Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई बाइक, जैप जवान की मौके पर मौत गुमला सदर थाना क्षेत्र के खोरा पतराटोली गांव के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जैप (झारखंड आर्म्ड पुलिस) के जवान बन्दू उरांव (46 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सिसई थाना क्षेत्र के करंजटोली गांव का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बन्दू उरांव किसी काम से बाइक से गुमला आ रहे थे। इसी दौरान तेज गति के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही सदर थाना पुलिस और उर्मी पिकेट थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
Dipak gupta
तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराई बाइक, जैप जवान की मौके पर मौत गुमला सदर थाना क्षेत्र के खोरा पतराटोली गांव के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जैप (झारखंड आर्म्ड पुलिस) के जवान बन्दू उरांव (46 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सिसई थाना क्षेत्र के करंजटोली गांव का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बन्दू उरांव किसी काम से बाइक से गुमला आ रहे थे। इसी दौरान तेज गति के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही सदर थाना पुलिस और उर्मी पिकेट थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Pawan arya1
- गुमला जिला के सिसई थाना की एक नाबालिक बच्ची का 10 अप्रैल को गुमला बाजार से अपहरण कर लिया गया था। इस बाबत पीड़िता के परिजनों के द्वारा गुरदरी थाना के मरवई निवासी मंगलदेव नगेसिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसमें कहा गया था कि मंगलदेव खुद को माओवादी बताकर उसकी नाबालिक बच्ची का अपहरण कर लिया है। एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दर्ज कांड के बाद तत्काल एक छापामारी टीम का गठन किया गया और लातेहार, गुमला और लोहरदगा के कई ठिकानों पर छापामारी की गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभियुक्त को लोहरदगा से गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिक बच्ची को भी बरामद किया गया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।1
- गुमला जिला के घाघरा प्रखंड अरंगी पंचायत अंतर्गत खंभिया गांव के ग्रामीणों ने एकता और एकजुटता की मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने गांव से चंदा इकट्ठा कर व श्रमदान कर जेसीबी मशीन की सहायता से खंभिया बाजार टाड़ से लेकर अटरिया गांव तक की खराब सड़क में मिट्टी मोरम गिरा कर जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क बनाया हैं।1
- जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण जारी: जारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बताया जा रहा है कि यह सड़क कच्ची होने के साथ-साथ जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण सड़क पर चलना लगभग असंभव हो जाता है, जिससे स्थिति और भयावह हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को सड़क की मरम्मत को लेकर सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौके पर मौजूद तिजु खेरवार, जगरनाथ खेरवार संदयाल, बालकुंवर उरांव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे।1
- कुरूमगढ थाना कांड संख्या- 04/26, दिनांक -12.04.2026, धारा-103(1)/238(b)/3(5 ) BNS के अप्राथमिक विधि विरुद्ध बालक 1. विधि विरुद्ध बालक उम्र 14 वर्ष, पिता संदीप कच्छप 2. विधि विरुध बालक , उम्र - 17 पिता- गन्दूर उरांव, दोनों पता -असनि, थाना गुमला को निरुध किया गया है एवं किशोर न्याय बोर्ड में उपस्थापन हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 24 घंटे के अंदर अज्ञात शव को पहचान करते हुए दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया1
- कामडारा (गुमला): गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के मिशन चौक टुगड़ी टोली में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ आपसी विवाद के दौरान एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। *क्या है पूरा मामला?* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिशन चौक टुगड़ी टोली निवासी गलेटसन कंडुलना का अपनी पत्नी रायमुनी कंडुलना के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आक्रोशित गलेटसन ने घर में रखे धारदार चाकू से रायमुनी पर हमला कर दिया। इस हमले में रायमुनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कामडारा थाना प्रभारी मुकेश सुमन दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए: आरोपी पति गलेटसन कंडुलना को गिरफ्तार किया। हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू बरामद किया। गंभीर रूप से घायल रायमुनी को इलाज के लिए तत्काल कामडारा स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान रायमुनी कंडुलना ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।1
- चैनपुर : डिजिटल युग में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चैनपुर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। फेसबुक पर एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिमडेगा से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।1
- गुमला सदर थाना क्षेत्र के खोरा पतराटोली गांव के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जैप (झारखंड आर्म्ड पुलिस) के जवान बन्दू उरांव (46 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सिसई थाना क्षेत्र के करंजटोली गांव का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बन्दू उरांव किसी काम से बाइक से गुमला आ रहे थे। इसी दौरान तेज गति के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही सदर थाना पुलिस और उर्मी पिकेट थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।2