logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामसिंहपुरा सांगवान में 11KV लाइन टूटने से मचा हड़कंप, सरसों व कपास की फसल के दांसे जलकर राख रामसिंहपुरा सांगवान में 11KV लाइन टूटने से मचा हड़कंप, सरसों व कपास की फसल के दासे जलकर राख रामसिंहपुरा (अलवार): ग्राम पंचायत मानक के रामसिंहपुरा सांगवान गाँव में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहाँ 11KV की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिरने से खेत में रखी सरसों और कपास की फसल (दासे) में भीषण आग लग गई। घटना का विवरण: मिली जानकारी के अनुसार, पालोदा जोहड़ के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज 11KV लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे फसल पर आ गिरा। तार से निकली चिंगारियों ने वहां रखे सरसों के ढेरों और कपास के अवशेषों को तुरंत पकड़ लिया। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि आसपास के खेतों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासनिक सतर्कता: घटना की गंभीरता को देखते हुए सरपंच विनोद कुमार और हिम्मत चौधरी ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाई और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही खैरथल से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। कोई जनहानि नहीं: स्थानीय निवासी सोनू मानक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अग्निकांड में किसानों की फसल जलकर राख हो गई है, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

5 hrs ago
user_पत्रकार संदीप यादव
पत्रकार संदीप यादव
Computer Shop Mandawar, Alwar•
5 hrs ago

रामसिंहपुरा सांगवान में 11KV लाइन टूटने से मचा हड़कंप, सरसों व कपास की फसल के दांसे जलकर राख रामसिंहपुरा सांगवान में 11KV लाइन टूटने से मचा हड़कंप, सरसों व कपास की फसल के दासे जलकर राख रामसिंहपुरा (अलवार): ग्राम पंचायत मानक के रामसिंहपुरा सांगवान गाँव में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहाँ 11KV की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर गिरने से खेत में रखी सरसों और कपास की फसल (दासे) में भीषण आग लग गई। घटना का विवरण: मिली जानकारी के अनुसार, पालोदा जोहड़ के पास से गुजर रही हाई वोल्टेज 11KV लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे फसल पर आ गिरा। तार से निकली चिंगारियों ने वहां रखे सरसों के ढेरों और कपास के अवशेषों को तुरंत पकड़ लिया। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि आसपास के खेतों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासनिक सतर्कता: घटना की गंभीरता को देखते हुए सरपंच विनोद कुमार और हिम्मत चौधरी ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवाई और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही खैरथल से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। कोई जनहानि नहीं: स्थानीय निवासी सोनू मानक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अग्निकांड में किसानों की फसल जलकर राख हो गई है, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

More news from Alwar and nearby areas
  • बेटियों के सम्मान में चिरूनी गांव ने पेश की मिसाल: घोड़ी पर बिठाकर निकाली मुक्ता की बिंदोरी सोडावास/चिरूनी। ग्रामीण अंचलों में अब रूढ़िवादी परंपराएं टूट रही हैं और बेटियों को बेटों के बराबर दर्जा देने की नई सोच विकसित हो रही है। इसी कड़ी में सोडावास के समीपवर्ती गांव चिरूनी में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ पहली बार किसी बेटी की बिंदोरी घोड़ी पर बिठाकर निकाली गई। पिता ने पेश की समाज के सामने मिसाल चिरूनी निवासी अमलेश चौधरी ने अपनी सुपुत्री मुक्ता चौधरी की शादी के अवसर पर समाज को एक बड़ा संदेश देने का निर्णय लिया। उन्होंने पुरानी परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए अपनी बेटी को घोड़ी पर बिठाया। पिता अमलेश चौधरी का कहना है कि आज के दौर में बेटा और बेटी एक समान हैं, दोनों को बराबर का मान-सम्मान और अवसर मिलना चाहिए। गांव में पहली बार दिखा ऐसा नजारा गांव में यह पहला मौका था जब किसी बेटी की बिंदोरी इस तरह धूमधाम से निकाली गई। महिलाओं ने गाए मंगल गीत: बिंदोरी के दौरान गांव की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक पारंपरिक मंगल गीत गाए और नृत्य किया। खुशी का माहौल: पूरे गांव में इस अनूठी पहल की चर्चा रही और ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना की।
    1
    बेटियों के सम्मान में चिरूनी गांव ने पेश की मिसाल: घोड़ी पर बिठाकर निकाली मुक्ता की बिंदोरी
सोडावास/चिरूनी। ग्रामीण अंचलों में अब रूढ़िवादी परंपराएं टूट रही हैं और बेटियों को बेटों के बराबर दर्जा देने की नई सोच विकसित हो रही है। इसी कड़ी में सोडावास के समीपवर्ती गांव चिरूनी में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ पहली बार किसी बेटी की बिंदोरी घोड़ी पर बिठाकर निकाली गई।
पिता ने पेश की समाज के सामने मिसाल
चिरूनी निवासी अमलेश चौधरी ने अपनी सुपुत्री मुक्ता चौधरी की शादी के अवसर पर समाज को एक बड़ा संदेश देने का निर्णय लिया। उन्होंने पुरानी परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए अपनी बेटी को घोड़ी पर बिठाया। पिता अमलेश चौधरी का कहना है कि आज के दौर में बेटा और बेटी एक समान हैं, दोनों को बराबर का मान-सम्मान और अवसर मिलना चाहिए।
गांव में पहली बार दिखा ऐसा नजारा
गांव में यह पहला मौका था जब किसी बेटी की बिंदोरी इस तरह धूमधाम से निकाली गई।
महिलाओं ने गाए मंगल गीत: बिंदोरी के दौरान गांव की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक पारंपरिक मंगल गीत गाए और नृत्य किया।
खुशी का माहौल: पूरे गांव में इस अनूठी पहल की चर्चा रही और ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना की।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    1 hr ago
  • प्रेस विज्ञप्ति नीमराना। नारी शक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजली यादव के नेतृत्व में नीमराना कार्यालय पर “नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान” का हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया गया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजली यादव ने बताया कि यह अभियान नारी शक्ति के अधिकारों, सम्मान एवं भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से अधिक सशक्त बनाएगा। जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे देश की मातृशक्ति को नई ऊर्जा एवं अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इस दौरान पूजनीय शीतल नाथ महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर रमा चौपड़ा (जिला प्रमुख, जयपुर), महासिंह चौधरी (जिला अध्यक्ष, अलवर उत्तर), गौरव यादव (सह प्रभारी, अलवर उत्तर), बलबीर छिल्लर (जिला प्रमुख), बलवान सिंह यादव (पूर्व प्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष, अलवर), उम्मेद सिंह भाया (पूर्व जिला अध्यक्ष), अशोक गुप्ता (जिला अध्यक्ष, अलवर दक्षिण), शिवचरण यादव (जिला उपाध्यक्ष), देवेन्द्र यादव (जिला उपाध्यक्ष), पवन सिंह चौहान (जिला उपाध्यक्ष), विशेषर चौधरी (सोशल मीडिया जिला प्रभारी), राकेश खण्डेलवाल (मंडल अध्यक्ष, नीमराना), महिपाल तंवर, मनीष यादव सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला पदाधिकारीगण की भी सक्रिय भागीदारी रही, डॉ. शानू यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा), सविता यादव (पूर्व प्रधान, नीमराना), चित्रा शर्मा (जिला उपाध्यक्ष, अलवर उत्तर), एडवोकेट कंचन तिवारी (जिला मंत्री), हेमलता (जिला मंत्री), नीलम त्रिपाठी (जिला मंत्री), संयोगिता, डॉ. दीपिका, सीमा सैनी (विराट नगर), हेमलता सिसोदिया सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    5
    प्रेस विज्ञप्ति
नीमराना। नारी शक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजली यादव के नेतृत्व में नीमराना कार्यालय पर “नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान” का हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजली यादव ने बताया कि यह अभियान नारी शक्ति के अधिकारों, सम्मान एवं भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से अधिक सशक्त बनाएगा।
जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे देश की मातृशक्ति को नई ऊर्जा एवं अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
इस दौरान पूजनीय शीतल नाथ महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर रमा चौपड़ा (जिला प्रमुख, जयपुर), महासिंह चौधरी (जिला अध्यक्ष, अलवर उत्तर), गौरव यादव (सह प्रभारी, अलवर उत्तर), बलबीर छिल्लर (जिला प्रमुख), बलवान सिंह यादव (पूर्व प्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष, अलवर), उम्मेद सिंह भाया (पूर्व जिला अध्यक्ष), अशोक गुप्ता (जिला अध्यक्ष, अलवर दक्षिण), शिवचरण यादव (जिला उपाध्यक्ष), देवेन्द्र यादव (जिला उपाध्यक्ष), पवन सिंह चौहान (जिला उपाध्यक्ष), विशेषर चौधरी (सोशल मीडिया जिला प्रभारी), राकेश खण्डेलवाल (मंडल अध्यक्ष, नीमराना), महिपाल तंवर, मनीष यादव सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिला पदाधिकारीगण की भी सक्रिय भागीदारी रही, डॉ. शानू यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा), सविता यादव (पूर्व प्रधान, नीमराना), चित्रा शर्मा (जिला उपाध्यक्ष, अलवर उत्तर), एडवोकेट कंचन तिवारी (जिला मंत्री), हेमलता (जिला मंत्री), नीलम त्रिपाठी (जिला मंत्री), संयोगिता, डॉ. दीपिका, सीमा सैनी (विराट नगर), हेमलता सिसोदिया सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जयपुर मालवीय नगर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने वाला राहुल गुर्जर गिरफ्तार। पुलिस से बचने के लिए भागने के दौरान टूटे हाथ-पैर! जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल गुर्जर के खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के 33 प्रकरण दर्ज है। बहरहाल, पुलिस ने इसे दबोचकर बढ़िया सबक सिखा दिया है ! बेलगाम घूमते अपराधियों और बहन बेटियों के प्रति कुदृष्टि रखने वाले गुंडों का समय रहते ऐसे ही इलाज होता रहे तो राजस्थान पुलिस का स्लोगन 'अपराधियों में भय आमजन में विश्वास' सार्थक होगा। जयपुर पुलिस बढ़िया काम कर रही है। सोशल मीडिया पर खबर को उपर तक पहुंचाने वाले सोशल मीडिया ऐक्टिविस्ट और अपराधी को पकड़कर इलाज करने वाले पुलिसकर्मियों का धन्यवाद‌।
    1
    जयपुर मालवीय नगर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने वाला राहुल गुर्जर गिरफ्तार।
पुलिस से बचने के लिए भागने के दौरान टूटे हाथ-पैर!
जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल गुर्जर के खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के 33 प्रकरण दर्ज है।
बहरहाल, पुलिस ने इसे दबोचकर बढ़िया सबक सिखा दिया है !
बेलगाम घूमते अपराधियों और बहन बेटियों के प्रति कुदृष्टि रखने वाले गुंडों का समय रहते ऐसे ही इलाज होता रहे तो राजस्थान पुलिस का स्लोगन 'अपराधियों में भय  आमजन में विश्वास' सार्थक होगा।
जयपुर पुलिस बढ़िया काम कर रही है। 
सोशल मीडिया पर खबर को उपर तक पहुंचाने वाले सोशल मीडिया ऐक्टिविस्ट और अपराधी को पकड़कर इलाज करने वाले पुलिसकर्मियों का धन्यवाद‌।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • भिवाड़ी: रिलेक्सो फुटवेयर कंपनी कहरानी में दूसरे दिन भी वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन
    1
    भिवाड़ी: रिलेक्सो फुटवेयर कंपनी कहरानी में दूसरे दिन भी वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    1
    Post by Kotputli-Behror Breaking Live
    user_Kotputli-Behror Breaking Live
    Kotputli-Behror Breaking Live
    Local News Reporter कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Haryana rewari
    1
    Haryana rewari
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • भुनगड़ा अहीर के लाल ने बढ़ाया मान, पहले ही प्रयास में बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट सोडावास/मुंडावर। क्षेत्र के नजदीकी गांव भुनगड़ा अहीर के होनहार युवा कुमार यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। कुमार ने देश की प्रतिष्ठित संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विरासत में मिला है देश सेवा का जज्बा कुमार यादव की सफलता के पीछे एक अनुशासित और सेवाभावी परिवार की प्रेरणा है। वर्दी के प्रति उनका जुनून पारिवारिक विरासत का हिस्सा है: पिता: सुरेश यादव, वर्तमान में दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। माता: सोनू यादव, एक शिक्षिका के रूप में बच्चों का भविष्य संवार रही हैं। दादा: उदमीराम, जो स्वयं भारतीय सेना में रहकर माँ भारती की सेवा कर चुके हैं। 17 अप्रैल से शुरू किया नया सफर पिता सुरेश यादव ने गर्व से बताया कि कुमार ने किसी कोचिंग या बाहरी दबाव के बिना, अपने पहले ही प्रयास में सफलता सुनिश्चित की। कुमार यादव ने 17 अप्रैल को चेन्नई में अपनी जॉइनिंग कर ली है और विधिवत रूप से सेना में ऑफिसर का पद संभाल लिया है। क्षेत्र में खुशी की लहर कुमार की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही गांव भुनगड़ा अहीर और सोडावास पहुंची, ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया है। सोशल मीडिया पर भी कुमार यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
    1
    भुनगड़ा अहीर के लाल ने बढ़ाया मान, पहले ही प्रयास में बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
सोडावास/मुंडावर। क्षेत्र के नजदीकी गांव भुनगड़ा अहीर के होनहार युवा कुमार यादव ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। कुमार ने देश की प्रतिष्ठित संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
विरासत में मिला है देश सेवा का जज्बा
कुमार यादव की सफलता के पीछे एक अनुशासित और सेवाभावी परिवार की प्रेरणा है। वर्दी के प्रति उनका जुनून पारिवारिक विरासत का हिस्सा है:
पिता: सुरेश यादव, वर्तमान में दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
माता: सोनू यादव, एक शिक्षिका के रूप में बच्चों का भविष्य संवार रही हैं।
दादा: उदमीराम, जो स्वयं भारतीय सेना में रहकर माँ भारती की सेवा कर चुके हैं।
17 अप्रैल से शुरू किया नया सफर
पिता सुरेश यादव ने गर्व से बताया कि कुमार ने किसी कोचिंग या बाहरी दबाव के बिना, अपने पहले ही प्रयास में सफलता सुनिश्चित की। कुमार यादव ने 17 अप्रैल को चेन्नई में अपनी जॉइनिंग कर ली है और विधिवत रूप से सेना में ऑफिसर का पद संभाल लिया है।
क्षेत्र में खुशी की लहर
कुमार की इस उपलब्धि की खबर जैसे ही गांव भुनगड़ा अहीर और सोडावास पहुंची, ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया है। सोशल मीडिया पर भी कुमार यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.