Shuru
Apke Nagar Ki App…
नारनौल, महेंद्रगढ़ , अटेली, सतनाली,हरियाणा पत्रकार संघ जिला महेंद्रगढ़ होली मिलन महोत्सव हरियाणा पत्रकार संघ जिला महेंद्रगढ़ होली मिलन महोत्सव में पहुंचे महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव व भिवानी महेंद्रगढ़ सासंद चौधरी धर्मवीर सिंह
Mahendragarh 24 News live
नारनौल, महेंद्रगढ़ , अटेली, सतनाली,हरियाणा पत्रकार संघ जिला महेंद्रगढ़ होली मिलन महोत्सव हरियाणा पत्रकार संघ जिला महेंद्रगढ़ होली मिलन महोत्सव में पहुंचे महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव व भिवानी महेंद्रगढ़ सासंद चौधरी धर्मवीर सिंह
More news from हरियाणा and nearby areas
- हरियाणा पत्रकार संघ जिला महेंद्रगढ़ होली मिलन महोत्सव में पहुंचे महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव व भिवानी महेंद्रगढ़ सासंद चौधरी धर्मवीर सिंह4
- Post by Bolti Awaaz news1
- महेंद्रगढ से युवती लापता1
- डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस जिला में पारदर्शी तरीके से आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाएं प्रमुख मार्गों को फोरलेन करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा विकास कार्यों के लिए आवंटित 80 फीसदी बजट खर्च : उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार1
- सोडावास. सोडावास के समीप नयागांव करनिकोट में भंडारा श्याम बाबा का हर्ष उल्लास के साथ शनिवार को हुआ। जिसमें आसपास व दूर-दराज के लोगों ने भगवान की प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में श्रद्धालु ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर अजय शकुंतला यादव , सतबीर यादव ट्रांसपोर्टर , मदनलाल, मनोज राव, धर्मवीर, सुरेंद्र,हीरालाल पंच,सतीश यादव, प्रकाश स्वामी, महेंद्र स्वामी सहित अनेको ग्रामीण मौजूद रहे। सोडावास... भंडारे में प्रसादी ग्रहण करते श्रद्धालु4
- *गांव पेहल श्री श्याम 4 दिवस सेवा शिविर का समापन पर सत्संग कर भंडारे का आयोजन* संवाददाता देवराज मीणा मुंडावर फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी को भंडारे का आयोजन किया गया श्री श्याम 4 दिवस फाल्गुन मेले के अंदर पद यात्रियो के लिए गांव गांव शहर शहर में शिवर का आयोजन किया जाता है जिसके अंदर भक्त अपनी भक्ति का पर्चे की चाह रखते है उसी प्रकार गांव पेहल में भक्ति के लिए साथ रात्रि सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें बाबा श्याम के भजनों का गुण गान किया गया गांव के प्रमुख भजन गायकों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी । भंडारे में सुबह कन्याओं को प्रसाद खिलाया व भंडारे का प्रारम्भ किया गया जिसमे डेडराज सोनी, पवन बेनीवाल,गांधी राजपूत, योगेश जाट, संकर सैनी, मोनू सैनी, राजू मेडिकल,जेके मेडिकल, आशुतोष शर्मा मौजूद रहे5
- 1 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार कर, लिया पुलिस रिमांड पर। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव डाबड़ी निवासी कपिल उर्फ़ गोलु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया है। जांचकर्ता ने बताया की गत 27 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी जो नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। जो वह आज एक पॉलिथीन मे गांजा लेकर बेचने के लिए राव तुलाराम पार्क रेवाड़ी के पास खडा हुआ है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कपिल उर्फ़ गोलु निवासी गांव डाबड़ी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पॉलिथीन में 01 किलो 79 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी कपिल उर्फ़ गोलु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।3
- डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस जिला में पारदर्शी तरीके से आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाएं प्रमुख मार्गों को फोरलेन करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा विकास कार्यों के लिए आवंटित 80 फीसदी बजट खर्च : उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार नारनौल, 27 फरवरी। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने आज स्थानीय लघु सचिवालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड और जिला प्रशासन की फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और हर केंद्र पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य विजन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि जिला शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर सके। जिले के बुनियादी ढांचे और सड़कों की स्थिति पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि नारनौल शहर सहित जिले के कई अन्य प्रमुख मार्गों को फोरलेन में तब्दील करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है, जिससे भविष्य में यातायात सुगम होगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न होने दिया जाए। जिले की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने जानकारी दी कि नारनौल स्थित हवाई पट्टी के विस्तार (एक्सटेंशन) की प्रक्रिया भी सुचारू रूप से जारी है। विकास कार्यों की प्रगति का विवरण देते हुए कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न मदों के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए जो बजट प्राप्त हुआ था, जिला प्रशासन ने उसका लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा विकास योजनाओं पर खर्च कर दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शेष कार्यों को भी समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।1