logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जंगल सिंगापट्टी में मुर्गों से भरी पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद पलटी पिकअप को कराया सीधा पडरौना (कुशीनगर)। बांसी रोड स्थित ग्राम सभा जंगल सिंगापट्टी के पास रविवार को मुर्गों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई और बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार, पिकअप मुर्गों को लेकर बांसी रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान जंगल सिंगापट्टी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक की मदद में जुट गए। पलटी पिकअप को दोबारा खड़ा करने के लिए ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन मंगवाई। इसके बाद जेसीबी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद वाहन को सीधा कराया गया। ग्रामीणों के सहयोग से पिकअप सुरक्षित खड़ी होने के बाद चालक ने राहत की सांस ली। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से स्थानीय लोगों ने राहत जताई। चालक के सुरक्षित बचने से एक बड़ा हादसा टल गया।

17 hrs ago
user_राजेश पाण्डेय
राजेश पाण्डेय
Court reporter कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

जंगल सिंगापट्टी में मुर्गों से भरी पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद पलटी पिकअप को कराया सीधा पडरौना (कुशीनगर)। बांसी रोड स्थित ग्राम सभा जंगल सिंगापट्टी के पास रविवार को मुर्गों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई और बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार, पिकअप मुर्गों को लेकर बांसी रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान जंगल सिंगापट्टी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक की मदद में जुट गए। पलटी पिकअप को दोबारा खड़ा करने के लिए ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन मंगवाई। इसके बाद जेसीबी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद वाहन को सीधा कराया गया। ग्रामीणों के सहयोग से पिकअप सुरक्षित खड़ी होने के बाद चालक ने राहत की सांस ली। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से स्थानीय लोगों ने राहत जताई। चालक के सुरक्षित बचने से एक बड़ा हादसा टल गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जंगल सिंगापट्टी में मुर्गों से भरी पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद पलटी पिकअप को कराया सीधा पडरौना (कुशीनगर)। बांसी रोड स्थित ग्राम सभा जंगल सिंगापट्टी के पास रविवार को मुर्गों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई और बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार, पिकअप मुर्गों को लेकर बांसी रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान जंगल सिंगापट्टी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक की मदद में जुट गए। पलटी पिकअप को दोबारा खड़ा करने के लिए ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन मंगवाई। इसके बाद जेसीबी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद वाहन को सीधा कराया गया। ग्रामीणों के सहयोग से पिकअप सुरक्षित खड़ी होने के बाद चालक ने राहत की सांस ली। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से स्थानीय लोगों ने राहत जताई। चालक के सुरक्षित बचने से एक बड़ा हादसा टल गया।
    1
    जंगल सिंगापट्टी में मुर्गों से भरी पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद पलटी पिकअप को कराया सीधा

पडरौना (कुशीनगर)। बांसी रोड स्थित ग्राम सभा जंगल सिंगापट्टी के पास रविवार को मुर्गों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई और बड़ी दुर्घटना टल गई।

जानकारी के अनुसार, पिकअप मुर्गों को लेकर बांसी रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान जंगल सिंगापट्टी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक की मदद में जुट गए। पलटी पिकअप को दोबारा खड़ा करने के लिए ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन मंगवाई। इसके बाद जेसीबी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद वाहन को सीधा कराया गया।

ग्रामीणों के सहयोग से पिकअप सुरक्षित खड़ी होने के बाद चालक ने राहत की सांस ली। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से स्थानीय लोगों ने राहत जताई। चालक के सुरक्षित बचने से एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_राजेश पाण्डेय
    राजेश पाण्डेय
    Court reporter कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कुशीनगर /हाटा - रुखसाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा! हत्या से पहले शिकायत, एक दिन पहले धमकी का आरोप… आखिर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पीड़ित परिवार से मिली जमीयत उलमा की टीम, अब न्याय की उम्मीद!सच्चाई सामने आए, निष्पक्ष जाँच हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले!
    1
    कुशीनगर /हाटा - रुखसाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा!  हत्या से पहले शिकायत, एक दिन पहले धमकी का आरोप… आखिर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पीड़ित परिवार से मिली जमीयत उलमा की टीम, अब न्याय की उम्मीद!सच्चाई सामने आए, निष्पक्ष जाँच हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले!
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने यातायात माह का किया शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली महराजगंज। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को यातायात माह नवंबर-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखा गया। यह जागरूकता रैली पुलिस कार्यालय से शुरू होकर उद्योग चौराहा, नगर तिराहा, नवीन सब्जी मंडी और हनुमानगढ़ी सहित शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए यातायात कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान पुलिस कर्मियों ने आम लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। हाथों में जागरूकता स्लोगन की तख्तियां लिए पुलिसकर्मी लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बता रहे थे। इस अवसर पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करे। उन्होंने कहा कि यातायात माह के दौरान पूरे नवंबर जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर गोष्ठी, सेमिनार और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। एसपी ने स्पष्ट कहा कि जागरूकता के साथ-साथ सख्ती भी बरती जाएगी। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और तीन सवारी जैसी लापरवाहियों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की कि अभिभावक नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार, यातायात निरीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने यातायात माह का किया शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली
महराजगंज। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को यातायात माह नवंबर-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखा गया।
यह जागरूकता रैली पुलिस कार्यालय से शुरू होकर उद्योग चौराहा, नगर तिराहा, नवीन सब्जी मंडी और हनुमानगढ़ी सहित शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए यातायात कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान पुलिस कर्मियों ने आम लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। हाथों में जागरूकता स्लोगन की तख्तियां लिए पुलिसकर्मी लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बता रहे थे।
इस अवसर पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करे। उन्होंने कहा कि यातायात माह के दौरान पूरे नवंबर जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर गोष्ठी, सेमिनार और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
एसपी ने स्पष्ट कहा कि जागरूकता के साथ-साथ सख्ती भी बरती जाएगी। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और तीन सवारी जैसी लापरवाहियों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अपील की कि अभिभावक नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार, यातायात निरीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जनपद कुशीनगर के भटवलिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती। जनपद कुशीनगर के भटवलिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल पर मीडिया से मुखातिब होते क्या कुछ कहा आइए देखते हैं।
    1
    जनपद कुशीनगर के भटवलिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मनाई गई जयंती।
जनपद कुशीनगर के भटवलिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल पर मीडिया से मुखातिब होते क्या कुछ कहा आइए देखते हैं।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *सिसवा में कल अज़ीमुश्शान जलसा, तैयारी पूरी*सय्यदा नूरी गर्ल्स कॉलेज, सिसवा खुर्द, खेखड़ा के पास *सिसवा बाजार, महराजगंज।* सय्यदा नूरी गर्ल्स कॉलेज, सिसवा खुर्द, खेखड़ा के पास कल *2 नवम्बर बरोज़ पीर (सोमवार) बाद नमाज़-ए-मग़रिब 6:30 बजे से* फैज़ाने आला हज़रत कॉन्फ्रेंस व जश्ने रदा-ए-किरअत का अज़ीमुश्शान जलसा मुनअक़िद किया जा रहा है। जलसे में *खतीबे सुदुसी ताजुश्शरिया हज़रत मौलाना नोमान अख्तर जमाली साहब क़िबला, नवादा बिहार* बतौर मुख्य अतिथि तशरीफ ला रहे हैं। वहीं हिंदुस्तान के जाने-माने अनाउंसर व मशहूर-ए-हिंदोस्तान *हलचल सिवानी साहब* निज़ामत के फराइज़ अंजाम देंगे। इसके अलावा बिरादराने तरन्नुम शायर-ए-इस्लाम *हज़रत मोहम्मद साजिद रज़ा साहब मुरादाबाद, गाजीपुर* और *हज़रत गुलाम नूरे मुजस्सम साहब उन्नाव* अपनी नात-ए-पाक से महफिल को रौशन करेंगे। जलसे में इलाके के नामवर उलेमा-ए-किराम व शोरा-ए-इज़ाम भी तशरीफ ला रहे हैं। इंतज़ामिया कमेटी ने सभी अहले इस्लाम से वक्त की पाबंदी के साथ तशरीफ लाकर जलसे को कामयाब बनाने की अपील की है। *बमुकाम:* सय्यदा नूरी गर्ल्स कॉलेज, सिसवा खुर्द, खेखड़ा के पास, सिसवा बाजार, महराजगंज।
    2
    *सिसवा में कल अज़ीमुश्शान जलसा, तैयारी पूरी*सय्यदा नूरी गर्ल्स कॉलेज, सिसवा खुर्द, खेखड़ा के पास

*सिसवा बाजार, महराजगंज।* सय्यदा नूरी गर्ल्स कॉलेज, सिसवा खुर्द, खेखड़ा के पास कल *2 नवम्बर बरोज़ पीर (सोमवार) बाद नमाज़-ए-मग़रिब 6:30 बजे से* फैज़ाने आला हज़रत कॉन्फ्रेंस व जश्ने रदा-ए-किरअत का अज़ीमुश्शान जलसा मुनअक़िद किया जा रहा है।
जलसे में *खतीबे सुदुसी ताजुश्शरिया हज़रत मौलाना नोमान अख्तर जमाली साहब क़िबला, नवादा बिहार* बतौर मुख्य अतिथि तशरीफ ला रहे हैं।
वहीं हिंदुस्तान के जाने-माने अनाउंसर व मशहूर-ए-हिंदोस्तान *हलचल सिवानी साहब* निज़ामत के फराइज़ अंजाम देंगे। इसके अलावा बिरादराने तरन्नुम शायर-ए-इस्लाम *हज़रत मोहम्मद साजिद रज़ा साहब मुरादाबाद, गाजीपुर* और *हज़रत गुलाम नूरे मुजस्सम साहब उन्नाव* अपनी नात-ए-पाक से महफिल को रौशन करेंगे।
जलसे में इलाके के नामवर उलेमा-ए-किराम व शोरा-ए-इज़ाम भी तशरीफ ला रहे हैं।
इंतज़ामिया कमेटी ने सभी अहले इस्लाम से वक्त की पाबंदी के साथ तशरीफ लाकर जलसे को कामयाब बनाने की अपील की है।
*बमुकाम:* सय्यदा नूरी गर्ल्स कॉलेज, सिसवा खुर्द, खेखड़ा के पास, सिसवा बाजार, महराजगंज।
    user_इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन
    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 📍 मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मचा हड़कंप! 🚨 महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी से शादी करने की मांग पर अड़ी रही। युवती को नीचे उतारने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक मान-मनौव्वल का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन की टीम युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही। ⚠️ पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई और युवती के नीचे उतरने की स्थिति पर नजर बनी हुई है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज
📍 मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मचा हड़कंप!

🚨
महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी से शादी करने की मांग पर अड़ी रही। युवती को नीचे उतारने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक मान-मनौव्वल का प्रयास किया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन की टीम युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही।
⚠️ पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई और युवती के नीचे उतरने की स्थिति पर नजर बनी हुई है।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर गिरा बांस का पेड़, बेलवां बलुआ में बिजली गुल कुशीनगर। हाटा तहसील के अंतर्गत बेलवां बलुआ ग्राम सभा में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन पर बांस का पेड़ गिरने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बिजली लाइन पर बांस का पेड़ गिरने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर विभागीय कर्मचारियों ने जल्द मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया। हालांकि, ग्रामीण अभी भी बिजली विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने और आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। बिजली न होने के कारण घरेलू कार्यों सहित अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर बांस का पेड़ हटवाने और बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कराने की मांग की है।
    1
    11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर गिरा बांस का पेड़, बेलवां बलुआ में बिजली गुल
कुशीनगर। हाटा तहसील के  अंतर्गत बेलवां बलुआ ग्राम सभा में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन पर बांस का पेड़ गिरने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि बिजली लाइन पर बांस का पेड़ गिरने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग के कर्मचारियों को फोन पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर विभागीय कर्मचारियों ने जल्द मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया।
हालांकि, ग्रामीण अभी भी बिजली विभाग के कर्मचारियों के पहुंचने और आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। बिजली न होने के कारण घरेलू कार्यों सहित अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
वहीं, 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर बांस का पेड़ हटवाने और बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कराने की मांग की है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कुशीनगर एसपी के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारम्भ एवं जागरूकता रैली का आयोजन कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में यातायात माह नवम्बर-2026" का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राकेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात अश्वनी कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली पडरौना ओम प्रकाश तिवारी, यातायात उपनिरीक्षकगण, यातायात शाखा के अन्य कर्मचारीगण, जनपद के सम्मानित संभ्रांत व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक अपने वाहनों के साथ उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा उपस्थित ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया।यह रैली कोतवाली पडरौना क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर धर्मशाला मोड़, तिलक चौक, चहाड़िया चौक, बावली चौक, सुभाष चौक होते हुए छावनी स्थित रोडवेज वर्कशॉप तक निकाली गई, जिसके माध्यम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
    1
    कुशीनगर एसपी के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर-2026 का शुभारम्भ एवं जागरूकता रैली का आयोजन
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक  केशव कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में यातायात माह नवम्बर-2026" का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राकेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात अश्वनी कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली पडरौना ओम प्रकाश तिवारी, यातायात उपनिरीक्षकगण, यातायात शाखा के अन्य कर्मचारीगण, जनपद के सम्मानित संभ्रांत व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक अपने वाहनों के साथ उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा उपस्थित ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्राधिकारी यातायात महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया।यह रैली कोतवाली पडरौना क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर धर्मशाला मोड़, तिलक चौक, चहाड़िया चौक, बावली चौक, सुभाष चौक होते हुए छावनी स्थित रोडवेज वर्कशॉप तक निकाली गई, जिसके माध्यम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.