Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक नई जनआंदोलन की शुरुआत। राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक नई जनआंदोलन की शुरुआत की घोषणा की गई है। शीला शेखावत ने बताया कि न्याय यात्रा की शुरुआत कोटा से की गई है। उन्होंने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक इस संघर्ष में साथ दें ताकि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई साथ नहीं दे सकता तो कम से कम उनके अंतिम संघर्ष में शामिल होने का संकल्प करे। शेखावत ने जनता से आग्रह किया कि 29 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित नई न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समर्थन दें। इस घोषणा के बाद समर्थकों में सक्रियता बढ़ी है और यात्रा को लेकर विभिन्न स्थानों पर तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।
एस एस मिडिया अलवर
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक नई जनआंदोलन की शुरुआत। राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक नई जनआंदोलन की शुरुआत की घोषणा की गई है। शीला शेखावत ने बताया कि न्याय यात्रा की शुरुआत कोटा से की गई है। उन्होंने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक इस संघर्ष में साथ दें ताकि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई साथ नहीं दे सकता तो कम से कम उनके अंतिम संघर्ष में शामिल होने का संकल्प करे। शेखावत ने जनता से आग्रह किया कि 29 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित नई न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समर्थन दें। इस घोषणा के बाद समर्थकों में सक्रियता बढ़ी है और यात्रा को लेकर विभिन्न स्थानों पर तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- ग्राम कानहड़का में बाबा भैया का विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद रागनी प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे मुख्य अतिथि जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कानहड़का।खैरथल -तिजारा। ग्राम कानहड़का में आज बाबा भैया के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं रागनी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की, बाबा भैया का आशीर्वाद लिया तथा रागनी प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और गांववासियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गांव की समस्त सरदारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री एवं सांसद भूपेंद्र यादव के प्रतिनिधि के रूप में गौरव एवं नितेश भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का पत्र गांववासियों को पढ़कर सुनाया और उनका संदेश सभी तक पहुंचाया। रागनी प्रतियोगिता में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भंडारे, भक्ति और लोक संस्कृति के संगम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बना।4
- Post by Ram Mishra1
- इस दुःखद घड़ी में पूरा परिवार जिस असहनीय पीड़ा से गुजर रहा है, उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें। ॐ शांति 🙏1
- *(त्यौहार )होली से सिंधियत दिवस चेटीचंड महोत्सव तक रहती है भारी मांग, पसंद आ रहा स्वाद* *फागुन में महका खैरथल, 'सिंधी घेवर' की मिठास छाई* खैरथल / हीरालाल भूरानी फाल्गुन मास की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में पारंपरिक सिंधी घेवर की खुशबू फैल गई है। मिठाई की दुकानों पर सुबह से देर रात तक कड़ाहियां चढ़ी है और कारीगर सुनहरे, जालीदार घेवर तैयार करने में जुटे हैं। होली के त्योहार पर इसकी जमकर खरीदारी हो रही है और यह सिलसिला सिंधियत दिवस चेटीचंड महोत्सव तक लगातार जारी रहता है। खैरथल का सिंधी घेवर केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि परंपरा और पारिवारिक स्नेह का प्रतीक बन चुका है। *होली पर जमकर खरीदारी* होली के अवसर पर सिंधी समाज सहित अन्य समाजों के लोग भी अपनी बहन-बेटियों को 'सामान' भेजते हैं, जिसमें सिंधी घेवर प्रमुख रूप से शामिल रहता है। इस दौरान बाजार में विशेष रौनक रहती है और प्रतिदिन किंवटल के हिसाब से घेवर की बिक्री होती है। दुकानदारों के अनुसार वर्तमान में इसकी कीमत लगभग 180 रुपए प्रति किलो है और मांग को देखते हुए अतिरिक्त कारीगर लगाए गए है। *इन प्रतिष्ठानों पर बन रहा खास घेवर* शहर के प्रमुख प्रतिष्ठान लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर विशेष रूप से पारंपरिक विधि से सिंधी घेवर तैयार किया जा रहा है। इन दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार होली के साथ-साथ चेटीचंड महोत्सव तक ऑर्डर बुकिंग लगातार चलती रहती है। *सिंधी समाज का प्रमुख पर्व* सिंधी समाज का प्रमुख पर्व चेटीचंड (सिंधियत दिवस) तक यह मिठाई बड़े पैमाने पर बनाई और बेची जाती है। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सिंधी घेवर का विशेष महत्व रहता है। लगभग 15 दिनों तक सुरक्षित रहने के कारण इसे देश के बड़े शहरों और विदेशों में बसे प्रवासी परिवारों तक कूरियर से भेजा जाता है। इस तरह खैरथल का यह पारंपरिक स्वाद "सात समंदर पार" तक अपनी पहचान बना रहा है।3
- विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में उठाये क्षेत्र के विकास के मुद्दे शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर दिया जोर | विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा किशनगढ़ बास | 16 वीं राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र सहित खैरथल-तिजारा जिले के लिए कुछ विशेष घोषणा नही किए जाने पर क्षेत्रीय विधायक दीपचन्द खैरिया ने सरकार से नाराजगी जताई है | विधायक ख़ैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में क्षेत्र के विकास के मुद्दे उठाए।शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर जोर दिया | साथ ही विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा। विधायक खैरिया ने कहा कि जो कार्य हमारी सरकार के अंतिम वर्ष में घोषित किये गए थे और उनके लिए बजट प्रावधान किये गए थे , उनको भी सरकार अभी तक पूरा नहीं करवा पाई है | सरकार की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल है | कांग्रेस सरकार ने जिले के गठन के साथ एक हजार करोड़ का बजट दिया था जिसका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है , एक भी जिला स्तरीय कार्यालय का निर्माण तो दूर भूमि आवंटन तक नहीं किया गया है | खैरथल में बाइपास ओवरब्रिज , जिला अस्पताल , किशनगढ़ बास में स्टेडियम सहित बहुत से कार्य अधूरे पड़े हुए हैं, जिनको शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाये | बजट सत्र में किशनगढ़ बास विधायक ने क्षेत्र के विकास से जुड़े अनेक सवाल उठाये हैं जिनमे जिला मुख्यालय खैरथल में भूमि आवंटन कर निर्माण कार्यालय भवन निर्माण शुरू करने , संविदा कर्मचारियों के नियमतिकरण करने , जर्जर विद्यालय भवनों और भूमिहीन विद्यालयों को जमीन आवंटन कर भवन निर्माण करने, शिक्षा और चिकित्सा में रिक्त पदों को भरने , खैरथल जिले में रोडवेज बसों की बदहाल यातायत व्यवस्था सुधारने , नगरपरिषद खैरथल , नगरपालिका किशनगढ़ बास और कोटकासिम के विकास कार्य और खैरथल-तिजारा जिले के नामकरण और मुख्यालय पर स्थिति स्पष्ट करने से सम्बंधित सवाल पूछे हैं | माननीय विधायकों के प्रोटोकाल से जुड़े एक अतारांकित प्रश्न संख्या 7132 के द्वारा पुछा गया है कि राज्य सरकार के आदेश की पालना नहीं करने वाले अधिकारिओं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार क्या कार्यवाही करने का विचार सरकार रखती है | उल्लेखनीय है कि भाजपा नेताओं के अनावश्यक दबाव में आकर कुछ अधिकारी सरकार के नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं | विधायक ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी बिना किसी के दबाव में आये नियमनुसार जनता के हित में कार्य करें और उन नेताओं को भी समझाना चाहिए कि जब जनता ने आपको नकार दिया है तो जनता की भावना को समझें और उसी के अनुसार आचरण करें | किसी भी अधिकारी कर्मचारी पर गलत और नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए दबाव नहीं बनायें | नेताओं को तो जनता चुनाव में जबाब दे देती है लेकिन कर्मचारी अधिकारी को नियम विरुद्ध कार्य करने पर नौकरी पर आंच आती है और उनका परिवार प्रभवित होता है | इसलिए कर्त्व्यनिष्ठ्पुर्वक नियमानुसार ईमानदारी से आमजन का काम करना चाहिए ।1
- #Part05 खैरथल में जिला मुख्यालय को लेकर 203वें दिन तिरंगा रैली, आंदोलन जारी #PragtiNews1
- Post by Ram Mishra1
- किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति कोटकासिम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन अहीर में अध्यापक धर्मपाल भड़ाना का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाटन अहीर में पिछले कई वर्षों से कार्यरत किशनगढ़ बास पंचायत समिति के गांव बघेरीकला निवासी धर्मपाल भड़ाना का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक दीपचंद खैरिया रहे इस मौके पर वहां के सरपंच एवं अन्य गांव के सरपंच सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने अध्यापक धर्मपाल बढ़ाना एवं विधायक दीपचंद खैरिया सहित आए हुए अन्य अतिथियों का साफा एवं माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया ने ग्रामीणों व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अध्यापक के प्रति बच्चों का लगाव होता है, ऐसा सभी अध्यापकों को करना चाहिए जिससे कि आपस में जुड़ाव हो सके।1
- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1