कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ के बेटे अनुज का विवाह राजस्थान के यूडीएच (UDH) मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी अर्चना के साथ हो रहा है। मेहंदी और जश्न-विवाह समारोहों के अंतर्गत मेहंदी की रस्म धूमधाम से निभाई गई। स्थान: शादी के कार्यक्रम विधायक निवास-भांकरी, विराटनगर (तहसील पावटा, कोटपूतली-बहरोड़) में आयोजित किए जा रहे हैं,भाजपा विधायक कुलदीप धनकड़ के बेटे अनुज की शादी को लेकर भव्य तैयारिया,बिंदोरी निकाली जा रही,यह शादी राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी अर्चना के साथ हो रही है,विवाह कार्यक्रम 21 अप्रैल को होना है।कार्यक्रम भांकरी (तहसील पावटा, जिला कोटपुतली-बहरोड़) स्थित विधायक निवास पर आयोजित किया जा रहा है,बिंदोरी और तैयारियां, भव्य शादी के कारण काफी दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो गई हैं और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना @socialmediarajasthan-1@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#Janta seva#seva jantanews#Social Media Rajasthan-1# "हाय दोस्तों! 🎉 मेरे चैनल को सब्सक्राइब करो और धमाकेदार रील्स व लाइव वीडियोस का मजा लो! 🔥💖 नोटिफिकेशन बेल दबाओ, कभी मिस न हो#
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़ के बेटे अनुज का विवाह राजस्थान के यूडीएच (UDH) मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी अर्चना के साथ हो रहा है। मेहंदी और जश्न-विवाह समारोहों के अंतर्गत मेहंदी की रस्म धूमधाम से निभाई गई। स्थान: शादी के कार्यक्रम विधायक निवास-भांकरी, विराटनगर (तहसील पावटा, कोटपूतली-बहरोड़) में आयोजित किए जा रहे हैं,भाजपा विधायक कुलदीप धनकड़ के बेटे अनुज की शादी को लेकर भव्य तैयारिया,बिंदोरी निकाली जा रही,यह शादी राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की बेटी अर्चना के साथ हो रही है,विवाह कार्यक्रम 21 अप्रैल को होना है।कार्यक्रम भांकरी (तहसील पावटा, जिला कोटपुतली-बहरोड़) स्थित विधायक निवास पर आयोजित किया जा रहा है,बिंदोरी और तैयारियां, भव्य शादी के कारण काफी दिनों पहले से तैयारियां शुरू हो गई हैं और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना @socialmediarajasthan-1@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#Janta seva#seva jantanews#Social Media Rajasthan-1# "हाय दोस्तों! 🎉 मेरे चैनल को सब्सक्राइब करो और धमाकेदार रील्स व लाइव वीडियोस का मजा लो! 🔥💖 नोटिफिकेशन बेल दबाओ, कभी मिस न हो#
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1
- कोटपूतली बहरोड जिले के नीमराना के जापानी जोन औद्योगिक क्षेत्र की निडेक कंपनी में कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा धरना करीब 11 घंटे बाद समाप्त हो गया। सुबह 6 बजे कंपनी गेट पर शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन कर्मचारी और प्रबंधन के बीच कई दौर की वार्ता के बाद शाम 5 बजे खत्म हुआ। धरने के दौरान कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि, सैलरी कटौती नहीं करने, रविवार को साप्ताहिक अवकाश देने और रविवार को ड्यूटी बुलाने पर डबल भुगतान की मांग रखी। इसके साथ ही 12 घंटे की बजाय 8 घंटे की ड्यूटी, औसत वेतन ₹20,000 करने, 26 दिन की ड्यूटी व्यवस्था में 1 दिन कम होने पर वेतन कटौती नहीं करने, कैंटीन की खराब गुणवत्ता, छुट्टी के दिन वेतन कटौती और प्रबंधन व सुरक्षा कर्मियों के व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई गई। नीमराना उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच कई दौर की बातचीत कराई गई। शुरुआती दौर में वार्ता सफल नहीं हुई, लेकिन बाद में पुनः बातचीत शुरू होने पर प्रबंधन ने अधिकांश मांगों पर सहमति जताई। वेतन वृद्धि के मुद्दे पर कर्मचारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। कंपनी के एचआर हेड विनोद कौल ने कहा कि कर्मचारियों की कई मांगों को मान लिया गया है, जबकि सैलरी बढ़ोतरी के विषय में उच्च अधिकारियों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, धरने के दिन किसी भी कर्मचारी की सैलरी नहीं काटी जाएगी। धरने के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तीन कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई, जिसमें एक कर्मचारी के सिर में गंभीर चोट आई और उसे बहरोड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कंपनी गेट पर सिक्योरिटी रूम के शीशे तोड़े गए और दो कर्मचारियों के वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही, जिनमें उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव, तहसीलदार विक्रम सिंह, एडिशनल एसपी सुरेश कुमार खींची, डीएसपी चारुल गुप्ता, सचिन शर्मा, मेघा सहित कई अधिकारी शामिल रहे। शाम 5 बजे वार्ता सफल होने के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।4
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- बेटियों के सम्मान में चिरूनी गांव ने पेश की मिसाल: घोड़ी पर बिठाकर निकाली मुक्ता की बिंदोरी सोडावास/चिरूनी। ग्रामीण अंचलों में अब रूढ़िवादी परंपराएं टूट रही हैं और बेटियों को बेटों के बराबर दर्जा देने की नई सोच विकसित हो रही है। इसी कड़ी में सोडावास के समीपवर्ती गांव चिरूनी में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जहाँ पहली बार किसी बेटी की बिंदोरी घोड़ी पर बिठाकर निकाली गई। पिता ने पेश की समाज के सामने मिसाल चिरूनी निवासी अमलेश चौधरी ने अपनी सुपुत्री मुक्ता चौधरी की शादी के अवसर पर समाज को एक बड़ा संदेश देने का निर्णय लिया। उन्होंने पुरानी परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए अपनी बेटी को घोड़ी पर बिठाया। पिता अमलेश चौधरी का कहना है कि आज के दौर में बेटा और बेटी एक समान हैं, दोनों को बराबर का मान-सम्मान और अवसर मिलना चाहिए। गांव में पहली बार दिखा ऐसा नजारा गांव में यह पहला मौका था जब किसी बेटी की बिंदोरी इस तरह धूमधाम से निकाली गई। महिलाओं ने गाए मंगल गीत: बिंदोरी के दौरान गांव की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक पारंपरिक मंगल गीत गाए और नृत्य किया। खुशी का माहौल: पूरे गांव में इस अनूठी पहल की चर्चा रही और ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना की।1
- प्रेस विज्ञप्ति नीमराना। नारी शक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजली यादव के नेतृत्व में नीमराना कार्यालय पर “नारी शक्ति वंदन हस्ताक्षर अभियान” का हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया गया। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजली यादव ने बताया कि यह अभियान नारी शक्ति के अधिकारों, सम्मान एवं भागीदारी को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो उन्हें राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से अधिक सशक्त बनाएगा। जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे देश की मातृशक्ति को नई ऊर्जा एवं अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इस दौरान पूजनीय शीतल नाथ महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर रमा चौपड़ा (जिला प्रमुख, जयपुर), महासिंह चौधरी (जिला अध्यक्ष, अलवर उत्तर), गौरव यादव (सह प्रभारी, अलवर उत्तर), बलबीर छिल्लर (जिला प्रमुख), बलवान सिंह यादव (पूर्व प्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष, अलवर), उम्मेद सिंह भाया (पूर्व जिला अध्यक्ष), अशोक गुप्ता (जिला अध्यक्ष, अलवर दक्षिण), शिवचरण यादव (जिला उपाध्यक्ष), देवेन्द्र यादव (जिला उपाध्यक्ष), पवन सिंह चौहान (जिला उपाध्यक्ष), विशेषर चौधरी (सोशल मीडिया जिला प्रभारी), राकेश खण्डेलवाल (मंडल अध्यक्ष, नीमराना), महिपाल तंवर, मनीष यादव सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला पदाधिकारीगण की भी सक्रिय भागीदारी रही, डॉ. शानू यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा), सविता यादव (पूर्व प्रधान, नीमराना), चित्रा शर्मा (जिला उपाध्यक्ष, अलवर उत्तर), एडवोकेट कंचन तिवारी (जिला मंत्री), हेमलता (जिला मंत्री), नीलम त्रिपाठी (जिला मंत्री), संयोगिता, डॉ. दीपिका, सीमा सैनी (विराट नगर), हेमलता सिसोदिया सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।5
- Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी1
- जयपुर मालवीय नगर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ करने वाला राहुल गुर्जर गिरफ्तार। पुलिस से बचने के लिए भागने के दौरान टूटे हाथ-पैर! जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल गुर्जर के खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के 33 प्रकरण दर्ज है। बहरहाल, पुलिस ने इसे दबोचकर बढ़िया सबक सिखा दिया है ! बेलगाम घूमते अपराधियों और बहन बेटियों के प्रति कुदृष्टि रखने वाले गुंडों का समय रहते ऐसे ही इलाज होता रहे तो राजस्थान पुलिस का स्लोगन 'अपराधियों में भय आमजन में विश्वास' सार्थक होगा। जयपुर पुलिस बढ़िया काम कर रही है। सोशल मीडिया पर खबर को उपर तक पहुंचाने वाले सोशल मीडिया ऐक्टिविस्ट और अपराधी को पकड़कर इलाज करने वाले पुलिसकर्मियों का धन्यवाद।1
- Post by Kotputli-Behror Breaking Live1