जंसा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,गैस सिलेंडर, दो टूटे आरी ब्लेड और एक मैकेनिक पाना बरामद जंसा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार सेवापुरी। जंसा थाना पुलिस ने रामेश्वर गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर समर्सिबल मोटर, एलपीजी गैस सिलेंडर, दो टूटे आरी ब्लेड और एक मैकेनिक पाना बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व रामेश्वर गांव स्थित एक बगीचे के मकान से समर्सिबल पंप, किरायेदार का गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा चोरी हो गया था। इस मामले में राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर रविवार की देर रात करीब 11.30 बजे रामेश्वर लॉन के पीछे वरुणा नदी किनारे जंगल-झाड़ियों से सूरज यादव निवासी जगापट्टी, सत्यम तिवारी निवासी भुईली और अमन यादव निवासी थरी, थाना फूलपुर, हाल पता जगापट्टी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उन्होंने गैस चूल्हा एक राहगीर को बेच दिया था, जबकि अन्य सामान बेचने जा रहे थे। बरामद सामान की वादी से पहचान कराई गई। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
जंसा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,गैस सिलेंडर, दो टूटे आरी ब्लेड और एक मैकेनिक पाना बरामद जंसा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार सेवापुरी। जंसा थाना पुलिस ने रामेश्वर गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर समर्सिबल मोटर, एलपीजी गैस सिलेंडर, दो टूटे आरी ब्लेड और एक मैकेनिक पाना बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व रामेश्वर गांव स्थित एक बगीचे के मकान से समर्सिबल पंप, किरायेदार का गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा चोरी हो गया था। इस मामले में राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर रविवार की देर रात करीब 11.30 बजे रामेश्वर लॉन के पीछे वरुणा नदी किनारे जंगल-झाड़ियों से सूरज यादव निवासी जगापट्टी, सत्यम तिवारी निवासी भुईली और अमन यादव निवासी थरी, थाना फूलपुर, हाल पता जगापट्टी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उन्होंने गैस चूल्हा एक राहगीर को बेच दिया था, जबकि अन्य सामान बेचने जा रहे थे। बरामद सामान की वादी से पहचान कराई गई। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
- जंसा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,गैस सिलेंडर, दो टूटे आरी ब्लेड और एक मैकेनिक पाना बरामद जंसा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार सेवापुरी। जंसा थाना पुलिस ने रामेश्वर गांव में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर समर्सिबल मोटर, एलपीजी गैस सिलेंडर, दो टूटे आरी ब्लेड और एक मैकेनिक पाना बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पूर्व रामेश्वर गांव स्थित एक बगीचे के मकान से समर्सिबल पंप, किरायेदार का गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा चोरी हो गया था। इस मामले में राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर रविवार की देर रात करीब 11.30 बजे रामेश्वर लॉन के पीछे वरुणा नदी किनारे जंगल-झाड़ियों से सूरज यादव निवासी जगापट्टी, सत्यम तिवारी निवासी भुईली और अमन यादव निवासी थरी, थाना फूलपुर, हाल पता जगापट्टी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उन्होंने गैस चूल्हा एक राहगीर को बेच दिया था, जबकि अन्य सामान बेचने जा रहे थे। बरामद सामान की वादी से पहचान कराई गई। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- गंगापुर की प्राचीन रामलीला में रामजन्म पर गूंजे जयकारे, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार ने मोहा मन दूसरे दिन रामजन्मोत्सव से भक्तिमय हुआ माहौल, सजीव मंचन ने दर्शकों को किया भावविभोर गंगापुर, वाराणसी। गंगापुर की प्राचीन रामलीला के दूसरे दिन रामजन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य सामने आते ही रामलीला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच रामजन्मोत्सव का प्रसंग आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों के सशक्त अभिनय ने रामायण के प्रसंगों को मंच पर सजीव कर दिया। रामजन्म के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद भगवान श्रीराम द्वारा ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन हुआ। ताड़का वध के दृश्य ने जहां अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया, वहीं अहिल्या उद्धार के प्रसंग ने प्रभु श्रीराम की करुणा और कृपा का भावपूर्ण चित्र प्रस्तुत किया। रामायण की चौपाइयों और संवादों के बीच दर्शक पूरी तन्मयता से लीला का आनंद लेते रहे। रामकथा के जरिए धर्म और मर्यादा का संदेश गंगापुर की प्राचीन रामलीला धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए हुए है। रामजन्म से लेकर ताड़का वध और अहिल्या उद्धार तक की लीला ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और मर्यादा का संदेश दिया। दूसरे दिन की प्रस्तुति को देखने के लिए क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। रामलीला के मंच पर साकार हुए प्रसंगों ने एक बार फिर लोगों को रामकथा से जोड़ते हुए भक्ति का माहौल बना दिया।1
- मेटा के सुसाइड अलर्ट से बची 24 वर्षीय युवती की जान, महज 6 मिनट में मौके पर पहुंची गोरखपुर पुलिस* *मेटा के सुसाइड अलर्ट से बची 24 वर्षीय युवती की जान, महज 6 मिनट में मौके पर पहुंची गोरखपुर पुलिस* वाराणसी। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मेटा से आत्महत्या से संबंधित वीडियो का अलर्ट मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय युवती की जान बचा ली। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण के निर्देशों के क्रम में पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया सेंटर टीम को मेटा से अलर्ट प्राप्त हुआ। टीम ने तत्काल इसकी सूचना गोरखपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खोराबार थाना पुलिस सक्रिय हुई और महज छह मिनट में मौके पर पहुंचकर युवती को सुरक्षित बचा लिया। इस त्वरित कार्रवाई में सोशल मीडिया सेंटर और स्थानीय पुलिस के बीच प्रभावी समन्वय देखने को मिला। समय पर सूचना मिलने और पुलिस की तत्परता से एक अनमोल जीवन की रक्षा संभव हो सकी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए आपात परिस्थितियों में तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल और त्वरित पुलिसिंग की अहमियत को रेखांकित किया।1
- मां काली मंदिर परिसर की बाउंड्री निर्माण की मांग को लेकर विधायक से मिले कार्यकर्ता चंदौली से न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनिया, मां काली मंदिर परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता एवं समुचित विकास को लेकर प्रगतिशील समता संघ, बरियां के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव से मुलाकात की, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां काली मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) निर्माण कराए जाने की मांग उठाई कार्यकर्ताओं ने कहा कि मां काली मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, यहां श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं, विशेष अवसरों और पर्व-त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारदीवारी का निर्माण आवश्यक है, बाउंड्री बनने से परिसर की सुरक्षा मजबूत होगी और मंदिर की भूमि व्यवस्थित रहेगी, उन्होंने जनहित और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए कार्य को प्राथमिकता देने की मांग की कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास केवल आस्था से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि स्थानीय समाज की सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकता को मजबूत करने का भी माध्यम है, विधायक ने कार्य को निश्चित रूप से पूर्ण करने का आश्वासन दिया, इस मौके पर सुभाष यादव, अवधेश यादव, महेंद्र यादव, रामसेवक यादव, बबलू यादव, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, हरिद्वार यादव आदि उपस्थित रहे।1
- शारदीय नवरात्रि की तैयारियों में जुटे कैथी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य1
- कलम के धार से जय श्री सीताराम छठवाँ दिवस - श्रीसीताराम विवाहोत्सव एवं राम कलेवा स्थान : भगवदाचार्य स्मारक सदन, अयोध्या अयोध्या की पौराणिक एवं ऐतिहासिक श्रीरामलीला के छठवें दिवस भगवदाचार्य स्मारक सदन में श्रीसीताराम विवाहोत्सव एवं राम कलेवा का अलौकिक और भक्ति-भाव से ओतप्रोत आयोजन हुआ। विवाहोत्सव के पावन अवसर पर पूरा प्रांगण सियावर रामचंद्र की जय के जयकारों से गूंज उठा। पूज्य संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इस दिव्य उत्सव को और भी भव्य बना दिया। संत-महंतों की गरिमामयी उपस्थिति इस पावन अवसर पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री वैदेहीवल्लभ देवाचार्य जी महाराज, शेषमठ शिंगड़ा, पोरबंदर गुजरात, स्वामी श्री संजय दास महाराज महामंत्री - संत श्री तुलसीदास रामलीला समिति, महंत श्री हेमंत दास महाराज श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर, महंत धर्मेन्द्र महाराज श्रीनिवास कोट मातगैंड, श्रीमहंत शशिकांत दास महाराज राम कचेहरी, महंत छविराम दास महाराज लंबे हनुमान, नागा रामलखन दास महाराज, महंत धनुषधारी शुक्ला, आचार्य पंडित अनिरुद्ध शुक्ला, ओमप्रकाश पांडेय , घनश्याम दास , राजीव रंजन पांडेय , अंबिका दास, तन्मय दास जी, दीपचंद राही , देवव्रत पांडेय जी एवं सचिव शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पूज्य संत-महंत एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।5
- varanasi महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में में समाजवादी छात्र नेताओ का जमकर विरोध प्रदर्शन वाराणसी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में समाजवादी छात्र नेताओ का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन1
- रामनगर_रामलीला_के_उन्नीसवीं (हनुमान* *जी का लंका आगमन ,सीता खोज, लंका दहन,पुनः राम जी से मिलन) दिन की कथा* *रामनगर_रामलीला_के_उन्नीसवीं (हनुमान* *जी का लंका आगमन ,सीता खोज, लंका दहन,पुनः राम जी से मिलन) दिन की कथा* *प्रभु कर पंकज कपि के सिसा, सुमिरी सो दसा मगन गौरीशा*।।🙏 आज बड़े भाग्य सुयोग से मंगलवार के दिन श्री रामलीला में सुंदरकाण्ड का प्रसंग हुआ जिसमें हनुमान जी माता सीता का पता लगाने के लिए समुद्र को पार करने चल देते हैं। रास्ते में मैनाक पर्वत मिलता है जो हनुमान जी को विश्राम करने के लिए बोलता है परन्तु हनुमान जी कहते हैं मुझे राम काज किए बिना कहां विश्राम हैं!!!आगे देवतो द्वारा भेजी गई सर्पो की माता सुरसा आती है जिनके सामने हनुमान जी अपने बुद्धिमानी का परिचय देते हुए उनके मुख के अंदर प्रवेश करके उनकी बात रख भी लेते और बाहर भी आ जाते है। सुरसा उनकी प्रशंसा करते हुए चली जाती है। तत्पश्चात सिंघिका नाम राछसी हनुमान जी के परछाई को खाने के लिए पकड़ती हैं तभी हनुमान जी प्रहार करके उसका संहार कर देते हैं। फिर लंका में जाकर लंकापुरी को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते है,सभी तामसी प्रवृति के थे और सबके भवन सोने के थे। कहीं महिष मानुष धेनु खर अज खल निशाचर भक्षहीं।। उनको लंका में प्रवेश करते लंकिनी देखती है और रोकती है तब हनुमान जी महाराज एक मुष्ठिका प्रहार करते है और उसको ब्रह्मा जी की कहीं बात याद आ जाती है की अब राक्षसों का संघार भया। हनुमान जी माता सीता जी का पता लगाने के लिए मंदिर मंदिर प्रति कर सोधा देखे जह तह अगणित जोधा।। परंतु उनको जानकी जी दिखाई नही देती। खोजते खोजते हनुमान जी महाराज को एक कुटीया दिखाई देती है जहां राम का नाम सुनाई पड़ता हैं। वो सीता जी को खोजते खोजते उस कुटिया में साधु का वेष लेकर जाते हैं ।विभीषण जी उनका सम्मान करते उनका हाल पूछते है। हनुमान जी महाराज उनको अपना परिचय श्री राम दास करके देते है और उनको भगवान के स्वभाव को समझाते है और विभीषण जी से सीता जी का पता लेकर अशोक वाटिका में आते हैं और एक पेड़ के ऊपर छिपकर सब देखते हैं।तभी वहां रावण आता है और सीता जी को बहुत प्रकार से डराने की कोशिश करता हैं पर वो नहीं मानती फिर राक्षसीयों से सीता जी को त्रास दिखाने को बोलकर चला जाता हैं। सभी सीता जी को डराने की कोशिश करती है तभी वहां त्रिजटा आती हैं।(त्रिजटा नाम राक्षसी एका, राम चरण रती निपुन विवेका) और वो अपने सपने के बारे में बोलती है कि राम जी आते है और सभी राक्षस मारे जाते है तथा रावण का सिर मुंडा गधे पर सवार होकर दक्षिण दिशा को जा रहा हैं वो सीता जी को बहुत धीरज देती हैं। तब हनुमान जी राम जी की मुद्रिका गिराते हैं और सीता जी उसे देखकर पहचान लेती है ।हनुमान जी सारी कथा सुनाते हैं और सीता जी से आशीर्वाद लेकर उनको धीरज देते है ।तत्पश्चात अशोक वाटिका को उजाड़ कर रावण के घमंड को चूर करके लंका को जलाकर माता सीता जी के पास विदा लेने आते है ।आशिर्वाद और माता का चूड़ामणि लेकर वो समुद्र पार करके सभी बंदरो के साथ किष्किंधा वापस आते है। भगवान को सब कथा और सीता जी की व्यथा सुनाते हैं। राम जी प्रसन्न होकर उनको अपनी अनपयानी भक्ति प्रदान करते हैं सभी भगवन का जयजय कार करते है यही कथा का विश्राम हो जाता है और आज की आरती भी सुग्रीव जी करते है। जय राम जी की🙏🏼 हर हर महादेव🙌🙌 #विश्व_प्रसिद्ध #रामनगर_रामलीला #बनारस_काशी1