logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने को नई जनआंदोलन की घोषणा, कोटा से शुरू हुई न्याय यात्रा राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक बड़े जनआंदोलन की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस आंदोलन के तहत न्याय यात्रा का शुभारंभ कोटा से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। आंदोलन की अगुवाई कर रहीं शीला शेखावत ने भावुक अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और न्याय की इस मुहिम को मजबूती प्रदान करें। शेखावत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल नहीं हो सकता, तो कम से कम 29 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित नई न्याय यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समर्थन अवश्य दे। उन्होंने इसे “अंतिम संघर्ष” बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से एकजुट होने की अपील की। घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न जिलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है और यात्रा की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। आयोजकों का दावा है कि यह जनआंदोलन राज्यव्यापी रूप लेगा और न्याय मिलने तक यह अभियान जारी रहेगा।

3 hrs ago
user_Ram Mishra
Ram Mishra
पत्रकार Alwar, Rajasthan•
3 hrs ago

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने को नई जनआंदोलन की घोषणा, कोटा से शुरू हुई न्याय यात्रा राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक बड़े जनआंदोलन की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस आंदोलन के तहत न्याय यात्रा का शुभारंभ कोटा से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। आंदोलन की अगुवाई कर रहीं शीला शेखावत ने भावुक अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और न्याय की इस मुहिम को मजबूती प्रदान करें। शेखावत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल नहीं हो सकता, तो कम से कम 29 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित नई न्याय यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समर्थन अवश्य दे। उन्होंने इसे “अंतिम संघर्ष” बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से एकजुट होने की अपील की। घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न जिलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है और यात्रा की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। आयोजकों का दावा है कि यह जनआंदोलन राज्यव्यापी रूप लेगा और न्याय मिलने तक यह अभियान जारी रहेगा।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by Ram Mishra
    1
    Post by Ram Mishra
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • जयपुर पोलो ग्राउंड में महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह का शानदार प्रदर्शन जयपुर के पोलो ग्राउंड में आयोजित मुकाबले में महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे मैच के दौरान उनकी सटीक रणनीति, तेज़ रफ्तार और संतुलित खेल ने मैदान में उत्साह का माहौल बना दिया। दर्शकों की भारी उपस्थिति और उत्साहपूर्ण समर्थन को देखकर महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए। मुकाबले के अंत में उन्होंने सभी खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए खेल भावना को सर्वोपरि बताया।
    1
    जयपुर पोलो ग्राउंड में महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह का शानदार प्रदर्शन
जयपुर के पोलो ग्राउंड में आयोजित मुकाबले में महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे मैच के दौरान उनकी सटीक रणनीति, तेज़ रफ्तार और संतुलित खेल ने मैदान में उत्साह का माहौल बना दिया।
दर्शकों की भारी उपस्थिति और उत्साहपूर्ण समर्थन को देखकर  महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए। मुकाबले के अंत में उन्होंने सभी खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए खेल भावना को सर्वोपरि बताया।
    user_एस एस मिडिया अलवर
    एस एस मिडिया अलवर
    पत्रकार मालखेड़ा, अलवर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • *(त्यौहार )होली से सिंधियत दिवस चेटीचंड महोत्सव तक रहती है भारी मांग, पसंद आ रहा स्वाद* *फागुन में महका खैरथल, 'सिंधी घेवर' की मिठास छाई* खैरथल / हीरालाल भूरानी फाल्गुन मास की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में पारंपरिक सिंधी घेवर की खुशबू फैल गई है। मिठाई की दुकानों पर सुबह से देर रात तक कड़ाहियां चढ़ी है और कारीगर सुनहरे, जालीदार घेवर तैयार करने में जुटे हैं। होली के त्योहार पर इसकी जमकर खरीदारी हो रही है और यह सिलसिला सिंधियत दिवस चेटीचंड महोत्सव तक लगातार जारी रहता है। खैरथल का सिंधी घेवर केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि परंपरा और पारिवारिक स्नेह का प्रतीक बन चुका है। *होली पर जमकर खरीदारी* होली के अवसर पर सिंधी समाज सहित अन्य समाजों के लोग भी अपनी बहन-बेटियों को 'सामान' भेजते हैं, जिसमें सिंधी घेवर प्रमुख रूप से शामिल रहता है। इस दौरान बाजार में विशेष रौनक रहती है और प्रतिदिन किंवटल के हिसाब से घेवर की बिक्री होती है। दुकानदारों के अनुसार वर्तमान में इसकी कीमत लगभग 180 रुपए प्रति किलो है और मांग को देखते हुए अतिरिक्त कारीगर लगाए गए है। *इन प्रतिष्ठानों पर बन रहा खास घेवर* शहर के प्रमुख प्रतिष्ठान लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर विशेष रूप से पारंपरिक विधि से सिंधी घेवर तैयार किया जा रहा है। इन दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार होली के साथ-साथ चेटीचंड महोत्सव तक ऑर्डर बुकिंग लगातार चलती रहती है। *सिंधी समाज का प्रमुख पर्व* सिंधी समाज का प्रमुख पर्व चेटीचंड (सिंधियत दिवस) तक यह मिठाई बड़े पैमाने पर बनाई और बेची जाती है। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सिंधी घेवर का विशेष महत्व रहता है। लगभग 15 दिनों तक सुरक्षित रहने के कारण इसे देश के बड़े शहरों और विदेशों में बसे प्रवासी परिवारों तक कूरियर से भेजा जाता है। इस तरह खैरथल का यह पारंपरिक स्वाद "सात समंदर पार" तक अपनी पहचान बना रहा है।
    3
    *(त्यौहार )होली से सिंधियत दिवस चेटीचंड महोत्सव तक रहती है भारी मांग, पसंद आ रहा स्वाद*
*फागुन में महका खैरथल, 'सिंधी घेवर' की मिठास छाई*
खैरथल  / हीरालाल भूरानी 
फाल्गुन मास की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में पारंपरिक सिंधी घेवर की खुशबू फैल गई है। मिठाई की दुकानों पर सुबह से देर रात तक कड़ाहियां चढ़ी है और कारीगर सुनहरे, जालीदार घेवर तैयार करने में जुटे हैं। होली के त्योहार पर इसकी जमकर खरीदारी हो रही है और यह सिलसिला सिंधियत दिवस चेटीचंड महोत्सव तक लगातार जारी रहता है। खैरथल का सिंधी घेवर केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि परंपरा और पारिवारिक स्नेह का प्रतीक बन चुका है।
*होली पर जमकर खरीदारी* 
होली के अवसर पर सिंधी समाज सहित अन्य समाजों के लोग भी अपनी बहन-बेटियों को 'सामान' भेजते हैं, जिसमें सिंधी घेवर प्रमुख रूप से शामिल रहता है। इस दौरान बाजार में विशेष रौनक रहती है और प्रतिदिन किंवटल के हिसाब से घेवर की बिक्री होती है। दुकानदारों के अनुसार वर्तमान में इसकी कीमत लगभग 180 रुपए प्रति किलो है और मांग को देखते हुए अतिरिक्त कारीगर लगाए गए है। 
*इन प्रतिष्ठानों पर बन रहा खास घेवर*
शहर के प्रमुख प्रतिष्ठान लक्ष्मी मिष्ठान भंडार पर विशेष रूप से पारंपरिक विधि से सिंधी घेवर तैयार किया जा रहा है। इन दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार होली के साथ-साथ  चेटीचंड महोत्सव तक ऑर्डर बुकिंग लगातार चलती रहती है।
*सिंधी समाज का प्रमुख पर्व*
सिंधी समाज का प्रमुख पर्व चेटीचंड (सिंधियत दिवस) तक यह मिठाई बड़े पैमाने पर बनाई और बेची जाती है। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सिंधी घेवर का विशेष महत्व रहता है। लगभग 15 दिनों तक सुरक्षित रहने के कारण इसे देश के बड़े शहरों और विदेशों में बसे प्रवासी परिवारों तक कूरियर से भेजा जाता है। इस तरह खैरथल का यह पारंपरिक स्वाद "सात समंदर पार" तक अपनी पहचान बना रहा है।
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Pragti News
    1
    Post by Pragti News
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • मुंडावर: भाजपा नेता भीमराज यादव ने दी होली की शुभकामनाएं; 'फूलों की होली' और 'जल संरक्षण' का दिया बड़ा संदेश मुंडावर अधर्म पर धर्म की विजय और सत्य की शक्ति के प्रतीक पावन पर्व होली व धुलंडी के अवसर पर जाट बहरोड़ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं मुंडावर उपखंड के ग्राम करनेकोट निवासी भीमराज यादव ने समस्त प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भक्ति और सत्य की जीत का पर्व भीमराज यादव ने अपने संदेश में कहा कि होली का यह पावन पर्व हमें द्वेष और भेदभाव भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पौराणिक संदर्भ देते हुए कहा कि जिस प्रकार भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति ने अहंकार और अधर्म को परास्त किया, उसी प्रकार यह त्योहार हमारे जीवन में सत्य और निष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर आता है। 'जल ही जीवन है': फूलों से होली मनाने की अपील इस वर्ष पर्व को खास बनाने के लिए भीमराज यादव ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 'फूलों की होली' (धुलंडी) मनाएं और पानी की बिल्कुल भी बर्बादी न करें। उन्होंने कहा: "जल ही जीवन है और इसे बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। प्राकृतिक फूलों से होली खेलकर हम न केवल अपनी परंपराओं का सम्मान करेंगे, बल्कि पर्यावरण और जल संरक्षण में भी योगदान देंगे।" युवाओं और समाज से एकता की अपील मंडल उपाध्यक्ष ने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया है कि वे रंगों के इस पावन पर्व को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाकर समाज में एकता का परिचय दें। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह रंगों का उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई खुशहाली लेकर आए।
    1
    मुंडावर: भाजपा नेता भीमराज यादव ने दी होली की शुभकामनाएं; 'फूलों की होली' और 'जल संरक्षण' का दिया बड़ा संदेश
मुंडावर
अधर्म पर धर्म की विजय और सत्य की शक्ति के प्रतीक पावन पर्व होली व धुलंडी के अवसर पर जाट बहरोड़ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं मुंडावर उपखंड के ग्राम करनेकोट निवासी भीमराज यादव ने समस्त प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भक्ति और सत्य की जीत का पर्व
भीमराज यादव ने अपने संदेश में कहा कि होली का यह पावन पर्व हमें द्वेष और भेदभाव भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने पौराणिक संदर्भ देते हुए कहा कि जिस प्रकार भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति ने अहंकार और अधर्म को परास्त किया, उसी प्रकार यह त्योहार हमारे जीवन में सत्य और निष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर आता है।
'जल ही जीवन है': फूलों से होली मनाने की अपील
इस वर्ष पर्व को खास बनाने के लिए भीमराज यादव ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे 'फूलों की होली' (धुलंडी) मनाएं और पानी की बिल्कुल भी बर्बादी न करें। उन्होंने कहा:
"जल ही जीवन है और इसे बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। प्राकृतिक फूलों से होली खेलकर हम न केवल अपनी परंपराओं का सम्मान करेंगे, बल्कि पर्यावरण और जल संरक्षण में भी योगदान देंगे।"
युवाओं और समाज से एकता की अपील
मंडल उपाध्यक्ष ने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया है कि वे रंगों के इस पावन पर्व को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाकर समाज में एकता का परिचय दें। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह रंगों का उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई खुशहाली लेकर आए।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में उठाये क्षेत्र के विकास के मुद्दे शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर दिया जोर | विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा किशनगढ़ बास | 16 वीं राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र सहित खैरथल-तिजारा जिले के लिए कुछ विशेष घोषणा नही किए जाने पर क्षेत्रीय विधायक दीपचन्द खैरिया ने सरकार से नाराजगी जताई है | विधायक ख़ैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में क्षेत्र के विकास के मुद्दे उठाए।शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर जोर दिया | साथ ही विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा। विधायक खैरिया ने कहा कि जो कार्य हमारी सरकार के अंतिम वर्ष में घोषित किये गए थे और उनके लिए बजट प्रावधान किये गए थे , उनको भी सरकार अभी तक पूरा नहीं करवा पाई है | सरकार की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल है | कांग्रेस सरकार ने जिले के गठन के साथ एक हजार करोड़ का बजट दिया था जिसका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है , एक भी जिला स्तरीय कार्यालय का निर्माण तो दूर भूमि आवंटन तक नहीं किया गया है | खैरथल में बाइपास ओवरब्रिज , जिला अस्पताल , किशनगढ़ बास में स्टेडियम सहित बहुत से कार्य अधूरे पड़े हुए हैं, जिनको शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाये | बजट सत्र में किशनगढ़ बास विधायक ने क्षेत्र के विकास से जुड़े अनेक सवाल उठाये हैं जिनमे जिला मुख्यालय खैरथल में भूमि आवंटन कर निर्माण कार्यालय भवन निर्माण शुरू करने , संविदा कर्मचारियों के नियमतिकरण करने , जर्जर विद्यालय भवनों और भूमिहीन विद्यालयों को जमीन आवंटन कर भवन निर्माण करने, शिक्षा और चिकित्सा में रिक्त पदों को भरने , खैरथल जिले में रोडवेज बसों की बदहाल यातायत व्यवस्था सुधारने , नगरपरिषद खैरथल , नगरपालिका किशनगढ़ बास और कोटकासिम के विकास कार्य और खैरथल-तिजारा जिले के नामकरण और मुख्यालय पर स्थिति स्पष्ट करने से सम्बंधित सवाल पूछे हैं | माननीय विधायकों के प्रोटोकाल से जुड़े एक अतारांकित प्रश्न संख्या 7132 के द्वारा पुछा गया है कि राज्य सरकार के आदेश की पालना नहीं करने वाले अधिकारिओं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार क्या कार्यवाही करने का विचार सरकार रखती है | उल्लेखनीय है कि भाजपा नेताओं के अनावश्यक दबाव में आकर कुछ अधिकारी सरकार के नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं | विधायक ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी बिना किसी के दबाव में आये नियमनुसार जनता के हित में कार्य करें और उन नेताओं को भी समझाना चाहिए कि जब जनता ने आपको नकार दिया है तो जनता की भावना को समझें और उसी के अनुसार आचरण करें | किसी भी अधिकारी कर्मचारी पर गलत और नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए दबाव नहीं बनायें | नेताओं को तो जनता चुनाव में जबाब दे देती है लेकिन कर्मचारी अधिकारी को नियम विरुद्ध कार्य करने पर नौकरी पर आंच आती है और उनका परिवार प्रभवित होता है | इसलिए कर्त्व्यनिष्ठ्पुर्वक नियमानुसार ईमानदारी से आमजन का काम करना चाहिए ।
    1
    विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में उठाये क्षेत्र के विकास के मुद्दे 
शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर दिया जोर |
विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा  
किशनगढ़ बास | 16 वीं राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र सहित खैरथल-तिजारा जिले के लिए कुछ विशेष घोषणा नही किए जाने पर क्षेत्रीय विधायक दीपचन्द खैरिया ने सरकार से नाराजगी जताई  है |
विधायक ख़ैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में क्षेत्र के विकास के मुद्दे उठाए।शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर जोर दिया | साथ ही
विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा। विधायक खैरिया ने कहा कि जो कार्य हमारी सरकार के अंतिम वर्ष में घोषित किये गए थे और उनके लिए बजट प्रावधान किये गए थे , उनको भी सरकार अभी तक पूरा नहीं करवा पाई है | सरकार की  वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल है | कांग्रेस सरकार ने जिले के गठन के साथ एक हजार करोड़ का बजट दिया था जिसका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है , एक भी जिला स्तरीय कार्यालय का निर्माण तो दूर भूमि आवंटन तक नहीं किया गया है | खैरथल में बाइपास ओवरब्रिज , जिला अस्पताल , किशनगढ़ बास में स्टेडियम सहित बहुत से कार्य अधूरे  पड़े हुए हैं, जिनको शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाये |
बजट सत्र में किशनगढ़ बास विधायक ने क्षेत्र के विकास से जुड़े अनेक सवाल उठाये हैं जिनमे जिला मुख्यालय खैरथल में भूमि आवंटन कर निर्माण  कार्यालय भवन निर्माण शुरू करने , संविदा कर्मचारियों  के नियमतिकरण करने , जर्जर विद्यालय भवनों और भूमिहीन विद्यालयों को जमीन आवंटन कर भवन निर्माण करने, शिक्षा और चिकित्सा में रिक्त पदों को भरने , खैरथल जिले में रोडवेज बसों की बदहाल यातायत व्यवस्था सुधारने , नगरपरिषद खैरथल , नगरपालिका किशनगढ़ बास और कोटकासिम के विकास कार्य और खैरथल-तिजारा जिले के नामकरण और मुख्यालय पर स्थिति स्पष्ट करने से सम्बंधित सवाल पूछे हैं |
माननीय विधायकों के प्रोटोकाल से जुड़े एक अतारांकित प्रश्न संख्या 7132 के द्वारा पुछा गया है कि  राज्य सरकार के आदेश की पालना नहीं करने वाले अधिकारिओं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार क्या कार्यवाही करने का विचार सरकार  रखती है | उल्लेखनीय है कि भाजपा नेताओं के अनावश्यक दबाव में आकर कुछ अधिकारी सरकार के नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं | विधायक ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी बिना किसी के दबाव में आये नियमनुसार जनता के हित में कार्य करें और उन नेताओं को भी समझाना चाहिए कि जब जनता ने आपको नकार दिया है तो  जनता की भावना को समझें और उसी के अनुसार आचरण करें | किसी भी अधिकारी कर्मचारी पर गलत और नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए दबाव नहीं बनायें | नेताओं को तो जनता चुनाव में जबाब दे देती है लेकिन कर्मचारी अधिकारी को नियम विरुद्ध कार्य करने पर नौकरी पर आंच आती है और उनका परिवार प्रभवित होता है | इसलिए कर्त्व्यनिष्ठ्पुर्वक नियमानुसार ईमानदारी से आमजन का काम करना चाहिए ।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Ram Mishra
    1
    Post by Ram Mishra
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • 9वी श्याम डाक ध्वज यात्रा...... करणीकोट गोगा बाबा मंदिर से खाटू श्याम के लिए रवाना सोडावास. सोडावास के समीप करनिकोट गांव से नवीं श्याम डाक ध्वज यात्रा रवाना हुई। ग्रामीणों ने श्याम डाक ध्वज यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विधिवत ढंग से तिलक लगाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस पुनीत कार्यक्रम में रामप्रसाद बसवाला, समाजसेवी मनोज यादव, मोनु खोला, ,विकास खोला, सोनू यादव, रवि यादव, रवि खोरीवाला, अक्षय कुमार, महेश योगी, पीयूष, रिंकू, दिनेश, अंकित, संगम सैन, संदीप बसवाला, मनमोहन खोरीवाला, हर्ष यादव, रोहित यादव बलराज यादव भविष्य सोनी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    9वी  श्याम डाक ध्वज यात्रा...... करणीकोट गोगा बाबा मंदिर से खाटू श्याम के लिए रवाना 
सोडावास.
सोडावास के समीप करनिकोट गांव से नवीं  श्याम डाक  ध्वज यात्रा रवाना हुई। ग्रामीणों ने श्याम डाक  ध्वज यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विधिवत ढंग से तिलक लगाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस पुनीत कार्यक्रम में  रामप्रसाद बसवाला, समाजसेवी मनोज यादव, मोनु खोला, ,विकास खोला, सोनू यादव, रवि यादव, रवि खोरीवाला, अक्षय कुमार, महेश योगी, पीयूष, रिंकू, दिनेश, अंकित, संगम सैन, संदीप बसवाला, मनमोहन खोरीवाला, हर्ष यादव, रोहित यादव बलराज यादव भविष्य सोनी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.