Shuru
Apke Nagar Ki App…
*मऊरानीपुर चलो: 20 सितंबर को भीम आर्मी का 'जाति तोड़ो-बहुजन जोड़ो' कार्यक्रम, तैयारियां तेज* *मऊरानीपुर, झांसी।* बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेतृत्व में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर मऊरानीपुर में 20 सितंबर को "जाति तोड़ो-बहुजन जोड़ो" अभियान के तहत विशाल सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रणजीत सिंह, जिलाध्यक्ष भीम आर्मी झांसी रहेंगे साथ में चौधरी देवेंद्र कुमार आज़ाद जिला सचिव भीम आर्मी झांसी मौजूद रहेंगे। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सभी युवाओं और बहुजन समाज के लोगों से 20 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मऊरानीपुर पहुंचने की अपील की है।
Ankit Gotam
*मऊरानीपुर चलो: 20 सितंबर को भीम आर्मी का 'जाति तोड़ो-बहुजन जोड़ो' कार्यक्रम, तैयारियां तेज* *मऊरानीपुर, झांसी।* बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेतृत्व में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर मऊरानीपुर में 20 सितंबर को "जाति तोड़ो-बहुजन जोड़ो" अभियान के तहत विशाल सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रणजीत सिंह, जिलाध्यक्ष भीम आर्मी झांसी रहेंगे साथ में चौधरी देवेंद्र कुमार आज़ाद जिला सचिव भीम आर्मी झांसी मौजूद रहेंगे। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सभी युवाओं और बहुजन समाज के लोगों से 20 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मऊरानीपुर पहुंचने की अपील की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *मऊरानीपुर चलो: 20 सितंबर को भीम आर्मी का 'जाति तोड़ो-बहुजन जोड़ो' कार्यक्रम, तैयारियां तेज* *मऊरानीपुर, झांसी।* बहुजन महापुरुषों की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भीम आर्मी भारत एकता मिशन के नेतृत्व में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर मऊरानीपुर में 20 सितंबर को "जाति तोड़ो-बहुजन जोड़ो" अभियान के तहत विशाल सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रणजीत सिंह, जिलाध्यक्ष भीम आर्मी झांसी रहेंगे साथ में चौधरी देवेंद्र कुमार आज़ाद जिला सचिव भीम आर्मी झांसी मौजूद रहेंगे। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सभी युवाओं और बहुजन समाज के लोगों से 20 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में मऊरानीपुर पहुंचने की अपील की है।1
- पति-पत्नी के विवाद में आम लोगों ने पति को सड़क छाप मजनूं समझकर चौकी में ले जाकर धुन दिया टीकमगढ़ जिले में पति पत्नी के विवाद में आम लोगों ने पति को सड़क छाप मजनूं समझकर बस स्टैंड पर स्थित ट्रैफिक चौकी में ले जाकर धुन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ नए बस स्टैंड का है, जहां जतारा कस्बे से एक साथ बस से उतरे पति पत्नी में किसी बात को लेकर नए बस स्टैंड पर झगड़ा हो गया और जिस तरह महिला अपने पति से झगड़ रही थी उसे देख मौके पर मौजूद लोगों को लगा की इस व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी है, बस फिर क्या था लोगों ने आव देखा ना ताव और युवक को पकड़कर बस स्टैंड स्थित ट्रैफिक पुलिस चौकी के अंदर ले गये और युवक के साथ लात घुसो से जमकर मारपीट कर दी, इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महिला मौके पर मौजूद खड़ी तमाशा देखती रही उसने अपने पति को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया, मारपीट के दौरान पति चिल्ला चिल्ला कर बताता रहा की वह उसका पति है लेकिन लोगों ने उसकी बात नही सुनी अंत मे किसी तरह लोगों की पकड़ से छूट कर उसने जब एक शपथ पत्र लोगों को दिखाया जिसमे पति पत्नी दोनों की फोटो लगी थी, तब जाकर लोगों ने उसे छोड़ा, इस बीच पत्नी युवक को लगातार अपना पति मानने से इंकार करती रही और शपथपत्र को नकली बताती रही, घटना के बाद दोनों युवक और युवती बस स्टैंड से टैक्सी में बैठकर रवाना हो गए, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों पति पत्नी में अलग होने को लेकर विवाद था, पति पत्नी की पहचान भी नहीं हो सकी की ये कहा के रहवासी थे और कहा जा रहे थे, हालाँकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस प्रभारी अपने बचाव में कह रहे है की हमने दोनों पति पत्नी को पुलिस को सौप दिया था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, लोगों के बताए अनुसार दोनों पति पत्नी मौके से टैक्सी में बैठकर शहर में कही चले गए थे।।1
- तुर्का लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार janmdin4
- झांसी गरौठा सरकारी रास्ते पर कब्जे से ग्रामीण परेशान अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार सरकारी रास्ते पर कब्जे से ग्रामीण परेशान, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार झांसी। तहसील गरौठा के अंतर्गत आने वाले ग्राम जसवंतपुरा में सरकारी रास्ते पर कथित रूप से कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। रास्ते पर कब्जे के चलते ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सार्वजनिक आवागमन के लिए बने रास्ते पर कब्जा होने से उन्हें दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोगों के आने-जाने के लिए यह रास्ता महत्वपूर्ण है, लेकिन रास्ते पर किए गए कथित अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है। मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर तक अधिकारियों से शिकायत कर रास्ते को कब्जामुक्त कराने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की राजस्व टीम से जांच कराकर सरकारी रास्ते की पैमाइश कराई जाए और यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रास्ते को कब्जामुक्त कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुचारु आवागमन की सुविधा मिल सके।2
- एसएसपी विकास कुमार ने गुरसरांय थाने का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा गुरसरांय। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार ने शनिवार को गुरसरांय थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में बंदीगृह, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, भोजनालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद एसएसपी विकास कुमार ने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ हल्की-फुल्की कमियां मिली हैं, जिन्हें लेकर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कमियों को समय से दूर करने के निर्देश दिए। राहुल सोनी हत्याकांड के खुलासे की मांग वहीं, नगर के पत्रकारों ने एसएसपी विकास कुमार से नगर में विगत वर्षों पहले हुए राहुल सोनी हत्याकांड का अभी तक खुलासा न होने का मुद्दा उठाया। पत्रकारों ने मामले में जल्द कार्रवाई कर हत्याकांड का खुलासा किए जाने की मांग की। इसके साथ ही ग्राम सिंगार निवासी पुजारी की मौत के मामले की भी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग पत्रकारों द्वारा एसएसपी से की गई। पत्रकारों ने दोनों मामलों में पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- गणेश उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, विभिन्न पंडालों में डॉ० संदीप ने की आरतीगणेश उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, विभिन्न पंडालों में डॉ० संदीप ने की आरती1
- झांसी - पति की मौत के बाद बहू और मासूम को घर से निकाला, ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी पीड़िता झांसी - पति की मौत के बाद बहू और मासूम को घर से निकाला, ससुराल के दरवाजे पर धरने पर बैठी पीड़िता झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला परवारीपुरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पति की मौत के बाद ससुराल वालों ने बहू और उसकी पांच साल की मासूम बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़िता नेहा की शादी परवारीपुरा निवासी बासुदेव के साथ हुई थी। आरोप है कि जब वह गर्भवती थी, तभी उसके पति की मौत हो गई। और मौत के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने उसे घर से बेघर कर दिया। पिछले पांच-छह साल से पीड़िता अपने मायके ग्राम भंडरा में रहकर मजदूरी कर अपनी बेटी का पालन-पोषण कर रही है। न्याय के लिए कई बार अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों से शिकायत के बाद जब पुलिस पीड़िता को लेकर ससुराल पहुंची, तो सास ने पुलिस के सामने ही घर में रखने और हक देने से साफ इनकार कर दिया, कमरों के ताले तक नहीं खोले। पीड़िता का ये भी आरोप है कि पति के नाम की बीमा राशि ससुर ने कूटरचित दस्तावेजों से निकाल ली। फिलहाल पुलिस सास को कोतवाली ले गई है और मामले की जांच कर रही है। बाइट - पीड़िता नेहा4
- टहरौली में पत्रकार पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस तहसील टहरौली के बमनुआ पेट्रोल पंप पर आज अचानक किसी एक युवक के द्वारा सत्ता सुधार के पत्रकार ब्रजकिशोर बिलगैया पर जानलेवा हमला हुआ है उस हमले से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है विवाद किस बात को लेकर हुआ है अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है फिलहाल पत्रकार पर हुए हमले की पुलिस जांच कर मारपीट करने वाले युवक पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है1