Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने रेलवे रोड से हटाया गया अतिक्रमण थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने रेलवे रोड से हटाया गया अतिक्रमण
Prem bhardwaj bhardwaj
थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने रेलवे रोड से हटाया गया अतिक्रमण थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने रेलवे रोड से हटाया गया अतिक्रमण
More news from हरियाणा and nearby areas
- थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने रेलवे रोड से हटाया गया अतिक्रमण3
- हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राम नरेंद्र रेवाड़ी पहुंची और कार्यकर्ताओं की मीटिंग लिस्ट दौरान प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस से एक सीट जरूर राज्यसभा में निकाल कर जाएगी और जब पत्रकारों ने पूछा कि इस बार में कोई खेलने तो नहीं होगा तो उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी के सभी विधायकों पर विश्वास है मैं एक मत होकर वोट करेंगे और कैंडिडेट को राज्यसभा भेजेंगे |1
- इंद्रप्रस्थ कॉलेज में विज्ञान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन मुंडावर उपखण्ड स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस यूनिट तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में मनाया जाता है। उनके द्वारा सन 1928 में रमन प्रभाव की खोज की गई थी। इस खोज के लिए उन्हें सन 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारत युवाओं का देश है और भारतीय युवाओं को अंधविश्वास से दूर रहते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर अपनी कार्य योजनाओं का निर्धारण करना चाहिए। सन 1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ, उस समय हमारे यहां पर एक आलपिन का निर्माण भी नहीं होता था। आज हमारे देश ने विज्ञान और तकनीकी के माध्यम से सभी क्षेत्रों में तरक्की की है। हमारे वैज्ञानिक दिन-रात भारत देश को मजबूती प्रदान करने में लगे हुए हैं। विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. भगवान शर्मा एवं कॉलेज सचिव डॉ. प्रेमलता शर्मा सहित अनेक छात्राओं और स्वयंसेविकाओं के द्वारा विज्ञान दिवस पर अपने विचार रखे गए।1
- अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय कुमार वर्मा की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पोक्सो) अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामलों में दोष सिद्ध होने आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 70 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2022 अक्टूबर में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी साद उर्फ इक्का को दोषी करार दिया गया। अभियोजन के अनुसार आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर नाबालिग को घर से जबरन ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता उस समय घर पर अकेली थी। मामलें में थाना फिरोजपुर झिरका में एफआईआर दर्ज की गई थी। विस्तृत सुनवाई और पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पोक्सो) के न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव तिनजान ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने विभिन्न धाराओं व पॉक्सो अधिनियम के तहत 20 वर्ष का कठोर कारावास और कुल 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। दोषी की विचाराधीन हिरासत की अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा।1
- दिन में हजारों लोग जाते हैं नीमराना कंपनी में जाने वाले लोग को बहुत प्ररसानी होता है8
- नीमराना कस्बे में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद शर्मा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सादगी के साथ शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रसाद सादगी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे। स्वतंत्र भारत की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, सचिव संजय कुमार, एडवोकेट देवेंद्र दोसोदिया, रणधीर यादव, मुकेश, विनोद सैनी, प्रवीण यादव, नेमीचंद, नरेश फौजी, रामजस झगड़ोलिया, संदीप उमरावगढ़, राजकुमार, संदीप वर्मा, रविंद्र कुमार सामरिया, मनजीत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।4
- Surat ki company1
- 1 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर, लिया पुलिस रिमांड पर। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव डाबड़ी निवासी कपिल उर्फ़ गोलु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। जांचकर्ता ने बताया की गत 27 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी जो नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह आज एक पॉलिथीन मे गांजा लेकर बेचने के लिए राव तुलाराम पार्क रेवाड़ी के पास खडा हुआ है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पॉलिथीन में 01 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी कपिल उर्फ़ गोलु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।3