Shuru
Apke Nagar Ki App…
खैरथल से विधानसभा मुंडावर मऊ से राजवाड़ा मुडियाखेडा का रास्ता नहीं बना पाए लेकिन 2 बार बजट पास हो गया है रास्ते नहीं बना पाए दिन में हजारों लोग जाते हैं नीमराना कंपनी में जाने वाले लोग को बहुत प्ररसानी होता है
दिलबाग यादव
खैरथल से विधानसभा मुंडावर मऊ से राजवाड़ा मुडियाखेडा का रास्ता नहीं बना पाए लेकिन 2 बार बजट पास हो गया है रास्ते नहीं बना पाए दिन में हजारों लोग जाते हैं नीमराना कंपनी में जाने वाले लोग को बहुत प्ररसानी होता है
More news from राजस्थान and nearby areas
- इंद्रप्रस्थ कॉलेज में विज्ञान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन मुंडावर उपखण्ड स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस यूनिट तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में मनाया जाता है। उनके द्वारा सन 1928 में रमन प्रभाव की खोज की गई थी। इस खोज के लिए उन्हें सन 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारत युवाओं का देश है और भारतीय युवाओं को अंधविश्वास से दूर रहते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर अपनी कार्य योजनाओं का निर्धारण करना चाहिए। सन 1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ, उस समय हमारे यहां पर एक आलपिन का निर्माण भी नहीं होता था। आज हमारे देश ने विज्ञान और तकनीकी के माध्यम से सभी क्षेत्रों में तरक्की की है। हमारे वैज्ञानिक दिन-रात भारत देश को मजबूती प्रदान करने में लगे हुए हैं। विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. भगवान शर्मा एवं कॉलेज सचिव डॉ. प्रेमलता शर्मा सहित अनेक छात्राओं और स्वयंसेविकाओं के द्वारा विज्ञान दिवस पर अपने विचार रखे गए।1
- दिन में हजारों लोग जाते हैं नीमराना कंपनी में जाने वाले लोग को बहुत प्ररसानी होता है8
- नीमराना कस्बे में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद शर्मा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सादगी के साथ शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रसाद सादगी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे। स्वतंत्र भारत की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, सचिव संजय कुमार, एडवोकेट देवेंद्र दोसोदिया, रणधीर यादव, मुकेश, विनोद सैनी, प्रवीण यादव, नेमीचंद, नरेश फौजी, रामजस झगड़ोलिया, संदीप उमरावगढ़, राजकुमार, संदीप वर्मा, रविंद्र कुमार सामरिया, मनजीत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।4
- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- 77 वर्ष की आयु में भी कितनी शानदार गायिका! गायन की कोई उम्र नहीं होती1
- Post by Pragti News1
- अलवर-शाहपूरा राष्ट्रीय राजमार्गों के मीडियन (बीचो-बीच) से दोनों तरफ 75 मीटर की सीमा में बने अवैध होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य गतिविधियों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत हाईवे सीमा में आने वाले अवैध स्ट्रक्चरों पर नोटिस जारी कर उन्हें हटाया जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पिछले महीने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया है। इसमें हाईवे सीमा में आने वाले अवैध निर्माणों को चिह्नित करने और उन पर तत्काल नोटिस देकर हटाने की कार्रवाई करने के लिए कहा है। हाईकोर्ट ने यह आदेश हिम्मत सिंह गहलोत बनाम राजस्थान सरकार मामले की सुनवाई के दौरान दिए हैं।1
- नागल रानियां में भक्तिभाव के साथ श्रीमद्भागवत कथा संपन्न मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम नागल रानियां में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को सुखदेव विदाई और सुदामा चरित्र के प्रसंग के साथ भावपूर्ण समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। कलश यात्रा से हुई भव्य शुरुआत कथा के शुभारंभ पर गाँव में 101 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई सिर पर मंगल कलश धारण कर पीत वस्त्रों में निकली महिलाओं ने पूरे गाँव की परिक्रमा की, जिससे वातावरण पूरी तरह शुद्ध और धार्मिक रंग में रंग गया। हवन, भजन और भंडारा आज कथा के अंतिम दिन सुबह विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। हवन के पश्चात आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर डांस किया और आध्यात्मिक आनंद लिया। कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ग्रामवासियों ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान गाँव की एकता और सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला।1