एसएसपी विकास कुमार ने गुरसरांय थाने का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा गुरसरांय। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार ने शनिवार को गुरसरांय थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में बंदीगृह, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद एसएसपी विकास कुमार ने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ हल्की-फुल्की कमियां मिली हैं, जिन्हें लेकर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कमियों को समय से दूर करने के निर्देश दिए। राहुल सोनी हत्याकांड के खुलासे की मांग वहीं, नगर के पत्रकारों ने एसएसपी विकास कुमार से नगर में विगत वर्षों पहले हुए राहुल सोनी हत्याकांड का अभी तक खुलासा न होने का मुद्दा उठाया। पत्रकारों ने मामले में जल्द कार्रवाई कर हत्याकांड का खुलासा किए जाने की मांग की। इसके साथ ही ग्राम सिंगार निवासी पुजारी की मौत के मामले की भी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग पत्रकारों द्वारा एसएसपी से की गई। पत्रकारों ने दोनों मामलों में पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
एसएसपी विकास कुमार ने गुरसरांय थाने का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा गुरसरांय। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार ने शनिवार को गुरसरांय थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में बंदीगृह, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद एसएसपी विकास कुमार ने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ हल्की-फुल्की कमियां मिली हैं, जिन्हें लेकर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कमियों को समय से दूर करने के निर्देश दिए। राहुल सोनी हत्याकांड के खुलासे की मांग वहीं, नगर के पत्रकारों ने एसएसपी विकास कुमार से नगर में विगत वर्षों पहले हुए राहुल सोनी हत्याकांड का अभी तक खुलासा न होने का मुद्दा उठाया। पत्रकारों ने मामले में जल्द कार्रवाई कर हत्याकांड का खुलासा किए जाने की मांग की। इसके साथ ही ग्राम सिंगार निवासी पुजारी की मौत के मामले की भी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग पत्रकारों द्वारा एसएसपी से की गई। पत्रकारों ने दोनों मामलों में पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- तुर्का लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार janmdin4
- झांसी गरौठा सरकारी रास्ते पर कब्जे से ग्रामीण परेशान अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार सरकारी रास्ते पर कब्जे से ग्रामीण परेशान, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार झांसी। तहसील गरौठा के अंतर्गत आने वाले ग्राम जसवंतपुरा में सरकारी रास्ते पर कथित रूप से कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। रास्ते पर कब्जे के चलते ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक आवागमन के लिए बने रास्ते पर कब्जा होने से उन्हें दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोगों के आने-जाने के लिए यह रास्ता महत्वपूर्ण है, लेकिन रास्ते पर किए गए कथित अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर तक अधिकारियों से शिकायत कर रास्ते को कब्जामुक्त कराने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की राजस्व टीम से जांच कराकर सरकारी रास्ते की पैमाइश कराई जाए और यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रास्ते को कब्जामुक्त कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुचारु आवागमन की सुविधा मिल सके।2
- एसएसपी विकास कुमार ने गुरसरांय थाने का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा गुरसरांय। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार ने शनिवार को गुरसरांय थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में बंदीगृह, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद एसएसपी विकास कुमार ने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ हल्की-फुल्की कमियां मिली हैं, जिन्हें लेकर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कमियों को समय से दूर करने के निर्देश दिए। राहुल सोनी हत्याकांड के खुलासे की मांग वहीं, नगर के पत्रकारों ने एसएसपी विकास कुमार से नगर में विगत वर्षों पहले हुए राहुल सोनी हत्याकांड का अभी तक खुलासा न होने का मुद्दा उठाया। पत्रकारों ने मामले में जल्द कार्रवाई कर हत्याकांड का खुलासा किए जाने की मांग की। इसके साथ ही ग्राम सिंगार निवासी पुजारी की मौत के मामले की भी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग पत्रकारों द्वारा एसएसपी से की गई। पत्रकारों ने दोनों मामलों में पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- *हमीरपुर - सीएम डैशबोर्ड और विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम ने जताई नाराजगी, बॉटम-10 विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश* *हमीरपुर।* जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान खराब प्रगति वाले विभागों पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाकर सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जो विभाग बॉटम-10 में हैं, उन विभागों के अधिकारियों का वेतन रोकने और उनसे स्पष्टीकरण तलब करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारा जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके और आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल सके।1
- *मऊरानीपुर चलो: 20 सितंबर को भीम आर्मी का 'जाति तोड़ो-बहुजन जोड़ो' कार्यक्रम, तैयारियां तेज* *मऊरानीपुर, झांसी।* बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेतृत्व में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर मऊरानीपुर में 20 सितंबर को "जाति तोड़ो-बहुजन जोड़ो" अभियान के तहत विशाल सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रणजीत सिंह, जिलाध्यक्ष भीम आर्मी झांसी रहेंगे साथ में चौधरी देवेंद्र कुमार आज़ाद जिला सचिव भीम आर्मी झांसी मौजूद रहेंगे। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सभी युवाओं और बहुजन समाज के लोगों से 20 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मऊरानीपुर पहुंचने की अपील की है।1
- कोंच,आवारा जानवर से टकराई बाइक, युवक घायल जिला अस्पताल रेफर जालौन के कोच में शनिवार देर रात करीब 9:30 बजे सब्जी लेने जा रहे बाइक सवार युवक की मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आए आवारा जानवर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पचीपुरा कला निवासी महेंद्र (28) पुत्र संतोष कुमार शनिवार रात अपने दो छोटे भाइयों के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम भेड़ सब्जी लेने जा रहे थे। तीनों बाइक से पचीपुरा कला से रवाना हुए थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक ग्राम छानी के पास पहुंची, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। अचानक सामने आए जानवर को देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे गाय से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद महेंद्र बाइक से सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक की मदद करते हुए घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर आई। यहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। हादसे के बाद एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर आवारा जानवरों के अचानक आ जाने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।1
- लखनऊ - पढ़ाई में पैसों की कमी नहीं बनेगी बाधा, मेधावी छात्रों को मिलेगा ब्याजमुक्त एजुकेशन लोन उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले मेधावी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार नई पहल करने जा रही है। योगी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना लाने की तैयारी है। योजना का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी मेधावी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो, यह सुनिश्चित करना है। प्रस्तावित योजना के तहत पात्र मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ब्याजमुक्त एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार की इस पहल से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहयोग मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा एवं करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। योजना के माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने और मेधावी युवाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना को लेकर विस्तृत पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और ऋण की सीमा संबंधी आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।1
- टहरौली में पत्रकार पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस तहसील टहरौली के बमनुआ पेट्रोल पंप पर आज अचानक किसी एक युवक के द्वारा सत्ता सुधार के पत्रकार ब्रजकिशोर बिलगैया पर जानलेवा हमला हुआ है उस हमले से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है विवाद किस बात को लेकर हुआ है अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है फिलहाल पत्रकार पर हुए हमले की पुलिस जांच कर मारपीट करने वाले युवक पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है1