गुमला:जिला के कामडारा में आपसी विवाद में पति ने पत्नी की चाकू मारकर की* *हत्याआरोपी गिरफ्तार कामडारा (गुमला): गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के मिशन चौक टुगड़ी टोली में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ आपसी विवाद के दौरान एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। *क्या है पूरा मामला?* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिशन चौक टुगड़ी टोली निवासी गलेटसन कंडुलना का अपनी पत्नी रायमुनी कंडुलना के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आक्रोशित गलेटसन ने घर में रखे धारदार चाकू से रायमुनी पर हमला कर दिया। इस हमले में रायमुनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कामडारा थाना प्रभारी मुकेश सुमन दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए: आरोपी पति गलेटसन कंडुलना को गिरफ्तार किया। हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू बरामद किया। गंभीर रूप से घायल रायमुनी को इलाज के लिए तत्काल कामडारा स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान रायमुनी कंडुलना ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।
गुमला:जिला के कामडारा में आपसी विवाद में पति ने पत्नी की चाकू मारकर की* *हत्याआरोपी गिरफ्तार कामडारा (गुमला): गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के मिशन चौक टुगड़ी टोली में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ आपसी विवाद के दौरान एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। *क्या है पूरा मामला?* प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिशन चौक टुगड़ी टोली निवासी गलेटसन कंडुलना का अपनी पत्नी रायमुनी कंडुलना के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आक्रोशित गलेटसन ने घर में रखे धारदार चाकू से रायमुनी पर हमला कर दिया। इस हमले में रायमुनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कामडारा थाना प्रभारी मुकेश सुमन दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए: आरोपी पति गलेटसन कंडुलना को गिरफ्तार किया। हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू बरामद किया। गंभीर रूप से घायल रायमुनी को इलाज के लिए तत्काल कामडारा स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान रायमुनी कंडुलना ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।
- गुमला सदर थाना क्षेत्र के खोरा पतराटोली गांव के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जैप (झारखंड आर्म्ड पुलिस) के जवान बन्दू उरांव (46 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सिसई थाना क्षेत्र के करंजटोली गांव का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बन्दू उरांव किसी काम से बाइक से गुमला आ रहे थे। इसी दौरान तेज गति के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही सदर थाना पुलिस और उर्मी पिकेट थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।2
- सिमडेगा: उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में 13 अप्रैल 2026 को समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की प्रगति, पोषण ट्रैकर पर अद्यतन डाटा प्रविष्टि, तथा केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे विद्युत, शौचालय और नल-जल की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को निकटवर्ती विद्यालयों में सह-स्थापित करने, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका एवं जल-छाजन निर्माण, सेविका एवं सहायिका के चयन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।बैठक में अपार आईडी एवं आभा आईडी निर्माण की प्रगति तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता तथा भवन प्रमंडल सिमडेगा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीडीपीओ, अभियंता एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- बेसिक सुविधाओं से मरीज कोसो दूर प्रखंड स्तर सरकार की दवा दम तोड़ा वीडियों कर रहा है सच का बयां1
- जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण जारी: जारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बताया जा रहा है कि यह सड़क कच्ची होने के साथ-साथ जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण सड़क पर चलना लगभग असंभव हो जाता है, जिससे स्थिति और भयावह हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को सड़क की मरम्मत को लेकर सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौके पर मौजूद तिजु खेरवार, जगरनाथ खेरवार संदयाल, बालकुंवर उरांव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे।1
- Post by Jharkhand local news1
- कुरूमगढ थाना कांड संख्या- 04/26, दिनांक -12.04.2026, धारा-103(1)/238(b)/3(5 ) BNS के अप्राथमिक विधि विरुद्ध बालक 1. विधि विरुद्ध बालक उम्र 14 वर्ष, पिता संदीप कच्छप 2. विधि विरुध बालक , उम्र - 17 पिता- गन्दूर उरांव, दोनों पता -असनि, थाना गुमला को निरुध किया गया है एवं किशोर न्याय बोर्ड में उपस्थापन हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 24 घंटे के अंदर अज्ञात शव को पहचान करते हुए दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया1
- कोलेबिरा:- प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम कोलेबिरा स्थित सामुदायिक भवन में प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी की अगुवाई में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी ने बाबा साहेब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है और उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, महिला प्रखण्ड अध्यक्षा श्रीमती महिमा केरकेट्टा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष जोसेफ सोरेंग, प्रखण्ड महासचिव जोगेंद्र मांझी, युवा प्रखण्ड अध्यक्ष निलय प्रेम तिर्की, अघरमा पंचायत प्रभारी मनोज डुंगडुंग, युवा प्रखण्ड सचिव दीपक तिर्की, युवा महासचिव अनूप मिंज, रैसिया पंचायत अध्यक्ष कंदरू नायक, रवि गोप, संतोष बा सहित रैसिया पंचायत के बूथ अध्यक्ष एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।1
- परंपरा, संस्कृति और उल्लास का संगम — जयरागी बाजारटांड़ में धूमधाम से मनाया गया पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव डुमरी : प्रकृति पूजा और आदिवासी संस्कृति के महापर्व सरहुल को लेकर डुमरी प्रखंड अंतर्गत जयरागी बाजारटांड़ में मंगलवार को पंचायत स्तरीय सरहुल महोत्सव हर्षोल्लास, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंगलवार की शाम करीब छह बजे बताया गया कि इस महोत्सव में पंचायत क्षेत्र के कुल सत्ताईस खोड़हा के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से पर्व की गरिमा को जीवंत बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत जयरागी स्थित सरहुल सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य बैगा संतोष मुंडा ने अपने सहयोगियों गुलाब मुंडा, सुरजू मुंडा, मनोज मुंडा, बिछवा मुंडा तथा सुखू मुंडा के साथ पारंपरिक विधि-विधान अनुसार पूजा संपन्न कराई। इस दौरान प्रकृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। पूजा के उपरांत सरना स्थल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीण मांदर, नगाड़ा और ढोल की थाप पर नाचते-गाते विभिन्न मार्गों से होते हुए बाजारटांड़ पहुंचे। शोभायात्रा में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सामूहिक रूप से झूमते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र सरहुलमय हो उठा। बाजारटांड़ पहुंचने के बाद सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक झारखंडी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के अगुवाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी नृत्य मंडलियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया रेखा मिंज, उपप्रमुख हबील टोप्पो, कामिल भगत, बिक्रम भगत, रामसाय भगत, संजय साहू, प्रदीप साहू सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। 📢 Facebook Hashtags: #SarhulMahotsav #AdivasiCulture #JharkhandCulture #DumriNews #Sarhul2026 #TribalFestival #JharkhandNews #CultureOfJharkhand #GumlaNews #PublicAppNews1
- Post by AAM JANATA1