डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस जिला में पारदर्शी तरीके से आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाएं प्रमुख मार्गों को फोरलेन करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा विकास कार्यों के लिए आवंटित 80 फीसदी बजट खर्च : उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार नारनौल, 27 फरवरी। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने आज स्थानीय लघु सचिवालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड और जिला प्रशासन की फ्लाइंग स्क्वॉड टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और हर केंद्र पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य विजन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि जिला शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर सके। जिले के बुनियादी ढांचे और सड़कों की स्थिति पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि नारनौल शहर सहित जिले के कई अन्य प्रमुख मार्गों को फोरलेन में तब्दील करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है, जिससे भविष्य में यातायात सुगम होगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न होने दिया जाए। जिले की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने जानकारी दी कि नारनौल स्थित हवाई पट्टी के विस्तार (एक्सटेंशन) की प्रक्रिया भी सुचारू रूप से जारी है। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस जिला में पारदर्शी तरीके से आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाएं प्रमुख मार्गों को फोरलेन करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा विकास कार्यों के लिए आवंटित 80 फीसदी बजट खर्च : उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार

- हजारों भक्तों ने बाबा के जय कारें लगाते हुए दर्शन कीये1
- डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस जिला में पारदर्शी तरीके से आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाएं प्रमुख मार्गों को फोरलेन करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा विकास कार्यों के लिए आवंटित 80 फीसदी बजट खर्च : उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार1
- दक्षिणी हरियाणा कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा।1
- दक्षिण हरियाणा के साथ कांग्रेस ने किया भेदभाव विधायक कंवर सिंह यादव बोले- मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता1
- Post by PPT News1
- नीमराना कस्बे में शुक्रवार 27 फरवरी को विशाल निशान यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बावड़ी रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से हुई। इसके बाद गोगा कॉलोनी, माजरी कलां रोड, होली टीबा, कृष्णा टावर और नीमराना मोड़ से होती हुई जयपुर रोड स्थित हाईवे पर प्राचीन श्री श्याम मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्याम प्रेमियों ने जगह-जगह जेसीबी से पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु श्याम रंग में रंगे नजर आए और जमकर नृत्य किया। कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और यात्रा का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन को सफल बनाने में श्याम मंदिर कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मंगतूराम गुप्ता, नीमराना के पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, लोकेश भारद्वाज, पंडित बाबूलाल शर्मा, सतीश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता जोगिंदर ओला, होटल कारोबारी रमेश चंद जांगिड़, मनोज योगी, मोनू जांगिड़, दिनेश कुमार, घनश्याम सोनी, अमित जांगिड़, विक्की सोनी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। आज रात्रि होगा भव्य जागरण शुक्रवार रात्रि श्याम मंदिर परिसर में बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण में गायक कलाकार चांदनी भारद्वाज, मनदीप, राम सिंह मीणा एवं तन्नू म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।4
- रेवाड़ी ब्रेकिंग रेवाड़ी में रिश्वत लेता जेई रंगे हाथों गिरफ्तार ठेकेदार की पेमेंट के लिए मांगे एक लाख रूपये 5 महीने बाद होना था रिटायरमेंट एसीबी की टीम ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा में नगर पालिका के जेई को 90 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार3
- किसान हितैषी सरकार ने किसान को मजबूत बनाने के लिए बाजरे का MSP 2775 देने का काम किया।1