Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच में अखिलेश यादव को रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंका। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग की और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग उठाई। इसके साथ ही NEET छात्रों को न्याय दिलाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। सपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
Mohit Nepali
बहराइच में अखिलेश यादव को रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंका। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग की और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग उठाई। इसके साथ ही NEET छात्रों को न्याय दिलाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। सपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
- MAJEED BHARTIAllahabad, Prayagraj19 hrs ago
- MAJEED BHARTIAllahabad, Prayagraj19 hrs ago
- MAJEED BHARTIAllahabad, Prayagraj19 hrs ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठे बच्चों पर प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किया गया है। इस दौरान बच्चे वहां से भागते हुए नजर आए और प्रशासन की इस कार्रवाई में बच्चियों को भी निशाना बनाकर मारा-पीटा गया।1
- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर की तहसील धनघटा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। 22 जुलाई 2026 को बस्ती इकाई की टीम ने कार्रवाई करते हुए तहसील धनघटा में तैनात चकबंदी लेखपाल अभय कुमार सिंह को उसके कार्यालय परिसर से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता से गाटा को संक्रमणीय में दर्ज कराने के बदले इस रिश्वत की मांग की गई थी। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के तुरंत बाद टीम ने रणनीति बनाकर जाल बिछाया और आरोपी लेखपाल को घूस की रकम लेते ही धर दबोचा। लेखपाल की गिरफ्तारी और कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से ही सरकारी विभागों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।1
- बहराइच में अखिलेश यादव को रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंका। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग की और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग उठाई। इसके साथ ही NEET छात्रों को न्याय दिलाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। सपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि सुरक्षा के बेहतर माहौल के कारण गोरखपुर में निवेश बढ़ा है। गीडा क्षेत्र में स्थापित उद्योगों के माध्यम से 50,000 नौजवानों को रोजगार मिला है। इसके साथ ही, यहां बंद पड़े कारखाने भी पुनः संचालित हो चुके हैं।1
- बहराइच के महसी क्षेत्र स्थित भवानीपुर गौशाला में अज्ञात सूचना मिलने पर बजरंग दल की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में भारी अव्यवस्था पाई गई, जहाँ सरकार द्वारा योजना के तहत दी जाने वाली सामग्री जैसे हरा चारा, गुड़ और नमक मौके पर उपलब्ध नहीं थे। गौशाला में 4 गायें बेहद घायल अवस्था में पड़ी मिलीं और स्थिति इतनी खराब थी कि कौवे घायल गायों की आंखें खा रहे थे। इस निरीक्षण में बजरंग दल के अध्यक्ष आलोक कुमार मिश्र, महसी सह मंत्री आशीष कुमार मिश्र, अमित लोधी और सुरक्षा प्रमुख प्रमोद पाठक अपनी टीम के साथ मौजूद थे। गौशाला का यह हाल देखकर बजरंग दल अध्यक्ष और उनकी टीम ने महसी के बीडीओ (BDO) तथा बहराइच के सीडीओ (CDO) से सीधे बातचीत की। मामले पर संज्ञान लेते हुए बीडीओ महसी ने भवानीपुर गौशाला की उचित जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।1
- श्रावस्ती में बहराइच–श्रावस्ती फोरलेन मार्ग पर भंगहा के पास सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क में लंबी और गहरी दरार पड़ने की वजह से एहतियात के तौर पर क्षतिग्रस्त हिस्से के पास ईंटें और बालू की बोरियां रखकर उसे चिन्हित किया गया है, ताकि वाहन चालक सतर्क होकर गुजर सकें। फिलहाल इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद नहीं है, लेकिन क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण वाहनों का आवागमन केवल एक लेन से सावधानीपूर्वक कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले समय में परेशानी बढ़ सकती है और दुर्घटना की आशंका बनी रह सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की माँग की है।1
- बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की बॉर्डर इंटरैक्शन टीम (BIT) ने एक 16 वर्षीय नाबालिग नेपाली किशोरी को सुरक्षित बचा लिया है। नियमित जांच के दौरान रात लगभग 08:45 बजे सीमा पर संदेह के आधार पर किशोरी और उसके साथ मौजूद एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। मामले में संदिग्ध युवक को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जबकि किशोरी को संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए संबंधित नेपाली संस्था को सौंप दिया गया है। पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम मोनिका (16 वर्ष) और निवासी ग्राम जुनी चाँदे, वार्ड संख्या-01, जिला जाजरकोट (नेपाल) बताया। वहीं साथ मौजूद युवक ने अपना नाम बिरेन्द्र बस्नेत (19 वर्ष), पुत्र गोपाल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम जुनी चाँदे, जिला जाजरकोट (नेपाल) बताते हुए खुद को किशोरी का बड़ा भाई बताया और उसे उपचार के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला ले जाने का दावा किया। दोनों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर उन्हें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अलग-अलग पूछताछ, परिजनों से संपर्क और काउंसिलिंग के दौरान युवक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे स्पष्ट हो गया कि किशोरी को मानव तस्करी के उद्देश्य से भारत लाया जा रहा था। संपूर्ण वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), नेपाल पुलिस, एनजीओ देहात इंडिया एवं मानव सेवा संस्थान सेवा के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नाबालिग किशोरी को उसकी सुरक्षा और पुनर्वास के लिए नेपाली गैर-सरकारी संस्था "शांतिपूर्ण स्थापना गृह" के सुपुर्द कर दिया गया।1
- बहराइच जनपद के थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के ग्राम फुलेरा में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस को सुबह करीब 7:30 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम फुलेरा निवासी 55 वर्षीय कन्या देवी, पत्नी भगवानदीन वर्मा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज पुलिस बल, एफएसएल टीम एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि मृतका के 28 वर्षीय पुत्र भगवानदीन वर्मा, पुत्र छैलू वर्मा ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या की थी। मृतका के पति की लिखित तहरीर के आधार पर थाना विशेश्वरगंज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) भी बरामद कर ली है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।1
- बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित बसभरिया गांव में बच्चों की मामूली कहासुनी के बाद भारी हड़कंप मच गया। छोटे-छोटे बच्चों की लड़ाई से नाराज युवक नंगी तलवार लेकर घर पर उलेहना देने आए व्यक्ति पर ही दौड़ पड़ा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर मौजूद लोग भारी दहशत में आ गए और अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कल्लू पुत्र अलादीन खुलेआम तलवार लहराते हुए गाली-गलौच और धमकी देता दिखाई दे रहा है। मामले को लेकर पीड़ित ननकाऊ पुत्र रसूल ने पुलिस और उच्च अधिकारियों को पत्र देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने कल्लू पुत्र अलादीन, बाबू पुत्र गुलाम, अब्बुल पुत्र रमजान, खुरचाली पुत्र बाबादीन और अरमान पुत्र बाबादीन के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों को शांतिभंग में पाबंद किया है। इस वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।1