*पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय संगसियापुर में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन* *दैनिक सार सागर* *जिला संवाददाता राजप्रताप सिंह* कानपुर देहात। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय संगसियापुर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसकी थीम भारत की विविधता देश की एकता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मनोज पटेल एवं पूर्व एबीआरसी अरविंद सिंह सेंगर, पूर्व एआरपी नवजोत यादव, एसएमसी अध्यक्ष विपिन, प्रधान पद प्रत्याशी देवेंद्र सेंगर, राम प्रकाश, शिवम आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी का स्वागत पारंपरिक तरीके से तिलक व बैज लगाकर किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, जय हो, विविधता में एकता को प्रदर्शित करता हुआ लोकगीत, हरियाणवी लोक नृत्य, नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा मेड इन इंडिया गीत गया गया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, बालकों ने योग का अद्भुत प्रदर्शन किया, साथ ही रंग दे बसंती चोला पर प्रस्तुति दी। सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा आदिवासी नृत्य जिसने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत पुरस्कार वितरण हुआ जिसमें खेलकूद प्रतियोगिता में विजई बच्चे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ और खंड शिक्षा अधिकारी का आशीष प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विप्रो फाउंडेशन के प्रोजेक्ट पर बच्चों को वाटर प्रोजेक्ट पर काम करने हेतु सर्टिफिकेट और बैग दिए गए। कंचन कामिनी पिछले 3 वर्षों से बच्चों के साथ पानी के प्रति जागरूकता के लिए कार्य कर रही हैं उसके विषय में सभी को अवगत कराया गया। साथ ही कंचन कामिनी द्वारा संपादकीय पुस्तक शिक्षक राष्ट्र निर्माता खंड शिक्षा अधिकारी को भेंट की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों और स्टाफ को बेहतरीन कार्यक्रम के लिए बधाई दी और सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शस्त्र है जिससे हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापक रणजीत सिंह के भाषण से हुआ। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहायक अध्यापिका सुधा उत्तम अध्यापिका सुप्रिया दुबे सहायक अध्यापिका कंचन, कामिनी और शिक्षामित्र अन्नपूर्णा समेत रसोईया स्टाफ एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
*पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय संगसियापुर में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन* *दैनिक सार सागर* *जिला संवाददाता राजप्रताप सिंह* कानपुर देहात। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय संगसियापुर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया, जिसकी थीम भारत की विविधता देश की एकता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मनोज पटेल एवं पूर्व एबीआरसी अरविंद सिंह सेंगर, पूर्व एआरपी नवजोत यादव, एसएमसी अध्यक्ष विपिन, प्रधान पद प्रत्याशी देवेंद्र सेंगर, राम प्रकाश, शिवम आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी का स्वागत पारंपरिक तरीके से तिलक व बैज लगाकर किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, जय हो, विविधता में एकता को प्रदर्शित करता हुआ लोकगीत, हरियाणवी लोक नृत्य, नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा मेड इन इंडिया गीत गया गया जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा, बालकों ने योग का अद्भुत प्रदर्शन किया, साथ ही रंग दे बसंती चोला पर प्रस्तुति दी। सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा आदिवासी नृत्य जिसने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत पुरस्कार वितरण हुआ जिसमें खेलकूद प्रतियोगिता में
विजई बच्चे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ और खंड शिक्षा अधिकारी का आशीष प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विप्रो फाउंडेशन के प्रोजेक्ट पर बच्चों को वाटर प्रोजेक्ट पर काम करने हेतु सर्टिफिकेट और बैग दिए गए। कंचन कामिनी पिछले 3 वर्षों से बच्चों के साथ पानी के प्रति जागरूकता के लिए कार्य कर रही हैं उसके विषय में सभी को अवगत कराया गया। साथ ही कंचन कामिनी द्वारा संपादकीय पुस्तक शिक्षक राष्ट्र निर्माता खंड शिक्षा अधिकारी को भेंट की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने छात्रों और स्टाफ को बेहतरीन कार्यक्रम के लिए बधाई दी और सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह शस्त्र है जिससे हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापक रणजीत सिंह के भाषण से हुआ। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ सहायक अध्यापिका सुधा उत्तम अध्यापिका सुप्रिया दुबे सहायक अध्यापिका कंचन, कामिनी और शिक्षामित्र अन्नपूर्णा समेत रसोईया स्टाफ एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
- कलश यात्रा के साथ ही धनेश्वर धाम में पहले दिन की हुई कथा रसूलाबाद कानपुर देहात। आस्था व विश्वास के प्रतीक श्री धनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार से हुआ बड़ी संख्या में माता बहनों ने कलश रखकर पूजा अर्चना की। रसूलाबाद क्षेत्र के मुर्री तिश्ती में स्थित श्री धनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। आचार्य कृष्णानंद रसिक के द्वारा सात दिनों तक भक्तों को भगवान की पावन कथाओं का रसपान कराया जाएगा। मंगलवार को भक्तों ने बैंड बाजे डीजे की धुन पर रामगंगा नहर शहवाजपुर से कलश भरकर कथा पंडाल में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद स्थापित किये गए।इसके साथ ही पहले दिन की भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस मौके घनश्याम यादव रिंकू हरिओम यादव, राहुल संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।2
- बम्बे किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के लाड़पुर छिवना गांव निवासी शिवम (19) पुत्र रामऔतार का शव गांव में ही बम्बे किनारे खड़े पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दिवंगत के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।2
- झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक के वार्ड न 6 नेहरू नगर निवासी अरविन्द पुत्र रामेस्वर व मनोज पुत्र रामेस्वर के नाम मे गड़बड़ पिता रामेस्वर जिन्दा रिपोर्टर ने मौके पर की रामेस्वर से बात3
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह 4 बजे की घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार विसायकपुर निवासी रामबली का 19 वर्षीय पुत्र वीरू रविवार रात अपने कमरे में सोने गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोग जागे तो युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच ग्रामीणों की सूचना पर रनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से लगभग 17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक रील साझा की थी, जिसमें लिखा था— “जवानी में मरने का मजा ही कुछ अलग है।” पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पोस्ट किसी मानसिक तनाव या अन्य कारण से जुड़ी तो नहीं थी। कारण स्पष्ट नहीं युवक की असमय मौत से पिता रामबली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।” पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट -मीना(मृतक की मां )1
- मंधना भौती रिंग रोड का निर्माण के चलते रोड की हुई बुरी हालत जिम्मेदार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है टिकरा से बनी मार्ग है1
- *कानपुर* *PRIME न्यूज की खबर का बड़ा असर।* *मंडी की धांधली की खबर को दी थी प्रमुखता।* *डीएम जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने किया निरीक्षण,कार्यवाही के दिए सख्त निर्देश।*1
- *नई दिल्ली से चेन्नई जा रही GT एक्सप्रेस के कोच में लगी भीषण आग...* *धुआं देख यात्रियों में मची भगदड़...* महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नई दिल्ली से चेन्नई जा रही जीटी एक्सप्रेस आग की लपटों से घिर गई... यात्रियों के बीच दहशत का माहौल था और जान बचाने की जद्दोजहद के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया... गनीमत रही कि रेलवे की तत्काल कार्यवाही और यात्रियों की सूझबूझ से किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ...1
- सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल क्षेत्र के झींझक व चिताकापुरवा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये तीनो को झींझक सीएचसी से जिलाअस्पताल भेजा गया है ।1