logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति पर जोर सिमडेगा: उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में 13 अप्रैल 2026 को समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की प्रगति, पोषण ट्रैकर पर अद्यतन डाटा प्रविष्टि, तथा केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे विद्युत, शौचालय और नल-जल की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को निकटवर्ती विद्यालयों में सह-स्थापित करने, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका एवं जल-छाजन निर्माण, सेविका एवं सहायिका के चयन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।बैठक में अपार आईडी एवं आभा आईडी निर्माण की प्रगति तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता तथा भवन प्रमंडल सिमडेगा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीडीपीओ, अभियंता एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
6 hrs ago

समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक, आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति पर जोर सिमडेगा: उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में 13 अप्रैल 2026 को समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की प्रगति, पोषण ट्रैकर पर अद्यतन डाटा प्रविष्टि, तथा केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे विद्युत, शौचालय और नल-जल की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को निकटवर्ती विद्यालयों में सह-स्थापित करने, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका एवं जल-छाजन निर्माण, सेविका एवं सहायिका के चयन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।बैठक में अपार आईडी एवं आभा आईडी निर्माण की प्रगति तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता तथा भवन प्रमंडल सिमडेगा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीडीपीओ, अभियंता एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सिमडेगा:- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विराज नायक के नेतृत्व में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।जिलाध्यक्ष (SC मोर्चा) विराज नायक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के विचार सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की सशक्त नींव हैं। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक समरस एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि अंबेडकर जी द्वारा प्रदत्त संविधान देश की एकता और लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश रविकांत ने कहा कि बाबा साहब का जीवन वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून अनिरुद्ध सिंह शंभू भगत अनूप केसरी विद्या बड़ाईक महावीर बड़ाईक नीरज बड़ाईक आलोक श्रीवास्तव सरवन गोस्वामी रेनू पुरी गोलू ब बड़ाईक अनीश कुमार विशाल नायक आलोक प्रसाद इत्यादि लोग मौजूद रहे ।
    1
    सिमडेगा:- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विराज नायक के नेतृत्व में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।जिलाध्यक्ष (SC मोर्चा) विराज नायक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के विचार सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की सशक्त नींव हैं। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक समरस एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि अंबेडकर जी द्वारा प्रदत्त संविधान देश की एकता और लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश रविकांत ने कहा कि बाबा साहब का जीवन वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में  मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून अनिरुद्ध सिंह शंभू भगत अनूप केसरी विद्या बड़ाईक   महावीर  बड़ाईक नीरज बड़ाईक  आलोक श्रीवास्तव सरवन गोस्वामी रेनू पुरी गोलू ब बड़ाईक  अनीश कुमार विशाल नायक आलोक प्रसाद इत्यादि लोग मौजूद रहे  ।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by Pawan arya
    1
    Post by Pawan arya
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • ​कामडारा (गुमला): गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के मिशन चौक टुगड़ी टोली में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ आपसी विवाद के दौरान एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ​ *क्या है पूरा मामला?* ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिशन चौक टुगड़ी टोली निवासी गलेटसन कंडुलना का अपनी पत्नी रायमुनी कंडुलना के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आक्रोशित गलेटसन ने घर में रखे धारदार चाकू से रायमुनी पर हमला कर दिया। इस हमले में रायमुनी गंभीर रूप से घायल हो गई। ​ ​घटना की सूचना मिलते ही कामडारा थाना प्रभारी मुकेश सुमन दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए: ​आरोपी पति गलेटसन कंडुलना को गिरफ्तार किया। ​हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू बरामद किया। ​गंभीर रूप से घायल रायमुनी को इलाज के लिए तत्काल कामडारा स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। ​स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान रायमुनी कंडुलना ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।
    1
    ​कामडारा (गुमला): गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के मिशन चौक टुगड़ी टोली में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ आपसी विवाद के दौरान एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
​ *क्या है पूरा मामला?* 
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिशन चौक टुगड़ी टोली निवासी गलेटसन कंडुलना का अपनी पत्नी रायमुनी कंडुलना के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आक्रोशित गलेटसन ने घर में रखे धारदार चाकू से रायमुनी पर हमला कर दिया। इस हमले में रायमुनी गंभीर रूप से घायल हो गई।
​
​घटना की सूचना मिलते ही कामडारा थाना प्रभारी मुकेश सुमन दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए:
​आरोपी पति गलेटसन कंडुलना को गिरफ्तार किया।
​हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू बरामद किया।
​गंभीर रूप से घायल रायमुनी को इलाज के लिए तत्काल कामडारा स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।
​स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान रायमुनी कंडुलना ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • गुमला जिला के सिसई थाना की एक नाबालिक बच्ची का 10 अप्रैल को गुमला बाजार से अपहरण कर लिया गया था। इस बाबत पीड़िता के परिजनों के द्वारा गुरदरी थाना के मरवई निवासी मंगलदेव नगेसिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसमें कहा गया था कि मंगलदेव खुद को माओवादी बताकर उसकी नाबालिक बच्ची का अपहरण कर लिया है। एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दर्ज कांड के बाद तत्काल एक छापामारी टीम का गठन किया गया और लातेहार, गुमला और लोहरदगा के कई ठिकानों पर छापामारी की गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभियुक्त को लोहरदगा से गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिक बच्ची को भी बरामद किया गया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
    1
    गुमला जिला के सिसई थाना की एक नाबालिक बच्ची का 10 अप्रैल को गुमला बाजार से अपहरण कर लिया गया था। इस बाबत पीड़िता के परिजनों के द्वारा गुरदरी थाना के मरवई निवासी मंगलदेव नगेसिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसमें कहा गया था कि मंगलदेव  खुद को माओवादी बताकर उसकी नाबालिक बच्ची का अपहरण कर लिया है। एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दर्ज कांड के बाद तत्काल एक छापामारी टीम का गठन किया गया और लातेहार, गुमला और लोहरदगा के कई ठिकानों पर छापामारी की गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभियुक्त को लोहरदगा से गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिक बच्ची को भी बरामद किया गया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • चलती बस बनी नशीली कफ सिरप तस्करी का जरिया, तपकरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई क डँ 96,720 कीमत की 480 नग (४8 लीटर) प्रतिबंधित onrex नशीली कफ सिरप बरामद " जशपुर से रायगढ़़ जा रही वासुदेव यात्री बस की थाना तपकरा पुलिस ने 10.04.2026 की रात्रि करीब 11:45 बजे मेन रोड पर नाकाबंदी कर तलाशी ली। बस की डिक्की में रखे झोलों से प्रतिबंधित कफ सिरप मिलने पर ड्राइवर, कंडक्टर व खलासी को गिरफ्तार किया गया ४ आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट धारा 21१(c) के तहल अपराध पंजीबद्ध गिरफ्तार आरोपीगण भोला राम (४६ वर्ष) - ग्राम कंडोरा, थाना कुनकुरी, जिल जशपर - ड्राइवर बसत पटेल (33 वर्ष) ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ - कडक्टर सतीश कुमार चौहान (4५ वर्ष) - ग्राम नैला जूना तलाब थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा - खलासी पूछताछ में कफ सिरप गया (बिहार) से लाना बताया गया, मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी तस्करी में प्रयुक्त बस क्रमाक CG-13-Q-1800 भी जप्त।
    1
    चलती बस बनी नशीली कफ सिरप तस्करी का जरिया, तपकरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई क
डँ 96,720 कीमत की 480 नग (४8 लीटर) प्रतिबंधित onrex नशीली कफ सिरप बरामद
" जशपुर से रायगढ़़ जा रही वासुदेव यात्री बस की थाना तपकरा पुलिस ने 10.04.2026 की रात्रि करीब 11:45 बजे मेन रोड पर नाकाबंदी कर तलाशी ली।
बस की डिक्की में रखे झोलों से प्रतिबंधित कफ सिरप मिलने पर ड्राइवर, कंडक्टर व खलासी को गिरफ्तार किया गया
४ आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट धारा 21१(c) के तहल अपराध पंजीबद्ध
गिरफ्तार आरोपीगण
भोला राम (४६ वर्ष) - ग्राम कंडोरा, थाना कुनकुरी, जिल जशपर - ड्राइवर
बसत पटेल (33 वर्ष) ग्राम बगुडेगा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ - कडक्टर
सतीश कुमार चौहान (4५ वर्ष) - ग्राम नैला जूना तलाब थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा - खलासी
पूछताछ में कफ सिरप गया (बिहार) से लाना बताया गया, मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी
तस्करी में प्रयुक्त बस क्रमाक CG-13-Q-1800 भी जप्त।
    user_JASHPUR ZONE
    JASHPUR ZONE
    जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • चैनपुर : डिजिटल युग में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चैनपुर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। फेसबुक पर एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिमडेगा से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    1
    चैनपुर : डिजिटल युग में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चैनपुर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। फेसबुक पर एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिमडेगा से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण जारी: जारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बताया जा रहा है कि यह सड़क कच्ची होने के साथ-साथ जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण सड़क पर चलना लगभग असंभव हो जाता है, जिससे स्थिति और भयावह हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को सड़क की मरम्मत को लेकर सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौके पर मौजूद तिजु खेरवार, जगरनाथ खेरवार संदयाल, बालकुंवर उरांव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे।
    1
    जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण
जारी: जारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
बताया जा रहा है कि यह सड़क कच्ची होने के साथ-साथ जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण सड़क पर चलना लगभग असंभव हो जाता है, जिससे स्थिति और भयावह हो जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को सड़क की मरम्मत को लेकर सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मौके पर मौजूद तिजु खेरवार, जगरनाथ खेरवार संदयाल, बालकुंवर उरांव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • सिमडेगा: उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में 13 अप्रैल 2026 को समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की प्रगति, पोषण ट्रैकर पर अद्यतन डाटा प्रविष्टि, तथा केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे विद्युत, शौचालय और नल-जल की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को निकटवर्ती विद्यालयों में सह-स्थापित करने, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका एवं जल-छाजन निर्माण, सेविका एवं सहायिका के चयन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।बैठक में अपार आईडी एवं आभा आईडी निर्माण की प्रगति तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता तथा भवन प्रमंडल सिमडेगा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीडीपीओ, अभियंता एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    सिमडेगा: उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में 13 अप्रैल 2026 को समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की प्रगति, पोषण ट्रैकर पर अद्यतन डाटा प्रविष्टि, तथा केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे विद्युत, शौचालय और नल-जल की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को निकटवर्ती विद्यालयों में सह-स्थापित करने, सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका एवं जल-छाजन निर्माण, सेविका एवं सहायिका के चयन की स्थिति पर भी चर्चा हुई।बैठक में अपार आईडी एवं आभा आईडी निर्माण की प्रगति तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता तथा भवन प्रमंडल सिमडेगा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीडीपीओ, अभियंता एवं महिला पर्यवेक्षिकाएं सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.