Shuru
Apke Nagar Ki App…
शारदीय नवरात्रि की तैयारियों में जुटे कैथी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य
Laik AFTAB
शारदीय नवरात्रि की तैयारियों में जुटे कैथी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो हो जाएं तैयार, UP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी अपील 17 और 24 को लगेगा विशेष कैंप वाराणसी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश के सभी नागरिकों से मतदाता सूची से जुड़े विशेष अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 2 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दो विशेष तिथियों पर हर बूथ पर लगेगा कैंप उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 17 अक्टूबर (शनिवार) और 24 अक्टूबर (शनिवार) को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों (बूथों) पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर BLO मतदाता सूची और Form-6 के साथ मौजूद रहेंगे। जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे मौके पर ही Form-6 भर सकते हैं। Form-6 के साथ ये दस्तावेज लाना जरूरी CEO ने बताया कि फॉर्म के साथ - 1. नवीनतम पासपोर्ट फोटो 2. जन्मतिथि और पते के प्रमाण की स्वप्रमाणित प्रति 3. उसी पते पर रहने वाले परिवार के किसी सदस्य का EPIC नंबर (जिसका नाम लिस्ट में पहले से हो) 4. 40% से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाना होगा, ताकि चुनाव के दिन उन्हें घर से वोट डालने की सुविधा दी जा सके।रिणवा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाएं।1
- मेटा के सुसाइड अलर्ट से बची 24 वर्षीय युवती की जान, महज 6 मिनट में मौके पर पहुंची गोरखपुर पुलिस* *मेटा के सुसाइड अलर्ट से बची 24 वर्षीय युवती की जान, महज 6 मिनट में मौके पर पहुंची गोरखपुर पुलिस* वाराणसी। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मेटा से आत्महत्या से संबंधित वीडियो का अलर्ट मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय युवती की जान बचा ली। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण के निर्देशों के क्रम में पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया सेंटर टीम को मेटा से अलर्ट प्राप्त हुआ। टीम ने तत्काल इसकी सूचना गोरखपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खोराबार थाना पुलिस सक्रिय हुई और महज छह मिनट में मौके पर पहुंचकर युवती को सुरक्षित बचा लिया। इस त्वरित कार्रवाई में सोशल मीडिया सेंटर और स्थानीय पुलिस के बीच प्रभावी समन्वय देखने को मिला। समय पर सूचना मिलने और पुलिस की तत्परता से एक अनमोल जीवन की रक्षा संभव हो सकी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए आपात परिस्थितियों में तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल और त्वरित पुलिसिंग की अहमियत को रेखांकित किया।1
- मां काली मंदिर परिसर की बाउंड्री निर्माण की मांग को लेकर विधायक से मिले कार्यकर्ता चंदौली से न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनिया, मां काली मंदिर परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता एवं समुचित विकास को लेकर प्रगतिशील समता संघ, बरियां के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव से मुलाकात की, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां काली मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) निर्माण कराए जाने की मांग उठाई कार्यकर्ताओं ने कहा कि मां काली मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, यहां श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं, विशेष अवसरों और पर्व-त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारदीवारी का निर्माण आवश्यक है, बाउंड्री बनने से परिसर की सुरक्षा मजबूत होगी और मंदिर की भूमि व्यवस्थित रहेगी, उन्होंने जनहित और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए कार्य को प्राथमिकता देने की मांग की कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास केवल आस्था से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि स्थानीय समाज की सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकता को मजबूत करने का भी माध्यम है, विधायक ने कार्य को निश्चित रूप से पूर्ण करने का आश्वासन दिया, इस मौके पर सुभाष यादव, अवधेश यादव, महेंद्र यादव, रामसेवक यादव, बबलू यादव, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, हरिद्वार यादव आदि उपस्थित रहे।1
- शारदीय नवरात्रि की तैयारियों में जुटे कैथी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य1
- कलम के धार से जय श्री सीताराम छठवाँ दिवस - श्रीसीताराम विवाहोत्सव एवं राम कलेवा स्थान : भगवदाचार्य स्मारक सदन, अयोध्या अयोध्या की पौराणिक एवं ऐतिहासिक श्रीरामलीला के छठवें दिवस भगवदाचार्य स्मारक सदन में श्रीसीताराम विवाहोत्सव एवं राम कलेवा का अलौकिक और भक्ति-भाव से ओतप्रोत आयोजन हुआ। विवाहोत्सव के पावन अवसर पर पूरा प्रांगण सियावर रामचंद्र की जय के जयकारों से गूंज उठा। पूज्य संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इस दिव्य उत्सव को और भी भव्य बना दिया। संत-महंतों की गरिमामयी उपस्थिति इस पावन अवसर पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री वैदेहीवल्लभ देवाचार्य जी महाराज, शेषमठ शिंगड़ा, पोरबंदर गुजरात, स्वामी श्री संजय दास महाराज महामंत्री - संत श्री तुलसीदास रामलीला समिति, महंत श्री हेमंत दास महाराज श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर, महंत धर्मेन्द्र महाराज श्रीनिवास कोट मातगैंड, श्रीमहंत शशिकांत दास महाराज राम कचेहरी, महंत छविराम दास महाराज लंबे हनुमान, नागा रामलखन दास महाराज, महंत धनुषधारी शुक्ला, आचार्य पंडित अनिरुद्ध शुक्ला, ओमप्रकाश पांडेय , घनश्याम दास , राजीव रंजन पांडेय , अंबिका दास, तन्मय दास जी, दीपचंद राही , देवव्रत पांडेय जी एवं सचिव शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पूज्य संत-महंत एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।5
- varanasi महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में में समाजवादी छात्र नेताओ का जमकर विरोध प्रदर्शन वाराणसी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में समाजवादी छात्र नेताओ का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन1
- टांडाकला में जीवंत ताड़का वध का मंचन देख गदगद हुए दर्शक, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- रामनगर_रामलीला_के_उन्नीसवीं (हनुमान* *जी का लंका आगमन ,सीता खोज, लंका दहन,पुनः राम जी से मिलन) दिन की कथा* *रामनगर_रामलीला_के_उन्नीसवीं (हनुमान* *जी का लंका आगमन ,सीता खोज, लंका दहन,पुनः राम जी से मिलन) दिन की कथा* *प्रभु कर पंकज कपि के सिसा, सुमिरी सो दसा मगन गौरीशा*।।🙏 आज बड़े भाग्य सुयोग से मंगलवार के दिन श्री रामलीला में सुंदरकाण्ड का प्रसंग हुआ जिसमें हनुमान जी माता सीता का पता लगाने के लिए समुद्र को पार करने चल देते हैं। रास्ते में मैनाक पर्वत मिलता है जो हनुमान जी को विश्राम करने के लिए बोलता है परन्तु हनुमान जी कहते हैं मुझे राम काज किए बिना कहां विश्राम हैं!!!आगे देवतो द्वारा भेजी गई सर्पो की माता सुरसा आती है जिनके सामने हनुमान जी अपने बुद्धिमानी का परिचय देते हुए उनके मुख के अंदर प्रवेश करके उनकी बात रख भी लेते और बाहर भी आ जाते है। सुरसा उनकी प्रशंसा करते हुए चली जाती है। तत्पश्चात सिंघिका नाम राछसी हनुमान जी के परछाई को खाने के लिए पकड़ती हैं तभी हनुमान जी प्रहार करके उसका संहार कर देते हैं। फिर लंका में जाकर लंकापुरी को देखकर आश्चर्यचकित हो जाते है,सभी तामसी प्रवृति के थे और सबके भवन सोने के थे। कहीं महिष मानुष धेनु खर अज खल निशाचर भक्षहीं।। उनको लंका में प्रवेश करते लंकिनी देखती है और रोकती है तब हनुमान जी महाराज एक मुष्ठिका प्रहार करते है और उसको ब्रह्मा जी की कहीं बात याद आ जाती है की अब राक्षसों का संघार भया। हनुमान जी माता सीता जी का पता लगाने के लिए मंदिर मंदिर प्रति कर सोधा देखे जह तह अगणित जोधा।। परंतु उनको जानकी जी दिखाई नही देती। खोजते खोजते हनुमान जी महाराज को एक कुटीया दिखाई देती है जहां राम का नाम सुनाई पड़ता हैं। वो सीता जी को खोजते खोजते उस कुटिया में साधु का वेष लेकर जाते हैं ।विभीषण जी उनका सम्मान करते उनका हाल पूछते है। हनुमान जी महाराज उनको अपना परिचय श्री राम दास करके देते है और उनको भगवान के स्वभाव को समझाते है और विभीषण जी से सीता जी का पता लेकर अशोक वाटिका में आते हैं और एक पेड़ के ऊपर छिपकर सब देखते हैं।तभी वहां रावण आता है और सीता जी को बहुत प्रकार से डराने की कोशिश करता हैं पर वो नहीं मानती फिर राक्षसीयों से सीता जी को त्रास दिखाने को बोलकर चला जाता हैं। सभी सीता जी को डराने की कोशिश करती है तभी वहां त्रिजटा आती हैं।(त्रिजटा नाम राक्षसी एका, राम चरण रती निपुन विवेका) और वो अपने सपने के बारे में बोलती है कि राम जी आते है और सभी राक्षस मारे जाते है तथा रावण का सिर मुंडा गधे पर सवार होकर दक्षिण दिशा को जा रहा हैं वो सीता जी को बहुत धीरज देती हैं। तब हनुमान जी राम जी की मुद्रिका गिराते हैं और सीता जी उसे देखकर पहचान लेती है ।हनुमान जी सारी कथा सुनाते हैं और सीता जी से आशीर्वाद लेकर उनको धीरज देते है ।तत्पश्चात अशोक वाटिका को उजाड़ कर रावण के घमंड को चूर करके लंका को जलाकर माता सीता जी के पास विदा लेने आते है ।आशिर्वाद और माता का चूड़ामणि लेकर वो समुद्र पार करके सभी बंदरो के साथ किष्किंधा वापस आते है। भगवान को सब कथा और सीता जी की व्यथा सुनाते हैं। राम जी प्रसन्न होकर उनको अपनी अनपयानी भक्ति प्रदान करते हैं सभी भगवन का जयजय कार करते है यही कथा का विश्राम हो जाता है और आज की आरती भी सुग्रीव जी करते है। जय राम जी की🙏🏼 हर हर महादेव🙌🙌 #विश्व_प्रसिद्ध #रामनगर_रामलीला #बनारस_काशी1