*हमीरपुर - सीएम डैशबोर्ड और विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने जताई नाराजगी, बॉटम-10 विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश* *हमीरपुर।* जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान खराब प्रगति वाले विभागों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाकर सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जो विभाग बॉटम-10 में हैं, उन विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने और उनसे स्पष्टीकरण तलब करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारा जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके और आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके।
*हमीरपुर - सीएम डैशबोर्ड और विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने जताई नाराजगी, बॉटम-10 विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश* *हमीरपुर।* जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान खराब प्रगति वाले विभागों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाकर सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जो विभाग बॉटम-10 में हैं, उन विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने और उनसे स्पष्टीकरण तलब करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारा जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके और आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके।
- *हमीरपुर - सीएम डैशबोर्ड और विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने जताई नाराजगी, बॉटम-10 विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश* *हमीरपुर।* जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान खराब प्रगति वाले विभागों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाकर सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जो विभाग बॉटम-10 में हैं, उन विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने और उनसे स्पष्टीकरण तलब करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारा जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके और आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके।1
- तुर्का लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार janmdin4
- झांसी गरौठा सरकारी रास्ते पर कब्जे से ग्रामीण परेशान अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार सरकारी रास्ते पर कब्जे से ग्रामीण परेशान, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार झांसी। तहसील गरौठा के अंतर्गत आने वाले ग्राम जसवंतपुरा में सरकारी रास्ते पर कथित रूप से कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। रास्ते पर कब्जे के चलते ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक आवागमन के लिए बने रास्ते पर कब्जा होने से उन्हें दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोगों के आने-जाने के लिए यह रास्ता महत्वपूर्ण है, लेकिन रास्ते पर किए गए कथित अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर तक अधिकारियों से शिकायत कर रास्ते को कब्जामुक्त कराने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की राजस्व टीम से जांच कराकर सरकारी रास्ते की पैमाइश कराई जाए और यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रास्ते को कब्जामुक्त कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुचारु आवागमन की सुविधा मिल सके।2
- एसएसपी विकास कुमार ने गुरसरांय थाने का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा गुरसरांय। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार ने शनिवार को गुरसरांय थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में बंदीगृह, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद एसएसपी विकास कुमार ने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ हल्की-फुल्की कमियां मिली हैं, जिन्हें लेकर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कमियों को समय से दूर करने के निर्देश दिए। राहुल सोनी हत्याकांड के खुलासे की मांग वहीं, नगर के पत्रकारों ने एसएसपी विकास कुमार से नगर में विगत वर्षों पहले हुए राहुल सोनी हत्याकांड का अभी तक खुलासा न होने का मुद्दा उठाया। पत्रकारों ने मामले में जल्द कार्रवाई कर हत्याकांड का खुलासा किए जाने की मांग की। इसके साथ ही ग्राम सिंगार निवासी पुजारी की मौत के मामले की भी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग पत्रकारों द्वारा एसएसपी से की गई। पत्रकारों ने दोनों मामलों में पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- दिल्ली में वकीलों ने शुरू किया EVM हटाओ आंदोलन बहुत भारी संख्या मे पहुँचे वकील दिल्ली में वकीलों ने शुरू किया EVM हटाओ आंदोलन1
- लखनऊ - पढ़ाई में पैसों की कमी नहीं बनेगी बाधा, मेधावी छात्रों को मिलेगा ब्याजमुक्त एजुकेशन लोन उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले मेधावी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार नई पहल करने जा रही है। योगी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना लाने की तैयारी है। योजना का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी मेधावी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो, यह सुनिश्चित करना है। प्रस्तावित योजना के तहत पात्र मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ब्याजमुक्त एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार की इस पहल से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहयोग मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा एवं करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। योजना के माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने और मेधावी युवाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना को लेकर विस्तृत पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और ऋण की सीमा संबंधी आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।1
- प्राथमिक विद्यालय में भर रहा गांव का पानी, जल निकासी न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित आवारा कुत्ते काटकर ग्रामीणो को कर रहे घायल जालौन। तहसील जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत छानीखास में प्राथमिक विद्यालय के आसपास जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पानी की निकासी के लिए नाला नहीं होने के कारण बारिश का पानी विद्यालय परिसर में भर जाता है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में पानी भरा रहने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। उनका कहना है कि विद्यालय बंद होने के बाद जब स्कूल दोबारा सुचारू रूप से खुलेगा, तब बच्चों की समस्या और बढ़ सकती है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने 19 सितंबर 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के पानी की निकासी के लिए नाला बनवाने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल चोर को किया गिरफ्तार #महोबा मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर चोरी की 9 मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा किया बरामद, आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा-कारतूस, चोरी का माल और दो मोबाइल फोन भी हुए बरामद, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुए बदमाश सुजीत पटैरिया पर ही दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे है दर्ज, शहर कोतवाली क्षेत्र के करिया पठवा के पास हुई मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।3