Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 📍 मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मचा हड़कंप! 🚨 महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी से शादी करने की मांग पर अड़ी रही। युवती को नीचे उतारने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक मान-मनौव्वल का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन की टीम युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही। ⚠️ पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई और युवती के नीचे उतरने की स्थिति पर नजर बनी हुई है।
Chandan Kumar
ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 📍 मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मचा हड़कंप! 🚨 महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी से शादी करने की मांग पर अड़ी रही। युवती को नीचे उतारने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक मान-मनौव्वल का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन की टीम युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही। ⚠️ पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई और युवती के नीचे उतरने की स्थिति पर नजर बनी हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने यातायात माह का किया शुभारंभ, हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली महराजगंज। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को यातायात माह नवंबर-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को लेकर आमजन में खासा उत्साह देखा गया। यह जागरूकता रैली पुलिस कार्यालय से शुरू होकर उद्योग चौराहा, नगर तिराहा, नवीन सब्जी मंडी और हनुमानगढ़ी सहित शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होते हुए यातायात कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान पुलिस कर्मियों ने आम लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। हाथों में जागरूकता स्लोगन की तख्तियां लिए पुलिसकर्मी लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बता रहे थे। इस अवसर पर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करे। उन्होंने कहा कि यातायात माह के दौरान पूरे नवंबर जिले भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर गोष्ठी, सेमिनार और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। एसपी ने स्पष्ट कहा कि जागरूकता के साथ-साथ सख्ती भी बरती जाएगी। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और तीन सवारी जैसी लापरवाहियों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की कि अभिभावक नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक रूपेश कुमार, यातायात निरीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।2
- *सिसवा में कल अज़ीमुश्शान जलसा, तैयारी पूरी*सय्यदा नूरी गर्ल्स कॉलेज, सिसवा खुर्द, खेखड़ा के पास *सिसवा बाजार, महराजगंज।* सय्यदा नूरी गर्ल्स कॉलेज, सिसवा खुर्द, खेखड़ा के पास कल *2 नवम्बर बरोज़ पीर (सोमवार) बाद नमाज़-ए-मग़रिब 6:30 बजे से* फैज़ाने आला हज़रत कॉन्फ्रेंस व जश्ने रदा-ए-किरअत का अज़ीमुश्शान जलसा मुनअक़िद किया जा रहा है। जलसे में *खतीबे सुदुसी ताजुश्शरिया हज़रत मौलाना नोमान अख्तर जमाली साहब क़िबला, नवादा बिहार* बतौर मुख्य अतिथि तशरीफ ला रहे हैं। वहीं हिंदुस्तान के जाने-माने अनाउंसर व मशहूर-ए-हिंदोस्तान *हलचल सिवानी साहब* निज़ामत के फराइज़ अंजाम देंगे। इसके अलावा बिरादराने तरन्नुम शायर-ए-इस्लाम *हज़रत मोहम्मद साजिद रज़ा साहब मुरादाबाद, गाजीपुर* और *हज़रत गुलाम नूरे मुजस्सम साहब उन्नाव* अपनी नात-ए-पाक से महफिल को रौशन करेंगे। जलसे में इलाके के नामवर उलेमा-ए-किराम व शोरा-ए-इज़ाम भी तशरीफ ला रहे हैं। इंतज़ामिया कमेटी ने सभी अहले इस्लाम से वक्त की पाबंदी के साथ तशरीफ लाकर जलसे को कामयाब बनाने की अपील की है। *बमुकाम:* सय्यदा नूरी गर्ल्स कॉलेज, सिसवा खुर्द, खेखड़ा के पास, सिसवा बाजार, महराजगंज।2
- ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 📍 मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मचा हड़कंप! 🚨 महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवाभोज गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी से शादी करने की मांग पर अड़ी रही। युवती को नीचे उतारने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक मान-मनौव्वल का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन की टीम युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी रही। ⚠️ पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई और युवती के नीचे उतरने की स्थिति पर नजर बनी हुई है।1
- नौतनवा में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, संगठन विस्तार और पत्रकारों के हितों पर बनी रणनीति। जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाने और तहसील स्तर पर इकाइयों के गठन पर हुई चर्चा महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को नौतनवा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन दीपक कुमार ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार, सदस्यता अभियान और तहसील स्तर पर नई इकाइयों के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और उनकी समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. टीएन गुप्त सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पत्रकारों की एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। ऐसे में पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके सम्मान और अधिकारों के लिए एक मजबूत संगठन का होना बेहद जरूरी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र में संगठन का विस्तार किया जाएगा तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को एसोसिएशन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। इसके अलावा तहसील स्तर पर संगठन की इकाइयों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने की रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए सामूहिक रूप से प्रयास किया जाएगा। संगठन को सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सभी सदस्यों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने की अपील की गई। इस दौरान एमएम खान उर्फ फिरोज खान, अफरोज अहमद, धीरेंद्र प्रकाश द्विवेदी, अभिषेक अग्रहरी, विजय कसौधन, आसिफ नवाज, दीपक रौनियार, सगीर अहमद, अजहरुद्दीन, खैरुद्दीन, अरुण पटेल, सुनील जायसवाल, संजय कुमार, अरुण मिश्र, अजय तिवारी और गणेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को जिले के प्रत्येक तहसील एवं क्षेत्र में मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।1
- ओवर स्पीड गाड़ी चलाने और बिना हेलमेट का सफर करने पर,अब पुलिस टीम, करेगी कार्रवाई, जाने क्या बोलें एसपी? #NewsUpdate #Maharajganj #police #newsfeed #videogames #reelsviral #reelsvideo #reelsviralシ #vairlpost #reelsfacebook #vairalvideo #videos #sports #Rules ओवर स्पीड गाड़ी चलाने और बिना हेलमेट का सफर करने पर,अब पुलिस टीम, करेगी कार्रवाई, जाने क्या बोलें एसपी? #NewsUpdate #Maharajganj #police #newsfeed #videogames #reelsviral #reelsvideo #reelsviralシ #vairlpost #reelsfacebook #vairalvideo #videos #sports #Rules1
- हरियाणा से नेपाल तक शराब तस्करी का खुलासा, दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार हरियाणा से नेपाल तक शराब तस्करी का खुलासा, दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार ठूठीबारी पुलिस ने 28 पेटी अवैध शराब के साथ लग्जरी कार आर्टिगा पकड़ी, करीब 12 लाख रुपये की खेप बरामद लोक कर्ता संवाददाता ठूठीबारी/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए ठूठीबारी पुलिस ने दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 28 पेटी अवैध शराब बरामद की है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही लग्जरी कार मारुति सुजुकी आर्टिगा (नंबर 26 बीएच 9981 जे) को भी जब्त किया है। बरामद शराब और वाहन की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा से सटे एसएसबी रोड के रास्ते अवैध शराब की खेप नेपाल ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही ठूठीबारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 28 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल राष्ट्र के भरतपुर जिले के भोजाड वार्ड नंबर 11 निवासी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब की खेप हरियाणा से नेपाल ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब और वाहन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय शराब तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।1
- जंगल सिंगापट्टी में मुर्गों से भरी पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत के बाद पलटी पिकअप को कराया सीधा पडरौना (कुशीनगर)। बांसी रोड स्थित ग्राम सभा जंगल सिंगापट्टी के पास रविवार को मुर्गों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई और बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार, पिकअप मुर्गों को लेकर बांसी रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान जंगल सिंगापट्टी के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक की मदद में जुट गए। पलटी पिकअप को दोबारा खड़ा करने के लिए ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन मंगवाई। इसके बाद जेसीबी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद वाहन को सीधा कराया गया। ग्रामीणों के सहयोग से पिकअप सुरक्षित खड़ी होने के बाद चालक ने राहत की सांस ली। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से स्थानीय लोगों ने राहत जताई। चालक के सुरक्षित बचने से एक बड़ा हादसा टल गया।1
- भारत-नेपाल बॉर्डर पर शराब तस्करी फेल, क्रेटा कार समेत 648 बोतल बरामद, 3 गिरफ्तार महराजगंज।* भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने विफल कर दिया है। नौतनवा थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई में 648 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब ओल्ड मंक बरामद की गई है, साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार नौतनवां पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप भारत लाई जा रही है। सूचना पर संयुक्त टीम ने बॉर्डर इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध क्रेटा कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार के अंदर से भारी मात्रा में ओल्ड मंक ब्रांड की अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे इस शराब को नेपाल से लाकर महराजगंज और आसपास के जिलों में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। त्योहारों के सीजन को देखते हुए तस्कर सक्रिय हो गए थे। थाना प्रभारी नौतनवां ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद कार को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।2