बहन के अपहरण का आरोप, चरथावल क्षेत्र के युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई बरामदगी की गुहार मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी एक युवक ने अपनी बहन के अपहरण का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। युवक का कहना है कि उसकी बहन पिछले तीन महीने से लापता है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी विशाल पुत्र मनोज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरियाणा के गुरुग्राम स्थित कृष्णा कुंज, गली नंबर-5 में किराये के मकान में रहता है। उसकी बहन रेणू भी उसके साथ रहती थी। 12 दिसंबर 2025 को रेणू श्रवण इंडस्ट्रीज में नौकरी पर गई थी और दोपहर करीब एक बजे वहां से घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। विशाल का आरोप है कि उसकी बहन को कमल पुत्र मामू निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर जबरन अपहरण कर ले गया है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित के अनुसार इस मामले में 17 दिसंबर 2025 को गुरुग्राम के थाना सेक्टर-65 में आरोपी कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा संख्या 489/2025 के तहत धारा 127(6) बीएनएस में मामला दर्ज किया है। विशाल का कहना है कि वह लगातार पुलिस को संभावित लोकेशन की जानकारी भी देता रहा है, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। युवक ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी बहन के साथ अनहोनी भी कर सकता है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि थाना चरथावल पुलिस को निर्देशित कर उसकी बहन को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कराया जाए तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बहन के अपहरण का आरोप, चरथावल क्षेत्र के युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई बरामदगी की गुहार मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी एक युवक ने अपनी बहन के अपहरण का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। युवक का कहना है कि उसकी बहन पिछले तीन महीने से लापता है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी विशाल पुत्र मनोज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरियाणा के गुरुग्राम स्थित कृष्णा कुंज, गली नंबर-5 में किराये के मकान में रहता है। उसकी बहन रेणू भी उसके साथ रहती थी। 12 दिसंबर 2025 को रेणू श्रवण इंडस्ट्रीज में नौकरी पर गई थी और दोपहर करीब एक बजे वहां से घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। विशाल का
आरोप है कि उसकी बहन को कमल पुत्र मामू निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर जबरन अपहरण कर ले गया है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित के अनुसार इस मामले में 17 दिसंबर 2025 को गुरुग्राम के थाना सेक्टर-65 में आरोपी कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा संख्या 489/2025 के तहत धारा 127(6) बीएनएस में मामला दर्ज किया है। विशाल का कहना है कि वह लगातार पुलिस को संभावित लोकेशन की जानकारी भी देता रहा है, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। युवक ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी बहन के साथ अनहोनी भी कर सकता है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि थाना चरथावल पुलिस को निर्देशित कर उसकी बहन को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कराया जाए तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
- Post by Khulasha news1
- *जनपद मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। मेरठ रोड स्थित राणा हाउस पर आयोजित इस इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न समुदायों से जुड़े लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में खास तौर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पूर्व मंत्री जावेद आब्दी भी पहुंचे, जिनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।*1
- संभल में नमाज को लेकर दिए गए नए सीओ कुलदीप कुमार के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।1
- Post by City Children School Mzn1
- मुज़फ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी एक युवक शावेज पर युवती ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शावेज की बहन ने उसे अपने घर बुलाया था। जब वह वहां पहुंची तो बहन किसी काम का बहाना बनाकर बाहर चली गई। इसी दौरान घर में मौजूद शावेज ने कथित रूप से कमरे का दरवाजा बंद कर युवती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी का झांसा दिया। युवती का कहना है कि कुछ दिन पहले आरोपी उसके घर भी पहुंचा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बता दी। परिजनों ने पहले आरोपी पक्ष से बातचीत की, जहां शुरुआत में शादी कराने की बात कही गई, लेकिन बाद में मना कर दिया गया। पीड़िता के अनुसार पुलिस चौकी कुटेसरा में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और आरोपी तथा उसकी बहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।3
- मुजफ्फरनगर चौधरी चरण सिंह स्टेडियम चल रहे मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग सीजन 2 के आज फाइनल मैच में सिल्वर्टन टाइगर्स ने अंबा वारियर को नो विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की मैच के विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देते राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्यमी राकेश बिंदल, राजेश जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, ऋषभ जैन, व्यापारी नेता संजय मित्तल, भीमसेन कंसल, मनोज पुंडीर, संजय शर्मा, अरविंद भारद्वाज आदि1
- शेरनगर निवासी ने एसएसपी से लगाई आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार मुज़फ्फरनगर जनपद में थानां नई मंडी क्षेत्र के शेरनगर गांव निवासी राहुल सैनी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चार लोगों विनोद ,नीटू, अजय,अजित ने उसके मामा के लड़के शुभम के साथ धार धार हथियारों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जो आज भी हाई सेंटर के आईसीयु में भर्ती है और उपचार चल रहा है, लेकिन घटना के बाद भी अभी तक पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई ओर ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना के संबंध में उसने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे उसे और उसके परिवार को लगातार भय बना हुआ है। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।3
- मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी एक युवक ने अपनी बहन के अपहरण का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। युवक का कहना है कि उसकी बहन पिछले तीन महीने से लापता है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी विशाल पुत्र मनोज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरियाणा के गुरुग्राम स्थित कृष्णा कुंज, गली नंबर-5 में किराये के मकान में रहता है। उसकी बहन रेणू भी उसके साथ रहती थी। 12 दिसंबर 2025 को रेणू श्रवण इंडस्ट्रीज में नौकरी पर गई थी और दोपहर करीब एक बजे वहां से घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। विशाल का आरोप है कि उसकी बहन को कमल पुत्र मामू निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर जबरन अपहरण कर ले गया है। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित के अनुसार इस मामले में 17 दिसंबर 2025 को गुरुग्राम के थाना सेक्टर-65 में आरोपी कमल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुकदमा संख्या 489/2025 के तहत धारा 127(6) बीएनएस में मामला दर्ज किया है। विशाल का कहना है कि वह लगातार पुलिस को संभावित लोकेशन की जानकारी भी देता रहा है, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। युवक ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी बहन के साथ अनहोनी भी कर सकता है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि थाना चरथावल पुलिस को निर्देशित कर उसकी बहन को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कराया जाए तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।2