विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत डिंडो के पंचायत भवन में दोपहर 2:00 बजे सर्व आदिवासी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिंडो, डूमरपान, डूगरु, बेलसर, बसेरा खुर्द, नवाटोला एवं तालकेश्वरपुर सहित आसपास के गांवों से समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन ग्राम डिंडो में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समिति का गठन किया गया। समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष - राहुल मरकाम, उपाध्यक्ष - रामलाल ओईके सचिव - अरविद कुमार रवि कोषाध्यक्ष - बसराज पंडो मीडिया प्रभारी - मनीराम मरकाम सह मीडिया प्रभारी - अर्जुन मरकाम मंच संचालक - नारद पुशाम कार्यकारिणी सदस्य रामपति सिंह धुर्वे, राजकुमार आयाम, भगत सिंह नेताम, मक्खन पोया, उमेश सरूता, राजू पंडो, श्यामदेव पंडो, सौदागर पोया, हीरालाल सरूता, उदय ओईके एवं लक्ष्मण पोया। आदि उपस्थित रहे
विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर सर्व आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत डिंडो के पंचायत भवन में दोपहर 2:00 बजे सर्व आदिवासी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिंडो, डूमरपान, डूगरु, बेलसर, बसेरा खुर्द, नवाटोला एवं तालकेश्वरपुर सहित आसपास के गांवों से समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन ग्राम डिंडो में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप
से मनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समिति का गठन किया गया। समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष - राहुल मरकाम, उपाध्यक्ष - रामलाल ओईके सचिव - अरविद कुमार रवि कोषाध्यक्ष - बसराज पंडो मीडिया प्रभारी - मनीराम मरकाम सह मीडिया प्रभारी - अर्जुन मरकाम मंच संचालक - नारद पुशाम कार्यकारिणी सदस्य रामपति सिंह धुर्वे, राजकुमार आयाम, भगत सिंह नेताम, मक्खन पोया, उमेश सरूता, राजू पंडो, श्यामदेव पंडो, सौदागर पोया, हीरालाल सरूता, उदय ओईके एवं लक्ष्मण पोया। आदि उपस्थित रहे
- रंका रक्तवीर समूह के सदस्य राहुल कुमार ने तीसरी बार रक्तदान कर बचाई जरूरतमंद की जान इस संबंध में आज शनिवार सुबह सात बजे मोहित चौधरी ने बताया की रंका के चौधरी मोहल्ला निवासी प्रेम चौधरी के पुत्र राकेश चौधरी रक्त की कमी से जूझ रहे थे। इस कठिन परिस्थिति में उन्होंने मेरा युवा भारत (माय भारत) गढ़वा के युवा स्वयंसेवक मोहित चौधरी से संपर्क किया। सूचना मिलते ही मोहित चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए रंका रक्तवीर समूह के सक्रिय सदस्य राहुल कुमार से संपर्क किया। मानवता की मिसाल पेश करते हुए राहुल कुमार बिना किसी संकोच के गढ़वा सदर ब्लड बैंक पहुंचे और अपना तीसरी बार स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद की सहायता की। इस मानवीय कार्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मिलन प्रमुख सोनू मधेसिया एवं युवा समाजसेवी अनिल कुमार मधेसिया का भी सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर मेरा युवा भारत (माय भारत) गढ़वा के युवा स्वयंसेवक मोहित चौधरी ने कहा, "रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। समय पर किया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को1
- क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस" धूमधाम से संपन्न, 'ज़ेवेरियन ऐक्मे' पत्रिका का हुआ लोकार्पण* रामप्रवेश गुप्ता *संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडांड़ में 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जश्न* महुआडांड़ संत जेवियर्स महाविद्यालय (स्वायत्त), महुआडांड़ में शुक्रवार को क्रिस्टल जुबली समारोह सह लोयोला दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का यह उत्सव विद्यार्थियों, शिक्षकों और अतिथियों के लिए प्रेरणादायी रहा।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे पवित्र मिस्सा पूजा के साथ हुई। महाविद्यालय परिवार ने संस्था की निरंतर प्रगति और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।समारोह के मुख्य अतिथि Bishop Theodore Mascarenhas, SFX, बिशप, रोमन कैथोलिक डायोसिस ऑफ डाल्टनगंज_ थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर, फादर अशोक नगेसिया, सिस्टर प्रिस्का और फादर बर्थोलोमियो उपस्थित थे। महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अतिथियों का आदिवासी नृत्य, पुष्पगुच्छ और शॉल से आत्मीय स्वागत किया।प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, नागपुरी लोकनृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य और लोयोला के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ज़ेवेरियन ऐक्मे का लोकार्पण भी किया गया। पत्रिका में संस्थान की शैक्षणिक, शोध और सांस्कृतिक उपलब्धियों को स्थान दिया गया है।मुख्य अतिथि बिशप थियोडोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा केवल नौकरी का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की प्रक्रिया है। जीवन में अनुशासन, सेवा और नैतिक मूल्यों को अपनाकर आगे बढ़ें।उन्होंने सभी को क्रिस्टल जुबली की शुभकामनाएं दीं।आईक्यूएसी सदस्य मोहम्मद तनवीर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार को संस्थान की पहचान बताते हुए विद्यार्थियों से समाज के प्रति उत्तरदायी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर शशि शेखर और सुश्री सुष्मिता नाग ने किया। अंत में शालिनी बारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। समापन पर सभी के बीच मिठाई वितरित की गई। पूरे दिन परिसर उत्साह और सौहार्द से भरा रहा।4
- प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए1
- सिक्किम के 50वें राज्यत्व समारोह में PM मोदी का संबोधन, विकास और 'विकसित भारत 2047' पर जोर 🇮🇳 सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के 50वें राज्यत्व वर्ष के समापन समारोह में भाग लेते हुए राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और विकास यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प में सिक्किम की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन, कनेक्टिविटी और आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली विकास परियोजनाओं पर भी जोर दिया गया। 🌿 सिक्किम की गौरवशाली यात्रा को नमन, विकास के नए अध्याय की ओर एक और मजबूत कदम। #PMModi #Sikkim #Statehood50 #ViksitBharat2047 #Gangtok #Development #NewIndia #भारत #NarendraModi #PradeshKhabarNetwork1
- गढ़वा शहर में सुबह शाम मच्छरों का प्रकोप नगर परिषद गहरी नींद में डेंगू मलेरिया के लिये रहिये तैयार बारिश में बढ़ा मच्छरों का वार सुबह उठते ही मच्छरों के दर्शन बिना मच्छरदानी नींद असंभव1
- गंभीर शिकायतों के बाद पेण्डारी स्कूल के सहायक शिक्षक शिवा यादव निलंबित, जांच समिति की रिपोर्ट पर DEO की कार्रवाई1
- नशे के सौदागर गिरफ्तार, 130 नग नशीली इंजेक्शन बरामद आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, अंबिकापुर से अविनाश पैकरा और बलरामपुर से अमर विश्वकर्मा उर्फ बिट्टू को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से कुल 130 नशीले इंजेक्शन (REXOGESIC और AVIL) बरामद, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, ऑपरेशन क्लीन' के तहत कार्यवाही,1