Shuru
Apke Nagar Ki App…
संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- Post by Pragti News1
- किसानों व युवाओ को मुख्य मंत्री ने दी सौगात सोडावास. मुख्यमंत्री भजन लाल ने राजस्थान के किसानों को सौगात दीं। भाजपा किसान मोर्चा मुंडावर अध्यक्ष वीरेन्द्र सुमन चिरूनी, किसान महा पंचायत के तहसील उपाध्यक्ष प्रदीप शेरावत, महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल के सचिव विजेंद्र चौधरी सोडावास ने बताया कि किसानों को गेहूं की फसल 150 रुपए बोनस दिया व किसान सम्मान निधि को नौ हजार हो जाने पर किसानों ने खुशी मनाई।अब किसान का गेहूं 2735 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से सरकार खरीद करेगी। किसान पोर्टल अपना नामांकन कर के फसल बेचे । मुख्यमंत्री ने युवाओं को एक लाख की जगह सवा लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा ।1
- राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक बड़े जनआंदोलन की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस आंदोलन के तहत न्याय यात्रा का शुभारंभ कोटा से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। आंदोलन की अगुवाई कर रहीं शीला शेखावत ने भावुक अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और न्याय की इस मुहिम को मजबूती प्रदान करें। शेखावत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल नहीं हो सकता, तो कम से कम 29 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित नई न्याय यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समर्थन अवश्य दे। उन्होंने इसे “अंतिम संघर्ष” बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से एकजुट होने की अपील की। घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न जिलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है और यात्रा की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। आयोजकों का दावा है कि यह जनआंदोलन राज्यव्यापी रूप लेगा और न्याय मिलने तक यह अभियान जारी रहेगा।1
- नीमराना कस्बे में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद शर्मा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सादगी के साथ शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रसाद सादगी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे। स्वतंत्र भारत की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, सचिव संजय कुमार, एडवोकेट देवेंद्र दोसोदिया, रणधीर यादव, मुकेश, विनोद सैनी, प्रवीण यादव, नेमीचंद, नरेश फौजी, रामजस झगड़ोलिया, संदीप उमरावगढ़, राजकुमार, संदीप वर्मा, रविंद्र कुमार सामरिया, मनजीत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।4
- Post by Ashok Rawat1
- किशनगढ़बास कोटकासिम मार्ग पर तूडी से भरी ट्राली पलटने से लगभग 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के एक तूड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली कोटकासिम से किशनगढ़ की ओर आ रहा था कि कोटकासिम किशनगढ़बास मार्ग पर ग्राम जाटका के पास तुड़े से भरी ट्रॉली रोड़ पर पलट गई। जिससे कोटकासिम व किशनगढ़बास की ओर से आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी । मोके पर पँहुची पुलिस ने तोड़ी ओर ट्राली को मशीन के माध्यम से हटा कर रोड जाम को खुलवाया।1
- इंद्रप्रस्थ कॉलेज में विज्ञान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन मुंडावर उपखण्ड स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस यूनिट तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में मनाया जाता है। उनके द्वारा सन 1928 में रमन प्रभाव की खोज की गई थी। इस खोज के लिए उन्हें सन 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारत युवाओं का देश है और भारतीय युवाओं को अंधविश्वास से दूर रहते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर अपनी कार्य योजनाओं का निर्धारण करना चाहिए। सन 1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ, उस समय हमारे यहां पर एक आलपिन का निर्माण भी नहीं होता था। आज हमारे देश ने विज्ञान और तकनीकी के माध्यम से सभी क्षेत्रों में तरक्की की है। हमारे वैज्ञानिक दिन-रात भारत देश को मजबूती प्रदान करने में लगे हुए हैं। विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. भगवान शर्मा एवं कॉलेज सचिव डॉ. प्रेमलता शर्मा सहित अनेक छात्राओं और स्वयंसेविकाओं के द्वारा विज्ञान दिवस पर अपने विचार रखे गए।1
- बहरीन/मिडिल ईस्ट। मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, Iran से जुड़े ड्रोन हमले में Bahrain की एक हाई-राइज़ इमारत को निशाना बनाए जाने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले के बाद तेज धमाके की आवाज सुनी गई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। पुलिस, आपातकालीन सेवाएं और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए हैं। इमारत और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक किसी प्रकार के नुकसान या हताहतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। गौरतलब है कि क्षेत्र में पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में इस हमले की खबर ने सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।1