logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में उठाये क्षेत्र के विकास के मुद्दे शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर दिया जोर | विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा किशनगढ़ बास | 16 वीं राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र सहित खैरथल-तिजारा जिले के लिए कुछ विशेष घोषणा नही किए जाने पर क्षेत्रीय विधायक दीपचन्द खैरिया ने सरकार से नाराजगी जताई है | विधायक ख़ैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में क्षेत्र के विकास के मुद्दे उठाए।शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर जोर दिया | साथ ही विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा। विधायक खैरिया ने कहा कि जो कार्य हमारी सरकार के अंतिम वर्ष में घोषित किये गए थे और उनके लिए बजट प्रावधान किये गए थे , उनको भी सरकार अभी तक पूरा नहीं करवा पाई है | सरकार की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल है | कांग्रेस सरकार ने जिले के गठन के साथ एक हजार करोड़ का बजट दिया था जिसका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है , एक भी जिला स्तरीय कार्यालय का निर्माण तो दूर भूमि आवंटन तक नहीं किया गया है | खैरथल में बाइपास ओवरब्रिज , जिला अस्पताल , किशनगढ़ बास में स्टेडियम सहित बहुत से कार्य अधूरे पड़े हुए हैं, जिनको शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाये | बजट सत्र में किशनगढ़ बास विधायक ने क्षेत्र के विकास से जुड़े अनेक सवाल उठाये हैं जिनमे जिला मुख्यालय खैरथल में भूमि आवंटन कर निर्माण कार्यालय भवन निर्माण शुरू करने , संविदा कर्मचारियों के नियमतिकरण करने , जर्जर विद्यालय भवनों और भूमिहीन विद्यालयों को जमीन आवंटन कर भवन निर्माण करने, शिक्षा और चिकित्सा में रिक्त पदों को भरने , खैरथल जिले में रोडवेज बसों की बदहाल यातायत व्यवस्था सुधारने , नगरपरिषद खैरथल , नगरपालिका किशनगढ़ बास और कोटकासिम के विकास कार्य और खैरथल-तिजारा जिले के नामकरण और मुख्यालय पर स्थिति स्पष्ट करने से सम्बंधित सवाल पूछे हैं | माननीय विधायकों के प्रोटोकाल से जुड़े एक अतारांकित प्रश्न संख्या 7132 के द्वारा पुछा गया है कि राज्य सरकार के आदेश की पालना नहीं करने वाले अधिकारिओं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार क्या कार्यवाही करने का विचार सरकार रखती है | उल्लेखनीय है कि भाजपा नेताओं के अनावश्यक दबाव में आकर कुछ अधिकारी सरकार के नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं | विधायक ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी बिना किसी के दबाव में आये नियमनुसार जनता के हित में कार्य करें और उन नेताओं को भी समझाना चाहिए कि जब जनता ने आपको नकार दिया है तो जनता की भावना को समझें और उसी के अनुसार आचरण करें | किसी भी अधिकारी कर्मचारी पर गलत और नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए दबाव नहीं बनायें | नेताओं को तो जनता चुनाव में जबाब दे देती है लेकिन कर्मचारी अधिकारी को नियम विरुद्ध कार्य करने पर नौकरी पर आंच आती है और उनका परिवार प्रभवित होता है | इसलिए कर्त्व्यनिष्ठ्पुर्वक नियमानुसार ईमानदारी से आमजन का काम करना चाहिए ।

3 hrs ago
user_सुनील कान्त गोल्डी
सुनील कान्त गोल्डी
रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
3 hrs ago

विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में उठाये क्षेत्र के विकास के मुद्दे शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर दिया जोर | विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा किशनगढ़ बास | 16 वीं राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र सहित खैरथल-तिजारा जिले के लिए कुछ विशेष घोषणा नही किए जाने पर क्षेत्रीय विधायक दीपचन्द खैरिया ने सरकार से नाराजगी जताई है | विधायक ख़ैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि विधायक दीपचंद खैरिया ने विधानसभा में क्षेत्र के विकास के मुद्दे उठाए।शिक्षा ,चिकित्सा , यातायात व्यवस्था सुधारने सहित खैरथल जिला मुख्यालय पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाने पर जोर दिया | साथ ही विधायक प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए कहा। विधायक खैरिया ने कहा कि जो कार्य हमारी सरकार के अंतिम वर्ष में घोषित किये गए थे और उनके लिए बजट प्रावधान किये गए थे , उनको भी सरकार अभी तक पूरा नहीं करवा पाई है | सरकार की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह फेल है | कांग्रेस सरकार ने जिले के गठन के साथ एक हजार करोड़ का बजट दिया था जिसका अभी तक उपयोग नहीं किया गया है , एक भी जिला स्तरीय कार्यालय का निर्माण तो दूर भूमि आवंटन तक नहीं किया गया है | खैरथल में बाइपास ओवरब्रिज , जिला अस्पताल , किशनगढ़ बास में स्टेडियम सहित बहुत से कार्य अधूरे पड़े हुए हैं, जिनको शीघ्र शुरू कर पूरा किया जाये | बजट सत्र में किशनगढ़ बास विधायक ने क्षेत्र के विकास से जुड़े अनेक सवाल उठाये हैं जिनमे जिला मुख्यालय खैरथल में भूमि आवंटन कर निर्माण कार्यालय भवन निर्माण शुरू करने , संविदा कर्मचारियों के नियमतिकरण करने , जर्जर विद्यालय भवनों और भूमिहीन विद्यालयों को जमीन आवंटन कर भवन निर्माण करने, शिक्षा और चिकित्सा में रिक्त पदों को भरने , खैरथल जिले में रोडवेज बसों की बदहाल यातायत व्यवस्था सुधारने , नगरपरिषद खैरथल , नगरपालिका किशनगढ़ बास और कोटकासिम के विकास कार्य और खैरथल-तिजारा जिले के नामकरण और मुख्यालय पर स्थिति स्पष्ट करने से सम्बंधित सवाल पूछे हैं | माननीय विधायकों के प्रोटोकाल से जुड़े एक अतारांकित प्रश्न संख्या 7132 के द्वारा पुछा गया है कि राज्य सरकार के आदेश की पालना नहीं करने वाले अधिकारिओं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार क्या कार्यवाही करने का विचार सरकार रखती है | उल्लेखनीय है कि भाजपा नेताओं के अनावश्यक दबाव में आकर कुछ अधिकारी सरकार के नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं | विधायक ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी बिना किसी के दबाव में आये नियमनुसार जनता के हित में कार्य करें और उन नेताओं को भी समझाना चाहिए कि जब जनता ने आपको नकार दिया है तो जनता की भावना को समझें और उसी के अनुसार आचरण करें | किसी भी अधिकारी कर्मचारी पर गलत और नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए दबाव नहीं बनायें | नेताओं को तो जनता चुनाव में जबाब दे देती है लेकिन कर्मचारी अधिकारी को नियम विरुद्ध कार्य करने पर नौकरी पर आंच आती है और उनका परिवार प्रभवित होता है | इसलिए कर्त्व्यनिष्ठ्पुर्वक नियमानुसार ईमानदारी से आमजन का काम करना चाहिए ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Pragti News
    1
    Post by Pragti News
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • किसानों व युवाओ को मुख्य मंत्री ने दी सौगात सोडावास. मुख्यमंत्री भजन लाल ने राजस्थान के किसानों को सौगात दीं। भाजपा किसान मोर्चा मुंडावर अध्यक्ष वीरेन्द्र सुमन चिरूनी, किसान महा पंचायत के तहसील उपाध्यक्ष प्रदीप शेरावत, महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल के सचिव विजेंद्र चौधरी सोडावास ने बताया कि किसानों को गेहूं की फसल 150 रुपए बोनस दिया व किसान सम्मान निधि को नौ हजार हो जाने पर किसानों ने खुशी मनाई।अब किसान का गेहूं 2735 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से सरकार खरीद करेगी। किसान पोर्टल अपना नामांकन कर के फसल बेचे । मुख्यमंत्री ने युवाओं को एक लाख की जगह सवा लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा ।
    1
    किसानों  व युवाओ को मुख्य मंत्री ने दी सौगात 
सोडावास.                                 मुख्यमंत्री भजन लाल ने राजस्थान के किसानों को  सौगात दीं। भाजपा किसान मोर्चा मुंडावर अध्यक्ष वीरेन्द्र सुमन चिरूनी, किसान महा पंचायत के तहसील उपाध्यक्ष प्रदीप शेरावत, महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल के सचिव विजेंद्र चौधरी सोडावास ने बताया कि किसानों को गेहूं की फसल 150 रुपए बोनस दिया व किसान सम्मान निधि को नौ हजार हो जाने पर किसानों ने खुशी मनाई।अब किसान का गेहूं 2735 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से सरकार खरीद  करेगी। किसान पोर्टल अपना नामांकन कर के फसल बेचे । मुख्यमंत्री ने युवाओं को एक लाख की जगह सवा लाख युवाओं को  रोजगार मिलेगा  ।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक बड़े जनआंदोलन की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस आंदोलन के तहत न्याय यात्रा का शुभारंभ कोटा से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। आंदोलन की अगुवाई कर रहीं शीला शेखावत ने भावुक अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और न्याय की इस मुहिम को मजबूती प्रदान करें। शेखावत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल नहीं हो सकता, तो कम से कम 29 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित नई न्याय यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समर्थन अवश्य दे। उन्होंने इसे “अंतिम संघर्ष” बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से एकजुट होने की अपील की। घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न जिलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है और यात्रा की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। आयोजकों का दावा है कि यह जनआंदोलन राज्यव्यापी रूप लेगा और न्याय मिलने तक यह अभियान जारी रहेगा।
    1
    राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक बड़े जनआंदोलन की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। इस आंदोलन के तहत न्याय यात्रा का शुभारंभ कोटा से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।
आंदोलन की अगुवाई कर रहीं शीला शेखावत ने भावुक अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि न्याय और स्वाभिमान की लड़ाई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और न्याय की इस मुहिम को मजबूती प्रदान करें।
शेखावत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति यात्रा में सक्रिय रूप से शामिल नहीं हो सकता, तो कम से कम 29 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित नई न्याय यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समर्थन अवश्य दे। उन्होंने इसे “अंतिम संघर्ष” बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से एकजुट होने की अपील की।
घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न जिलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है और यात्रा की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। आयोजकों का दावा है कि यह जनआंदोलन राज्यव्यापी रूप लेगा और न्याय मिलने तक यह अभियान जारी रहेगा।
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    1 hr ago
  • नीमराना कस्बे में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद शर्मा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सादगी के साथ शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रसाद सादगी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे। स्वतंत्र भारत की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, सचिव संजय कुमार, एडवोकेट देवेंद्र दोसोदिया, रणधीर यादव, मुकेश, विनोद सैनी, प्रवीण यादव, नेमीचंद, नरेश फौजी, रामजस झगड़ोलिया, संदीप उमरावगढ़, राजकुमार, संदीप वर्मा, रविंद्र कुमार सामरिया, मनजीत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    नीमराना कस्बे में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद शर्मा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सादगी के साथ शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर नीमराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. प्रसाद सादगी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति थे। स्वतंत्र भारत की लोकतांत्रिक नींव को मजबूत करने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी, नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, सचिव संजय कुमार, एडवोकेट देवेंद्र दोसोदिया, रणधीर यादव, मुकेश, विनोद सैनी, प्रवीण यादव, नेमीचंद, नरेश फौजी, रामजस झगड़ोलिया, संदीप उमरावगढ़, राजकुमार, संदीप वर्मा, रविंद्र कुमार सामरिया, मनजीत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगर के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    23 hrs ago
  • राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक नई जनआंदोलन की शुरुआत की घोषणा की गई है। शीला शेखावत ने बताया कि न्याय यात्रा की शुरुआत कोटा से की गई है। उन्होंने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक इस संघर्ष में साथ दें ताकि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई साथ नहीं दे सकता तो कम से कम उनके अंतिम संघर्ष में शामिल होने का संकल्प करे। शेखावत ने जनता से आग्रह किया कि 29 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित नई न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समर्थन दें। इस घोषणा के बाद समर्थकों में सक्रियता बढ़ी है और यात्रा को लेकर विभिन्न स्थानों पर तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।
    1
    राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक नई जनआंदोलन की शुरुआत की घोषणा की गई है।
शीला शेखावत ने बताया कि न्याय यात्रा की शुरुआत कोटा से की गई है। उन्होंने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक इस संघर्ष में साथ दें ताकि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को न्याय मिल सके।
उन्होंने कहा कि यदि कोई साथ नहीं दे सकता तो कम से कम उनके अंतिम संघर्ष में शामिल होने का संकल्प करे। शेखावत ने जनता से आग्रह किया कि 29 मार्च को जयपुर में प्रस्तावित नई न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समर्थन दें।
इस घोषणा के बाद समर्थकों में सक्रियता बढ़ी है और यात्रा को लेकर विभिन्न स्थानों पर तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।
    user_एस एस मिडिया अलवर
    एस एस मिडिया अलवर
    पत्रकार मालखेड़ा, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • किशनगढ़बास कोटकासिम मार्ग पर तूडी से भरी ट्राली पलटने से लगभग 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के एक तूड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली कोटकासिम से किशनगढ़ की ओर आ रहा था कि कोटकासिम किशनगढ़बास मार्ग पर ग्राम जाटका के पास तुड़े से भरी ट्रॉली रोड़ पर पलट गई। जिससे कोटकासिम व किशनगढ़बास की ओर से आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी । मोके पर पँहुची पुलिस ने तोड़ी ओर ट्राली को मशीन के माध्यम से हटा कर रोड जाम को खुलवाया।
    1
    किशनगढ़बास कोटकासिम मार्ग पर तूडी से भरी ट्राली पलटने से लगभग 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तड़के एक तूड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्राली कोटकासिम से किशनगढ़ की ओर आ रहा था कि कोटकासिम किशनगढ़बास मार्ग पर ग्राम जाटका के पास तुड़े से भरी ट्रॉली रोड़ पर पलट गई। जिससे कोटकासिम व किशनगढ़बास की ओर से आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गयी । मोके पर पँहुची पुलिस ने तोड़ी ओर ट्राली को मशीन के माध्यम से हटा कर  रोड जाम को खुलवाया।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • इंद्रप्रस्थ कॉलेज में विज्ञान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन मुंडावर उपखण्ड स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस यूनिट तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में मनाया जाता है। उनके द्वारा सन 1928 में रमन प्रभाव की खोज की गई थी। इस खोज के लिए उन्हें सन 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारत युवाओं का देश है और भारतीय युवाओं को अंधविश्वास से दूर रहते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर अपनी कार्य योजनाओं का निर्धारण करना चाहिए। सन 1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ, उस समय हमारे यहां पर एक आलपिन का निर्माण भी नहीं होता था। आज हमारे देश ने विज्ञान और तकनीकी के माध्यम से सभी क्षेत्रों में तरक्की की है। हमारे वैज्ञानिक दिन-रात भारत देश को मजबूती प्रदान करने में लगे हुए हैं। विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. भगवान शर्मा एवं कॉलेज सचिव डॉ. प्रेमलता शर्मा सहित अनेक छात्राओं और स्वयंसेविकाओं के द्वारा विज्ञान दिवस पर अपने विचार रखे गए।
    1
    इंद्रप्रस्थ कॉलेज में विज्ञान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
मुंडावर उपखण्ड स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में एनएसएस यूनिट तथा रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि यह दिन भारत के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की स्मृति में मनाया जाता है। उनके द्वारा सन 1928 में रमन प्रभाव की खोज की गई थी। इस खोज के लिए उन्हें सन 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। भारत युवाओं का देश है और भारतीय युवाओं को अंधविश्वास से दूर रहते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर अपनी कार्य योजनाओं का निर्धारण करना चाहिए। सन 1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ, उस समय हमारे यहां पर एक आलपिन का निर्माण भी नहीं होता था। आज हमारे देश ने विज्ञान और तकनीकी के माध्यम से सभी क्षेत्रों में तरक्की की है। हमारे वैज्ञानिक दिन-रात भारत देश को मजबूती प्रदान करने में लगे हुए हैं। विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. भगवान शर्मा एवं कॉलेज सचिव डॉ. प्रेमलता शर्मा सहित अनेक छात्राओं और स्वयंसेविकाओं के द्वारा विज्ञान दिवस पर अपने विचार रखे गए।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • बहरीन/मिडिल ईस्ट। मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, Iran से जुड़े ड्रोन हमले में Bahrain की एक हाई-राइज़ इमारत को निशाना बनाए जाने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले के बाद तेज धमाके की आवाज सुनी गई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। पुलिस, आपातकालीन सेवाएं और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए हैं। इमारत और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक किसी प्रकार के नुकसान या हताहतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। गौरतलब है कि क्षेत्र में पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में इस हमले की खबर ने सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
    1
    बहरीन/मिडिल ईस्ट।
मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, Iran से जुड़े ड्रोन हमले में Bahrain की एक हाई-राइज़ इमारत को निशाना बनाए जाने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमले के बाद तेज धमाके की आवाज सुनी गई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। पुलिस, आपातकालीन सेवाएं और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंच गए हैं। इमारत और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।
हालांकि अब तक किसी प्रकार के नुकसान या हताहतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में इस हमले की खबर ने सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.