logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित; वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर इंद्रप्रस्थ कॉलेज में विज्ञान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन मुंडावर उपखण्ड स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस यूनिट तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में मनाया जाता है। उनके द्वारा सन 1928 में रमन प्रभाव की खोज की गई थी। इस खोज के लिए उन्हें सन 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारत युवाओं का देश है और भारतीय युवाओं को अंधविश्वास से दूर रहते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर अपनी कार्य योजनाओं का निर्धारण करना चाहिए। सन 1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ, उस समय हमारे यहां पर एक आलपिन का निर्माण भी नहीं होता था। आज हमारे देश ने विज्ञान और तकनीकी के माध्यम से सभी क्षेत्रों में तरक्की की है। हमारे वैज्ञानिक दिन-रात भारत देश को मजबूती प्रदान करने में लगे हुए हैं। विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. भगवान शर्मा एवं कॉलेज सचिव डॉ. प्रेमलता शर्मा सहित अनेक छात्राओं और स्वयंसेविकाओं के द्वारा विज्ञान दिवस पर अपने विचार रखे गए।

3 hrs ago
user_पत्रकार संदीप यादव
पत्रकार संदीप यादव
Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
3 hrs ago

इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी आयोजित; वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर इंद्रप्रस्थ कॉलेज में विज्ञान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन मुंडावर उपखण्ड स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस यूनिट तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में मनाया जाता है। उनके द्वारा सन 1928 में रमन प्रभाव की खोज की गई थी। इस खोज के लिए उन्हें सन 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारत युवाओं का देश है और भारतीय युवाओं को अंधविश्वास से दूर रहते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर अपनी कार्य योजनाओं का निर्धारण करना चाहिए। सन 1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ, उस समय हमारे यहां पर एक आलपिन का निर्माण भी नहीं होता था। आज हमारे देश ने विज्ञान और तकनीकी के माध्यम से सभी क्षेत्रों में तरक्की की है। हमारे वैज्ञानिक दिन-रात भारत देश को मजबूती प्रदान करने में लगे हुए हैं। विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. भगवान शर्मा एवं कॉलेज सचिव डॉ. प्रेमलता शर्मा सहित अनेक छात्राओं और स्वयंसेविकाओं के द्वारा विज्ञान दिवस पर अपने विचार रखे गए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Pragti News
    1
    Post by Pragti News
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    36 min ago
  • खाटूधाम में आस्था का महाकुंभ: एकादशी पर उमड़ा जनसैलाब!
    1
    खाटूधाम में आस्था का महाकुंभ: एकादशी पर उमड़ा जनसैलाब!
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने रेलवे रोड से हटाया गया अतिक्रमण
    3
    थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने रेलवे रोड से हटाया गया अतिक्रमण
    user_Prem bhardwaj bhardwaj
    Prem bhardwaj bhardwaj
    Court reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • Post by Ram Mishra
    1
    Post by Ram Mishra
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • गांव पेहल श्री श्याम 4 दिवस सेवा शिविर का समापन पर सत्संग कर भंडारे का आयोजन फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी को भंडारे का आयोजन किया गया श्री श्याम 4 दिवस फाल्गुन मेले के अंदर पद यात्रियो के लिए गांव गांव शहर शहर में शिवर का आयोजन किया जाता है जिसके अंदर भक्त अपनी भक्ति का पर्चे की चाह रखते है उसी प्रकार गांव पेहल में भक्ति के लिए साथ रात्रि सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें बाबा श्याम के भजनों का गुण गान किया गया गांव के प्रमुख भजन गायकों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी । भंडारे में सुबह कन्याओं को प्रसाद खिलाया व भंडारे का प्रारम्भ किया गया जिसमे डेडराज सोनी, पवन बेनीवाल,गांधी राजपूत, योगेश जाट, संकर सैनी, मोनू सैनी, राजू मेडिकल,जेके मेडिकल, अमित रोहिल्ला समाजसेवी आशुतोष शर्मा मौजूद रहे
    4
    गांव पेहल श्री श्याम 4 दिवस सेवा शिविर का समापन पर सत्संग कर भंडारे का आयोजन
फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी को भंडारे का आयोजन किया गया श्री श्याम  4 दिवस फाल्गुन मेले के अंदर पद यात्रियो के लिए गांव गांव शहर शहर में शिवर का आयोजन किया जाता है जिसके अंदर भक्त अपनी भक्ति का पर्चे की चाह रखते 
है उसी प्रकार गांव पेहल में भक्ति के लिए साथ रात्रि सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें बाबा श्याम के भजनों का गुण गान किया गया गांव के प्रमुख भजन गायकों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी । भंडारे में सुबह कन्याओं को प्रसाद खिलाया व भंडारे का प्रारम्भ किया गया जिसमे डेडराज सोनी, पवन बेनीवाल,गांधी राजपूत, योगेश जाट, संकर सैनी, मोनू सैनी, राजू मेडिकल,जेके मेडिकल, अमित रोहिल्ला समाजसेवी आशुतोष शर्मा मौजूद रहे
    user_Choudhary Jaibeer Singh
    Choudhary Jaibeer Singh
    News Anchor अलवर, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • हरियाणा पत्रकार संघ जिला महेंद्रगढ़ होली मिलन महोत्सव में पहुंचे महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव व भिवानी महेंद्रगढ़ सासंद चौधरी धर्मवीर सिंह
    4
    हरियाणा पत्रकार संघ जिला महेंद्रगढ़ होली मिलन महोत्सव 
में पहुंचे महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव व भिवानी महेंद्रगढ़ सासंद चौधरी धर्मवीर सिंह
    user_Mahendragarh 24 News live
    Mahendragarh 24 News live
    Local News Reporter नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • नागल रानियां में भक्तिभाव के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम नागल रानियां में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को सुखदेव विदाई और सुदामा चरित्र के प्रसंग के साथ भावपूर्ण समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। कलश यात्रा से हुई भव्य शुरुआत कथा के शुभारंभ पर गाँव में 101 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई सिर पर मंगल कलश धारण कर पीत वस्त्रों में निकली महिलाओं ने पूरे गाँव की परिक्रमा की, जिससे वातावरण पूरी तरह शुद्ध और धार्मिक रंग में रंग गया। हवन, भजन और भंडारा आज कथा के अंतिम दिन सुबह विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। हवन के पश्चात आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर डांस किया और आध्यात्मिक आनंद लिया। कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान गाँव की एकता और सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला।
    1
    नागल रानियां में भक्तिभाव के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न
मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम नागल रानियां में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को सुखदेव विदाई और सुदामा चरित्र के प्रसंग के साथ भावपूर्ण समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
कलश यात्रा से हुई भव्य शुरुआत
कथा के शुभारंभ पर गाँव में 101 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई  सिर पर मंगल कलश धारण कर पीत वस्त्रों में निकली महिलाओं ने पूरे गाँव की परिक्रमा की, जिससे वातावरण पूरी तरह शुद्ध और धार्मिक रंग में रंग गया।
हवन, भजन और भंडारा
आज कथा के अंतिम दिन सुबह विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। हवन के पश्चात आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर डांस किया और आध्यात्मिक आनंद लिया।
कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान गाँव की एकता और सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 1 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर, लिया पुलिस रिमांड पर। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव डाबड़ी निवासी कपिल उर्फ़ गोलु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। जांचकर्ता ने बताया की गत 27 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी जो नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह आज एक पॉलिथीन मे गांजा लेकर बेचने के लिए राव तुलाराम पार्क रेवाड़ी के पास खडा हुआ है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पॉलिथीन में 01 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी कपिल उर्फ़ गोलु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
    3
    1 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर, लिया पुलिस रिमांड पर।
सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव डाबड़ी निवासी कपिल उर्फ़ गोलु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है।
जांचकर्ता ने बताया की गत 27 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी जो नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह आज एक पॉलिथीन मे गांजा लेकर बेचने के लिए राव तुलाराम पार्क रेवाड़ी के पास खडा हुआ है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पॉलिथीन में 01 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी कपिल उर्फ़ गोलु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
    user_Prem bhardwaj bhardwaj
    Prem bhardwaj bhardwaj
    Court reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • राजस्थान के बालोतरा जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सरवड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे पर उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का ड्राइवर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार छह यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है।
    1
    राजस्थान के बालोतरा जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सरवड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे पर उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का ड्राइवर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार छह यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और लापरवाही को माना जा रहा है।
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.