logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावस्ती जिले के भिनगा स्थित ग्राम घोलिया कला में ग्राम प्रधान द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लगभग 8 से स्थिति ऐसी ही पड़ी हुई है, जिसकी वजह से गांव के लोगों को लगातार भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान की इस अनदेखी के कारण ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी हुई है।

3 hrs ago
user_Rajesh Kumar
Rajesh Kumar
भिंगा, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
2faf98b9-c1ed-4a3b-b382-d4d28ecb473b
5a72c2e5-6d82-4518-9126-8ebb6cbdeaf6
916396b4-c5d8-4d97-aca2-16ee08bff328

श्रावस्ती जिले के भिनगा स्थित ग्राम घोलिया कला में ग्राम प्रधान द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लगभग 8 से स्थिति ऐसी ही पड़ी हुई है, जिसकी वजह से गांव के लोगों को लगातार भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान की इस अनदेखी के कारण ग्रामीणों की समस्या जस की तस बनी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कलवारी के मजरा दुर्गापुर में मंगलवार सुबह घर की सफाई के दौरान 20 वर्षीय गर्भवती महिला सुदामा, पत्नी सुनील, को एक नागिन ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी चरदा ले गए, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। घटना के दूसरे दिन सपेरे ने ग्रामीणों की मदद से उस नागिन को जीवित पकड़ लिया। नागिन घर की दीवार के एक सुराख में छिपी मिली, जिसे बाहर निकालकर डिब्बे में बंद किया गया। इस संबंध में रेंज अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि बरसात के मौसम में जहरीले सांप अधिक सक्रिय रहते हैं। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और सांप दिखाई देने पर खुद पकड़ने का प्रयास न कर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
    1
    बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कलवारी के मजरा दुर्गापुर में मंगलवार सुबह घर की सफाई के दौरान 20 वर्षीय गर्भवती महिला सुदामा, पत्नी सुनील, को एक नागिन ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी चरदा ले गए, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

घटना के दूसरे दिन सपेरे ने ग्रामीणों की मदद से उस नागिन को जीवित पकड़ लिया। नागिन घर की दीवार के एक सुराख में छिपी मिली, जिसे बाहर निकालकर डिब्बे में बंद किया गया। इस संबंध में रेंज अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि बरसात के मौसम में जहरीले सांप अधिक सक्रिय रहते हैं। उन्होंने लोगों से घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और सांप दिखाई देने पर खुद पकड़ने का प्रयास न कर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे बच्चों पर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया गया है। इस दौरान बच्चे वहां से भागते हुए नजर आए और प्रशासन की इस कार्रवाई में बच्चियों को भी निशाना बनाकर मारा-पीटा गया।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे बच्चों पर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया गया है। इस दौरान बच्चे वहां से भागते हुए नजर आए और प्रशासन की इस कार्रवाई में बच्चियों को भी निशाना बनाकर मारा-पीटा गया।
    user_Raju,U
    Raju,U
    Newspaper publisher Bahraich, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर की तहसील धनघटा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 22 जुलाई 2026 को बस्ती इकाई की टीम ने कार्रवाई करते हुए तहसील धनघटा में तैनात चकबंदी लेखपाल अभय कुमार सिंह को उसके कार्यालय परिसर से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता से गाटा को संक्रमणीय में दर्ज कराने के बदले इस रिश्वत की मांग की गई थी। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के तुरंत बाद टीम ने रणनीति बनाकर जाल बिछाया और आरोपी लेखपाल को घूस की रकम लेते ही धर दबोचा। लेखपाल की गिरफ्तारी और कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से ही सरकारी विभागों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
    1
    उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर की तहसील धनघटा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 22 जुलाई 2026 को बस्ती इकाई की टीम ने कार्रवाई करते हुए तहसील धनघटा में तैनात चकबंदी लेखपाल अभय कुमार सिंह को उसके कार्यालय परिसर से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता से गाटा को संक्रमणीय में दर्ज कराने के बदले इस रिश्वत की मांग की गई थी। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के तुरंत बाद टीम ने रणनीति बनाकर जाल बिछाया और आरोपी लेखपाल को घूस की रकम लेते ही धर दबोचा।

लेखपाल की गिरफ्तारी और कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से ही सरकारी विभागों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
    user_Naved MTR
    Naved MTR
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बहराइच में भारत सरकार के सहयोग से संचालित खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण के 8वें चरण का शुभारम्भ किया गया है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर अभियान को रवाना किया। 22 जुलाई से 04 सितम्बर 2026 तक चलने वाले इस 45 दिवसीय अभियान के दौरान सम्पूर्ण जनपद के लगभग 04 लाख 50 हजार से अधिक पशुओं के निःशुल्क टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक छह माह के अंतराल पर यह अभियान चलाया जाता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय के अनुसार खुरपका-मुँहपका पशुओं में होने वाली एक घातक विषाणु जनित बीमारी है, जो मुख्यतः गाय, बैल, भैंस, भेड़, बकरी तथा सूकरों में संक्रमित पशुओं के सम्पर्क में आने और साथ खाने-पीने से फैलती है। इस बीमारी में पशु को 104 से 106 डिग्री फॉरेनाहइट तक तेज बुखार आता है, मुँह से झाग नुमा लार गिरती है, चप-चपाहट की आवाज आती है तथा मुँह, जीभ, थनों व खुरों के बीच छाले पड़ जाते हैं। पशु के अत्यधिक दुर्बल होने, दूध उत्पादकता घटने और गर्भित पशुओं का गर्भपात होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। उग्र अवस्था में पशुओं की मृत्यु भी हो जाती है और रोगमुक्त होने के बाद भी पशु को पूरी तरह स्वस्थ होने में लंबा समय लगता है। इस बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 28 टीमें गठित कर उनका दिवसवार रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। सीवीओ ने पशुपालकों से अपील की है कि गाँव में टीम पहुँचने पर अपने पशुओं का टीका अवश्य लगवाएँ और बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 06 माह से कम आयु के बच्चों तथा 08 माह से अधिक की गर्भित पशुओं को टीका नहीं लगाया जाएगा, जबकि घोड़ा व गदहा इस बीमारी से प्रभावित नहीं होते। यह टीकाकरण पूर्णतः निःशुल्क है और किसी भी समस्या या सुझाव के लिए पशुपालक 7985023215 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
    3
    उत्तर प्रदेश के बहराइच में भारत सरकार के सहयोग से संचालित खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण के 8वें चरण का शुभारम्भ किया गया है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर अभियान को रवाना किया। 22 जुलाई से 04 सितम्बर 2026 तक चलने वाले इस 45 दिवसीय अभियान के दौरान सम्पूर्ण जनपद के लगभग 04 लाख 50 हजार से अधिक पशुओं के निःशुल्क टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक छह माह के अंतराल पर यह अभियान चलाया जाता है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय के अनुसार खुरपका-मुँहपका पशुओं में होने वाली एक घातक विषाणु जनित बीमारी है, जो मुख्यतः गाय, बैल, भैंस, भेड़, बकरी तथा सूकरों में संक्रमित पशुओं के सम्पर्क में आने और साथ खाने-पीने से फैलती है। इस बीमारी में पशु को 104 से 106 डिग्री फॉरेनाहइट तक तेज बुखार आता है, मुँह से झाग नुमा लार गिरती है, चप-चपाहट की आवाज आती है तथा मुँह, जीभ, थनों व खुरों के बीच छाले पड़ जाते हैं। पशु के अत्यधिक दुर्बल होने, दूध उत्पादकता घटने और गर्भित पशुओं का गर्भपात होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। उग्र अवस्था में पशुओं की मृत्यु भी हो जाती है और रोगमुक्त होने के बाद भी पशु को पूरी तरह स्वस्थ होने में लंबा समय लगता है।

इस बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 28 टीमें गठित कर उनका दिवसवार रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। सीवीओ ने पशुपालकों से अपील की है कि गाँव में टीम पहुँचने पर अपने पशुओं का टीका अवश्य लगवाएँ और बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि 06 माह से कम आयु के बच्चों तथा 08 माह से अधिक की गर्भित पशुओं को टीका नहीं लगाया जाएगा, जबकि घोड़ा व गदहा इस बीमारी से प्रभावित नहीं होते। यह टीकाकरण पूर्णतः निःशुल्क है और किसी भी समस्या या सुझाव के लिए पशुपालक 7985023215 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
    user_PradipKumar Sharma
    PradipKumar Sharma
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बहराइच में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी पर की जा रही बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने शिरकत की और सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रही इस पूरी बुलडोजर कार्रवाई को गलत बताया। इसी दौरान पूर्व मंत्री यासर शाह ने दिल्ली में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की घटना पर भी बयान दिया। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को अत्यंत निंदनीय घटना करार दिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के बहराइच में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी पर की जा रही बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह ने शिरकत की और सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रही इस पूरी बुलडोजर कार्रवाई को गलत बताया।

इसी दौरान पूर्व मंत्री यासर शाह ने दिल्ली में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की घटना पर भी बयान दिया। उन्होंने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को अत्यंत निंदनीय घटना करार दिया।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बहराइच में अखिलेश यादव को रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंका। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग की और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग उठाई। इसके साथ ही NEET छात्रों को न्याय दिलाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। सपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    बहराइच में अखिलेश यादव को रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंका। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग की और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग उठाई। इसके साथ ही NEET छात्रों को न्याय दिलाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। सपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
    user_Mohit Nepali
    Mohit Nepali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की बॉर्डर इंटरैक्शन टीम (BIT) ने एक 16 वर्षीय नाबालिग नेपाली किशोरी को सुरक्षित बचा लिया है। नियमित जांच के दौरान रात लगभग 08:45 बजे सीमा पर संदेह के आधार पर किशोरी और उसके साथ मौजूद एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। मामले में संदिग्ध युवक को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जबकि किशोरी को संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए संबंधित नेपाली संस्था को सौंप दिया गया है। पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम मोनिका (16 वर्ष) और निवासी ग्राम जुनी चाँदे, वार्ड संख्या-01, जिला जाजरकोट (नेपाल) बताया। वहीं साथ मौजूद युवक ने अपना नाम बिरेन्द्र बस्नेत (19 वर्ष), पुत्र गोपाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम जुनी चाँदे, जिला जाजरकोट (नेपाल) बताते हुए खुद को किशोरी का बड़ा भाई बताया और उसे उपचार के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला ले जाने का दावा किया। दोनों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर उन्हें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अलग-अलग पूछताछ, परिजनों से संपर्क और काउंसिलिंग के दौरान युवक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे स्पष्ट हो गया कि किशोरी को मानव तस्करी के उद्देश्य से भारत लाया जा रहा था। संपूर्ण वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), नेपाल पुलिस, एनजीओ देहात इंडिया एवं मानव सेवा संस्थान सेवा के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नाबालिग किशोरी को उसकी सुरक्षा और पुनर्वास के लिए नेपाली गैर-सरकारी संस्था "शांतिपूर्ण स्थापना गृह" के सुपुर्द कर दिया गया।
    1
    बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की बॉर्डर इंटरैक्शन टीम (BIT) ने एक 16 वर्षीय नाबालिग नेपाली किशोरी को सुरक्षित बचा लिया है। नियमित जांच के दौरान रात लगभग 08:45 बजे सीमा पर संदेह के आधार पर किशोरी और उसके साथ मौजूद एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। मामले में संदिग्ध युवक को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जबकि किशोरी को संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए संबंधित नेपाली संस्था को सौंप दिया गया है।

पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम मोनिका (16 वर्ष) और निवासी ग्राम जुनी चाँदे, वार्ड संख्या-01, जिला जाजरकोट (नेपाल) बताया। वहीं साथ मौजूद युवक ने अपना नाम बिरेन्द्र बस्नेत (19 वर्ष), पुत्र गोपाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम जुनी चाँदे, जिला जाजरकोट (नेपाल) बताते हुए खुद को किशोरी का बड़ा भाई बताया और उसे उपचार के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला ले जाने का दावा किया। दोनों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर उन्हें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अलग-अलग पूछताछ, परिजनों से संपर्क और काउंसिलिंग के दौरान युवक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे स्पष्ट हो गया कि किशोरी को मानव तस्करी के उद्देश्य से भारत लाया जा रहा था।

संपूर्ण वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), नेपाल पुलिस, एनजीओ देहात इंडिया एवं मानव सेवा संस्थान सेवा के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नाबालिग किशोरी को उसकी सुरक्षा और पुनर्वास के लिए नेपाली गैर-सरकारी संस्था "शांतिपूर्ण स्थापना गृह" के सुपुर्द कर दिया गया।
    user_SHARMA NEWS AGENCY
    SHARMA NEWS AGENCY
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बहराइच में सड़क की बदहाली से परेशान होकर ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी है। बारिश और मानसून के मौसम में सड़क पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील होकर खेत जैसी बन गई, जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। मिहींपुरवा के लौकाही क्षेत्र में सड़क निर्माण न होने से नाराज किसानों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने अपनी मांग रखते हुए 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का कड़ा संदेश देकर प्रदर्शन किया है।
    1
    बहराइच में सड़क की बदहाली से परेशान होकर ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी है। बारिश और मानसून के मौसम में सड़क पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील होकर खेत जैसी बन गई, जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया।

मिहींपुरवा के लौकाही क्षेत्र में सड़क निर्माण न होने से नाराज किसानों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। जर्जर सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने अपनी मांग रखते हुए 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का कड़ा संदेश देकर प्रदर्शन किया है।
    user_Fariyad Ali
    Fariyad Ali
    Local News Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • एटीएस ने देश विरोधी साजिश के आरोप में बलरामपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में फेसबुक दोस्ती ही उसकी गिरफ्तारी की वजह बनी, जिसके जरिए वह एक आईएसआई एजेंट के संपर्क में था। जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक राजस्थान से हथियार लाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही एटीएस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
    1
    एटीएस ने देश विरोधी साजिश के आरोप में बलरामपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में फेसबुक दोस्ती ही उसकी गिरफ्तारी की वजह बनी, जिसके जरिए वह एक आईएसआई एजेंट के संपर्क में था। जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक राजस्थान से हथियार लाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही एटीएस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.