Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री श्याम मंदिर बासकृपाल नगर किशनगढ़बास में उमड़ी भीड़ श्याम बाबा का फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर भक्तों का लगा रहा तांता
सुनील कान्त गोल्डी
श्री श्याम मंदिर बासकृपाल नगर किशनगढ़बास में उमड़ी भीड़ श्याम बाबा का फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर भक्तों का लगा रहा तांता
More news from राजस्थान and nearby areas
- श्री श्याम मंदिर बासकृपाल नगर किशनगढ़बास में उमड़ी भीड़ श्याम बाबा का फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर भक्तों का लगा रहा तांता1
- Post by Pragti News1
- *नगर परिषद की पहलः नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पॉलिथिन मुक्त शहर का संदेश* खैरथल / हीरालाल भूरानी शहर को स्वच्छ और पॉलिथिन मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा बाजार क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने आकर्षक एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से नागरिकों को सिंगल यूज़ पॉलिथिन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक में दिखाया गया कि पॉलिथिन के उपयोग से पर्यावरण, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। कलाकारों ने संदेश दिया कि कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग अपनाकर ही शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सकता है। नगर परिषद के अधिकारियों ने उपस्थित व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे पॉलिथिन का प्रयोग पूरी तरह बंद करें तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग दें। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। बाजार में मौजूद नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जन-जागरूकता कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में शहर के अन्य प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ।4
- Post by पत्रकार1
- मुंडावर नगर पालिका में सफाई टेंडर पर बवाल: 'अपनों' को ठेका देने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन1
- पाइप तोड़ने को लेकर सरकारी अधिकारी को धमकी और जान से मारने की कोशिश और धमकी दी गई1
- नीमराना कस्बे में शुक्रवार 27 फरवरी को विशाल निशान यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बावड़ी रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से हुई। इसके बाद गोगा कॉलोनी, माजरी कलां रोड, होली टीबा, कृष्णा टावर और नीमराना मोड़ से होती हुई जयपुर रोड स्थित हाईवे पर प्राचीन श्री श्याम मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्याम प्रेमियों ने जगह-जगह जेसीबी से पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। “हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु श्याम रंग में रंगे नजर आए और जमकर नृत्य किया। कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और यात्रा का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन को सफल बनाने में श्याम मंदिर कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मंगतूराम गुप्ता, नीमराना के पूर्व सरपंच अशोक मुद्गल, लोकेश भारद्वाज, पंडित बाबूलाल शर्मा, सतीश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता जोगिंदर ओला, होटल कारोबारी रमेश चंद जांगिड़, मनोज योगी, मोनू जांगिड़, दिनेश कुमार, घनश्याम सोनी, अमित जांगिड़, विक्की सोनी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्याम प्रेमी उपस्थित रहे। आज रात्रि होगा भव्य जागरण शुक्रवार रात्रि श्याम मंदिर परिसर में बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण में गायक कलाकार चांदनी भारद्वाज, मनदीप, राम सिंह मीणा एवं तन्नू म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।4
- भिवाड़ी में ट्रक ने कार को 20 फीट तक घसीटाः नेशनल हाईवे पर हुई टक्कर, हादसा नगीना गार्डन के सामने हुआ। इस दुर्घटना में कार का दरवाजा और दाएं तरफ के शीशे टूट गए।हादसे में कोई घायल नहीं, कार सवार लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पीटा...1