नीमराना श्याममय: भव्य निशान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, आज रात होगा विशाल जागरण नीमराना कस्बे में शुक्रवार 27 फरवरी को विशाल निशान यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बावड़ी रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से हुई। इसके बाद गोगा कॉलोनी, माजरी कलां रोड, होली टीबा, कृष्णा टावर और नीमराना मोड़ से होती हुई जयपुर रोड स्थित हाईवे पर प्राचीन श्री श्याम मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्याम प्रेमियों ने जगह-जगह जेसीबी से पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु श्याम रंग में रंगे नजर आए और जमकर नृत्य किया। कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और यात्रा का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन को सफल बनाने में श्याम मंदिर कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मंगतूराम गुप्ता, नीमराना के पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, लोकेश भारद्वाज, पंडित बाबूलाल शर्मा, सतीश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता जोगिंदर ओला, होटल कारोबारी रमेश चंद जांगिड़, मनोज योगी, मोनू जांगिड़, दिनेश कुमार, घनश्याम सोनी, अमित जांगिड़, विक्की सोनी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। आज रात्रि होगा भव्य जागरण शुक्रवार रात्रि श्याम मंदिर परिसर में बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण में गायक कलाकार चांदनी भारद्वाज, मनदीप, राम सिंह मीणा एवं तन्नू म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।
नीमराना श्याममय: भव्य निशान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, आज रात होगा विशाल जागरण नीमराना कस्बे में शुक्रवार 27 फरवरी को विशाल निशान यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बावड़ी रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से हुई। इसके बाद गोगा कॉलोनी, माजरी कलां रोड, होली टीबा, कृष्णा टावर और नीमराना मोड़ से होती हुई जयपुर रोड
स्थित हाईवे पर प्राचीन श्री श्याम मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्याम प्रेमियों ने जगह-जगह जेसीबी से पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु श्याम रंग में रंगे नजर आए और जमकर नृत्य किया। कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़
उमड़ी और यात्रा का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन को सफल बनाने में श्याम मंदिर कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मंगतूराम गुप्ता, नीमराना के पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, लोकेश भारद्वाज, पंडित बाबूलाल शर्मा, सतीश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता जोगिंदर ओला, होटल कारोबारी रमेश चंद जांगिड़, मनोज योगी, मोनू जांगिड़, दिनेश कुमार, घनश्याम सोनी, अमित जांगिड़, विक्की सोनी
सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। आज रात्रि होगा भव्य जागरण शुक्रवार रात्रि श्याम मंदिर परिसर में बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण में गायक कलाकार चांदनी भारद्वाज, मनदीप, राम सिंह मीणा एवं तन्नू म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।
- नीमराना कस्बे में शुक्रवार 27 फरवरी को विशाल निशान यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बावड़ी रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से हुई। इसके बाद गोगा कॉलोनी, माजरी कलां रोड, होली टीबा, कृष्णा टावर और नीमराना मोड़ से होती हुई जयपुर रोड स्थित हाईवे पर प्राचीन श्री श्याम मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्याम प्रेमियों ने जगह-जगह जेसीबी से पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु श्याम रंग में रंगे नजर आए और जमकर नृत्य किया। कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और यात्रा का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन को सफल बनाने में श्याम मंदिर कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मंगतूराम गुप्ता, नीमराना के पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, लोकेश भारद्वाज, पंडित बाबूलाल शर्मा, सतीश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता जोगिंदर ओला, होटल कारोबारी रमेश चंद जांगिड़, मनोज योगी, मोनू जांगिड़, दिनेश कुमार, घनश्याम सोनी, अमित जांगिड़, विक्की सोनी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। आज रात्रि होगा भव्य जागरण शुक्रवार रात्रि श्याम मंदिर परिसर में बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण में गायक कलाकार चांदनी भारद्वाज, मनदीप, राम सिंह मीणा एवं तन्नू म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।4
- *गांव पेहल श्री श्याम 4 दिवस सेवा शिविर का समापन पर सत्संग कर भंडारे का आयोजन* संवाददाता देवराज मीणा मुंडावर फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी को भंडारे का आयोजन किया गया श्री श्याम 4 दिवस फाल्गुन मेले के अंदर पद यात्रियो के लिए गांव गांव शहर शहर में शिवर का आयोजन किया जाता है जिसके अंदर भक्त अपनी भक्ति का पर्चे की चाह रखते है उसी प्रकार गांव पेहल में भक्ति के लिए साथ रात्रि सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें बाबा श्याम के भजनों का गुण गान किया गया गांव के प्रमुख भजन गायकों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी । भंडारे में सुबह कन्याओं को प्रसाद खिलाया व भंडारे का प्रारम्भ किया गया जिसमे डेडराज सोनी, पवन बेनीवाल,गांधी राजपूत, योगेश जाट, संकर सैनी, मोनू सैनी, राजू मेडिकल,जेके मेडिकल, आशुतोष शर्मा मौजूद रहे5
- मुंडावर नगर पालिका में सफाई टेंडर पर बवाल: 'अपनों' को ठेका देने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन1
- दक्षिण हरियाणा के साथ कांग्रेस ने किया भेदभाव विधायक कंवर सिंह यादव बोले- मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता1
- श्री श्याम मंदिर बासकृपाल नगर किशनगढ़बास में उमड़ी भीड़ श्याम बाबा का फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर भक्तों का लगा रहा तांता1
- Post by Pragti News1
- रेवाड़ी ब्रेकिंग रेवाड़ी में रिश्वत लेता जेई रंगे हाथों गिरफ्तार ठेकेदार की पेमेंट के लिए मांगे एक लाख रूपये 5 महीने बाद होना था रिटायरमेंट एसीबी की टीम ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा में नगर पालिका के जेई को 90 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार3
- जयपुर-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार रात्रि करीब 11:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे डंपर के पिछले चारों टायर अचानक फट जाने से पीछे से आ रहे लकड़ियों से भरे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि कोटपूतली की ओर से दिल्ली के कीर्ति नगर जा रहा लकड़ियों से भरा ट्रक टोल प्लाजा के पास वाहनों की भीड़ के बीच धीमी गति से आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे डंपर के पिछले चारों टायर एक साथ फट गए, जिससे डंपर अनियंत्रित हो गया। अचानक हुई इस घटना से पीछे आ रहे ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक डंपर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर शाहजहांपुर थाना पुलिस के एएसआई ओम प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय दुकानदारों और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सहयोग से घायल चालक सतवीर (निवासी कोटपूतली) को उपचार के लिए सोनी देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार चालक के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। हादसे के बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।4