सह अंचल कार्यालय सिसई के सभागार में सोमवार को मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 से संबंधित सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष प्रशिक्षण दिया गया।1
- *चंगाई से सभी रोग दूर होते हैं तो अविलंब सभी अस्पतालों को बंद कर देना चाहिए, चंगाई से चमत्कार के आड़ में धर्मांतरण का घिनौने खेल बंद हों : महामंडलेश्वर श्री श्री सुनील शास्त्री जी महाराज* सिसई (गुमला)। प्रखंड मुख्यालय स्थित रावण दहन मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में "विराट हिन्दू महासम्मेलन" का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री सुनील शास्त्री जी महाराज अयोध्याधाम उत्तर प्रदेश एवं वक्ता स्वामी अनंतानंद जी महाराज प्रबंधक श्री कृष्नायण गौशाला, हरिद्वार उतराखंड का शुभागमन हुआ। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा, आयकर आयुक्त (भारत सरकार) निशा उरांव, जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह सम्मेलन गुमला जिले की पावन भूमि पर सरना सनातनियों के लिए धार्मिक एवं प्रासंगिक रूप से ऐतिहासिक माना जा रहा है जिसमें वक्ताओं ने समाज को संगठित होकर भारतीय संस्कृति, भाषा, धार्मिक परंपरा, सामाजिक, पारिवारिक रीति रिवाज एवं एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जिसपर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। आनेवाला कल भारत का होगा इसलिए भारत के सरना सनातनी को एकजुट होकर रहना होगा। विदेशी ताकतों, षड्यंत्रकारियों को रोकने हेतु देश के हर निवासी को अपने देश धर्म के प्रति समर्पित होकर राष्ट्र का सेवा करना होगा तभी हमारा देश विश्वगुरु बन सकेगा। आयकर आयुक्त (भारत सरकार) निशा उरांव ने अपने संबोधन में सरना सनातन को एक बताया उन्होंने इसका विश्लेषण करते हुए कहा कि सरना और सनातन दोनों एक ही माँ के संतान हैं क्योंकि दोनों ही प्रकृति पूजक हैं और दोनों ही धर्म के लोग भूमि,प्रकृति,नदियों, पहाड़ों की पूजा आदि अनादि काल से करते आ रहे हैं अपने पूर्वजों की, पितरों की पूजा करते आ रहे हैं तो फिर अलग कहाँ हुए यदि कोई दोनों धर्म को अलग बतलाता है तो वो सिर्फ बरगलाने का काम करता है वैसे लोगों को चिंहित करें समय आने पर उनको मुहतोड़ जवाब दिया जायेगा। आजातशत्रु ऋषि नाथ शाहदेव सहित अन्य वक्ताओं ने धर्मांतरण मतातंत्रण और लव जिहाद पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड में विधर्मियों द्वारा चंगाई से चमत्कार करने के नाम पर आदिवासियों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है हिन्दू आदिवासी व दलित बेटियों को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है और सरकार इसे रोकने में विफल साबित हो रही है इसलिए हमें ही अपनी बहन बेटियों को बचाने के लिए एकजुट होना होगा धर्म परिवर्तन और लव जिहाद जैसे घिनौने कार्य को रोकना होगा तभी हमारा समाज और हमारी संस्कृति बचेगी। स्वामी अनंतानंद जी महाराज ने बताया कि गौ माता हमारे लिए कितना उपयोगी है ये सभी लोगों को नहीं पता गाय के दूध से लेकर गौ मूत्र, गोबर सभी एक औषधि है आज गाय के गोबर से सीएनजी गैस का निर्माण किया जा रहा है जिससे हमारे देश में ईंधन की कोई कमी नहीं होगी इसके लिए भारत सरकार ने बीस हजार करोड़ रुपये का कोष जारी किया है। वहीं श्याम गाय के दूध में यदि श्याम तुलसी का अर्क और गौ मूत्र मिलाकर समिश्रण कर कैंसर के रोगीयों को उपयोग कराया जाय तो कैंसर का रोग जड़ से समाप्त हो जाता है। जिस घर में गाय पाले जाते हैं उस घर में माता लक्ष्मी का सदैव वास रहता है। इसलिए सभी लोग गाय पालें उनकी सेवा करें। "विराट हिन्दू महासम्मेलन" के मुख्य अतिथि एवं वक्ता महामंडलेश्वर श्री श्री सुनील शास्त्री जी महाराज ने कहा कि आज की सरकारें विदेशी ताकतों के इशारे पर तुगलकी फरमान जारी करती हैं। जब भी भारतीय संस्कृति और हिन्दू पर्व त्यौहार की बात आती है तो उसपर विघ्न डालने के लिए सरकारें धराधर उल्टा सीधा आदेश जारी करती हैं। सिर्फ हिंदुओं के त्योहारों को टार्गेट किया जाता है अभी अभी रामनवमी में डीजे नहीं बजाने का फरमान जारी किया है जो कहीं से भी न्याय संगत नहीं है, हमें अपना पर्व त्यौहार कैसे मनाना है ये सरकार का काम नहीं है कि उसपर दिशा निर्देश जारी करे बल्कि पर्व त्यौहार मनाने के लिए हमारा समाज तय करेगा कि हमें पर्व कैसे मनाने हैं। शास्त्री जी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भी हमारे परिवार और परिजन हैं, देश धर्म की रक्षा करें । मुख्यमंत्री की कुर्सी तब तक सुरक्षित है जब तक भारत और झारखंड सुरक्षित है क्योंकि दिन ब दिन बांग्लादेशी घुसपैठिए झारखंड में डेरा और दायरा बढ़ाते जा रहे हैं जिससे झारखंड का भविष्य खतरे में जा रहा है। यदि सरकार इसपर लगाम नहीं लगायेगी तो वो दिन दूर नहीं जो प्रदेश को बर्बाद होने से बचा सके। हमारे पर्व त्यौहार पर लगाम कसने से अच्छा है कि घुसपैठियों पर लगाम लगाया जाय ताकि प्रदेश सुरक्षित रहे केवल हिन्दू पर्व पर फरमान जारी करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने विदेशी ताकतों, अवैध धर्मांतरण, मतातंत्रण, चंगाई सभा को लेकर कहा कि खुद मिशनरियों के बड़े बड़े अस्पताल खुले हुए हैं बावजूद ग्रामीण इलाकों में चोरी छिपे बीमारी ठीक करने के नाम पर चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा है सरना सनातनी समाज को गुमराह करना और लोभ,लालच, छल प्रपंच करके उनका धर्म बदलवाया जा रहा है धर्मांतरण करवा रहे हैं। अगर चंगाई से चमत्कार होता चंगाई से ही सभी बीमारी ठीक कर दे रहे हैं तो बड़े बड़े अस्पतालों और बड़े बड़े डॉक्टरों की क्या जरूरत है अविलंब ही सभी अस्पतालों को बंद कर देना चाहिए और सिर्फ चंगाई से ही सारी बीमारी ठीक करें अन्यथा दिखावे का ढोंग करना बंद करें। इसके साथ ही अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक आजातशत्रु ऋषि नाथ शाहदेव, प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, संयोजक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, सह संयोजक दामोदर सिंह, संजय महतो, बलदेव साहु, लक्ष्मी यादव, पंकज साहु, सचिदानंद उरांव, संजय पाहान, चरवा उरांव, रामनिवास उरांव, तिजा उरांव, सुफल उरांव, इंद्रपाल भगत,कोषाध्यक्ष रोहित शर्मा, उप कोषाध्यक्ष आनंद साहु, तेज नारायण सिंह, उदय कुशवाहा, मदन साहु, तेजमोहन साहु, संदीप गुप्ता सहित सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर योगदान रहा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन द्वारा चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात की गयी थी। साथ ही अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक, बीडीओ रमेश कुमार यादव एवं थाना प्रभारी नीरज कुमार पल पल सुरक्षा व्यवस्था का जायेजा ले रहे थे।4
- नारी एकता और सशक्तिकरण का संदेश, चैनपुर प्रखंड परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड परिसर में सोमवार को आदिवासी एकता मंच के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नारी एकता और सशक्तिकरण का संदेश दिया। जानकारी देते हुए सोमवार को बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जागरूक करना था। इस दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी समाज का समग्र विकास संभव हो सकेगा। जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उप प्रमुख प्रमोद खलखो ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समाज के हर वर्ग को सहयोग करना होगा, तभी नारी सशक्तिकरण का सपना साकार हो सकेगा। वहीं उपाध्यक्ष मधुरा मिंज ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव अल्बर्ट तिग्गा समेत आदिवासी एकता मंच के कई सदस्यों तथा स्थानीय महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- चैनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को आदिवासी एकता मंच के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद महिलाओं द्वारा जागरूकता जुलूस निकाला गया।1
- Post by Nikhil Chauhan1
- माताओं और बेटियों ने भरी उड़ान की हुंकार, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिखा उत्साह चैनपुर (गुमला): जानकारी देते हुए सोमवार सुबह दस बजे बताया गया कि चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रेमनगर स्थित कलाकृति स्किल सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर केंद्र के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सतीश सर और रजनी मैम ने दीप प्रज्वलित कर की। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा और कौशल विकास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज की बेटियां और माताएं यदि संकल्प ले लें, तो समाज की हर बाधा को पार कर सकती हैं। उन्होंने प्रेरक शब्दों के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कलाकृति स्किल सेंटर की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। सेंटर मैनेजर कुलदीप सर के नेतृत्व में स्टाफ सदस्य सेजल कुमारी, सरोजनी कुमारी, हीरा कुमारी, पूनम कुमारी और दीपक कुमार ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया। कलाकृति स्किल सेंटर क्षेत्र की लड़कियों और महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। यहां वर्तमान में निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, सिलाई, फूड प्रोसेसिंग और फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। संचालक सतीश कुमार ने बताया कि इन कोर्स को पूरा करने के बाद छात्राओं को हुनर के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी मिल रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। #चैनपुर #गुमला #महिला_सशक्तिकरण #महिला_दिवस #झारखंड_समाचार #स्थानीय_खबर #SkillDevelopment #WomenEmpowerment1