मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान से जुड़े ड्रोन हमले में बहरीन की हाई-राइज़ इमारत निशाने पर बहरीन/मिडिल ईस्ट। मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, Iran से जुड़े ड्रोन हमले में Bahrain की एक हाई-राइज़ इमारत को निशाना बनाए जाने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले के बाद तेज धमाके की आवाज सुनी गई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। पुलिस, आपातकालीन सेवाएं और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए हैं। इमारत और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक किसी प्रकार के नुकसान या हताहतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। गौरतलब है कि क्षेत्र में पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में इस हमले की खबर ने सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान से जुड़े ड्रोन हमले में बहरीन की हाई-राइज़ इमारत निशाने पर बहरीन/मिडिल ईस्ट। मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, Iran से जुड़े ड्रोन हमले में Bahrain की एक हाई-राइज़ इमारत को निशाना बनाए जाने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले के बाद तेज धमाके की आवाज सुनी गई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। पुलिस, आपातकालीन सेवाएं और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए हैं। इमारत और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक किसी प्रकार के नुकसान या हताहतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। गौरतलब है कि क्षेत्र में पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में इस हमले की खबर ने सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
- पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा लाल चंदन पाउडर हल्दी और फूलों से खेल कर मनाया होली का उत्सव आध्यात्मिक गुरु भास्कर भारद्वाज ने शास्त्रोक्त तरीके से होली का उत्सव मनाने का दिया संदेश जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कोटकासिम खैरथल -तिजारा, राजस्थान। कोटकासिम - पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में होली का उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस दौरान आध्यात्मिक गुरु भास्कर भारद्वाज ने कहा होलिका का निर्माण हमें गाय के गोबर से करना चाहिए और होलिका की पवित्र अग्नि में देसी कपूर लौंग इलाइची नारियल अर्पित करना चाहिए जिससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है! उन्होंने कहा होलिका के चारों ओर चक्कर लगाने से वात पित्त अमल शांत होते हैं शारीरिक मानसिक कष्ट खत्म होते हैं! आगे संत भास्कर भारद्वाज ने कहा होलिका की पवित्र अग्नि को घर में हर तरफ दिखाने से रोग दोष नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। इस अवसर पर पवन उर्फ गोली प्रजापत एवं पंकज पवार द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुत दी गई और सभी लोगों ने एक दूसरे को चंदन पाउडर लगाकर और फूलों से होली खेलकर भगवान के भजनों पर जमकर नृत्य किया! इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे।4
- Post by Ram Mishra1
- थानागाजी अलवर विधानसभा क्षेत्र से एन एस यू आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के शपथग्रहण समारोह से पूर्व आयोजित संकल्प सभा में से राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ शपथग्रहण समारोह आयोजित पहुंचे जिसमें शुकवार रात को कांग्रेस SC प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष,मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी धर्मवीर वर्मा थानागाजी,, जिला उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जगदीश प्रसाद, अरविंद कुमार, टिंकू वर्मा, जगदीश वर्मा, नारायण बलाई, सभी लोग कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन पहुंचे आदि मौजूद रहे हैं3
- अलवर-शाहपूरा राष्ट्रीय राजमार्गों के मीडियन (बीचो-बीच) से दोनों तरफ 75 मीटर की सीमा में बने अवैध होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य गतिविधियों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत हाईवे सीमा में आने वाले अवैध स्ट्रक्चरों पर नोटिस जारी कर उन्हें हटाया जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पिछले महीने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया है। इसमें हाईवे सीमा में आने वाले अवैध निर्माणों को चिह्नित करने और उन पर तत्काल नोटिस देकर हटाने की कार्रवाई करने के लिए कहा है। हाईकोर्ट ने यह आदेश हिम्मत सिंह गहलोत बनाम राजस्थान सरकार मामले की सुनवाई के दौरान दिए हैं।1
- राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक नई जनआंदोलन की शुरुआत की घोषणा की गई है। शीला शेखावत ने बताया कि न्याय यात्रा की शुरुआत कोटा से की गई है। उन्होंने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक इस संघर्ष में साथ दें ताकि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई साथ नहीं दे सकता तो कम से कम उनके अंतिम संघर्ष में शामिल होने का संकल्प करे। शेखावत ने जनता से आग्रह किया कि 29 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित नई न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समर्थन दें। इस घोषणा के बाद समर्थकों में सक्रियता बढ़ी है और यात्रा को लेकर विभिन्न स्थानों पर तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।1
- *आज हुआ ई.पी. स्कूल में बच्चों का भव्य फन फीस्टा का आयोजन* खैरथल / हीरालाल भूरानी ई.पी. स्कूल खैरथल में 1 मार्च, रविवार को कक्षा एलकेजी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भव्य “फन फीस्टा” का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम ई.पी. स्कूल के नए प्रांगण में आयोजित हुआ।जिसमे दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम मे एच डी एफ सी बैंक मैनेजर रुपेश गुप्ता, विपुल वलेचा, उमंग गुप्ता, प्रधानचार्य रमेश चंद्र, आचार्य राजेश कुमार, राजीव कुमार एवं पूरा स्टॉफ मौजूद रहा । कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए अनेक रोचक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें कैलियोग्राफी, रीडिंग, सोलो डांसिंग, सोलो सिंगिंग, ड्रामेबाज, कैटवॉक, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट वादन, रंग भरो प्रतियोगिता आदि प्रमुख हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार इनमें से किसी एक प्रतियोगिता में भाग लिया। केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि अभिभावकों के लिए भी रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और आनंद का जबरदस्त माहौल बन गया। ई.पी. स्कूल के निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन सामान्यतः बड़े महानगरों में देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में असीम प्रतिभा छिपी होती है और ई.पी. स्कूल उन प्रतिभाओं को निखारने व तराशने का निरंतर प्रयास कर रहा है।ई.पी. स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा हाल ही में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं मे निर्णायक मण्डल मे महेश मेहरा, हवासिँह चौधरी, दीपक, गिरीश त्यागी, सुनील मांगवानी थे। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे= *सोलो सिंगिंग प्रतियोगिता* कक्षा श्रेणी – नर्सरी से प्रथम प्रथम– कबीर चांदवानी (कक्षा 1) द्वितीय – प्रिशा (नर्सरी) तृतीय – खुशी (प्ले ग्रुप) कक्षा श्रेणी – द्वितीय से पंचम प्रथम – अक्षत (कक्षा 3) द्वितीय – मनीष (कक्षा 5) कक्षा श्रेणी– 7 वीं और 8वीं प्रथम – दीर्ग पुरोहित (कक्षा 7) *नृत्य प्रतियोगिता* कक्षा श्रेणी – नर्सरी से प्रथम प्रथम – गुंज मित्तल (LKG) एवं पूर्वांश (कक्षा 2) द्वितीय – याधिरा (कक्षा 1) तृतीय – चिन्मय (LKG) कक्षा श्रेणी – द्वितीय से पंचम प्रथम – अनुष्का (कक्षा 4) द्वितीय – दीप्ति कक्षा 4 तृतीय – कनिष्का / कनक *फैशन वॉक* कक्षा श्रेणी– नर्सरी से 1 प्रथम– पूर्वांश *ड्रामेबाज़ प्रतियोगिता* प्रथम – ललित *कैलिग्राफी प्रतियोगिता* कक्षा श्रेणी – नर्सरी से प्रथम प्रथम – सत्यम द्वितीय– रिद्धि तृतीय– केशव कक्षा श्रेणी – द्वितीय से पंचम प्रथम– निहारिका द्वितीय– हिमांशु तृतीय– युरेका कक्षा श्रेणी– 7वीं से 8वीं प्रथम– अनुष्का द्वितीय– सकिना तृतीय– प्रतीक शर्मा *ड्राइंग प्रतियोगिता* कक्षा श्रेणी– नर्सरी से प्रथम प्रथम– हितेश शर्मा द्वितीय– गजल तृतीय– लवेश कक्षा श्रेणी– द्वितीय से पंचम प्रथम– दर्शिल शर्मा द्वितीय– अलंकृता कक्षा श्रेणी– 7वीं से 8वीं प्रथम– वेदिका यादव द्वितीय– परी तृतीय– सोनाक्षी *रीडिंग प्रतियोगिता* कक्षा श्रेणी – द्वितीय से पंचम प्रथम– रोनक द्वितीय– मुदित तृतीय– मयंक कक्षा श्रेणी– 7वीं से 8वीं प्रथम– दिव्या द्वितीय– प्रशांत तृतीय– जतिन यादव *म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट प्रतियोगिता* कक्षा श्रेणी– द्वितीय से पंचम प्रथम– प्रतिष्ठा द्वितीय– उर्वी शुक्ला कक्षा श्रेणी– 7वीं से 8वीं प्रथम– पार्थ द्वितीय– विशाखा विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।1
- #Part05 खैरथल में जिला मुख्यालय को लेकर 203वें दिन तिरंगा रैली, आंदोलन जारी #PragtiNews1
- ग्राम कानहड़का में बाबा भैया का विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद रागनी प्रतियोगिता में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे मुख्य अतिथि जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कानहड़का।खैरथल -तिजारा। ग्राम कानहड़का में आज बाबा भैया के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं रागनी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की, बाबा भैया का आशीर्वाद लिया तथा रागनी प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और गांववासियों द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गांव की समस्त सरदारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री एवं सांसद भूपेंद्र यादव के प्रतिनिधि के रूप में गौरव एवं नितेश भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का पत्र गांववासियों को पढ़कर सुनाया और उनका संदेश सभी तक पहुंचाया। रागनी प्रतियोगिता में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भंडारे, भक्ति और लोक संस्कृति के संगम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बना।4