logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर भीषण हादसा: डंपर के पिछले चार टायर फटने से लकड़ियों से भरे ट्रक की टक्कर, चालक गंभीर घायल जयपुर-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार रात्रि करीब 11:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे डंपर के पिछले चारों टायर अचानक फट जाने से पीछे से आ रहे लकड़ियों से भरे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि कोटपूतली की ओर से दिल्ली के कीर्ति नगर जा रहा लकड़ियों से भरा ट्रक टोल प्लाजा के पास वाहनों की भीड़ के बीच धीमी गति से आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे डंपर के पिछले चारों टायर एक साथ फट गए, जिससे डंपर अनियंत्रित हो गया। अचानक हुई इस घटना से पीछे आ रहे ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक डंपर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर शाहजहांपुर थाना पुलिस के एएसआई ओम प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय दुकानदारों और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सहयोग से घायल चालक सतवीर (निवासी कोटपूतली) को उपचार के लिए सोनी देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार चालक के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। हादसे के बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

6 hrs ago
user_प्रेस रिपोर्टर
प्रेस रिपोर्टर
प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
6 hrs ago

शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर भीषण हादसा: डंपर के पिछले चार टायर फटने से लकड़ियों से भरे ट्रक की टक्कर, चालक गंभीर घायल जयपुर-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार रात्रि करीब 11:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे डंपर के पिछले चारों टायर अचानक फट जाने से पीछे से आ रहे लकड़ियों से भरे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

3f1a88c9-b2dc-4def-9309-dbb25cff5082

हो गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि कोटपूतली की ओर से दिल्ली के कीर्ति नगर जा रहा लकड़ियों से भरा ट्रक टोल प्लाजा के पास वाहनों की भीड़ के बीच धीमी गति से आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे डंपर के पिछले चारों टायर एक साथ फट गए, जिससे डंपर अनियंत्रित हो गया। अचानक हुई इस घटना से पीछे आ रहे ट्रक चालक का संतुलन बिगड़

17f641a5-5ae0-493d-8d7c-390f0385df17

गया और ट्रक डंपर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर शाहजहांपुर थाना पुलिस के एएसआई ओम प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और

e32e4595-cff7-486d-9e6b-c31bb3b43342

स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय दुकानदारों और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सहयोग से घायल चालक सतवीर (निवासी कोटपूतली) को उपचार के लिए सोनी देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार चालक के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। हादसे के बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More news from Alwar and nearby areas
  • जयपुर-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार रात्रि करीब 11:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे डंपर के पिछले चारों टायर अचानक फट जाने से पीछे से आ रहे लकड़ियों से भरे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि कोटपूतली की ओर से दिल्ली के कीर्ति नगर जा रहा लकड़ियों से भरा ट्रक टोल प्लाजा के पास वाहनों की भीड़ के बीच धीमी गति से आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे डंपर के पिछले चारों टायर एक साथ फट गए, जिससे डंपर अनियंत्रित हो गया। अचानक हुई इस घटना से पीछे आ रहे ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक डंपर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर शाहजहांपुर थाना पुलिस के एएसआई ओम प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय दुकानदारों और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सहयोग से घायल चालक सतवीर (निवासी कोटपूतली) को उपचार के लिए सोनी देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार चालक के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। हादसे के बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    4
    जयपुर-दिल्ली हाईवे पर गुरुवार रात्रि करीब 11:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास आगे चल रहे डंपर के पिछले चारों टायर अचानक फट जाने से पीछे से आ रहे लकड़ियों से भरे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि कोटपूतली की ओर से दिल्ली के कीर्ति नगर जा रहा लकड़ियों से भरा ट्रक टोल प्लाजा के पास वाहनों की भीड़ के बीच धीमी गति से आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे डंपर के पिछले चारों टायर एक साथ फट गए, जिससे डंपर अनियंत्रित हो गया। अचानक हुई इस घटना से पीछे आ रहे ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक डंपर से जा भिड़ा।
टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।
सूचना पर शाहजहांपुर थाना पुलिस के एएसआई ओम प्रकाश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय दुकानदारों और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सहयोग से घायल चालक सतवीर (निवासी कोटपूतली) को उपचार के लिए सोनी देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार चालक के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है।
हादसे के बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    6 hrs ago
  • Post by पत्रकार
    1
    Post by पत्रकार
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ​मुंडावर नगर पालिका में सफाई टेंडर पर बवाल: 'अपनों' को ठेका देने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    1
    ​मुंडावर नगर पालिका में सफाई टेंडर पर बवाल: 'अपनों' को ठेका देने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • श्री श्याम मंदिर बासकृपाल नगर किशनगढ़बास में उमड़ी भीड़ श्याम बाबा का फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर भक्तों का लगा रहा तांता
    1
    श्री श्याम मंदिर बासकृपाल नगर किशनगढ़बास में उमड़ी भीड़
श्याम बाबा का फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर भक्तों का लगा रहा तांता
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • नारनौल में सरकारी बस बाईक की टक्कर बाईक सवार युवक हुआ घायल लोगों ने किया रोड जाम
    2
    नारनौल में सरकारी बस बाईक की टक्कर बाईक सवार युवक हुआ घायल लोगों ने किया रोड जाम
    user_Mahendragarh 24 News live
    Mahendragarh 24 News live
    Local News Reporter नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • Post by Pragti News
    1
    Post by Pragti News
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • रेवाड़ी ब्रेकिंग रेवाड़ी में रिश्वत लेता जेई रंगे हाथों गिरफ्तार ठेकेदार की पेमेंट के लिए मांगे एक लाख रूपये 5 महीने बाद होना था रिटायरमेंट एसीबी की टीम ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा में नगर पालिका के जेई को 90 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार
    3
    रेवाड़ी ब्रेकिंग 
रेवाड़ी में रिश्वत लेता जेई रंगे हाथों गिरफ्तार
ठेकेदार की पेमेंट के लिए मांगे एक लाख रूपये 
5 महीने बाद होना था रिटायरमेंट
एसीबी की टीम ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा में नगर पालिका के जेई को 90 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार
    user_Prem bhardwaj bhardwaj
    Prem bhardwaj bhardwaj
    Court reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • नीमराना(सुनील मेघवाल) नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एसोसिएशन भवन में एमएसएमई से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. सहारण ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लघु एवं मध्यम उद्योगों तक भी प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योगों से भी अपेक्षा है कि वे सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। जयपुर से आए विशेषज्ञ दल के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार एवं राजेश कुमार ने एमएसएमई योजना, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना, जीआई टैगिंग, एक्सपोर्ट प्रमोशन योजना तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उद्यमियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों को समझते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कोटपुतली-बहरोड़ जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक भंवरलाल सैनी ने बताया कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने उद्यमियों से राजस्थान सिंगल विंडो पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि कई बार उद्यमियों को योजनाओं की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में विभाग और उद्योगों के बीच संवाद सेतु का कार्य करने वाली यह कार्यशाला अत्यंत उपयोगी रही। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हैवेल्स इंडिया के प्लांट हेड राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एसोसिएशन उद्योगों के हितों की रक्षा एवं उत्पादन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक एवं हॉटवायर के निदेशक एल.एम. माथुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, विनोद पांडे, सह महासचिव अमित यादव, लोकेंद्र कुमार, भास्कर भ्रमर, आशीष मलिक, जी.एम.ए. अध्यक्ष आर.एस. अरोड़ा, जी.आई.ए. अध्यक्ष चरणसिंह यादव, शाहजहांपुर एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्य रुकमणी कौशिक, डॉ. संजीव कुमार, एचआर फोरम महासचिव लोकेश खंडेलवाल, प्रकाश शर्मा, संदीप जांगिड़, अभिषेक शर्मा सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में उद्यमियों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर विकास की नई दिशा देने की मजबूत पहल की जा रही है।
    4
    नीमराना(सुनील मेघवाल)
नीमराना इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एसोसिएशन भवन में एमएसएमई से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओ.पी. सहारण ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल बड़े उद्योगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लघु एवं मध्यम उद्योगों तक भी प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योगों से भी अपेक्षा है कि वे सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
जयपुर से आए विशेषज्ञ दल के प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार एवं राजेश कुमार ने  एमएसएमई योजना, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना, जीआई टैगिंग, एक्सपोर्ट प्रमोशन योजना तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा ग्रीन ऑडिट योजना सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उद्यमियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों को समझते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कोटपुतली-बहरोड़ जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक भंवरलाल सैनी ने बताया कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने उद्यमियों से राजस्थान सिंगल विंडो पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि कई बार उद्यमियों को योजनाओं की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती। ऐसे में विभाग और उद्योगों के बीच संवाद सेतु का कार्य करने वाली यह कार्यशाला अत्यंत उपयोगी रही। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हैवेल्स इंडिया के प्लांट हेड राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एसोसिएशन उद्योगों के हितों की रक्षा एवं उत्पादन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इस प्रकार के आयोजनों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक एवं हॉटवायर के निदेशक एल.एम. माथुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, विनोद पांडे, सह महासचिव अमित यादव, लोकेंद्र कुमार, भास्कर भ्रमर, आशीष मलिक, जी.एम.ए. अध्यक्ष आर.एस. अरोड़ा, जी.आई.ए. अध्यक्ष चरणसिंह यादव, शाहजहांपुर एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्य रुकमणी कौशिक, डॉ. संजीव कुमार, एचआर फोरम महासचिव लोकेश खंडेलवाल, प्रकाश शर्मा, संदीप जांगिड़, अभिषेक शर्मा सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में उद्यमियों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर विकास की नई दिशा देने की मजबूत पहल की जा रही है।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.