Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anil Batham
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Anil Batham1
- शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा पोहरी एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना बैराड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।1
- Post by बंटी कुमार सहरिया1
- शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में एक किसान के साथ मारपीट और पेशाब पिलाने का आरोप सामने आया है। ग्राम मारौरा खालसा निवासी युवक ने दबंगों पर गवाही देने के कारण यह अमानवीय कृत्य करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का हाथ फैक्चर हो गया है। उसने शिकायत की कि बैराड़ थाने में दर्ज एफआईआर में गंभीर धाराएं नहीं जोड़ी गईं, जिसके बाद वह न्याय के लिए शनिवार को शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा।3
- राजा नल दमयंती खेल परिसर मे विगत 15 दिनों से जारी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज फाइनल मुकाबला मगरोनी 11, नरवर 11 के बीच शनिवार को शाम 6 बजे तक खेला गया, जिसमें फाइनल मुकाबला नरवर 11 ने जीता, जानकारी के अनुसार समाजसेवी बिलाल खान द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया था जिसमें प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए एवं द्वितीय पुरस्कार ₹15000 रखा गया है आज फाइनल मुकाबला कार्यक्रम समारोह में मुख्य अतिथि विधायक कैलाश कुशवाह थे जिन्होंने विजेताओं एवं उपविजेताओं को पुरस्कार एवं ट्रॉफी, शील्ड भेंट की, पहले गेंदबाजी करते हुए नरवर की टीम ने 130 रनों का स्कोर खड़ा किया दूसरी पारी में मगरोनी की टीम 90 रनों पर ही सिमट गई,फाइनल मुकाबले खेलने से पहले कई टीमें सेमीफाइनल तक पहुंचने में ही फेल हो गई, मुख्य अतिथि विधायक कैलाश कुशवाह ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया आगे सुनिए क्या बोले विधायक कैलाश कुशवाहा कार्यक्रम आयोजक बिलाल खान1
- करैरा नगर परिषद की सीसी रोड पर दबंगों का राज, आम जनता बेबस — प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में रिपोर्टर : हेमंत भार्गव करैरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों में जनता के टैक्स से बनी सीसी रोड आज दबंगों की बपौती बन चुकी है। सड़क के बीचों-बीच अवैध पार्किंग और कब्जे कर लिए गए हैं, जिससे राहगीरों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि नगर परिषद का कचरा वाहन भी घर-घर नहीं पहुंच पा रहा, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं। सवाल यह है कि क्या सीसी रोड दबंगों की निजी संपत्ति है? क्या नगर परिषद सिर्फ कागज़ों में ही विकास करती है? स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कब्जाधारियों के आगे नगर परिषद पूरी तरह नतमस्तक नजर आ रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। गंदगी बढ़ रही है, रास्ते बंद हो रहे हैं और आम जनता मजबूरी में यह सब झेल रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि प्रशासन की निष्क्रियता दबंगों के हौसले बुलंद कर रही है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में सीसी रोड का नामोनिशान ही मिट जाएगा और जनता केवल तमाशबीन बनकर रह जाएगी। अब देखना यह है कि नगर परिषद कब कुंभकरणी नींद से जागेगी या फिर दबंगों के आगे यूं ही घुटने टेकती रहेगी।1
- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमन सिंह राठौड जी के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की क्रय विक्रय करने वालो के विरुध्द कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देश दिये गये है जिसमें श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी महोदय डॉ आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एव उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 07.02.26 को को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा कुमार मृधा पुत्र नरेश मृधा उम्र 20 साल नि० वार्ड 19 टीकुला थाना मोहना जिला ग्वालियर का सिल्लापुर चौराहे हाईवे पर बने प्रतिक्षालय मे स्मैक लिये खडा है कही जाने के लिए बाहन का इंतजार कर रहा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान सिल्लापुर चौराहे हाईवे पर बने प्रतिक्षालय पर पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो अपना नाम कृष्णा कुमार मिर्धा पुत्र नरेश मिर्धा उम्र 20 साल नि0 वार्ड 19 टीकुला थाना मोहना जिला ग्वालियर का होना बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 28 ग्राम स्मैक पाउडर एवं एक इलैक्ट्रिक तोल कांटा मिला आरोपी से स्मैक रखने का लाईसेंस चाहा तो नही होना बताया आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 101/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । आरोपीगणो से स्मैक के स्त्रोत के संबध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।1
- थाना करैरा पुलिस द्वारा अबैध मादक पदार्थ स्मैक 28 ग्राम कीमती 5,60,000 रुपये के साथ किया आरोपी को किया गिरफ्तार रिपोर्टर: हेमंत भार्गव1