Shuru
Apke Nagar Ki App…
टांडाकला में जीवंत ताड़का वध का मंचन देख गदगद हुए दर्शक, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
जनता न्यूज टीवी
टांडाकला में जीवंत ताड़का वध का मंचन देख गदगद हुए दर्शक, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मां खंडवारी ग्रुप के प्रबंध निदेशक के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन चंदौली से न्यूज टू इंडिया के संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनियां, मां खंडवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, चहनियां, चंदौली के प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ‘कैलाशी’ के जन्मदिन के अवसर पर मां खंडवारी पी.जी. कॉलेज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, यह शिविर मां खंडवारी पी.जी. कॉलेज तथा किनाराम स्वायत्तशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया, उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय सेवा है, हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है, शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना है, ताकि जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे और आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके शिविर में ग्रुप के निदेशक अवनीश कुमार सिंह, डॉ. नवनीत तिवारी, समाजसेवी सुजीत कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र यादव, राहुल पटेल, भैरव सिंह यादव, आदित्य चौरसिया सहित अन्य लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया, इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने चिकित्सा महाविद्यालय की ब्लड बैंक इकाई और महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- टांडाकला में जीवंत ताड़का वध का मंचन देख गदगद हुए दर्शक, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- काशी विद्यापीठ में छात्रों की नारेबाजी, इस्तीफे की मांग ने पकड़ा जोर1
- रियाद एयरपोर्ट पर हमले का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, धमाके के बाद यात्रियों पर गिरा मलबा ● सऊदी अरब की मीडिया मंत्रालय ने सोमवार को रियाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले का सीसीटीवी वीडियो जारी किया, वीडियो में यात्री हवाई अड्डे के भीतर नजर आते हैं, इनमें बड़ी संख्या में सफेद कपड़े पहने लोग शामिल हैं, जो उमराह के लिए मक्का जाने वाले यात्रियों के पारंपरिक परिधान हैं अचानक जोरदार धमाका होता दिखाई देता है, इसके बाद छत से मलबा गिरने लगता है और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है दावा है कि हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई और 300 से अधिक घायल हुए 📹 एपी1
- भैया महादेव आज कई दिनों बाद तबीयत ठीक होने पर मां गंगा की सेवा में लग गए भैया करीब करीब 2 किलोमीटर का राजघाट का पुल है भैया महादेव आज कई दिनों बाद तबीयत ठीक होने पर मां गंगा की सेवा में लग गए भैया करीब करीब 2 किलोमीटर का राजघाट का पुल है दोनों तरफ मिलाकर करीब तीन से चार घंटे लगते हैं साफ करने में बहुत से मुश्किलें आई परेशानी आई लेकिन मैंने राजघाट पुल पर सफाई नहीं छोड़ा भैया इतना तक घर वाले भी कहने वालों की राजघाट पुल छोड़ दो चाहे हम लोगों को छोड़ दो मैं भी कह दिया ठीक है तुम लोगों को छोड़ देंगे लेकिन राजघाट पल पर सफाई नहीं छोड़ेंगे आज करीब करीब 2014 से लगातार अपने प्रधानमंत्री जी के प्रेरणा से सफाई कर रहे हैं1
- लोहिया अस्पताल में अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि, हाइड्रा पर चढ़कर किया माल्यार्पण न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ। समाजवाद के पुरोधा, प्रखर समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती/पुण्यतिथि के अवसर पर आज लोहिया अस्पताल परिसर, लखनऊ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता डी.पी. यादव और सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ऋषभ यादव ने हाइड्रा मशीन पर चढ़कर लोहिया जी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा स्थल को गेंदे के फूलों की मालाओं से सजाया गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर लोहिया अमर रहें,जब तक सूरज चाँद रहेगा लोहिया जी का नाम रहेगा के जमकर नारे लगाए। ऋषभ यादव ने कहा कि लोहिया जी के विचार आज भी समाजवादियों के लिए प्रेरणा हैं। मौके पर सपा कार्यकर्ता और अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।1
- जंसा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,गैस सिलेंडर, दो टूटे आरी ब्लेड और एक मैकेनिक पाना बरामद जंसा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार सेवापुरी। जंसा थाना पुलिस ने रामेश्वर गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर समर्सिबल मोटर, एलपीजी गैस सिलेंडर, दो टूटे आरी ब्लेड और एक मैकेनिक पाना बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व रामेश्वर गांव स्थित एक बगीचे के मकान से समर्सिबल पंप, किरायेदार का गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा चोरी हो गया था। इस मामले में राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर रविवार की देर रात करीब 11.30 बजे रामेश्वर लॉन के पीछे वरुणा नदी किनारे जंगल-झाड़ियों से सूरज यादव निवासी जगापट्टी, सत्यम तिवारी निवासी भुईली और अमन यादव निवासी थरी, थाना फूलपुर, हाल पता जगापट्टी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उन्होंने गैस चूल्हा एक राहगीर को बेच दिया था, जबकि अन्य सामान बेचने जा रहे थे। बरामद सामान की वादी से पहचान कराई गई। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- चहनियां के सेवड़ी गांव में रामलीला मंचन शुरू प्रधान प्रशासक आशुतोष सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन राम जन्म और नामकरण लीला का मंचन चंदौली से न्यूज टू इंडिया के संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनिया क्षेत्र के सेवड़ी गांव में रामलीला मंचन सोमवार की रात में शुरू हुआ प्रधान प्रशासक रामलीला समिति के वरिष्ठ समिति सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया सर्वप्रथम एक दिन पूर्व मुकुट पूजन हुआ उद्घाटन के बाद रामलीला मंचन में राम का जन्म के बाद चारों भाइयों का नामकरण हुआ राज्य में उपद्रव करने वाले राक्षसों का वध किया गया, इस दौरान प्रधान प्रशासक आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला धूमधाम से मनाया जाएगा इस दौरान अध्यक्ष डॉ. प्रताप नारायण मिश्र, गुप्तेश्वर पाण्डेय, शंकर उपाध्याय, सर्वेश पांडेय, गोबिंद मिश्रा, अवधेश पांडेय, आनंद प्रकाश मिश्रा, दिवाकर यादव, श्रीनिवास मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।1