बहराइच के महसी क्षेत्र स्थित भवानीपुर गौशाला में अज्ञात सूचना मिलने पर बजरंग दल की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में भारी अव्यवस्था पाई गई, जहाँ सरकार द्वारा योजना के तहत दी जाने वाली सामग्री जैसे हरा चारा, गुड़ और नमक मौके पर उपलब्ध नहीं थे। गौशाला में 4 गायें बेहद घायल अवस्था में पड़ी मिलीं और स्थिति इतनी खराब थी कि कौवे घायल गायों की आंखें खा रहे थे। इस निरीक्षण में बजरंग दल के अध्यक्ष आलोक कुमार मिश्र, महसी सह मंत्री आशीष कुमार मिश्र, अमित लोधी और सुरक्षा प्रमुख प्रमोद पाठक अपनी टीम के साथ मौजूद थे। गौशाला का यह हाल देखकर बजरंग दल अध्यक्ष और उनकी टीम ने महसी के बीडीओ (BDO) तथा बहराइच के सीडीओ (CDO) से सीधे बातचीत की। मामले पर संज्ञान लेते हुए बीडीओ महसी ने भवानीपुर गौशाला की उचित जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
बहराइच के महसी क्षेत्र स्थित भवानीपुर गौशाला में अज्ञात सूचना मिलने पर बजरंग दल की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में भारी अव्यवस्था पाई गई, जहाँ सरकार द्वारा योजना के तहत दी जाने वाली सामग्री जैसे हरा चारा, गुड़ और नमक मौके पर उपलब्ध नहीं थे। गौशाला में 4 गायें बेहद घायल अवस्था में पड़ी मिलीं और स्थिति इतनी खराब थी कि कौवे घायल गायों की आंखें खा रहे थे। इस निरीक्षण में बजरंग दल के अध्यक्ष आलोक कुमार मिश्र, महसी सह मंत्री आशीष कुमार मिश्र, अमित लोधी और सुरक्षा प्रमुख प्रमोद पाठक अपनी टीम के साथ मौजूद थे। गौशाला का यह हाल देखकर बजरंग दल अध्यक्ष और उनकी टीम ने महसी के बीडीओ (BDO) तथा बहराइच के सीडीओ (CDO) से सीधे बातचीत की। मामले पर संज्ञान लेते हुए बीडीओ महसी ने भवानीपुर गौशाला की उचित जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि सुरक्षा के बेहतर माहौल के कारण गोरखपुर में निवेश बढ़ा है। गीडा क्षेत्र में स्थापित उद्योगों के माध्यम से 50,000 नौजवानों को रोजगार मिला है। इसके साथ ही, यहां बंद पड़े कारखाने भी पुनः संचालित हो चुके हैं।1
- बहराइच के महसी क्षेत्र स्थित भवानीपुर गौशाला में अज्ञात सूचना मिलने पर बजरंग दल की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में भारी अव्यवस्था पाई गई, जहाँ सरकार द्वारा योजना के तहत दी जाने वाली सामग्री जैसे हरा चारा, गुड़ और नमक मौके पर उपलब्ध नहीं थे। गौशाला में 4 गायें बेहद घायल अवस्था में पड़ी मिलीं और स्थिति इतनी खराब थी कि कौवे घायल गायों की आंखें खा रहे थे। इस निरीक्षण में बजरंग दल के अध्यक्ष आलोक कुमार मिश्र, महसी सह मंत्री आशीष कुमार मिश्र, अमित लोधी और सुरक्षा प्रमुख प्रमोद पाठक अपनी टीम के साथ मौजूद थे। गौशाला का यह हाल देखकर बजरंग दल अध्यक्ष और उनकी टीम ने महसी के बीडीओ (BDO) तथा बहराइच के सीडीओ (CDO) से सीधे बातचीत की। मामले पर संज्ञान लेते हुए बीडीओ महसी ने भवानीपुर गौशाला की उचित जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।1
- बहराइच के विकासखंड शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत धर्मकुंडा ग्राम पंचायत के हेमराज पुरवा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक बार फिर आवाज उठाई गई है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे गांव निवासी रसिका शुक्ला ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपते हुए जल्द सड़क बनवाने की मांग की। रसिका शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2023-24 में सड़क निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन किया गया था। उस समय अधिकारियों की ओर से सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सार्वजनिक मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वह पुनः आमरण अनशन पर बैठकर अपनी मांग को लेकर आंदोलन करेंगी। वहीं, मामले पर खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने आश्वासन दिया है कि वह स्वयं मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का अवलोकन करेंगे और उचित कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।3
- गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली पुलिस कमिश्नर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत तीन महीने तक हिरासत में लेने के अधिकार दिए जाने पर AIMIM अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने पूछा है कि अपने हक़ के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों को मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा क्यों बता रही है और उनके खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई करने की बात क्यों की जा रही है।1
- बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की बॉर्डर इंटरैक्शन टीम ने एक 16 वर्षीय नाबालिग नेपाली किशोरी को मानव तस्करी का शिकार होने से बचा लिया है। एसएसबी की तत्परता से इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ, जिसके बाद आरोपी युवक को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया और किशोरी को पुनर्वास के लिए संबंधित नेपाली संस्था को सौंप दिया गया। यह मामला 21 जुलाई की रात करीब 8:45 बजे का है, जब सीमा पर नियमित जांच के दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही किशोरी और उसके साथ मौजूद एक युवक को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ में किशोरी ने अपना नाम मोनिका (16 वर्ष) और युवक ने अपना नाम बिरेन्द्र बस्नेत (19 वर्ष) बताया, जो नेपाल के जाजरकोट जिले के ग्राम जुनी चाँदे (वार्ड-1) के निवासी हैं। युवक ने खुद को किशोरी का बड़ा भाई बताते हुए दावा किया कि वह उसे इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला ले जा रहा है। हालांकि, वह इस संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका और परिजनों से संपर्क करने पर भी उसके दावों की पुष्टि नहीं हुई। दोनों के बयानों में विरोधाभास मिलने पर एसएसबी ने उन्हें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ अलग-अलग पूछताछ और काउंसलिंग में स्पष्ट हो गया कि किशोरी को मानव तस्करी के उद्देश्य से भारत लाया जा रहा था। वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, नेपाल पुलिस, देहात इंडिया और मानव सेवा संस्थान सेवा के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किशोरी को सुरक्षा एवं पुनर्वास के लिए नेपाली गैर-सरकारी संस्था 'शांतिपूर्ण स्थापना गृह' के सुपुर्द कर दिया गया, वहीं आरोपी बिरेन्द्र बस्नेत को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।2
- उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच स्थित दरगाह शरीफ थाना पुलिस पर सलारपुर गाँव के रहने वाले बेहद गरीब बाबूलाल (पुत्र पूरन) को थाने में बिठाकर ₹50,000 की अवैध वसूली मांगने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा बाबूलाल को 22 तारीख की सुबह 10:00 बजे बुलाया गया था और 23 जुलाई तक जांच पूरी करने के नाम पर बिना वजह थाने में ही बिठाकर रखा गया है। पीड़ित की पत्नी दर-बदर भटकने को मजबूर और बेबस है। इस संबंध में जब थाना प्रभारी से वार्ता की गई तो उन्होंने जांच जारी रहने की बात कहकर फोन काट दिया, जबकि बिना कोई आरोप सिद्ध हुए व्यक्ति को थाने में बैठाकर रखने और छोड़ने के एवज में ₹50,000 मांगे जाने की बात कही जा रही है। इस मामले में आदरणीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और राज्य सरकार से भ्रष्ट थाना प्रभारी के विरुद्ध अति शीघ्र कठोर कार्रवाई करने तथा पीड़ित बाबूलाल को छुड़वाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही एंटी करप्शन टीम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए थाना प्रभारी के खिलाफ सशक्त कार्रवाई की मांग की गई है।2
- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के विशेश्वरगंज इलाके में एक बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के सामने आते ही पूरे गांव में हड़कंप और सनसनी मच गई है।1