ग्राम कानहड़का में बाबा भैया का विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद रागनी प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे मुख्य अतिथि ग्राम कानहड़का में बाबा भैया का विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद रागनी प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे मुख्य अतिथि जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कानहड़का।खैरथल -तिजारा। ग्राम कानहड़का में आज बाबा भैया के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं रागनी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की, बाबा भैया का आशीर्वाद लिया तथा रागनी प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और गांववासियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गांव की समस्त सरदारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री एवं सांसद भूपेंद्र यादव के प्रतिनिधि के रूप में गौरव एवं नितेश भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का पत्र गांववासियों को पढ़कर सुनाया और उनका संदेश सभी तक पहुंचाया। रागनी प्रतियोगिता में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भंडारे, भक्ति और लोक संस्कृति के संगम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बना।
ग्राम कानहड़का में बाबा भैया का विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद रागनी प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे मुख्य अतिथि ग्राम कानहड़का में बाबा भैया का विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद रागनी प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे मुख्य अतिथि जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कानहड़का।खैरथल -तिजारा। ग्राम कानहड़का में आज बाबा भैया
के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं रागनी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की, बाबा भैया का आशीर्वाद लिया तथा रागनी प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गांव पहुंचने पर
ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और गांववासियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गांव की समस्त सरदारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री एवं सांसद भूपेंद्र यादव के प्रतिनिधि के रूप में गौरव एवं
नितेश भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का पत्र गांववासियों को पढ़कर सुनाया और उनका संदेश सभी तक पहुंचाया। रागनी प्रतियोगिता में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भंडारे, भक्ति और लोक संस्कृति के संगम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बना।
- पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा लाल चंदन पाउडर हल्दी और फूलों से खेल कर मनाया होली का उत्सव आध्यात्मिक गुरु भास्कर भारद्वाज ने शास्त्रोक्त तरीके से होली का उत्सव मनाने का दिया संदेश जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कोटकासिम खैरथल -तिजारा, राजस्थान। कोटकासिम - पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में होली का उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस दौरान आध्यात्मिक गुरु भास्कर भारद्वाज ने कहा होलिका का निर्माण हमें गाय के गोबर से करना चाहिए और होलिका की पवित्र अग्नि में देसी कपूर लौंग इलाइची नारियल अर्पित करना चाहिए जिससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है! उन्होंने कहा होलिका के चारों ओर चक्कर लगाने से वात पित्त अमल शांत होते हैं शारीरिक मानसिक कष्ट खत्म होते हैं! आगे संत भास्कर भारद्वाज ने कहा होलिका की पवित्र अग्नि को घर में हर तरफ दिखाने से रोग दोष नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। इस अवसर पर पवन उर्फ गोली प्रजापत एवं पंकज पवार द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुत दी गई और सभी लोगों ने एक दूसरे को चंदन पाउडर लगाकर और फूलों से होली खेलकर भगवान के भजनों पर जमकर नृत्य किया! इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे।4
- Post by Ram Mishra1
- थानागाजी अलवर विधानसभा क्षेत्र से एन एस यू आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के शपथग्रहण समारोह से पूर्व आयोजित संकल्प सभा में से राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ शपथग्रहण समारोह आयोजित पहुंचे जिसमें शुकवार रात को कांग्रेस SC प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष,मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी धर्मवीर वर्मा थानागाजी,, जिला उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जगदीश प्रसाद, अरविंद कुमार, टिंकू वर्मा, जगदीश वर्मा, नारायण बलाई, सभी लोग कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन पहुंचे आदि मौजूद रहे हैं3
- अलवर-शाहपूरा राष्ट्रीय राजमार्गों के मीडियन (बीचो-बीच) से दोनों तरफ 75 मीटर की सीमा में बने अवैध होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य गतिविधियों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत हाईवे सीमा में आने वाले अवैध स्ट्रक्चरों पर नोटिस जारी कर उन्हें हटाया जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पिछले महीने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया है। इसमें हाईवे सीमा में आने वाले अवैध निर्माणों को चिह्नित करने और उन पर तत्काल नोटिस देकर हटाने की कार्रवाई करने के लिए कहा है। हाईकोर्ट ने यह आदेश हिम्मत सिंह गहलोत बनाम राजस्थान सरकार मामले की सुनवाई के दौरान दिए हैं।1
- राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक नई जनआंदोलन की शुरुआत की घोषणा की गई है। शीला शेखावत ने बताया कि न्याय यात्रा की शुरुआत कोटा से की गई है। उन्होंने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक इस संघर्ष में साथ दें ताकि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई साथ नहीं दे सकता तो कम से कम उनके अंतिम संघर्ष में शामिल होने का संकल्प करे। शेखावत ने जनता से आग्रह किया कि 29 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित नई न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समर्थन दें। इस घोषणा के बाद समर्थकों में सक्रियता बढ़ी है और यात्रा को लेकर विभिन्न स्थानों पर तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।1
- *खैरथल में पांच दिवसीय चेटीचंड महोत्सवः* *तैयारियों को लेकर बैठक, 17 से 21 मार्च तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम* खैरथल / हीरालाल भूरानी खैरथल में सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड महोत्सव इस वर्ष पांच दिवसीय आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार शाम आनंद नगर कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की ।यह बैठक पूज्य सिंधी पंचायत खैरथल के अध्यक्ष मुखी मनोहरलाल रोघा की अध्यक्षता में और बाबा शीतलदास लालवानी के सानिध्य में संपन्न हुई। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। *बैठक में विचार विमर्श किया* बैठक में पूज्य सिंधी पंचायत अलवर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, स्वामी ध्यानगिरी सेवा समिति के अध्यक्ष गोविन्द रोघा, मुखी अशोक महलवानी, मुखी टीकमदास मुरजानी, हीरालाल भूरानी,बाबा दयालदास प्रदनानी और झूलेलाल मंदिर के व्यवस्थापक अर्जुनदास बाबानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाजजनों से विस्तृत विचार-विमर्श किया। *17 से 21 मार्च तक चलेगा चेटीचंड महोत्सव* मंदिर व्यवस्थापक अर्जुनदास बाबानी और महेश आडतानी ने बताया-चेटीचंड महोत्सव 17 से 21 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रमों की शुरुआत 17 मार्च को शाम 4 बजे मातृशक्ति बाइक रैली से होगी। 18 मार्च को शाम 6 बजे भगवान *19 मार्च की रात को होगी सिंधी प्रतिभा सम्मान समारोह* 19 मार्च को रात 7 बजे सिंधी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 20 मार्च को सुबह 10:15 बजे झंडारोहण, 11:15 बजे कन्या भोज और दोपहर 12:15 बजे विशाल आम भंडारा होगा। इसी दिन शाम 4 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव का समापन 21 मार्च को सुबह 7 बजे भगवान झूलेलाल की आरती और पल्लव के साथ होगा। पूज्य सिंधी पंचायत अलवर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने बताया कि इस दौरान झूलेलाल मंदिर सहित शहर के मुख्य मार्गों और विभिन्न चौराहों पर आकर्षक सजावट और लाइटिंग की जाएगी। *बैठक का मंच संचालन महेश आडतानी ने किया।* ये रहे मौजूद - इस अवसर पर सेवक लालवानी, नत्थूमल रामलानी, तुलसीदास भूरानी, विजय बच्चानी, अर्जुनदास असरानी, प्रहलाद मंगलान, बूलचंद मनवानी, जाजन मुलानी, भगवानदास दादवानी, मन्नू मंघवानी, कन्हैयालाल निरंकारी, टीकमदास चंदनानी, नामदेव रामानी, श्यामलाल मंघनानी, तीर्थदास रोचवानी, सोनू सेजवानी,जाजन मुलानी, भगवानदास दादवानी, , ठाकुरदास बालानी, प्रेम प्रदनानी, आकाश चेतवानी, राजकुमार मंगलानी, चतर ज्ञानानी, बाबूलाल गोरवानी, किशनचंद भारती, लालचंद चंगानी, लजपत निहलानी, आशी कोहिस्तानी, कैलाश निहलानी, करमचंद लखवानी, विनोद वलेचा, हुकूमतराय किशनानी, नन्द रामानी, विजय पमनानी, पूरण मंगलानी, सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।2
- #Part05 खैरथल में जिला मुख्यालय को लेकर 203वें दिन तिरंगा रैली, आंदोलन जारी #PragtiNews1
- ग्राम कानहड़का में बाबा भैया का विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद रागनी प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे मुख्य अतिथि जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कानहड़का।खैरथल -तिजारा। ग्राम कानहड़का में आज बाबा भैया के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं रागनी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की, बाबा भैया का आशीर्वाद लिया तथा रागनी प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और गांववासियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गांव की समस्त सरदारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री एवं सांसद भूपेंद्र यादव के प्रतिनिधि के रूप में गौरव एवं नितेश भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का पत्र गांववासियों को पढ़कर सुनाया और उनका संदेश सभी तक पहुंचाया। रागनी प्रतियोगिता में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भंडारे, भक्ति और लोक संस्कृति के संगम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बना।4