Shuru
Apke Nagar Ki App…
इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
Pragti News
इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
More news from राजस्थान and nearby areas
- #Part05 खैरथल में जिला मुख्यालय को लेकर 203वें दिन तिरंगा रैली, आंदोलन जारी #PragtiNews1
- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- 77 वर्ष की आयु में भी कितनी शानदार गायिका! गायन की कोई उम्र नहीं होती1
- इंद्रप्रस्थ कॉलेज में विज्ञान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन मुंडावर उपखण्ड स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस यूनिट तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में मनाया जाता है। उनके द्वारा सन 1928 में रमन प्रभाव की खोज की गई थी। इस खोज के लिए उन्हें सन 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारत युवाओं का देश है और भारतीय युवाओं को अंधविश्वास से दूर रहते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर अपनी कार्य योजनाओं का निर्धारण करना चाहिए। सन 1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ, उस समय हमारे यहां पर एक आलपिन का निर्माण भी नहीं होता था। आज हमारे देश ने विज्ञान और तकनीकी के माध्यम से सभी क्षेत्रों में तरक्की की है। हमारे वैज्ञानिक दिन-रात भारत देश को मजबूती प्रदान करने में लगे हुए हैं। विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. भगवान शर्मा एवं कॉलेज सचिव डॉ. प्रेमलता शर्मा सहित अनेक छात्राओं और स्वयंसेविकाओं के द्वारा विज्ञान दिवस पर अपने विचार रखे गए।1
- दिन में हजारों लोग जाते हैं नीमराना कंपनी में जाने वाले लोग को बहुत प्ररसानी होता है8
- अलवर-शाहपूरा राष्ट्रीय राजमार्गों के मीडियन (बीचो-बीच) से दोनों तरफ 75 मीटर की सीमा में बने अवैध होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य गतिविधियों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत हाईवे सीमा में आने वाले अवैध स्ट्रक्चरों पर नोटिस जारी कर उन्हें हटाया जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पिछले महीने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया है। इसमें हाईवे सीमा में आने वाले अवैध निर्माणों को चिह्नित करने और उन पर तत्काल नोटिस देकर हटाने की कार्रवाई करने के लिए कहा है। हाईकोर्ट ने यह आदेश हिम्मत सिंह गहलोत बनाम राजस्थान सरकार मामले की सुनवाई के दौरान दिए हैं।1
- Post by Ram Mishra1
- Post by Pragti News1